प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किया गया है। यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है... इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है।
पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत के लिए पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे। इस यात्रा का मकसद भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर' (MAHASAGAR) विजन और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, "इस्ताना मर्देका में गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद!" साथ ही, जकार्ता में इस्ताना मर्देका में राष्ट्रपति सुबियांतो से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा 'भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जायसवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री @narendramodi का जकार्ता में राष्ट्रपति भवन, इस्ताना मर्देका में भव्य स्वागत किया गया।" पोस्ट में कहा गया, "यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और साथ ही दोनों देशों को जोड़ने वाले गहरे भरोसे, साझा मूल्यों और स्थायी दोस्ती को और मजबूती मिलेगी।"
पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के स्तर में बढ़ोतरी के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी
पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के स्तर में बढ़ोतरी के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा राष्ट्रपति सुबियांतो की भारत यात्रा के बाद हो रही है, जिसमें वे जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
नई दिल्ली से रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उनकी यात्रा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर' (MAHASAGAR) विजन और "स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे दृष्टिकोण" को और मजबूत करेगी। 'महासागर' (MAHASAGAR) यानी 'Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions' (क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए आपसी और समग्र प्रगति), सभी क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास के लिए भारत का विजन है।
अन्य न्यूज़














