Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कश्मीर में पैलेट गन पीड़ितों के मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। लोन ने कहा कि दिल्ली में पैलेट से घायल लोगों के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने पर जोर देने वाले गांधी घाटी में वर्षों तक हुए गंभीर नुकसान पर कभी आगे नहीं आए। हंदवाड़ा विधायक ने राहुल गांधी से कश्मीर आकर भी पीड़ितों के पक्ष में प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास करने को कहा।

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने रविवार को दिल्ली में पैलेट गन से घायल लोगों के प्रति चिंता जताने के दौरान कश्मीर में पैलेट गन के पीड़ितों के मुद्दे पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया। लोन ने सवाल किया कि दिल्ली में पैलेट गन से लगी चोटों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी की जिस चिंता की खूब चर्चा हुई, वह कश्मीर में वर्षों तक जारी भयावह पैलेट हिंसा के दौरान क्यों नहीं दिखाई दी, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और हजारों लोग स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। लोन ने कहा कि वह दिल्ली में पैलेट से लगी चोट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने को लेकर गांधी की हालिया पहल को स्वीकार करते हैं, लेकिन उन्होंने जानना चाहा कि घाटी के लिए वही नैतिक तत्परता ‘कभी’ क्यों नहीं दिखाई गई।

हंदवाड़ा के विधायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं पूरी विनम्रता के साथ पूछना चाहता हूं कि कश्मीर में कई मौकों पर जब पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, तब यही प्रयास क्यों नहीं किया गया।” उन्होंने कहा कि कश्मीर में इस पीड़ा का पैमाना बहुत बड़ा है और इसके दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं। लोन ने कहा कि गांधी को कश्मीर आकर पैलेट गन के पीड़ितों के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश करनी चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़