Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 24 से 26 अगस्त के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहेगा। पिछले चौबीस घंटों में भरतपुर के कुम्हेर में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है।

मानसून ट्रफ लाइन आज अमृतसर, निजामाबाद तथा कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-26 अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहेंगी। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अनुसार सोमवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा तथा पूर्वी भाग में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा व कई जगह भारी वर्षा हुई।

सबसे अधिक 95.0 मिलीमीटर बारिश कुम्हेर (भरतपुर) में हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़