Delhi Weather | दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश के साथ 'येलो अलर्ट' जारी, जानें अगले कुछ घंटों का हाल

Rain
ANI
रेनू तिवारी । Mar 23 2026 11:21AM

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए राजधानी और एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Politics में भूचाल: संत का बड़ा दावा, DK Shivakumar का साथ देने वाले मठों का Budget रोका

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों के लिए सुबह करीब 11:20 बजे तक के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और निवासियों को आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने को कहा है। सुबह न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Gold-Silver Price Crash | बुलियन मार्केट में हाहाकार! सोने ने गंवाई साल भर की सारी बढ़त, चांदी भी 15,000 रुपये टूटी, जानें क्या हैं कारण

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता का स्तर मध्यम रहा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इसके अलावा, दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि दिन में कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़