हैदराबाद: जायदाद के लिए पति की हत्या, पत्नी, प्रेमी और एक साथी गिरफ्तार

Police
AI Image
PTI । Jul 9 2026 9:52AM

हैदराबाद में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने संपत्ति हड़पने के लिए प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और बाद में शव को महाराष्ट्र में जला दिया गया।

हैदराबाद, आठ जुलाई: तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने एक महिला को उसके प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि हत्या के बाद दोनों पुरुषों ने शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मल्लानी सत्यवती (47) ने पिछले साल नवंबर में अपने 57 वर्षीय कारोबारी पति पेंटेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद यह मामला सुलझ नहीं पा रहा था, जिसके बाद विस्तृत जांच के लिए इसे एक पुलिस उपनिरीक्षक को सौंपा गया।

जांच के दौरान जब पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो बुधवार सुबह महिला खुद थाने पहुंची और पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके कबूलनामे के बाद मामले में हत्या से संबंधित धारा भी जोड़ दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, महिला के प्रेमी और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य कारोबारी मधुसूदन रेड्डी के साथ अवैध संबंध था। दोनों ने पति की संपत्ति हासिल करने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़