CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस लाठीचार्ज, अजीब-अजीब हरकतें करने लगे प्रदर्शनकारी

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। संसद तक होने वाले विरोध मार्च से पहले सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा पांच स्टेशनों को बंद किए जाने के कारण सोमवार को राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गई; इससे सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए लंबे रास्ते लेने पड़े।
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर बवाल बढ़ गया। जंतरमंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। कई प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटने की कोशिश की। सुरक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की। लेकिन इन उपद्रवी प्रदर्शनकारियों का सही इलाज कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। संसद तक होने वाले विरोध मार्च से पहले सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा पांच स्टेशनों को बंद किए जाने के कारण सोमवार को राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गई; इससे सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए लंबे रास्ते लेने पड़े।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में SIT ने सौंपी सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट, आज होगी बेहद अहम सुनवाई
दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को संसद मार्च से पहले 'सुरक्षा कारणों' से पांच मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की। बाद में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और राजीव चौक के गेट खोल दिए गए और अब इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था की नाकामियों की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार हो या सांसद संसद में यह मुद्दा उठाने को तैयार हों, तो वह सोमवार (20 जुलाई, 2026) को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।
इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान! आज अनशन तोड़ने को तैयार, सरकार और सांसदों के सामने रखीं 3 सख्त शर्तें
भारी सुरक्षा के बावजूद जंतर-मंतर पर हज़ारों लोग जमा हुए। मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी सुरक्षा और मोबाइल इंटरनेट बंद होने के बावजूद हज़ारों लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
ये बिल्कुल गलत है,
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026
संविधान के विपरीत है। pic.twitter.com/6oBmp1OeQh
अन्य न्यूज़














