आम चेहरों को तलाश रही कांग्रेस, नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी को लेकर प्रियंका ने दिए अहम निर्देश

कांग्रेस महासचिव ने पार्टी नेताओं को ऐसी महिलाओं को तलाशने का जिम्मा सौंपा है, जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है लेकिन उन्होंने अलग−अलग कारणों से सुर्खियां बटोरी थी। ऐसी महिलाओं की एक सूची तैयार की जा रही है। प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं को इन महिलाओं से और उनके परिवारों से मिलने और उनकी राय जानने का निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुत बज चुका है। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस चुनाव को लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी नए−नए प्रयोग कर रही है ताकि उत्तर प्रदेश की सत्ता से चल रहा उनका सालों का वनवास समाप्त हो जाए। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने चुनावों में महिलाओं की 40 फीसदी भागीदारी का वादा किया था, लेकिन उन्हें महिला उम्मीदवार नहीं मिल रही हैं। ऐसे में पार्टी ने नई योजना तैयार की है। जिसके तहत सुर्खियां बटोरने वाली महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: 40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी का वादा करने वाली कांग्रेस को नहीं मिल रहीं महिला प्रवक्ता, पार्टी ने परीक्षा की थी आयोजित
उम्मीदवारों की तलाश जारी
कांग्रेस महासचिव ने पार्टी नेताओं को ऐसी महिलाओं को तलाशने का जिम्मा सौंपा है, जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है लेकिन उन्होंने अलग−अलग कारणों से सुर्खियां बटोरी थी। ऐसी महिलाओं की एक सूची तैयार की जा रही है। प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं को इन महिलाओं से और उनके परिवारों से मिलने और उनकी राय जानने का निर्देश दिया है।इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल-प्रियंका के करीबी इमरान मसूद थामेंगे सपा का दामन
साधारण महिलाओं को टिकट देना कांग्रेस का नई रणनीति है या फिर मजबूरी ? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ओपिनियन पोल और सर्वे में पिछड़ रही कांग्रेस के पास नए विचारों को आजमाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। भले ही प्रियंका गांधी ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश की हो लेकिन फिजिकल रैलियों पर रोक लग जाने के बाद कांग्रेस को लोगों तक अपनी पहुंच बना पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। तमाम तरह के सर्वे और ओपीनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि 10 मार्च को ही स्पष्ट हो पाएगा कि किसकी रणनीति सफल हुई है।
अन्य न्यूज़















