BJP पर Mamata का 'Divide and Rule' का आरोप, कहा Hindu-Muslim को बांटकर देश लूट रही है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर देश को लूटने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा पैदा करने का आरोप लगाया है। बेल्दा में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम विभाजन को बढ़ावा दे रही है और इसी स्थिति का फायदा उठाना चाहती है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा कराने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह इस स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। मुख्यमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सियासी ‘आरोपपत्र’ पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “पहला आरोपपत्र उनके (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह) खिलाफ दाखिल किया जाना चाहिए, जिन्होंने दंगे भड़काकर सत्ता हासिल की।”
इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँग
उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “भाजपा समाज के सभी वर्गों में झगड़ा करा रही है। वह ऐसी स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है।” उन्होंने भाजपा पर प्रशासनिक व पुलिस सेवाओं तक सभी मामलों में हिंदू और मुसलमानों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें: West Bengal में Election Commission का बड़ा एक्शन, चुनाव से पहले 173 Police अफसरों का तबादला
उन्होंने दावा किया कि सिविल सेवा के सदस्यों और “उत्कृष्ट कार्य करने वालों” समेत कई सरकारी अधिकारियों का अपमान किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मांग पर भाजपा के दबाव में दूसरे चुनावी राज्यों में “मनमाने ढंग से” स्थानांतरित किया गया है।
अन्य न्यूज़














