Hyderabad Drugs Case: TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक फार्महाउस से हिरासत में, रिवॉल्वर से चली गोलियां

Hyderabad Drugs Case
ANI
रेनू तिवारी । Mar 15 2026 4:14PM

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता एवं आंध्र प्रदेश से सांसद पुट्टा महेश कुमार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता एवं पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी सहित छह लोगों को कथित रूप से नशीले पदार्थ का सेवन करने के मामले में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद के मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में चल रही हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस और टास्क फोर्स की छापेमारी ने दक्षिण भारत की राजनीति में तूफान ला दिया है। इस मामले में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद पुट्टा महेश कुमार और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी सहित छह लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद के पास मोइनाबाद स्थित रोहित रेड्डी के स्वामित्व वाले एक फार्महाउस में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिलने पर मादक पदार्थ कानून प्रवर्तन के लिए विशिष्ट कार्य बल (ईगल) ने स्थानीय पुलिस दलों के साथ समन्वय कर शनिवार रात वहां छापा मारा।

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक व्यक्ति ने पार्टी के दौरान रिवॉल्वर से हवा में कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। पार्टी में शामिल हुए 11 व्यक्तियों की ‘यूरीन ड्रग टेस्टिंग किट’ के जरिए मौके पर ही जांच की गई और उनमें से रोहित शेट्टी समेत पांच लोगों के मादक पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि हुई जबकि सांसद की जांच के परिणाम में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ईगल बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया और दोबारा जांच किए जाने पर परिणामों ने पुष्टि की कि सांसद सहित छह लोगों ने नशीले पदार्थों का सेवन किया है।

इसे भी पढ़ें: Honey Singh के Delhi Concert में 'तांडव', Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video

अधिकारी ने कहा, ‘‘सांसद की प्रारंभिक जांच में उनके मादक पदार्थ लेने की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन खून की जांच में इसकी पुष्टि हो गई।’’ यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन फार्महाउस परिसर में किया था या किसी अन्य स्थान पर किया था। अधिकारी ने बताया कि पार्टी से दो ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है और उसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News

उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस पार्टी में रियल एस्टेट कारोबारियों, व्यवसायियों तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का एक समूह शामिल हुआ था। पार्टी में शामिल लोगों में एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि हथियार को जब्त कर लिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़