Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों के लिए वोटिंग जारी

Bihar Legislative
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 5.32 लाख से अधिक मतदाता 933 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। इन चुनावों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता हैं, जिनमें 1,46,611 महिलाएं और 37 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

मतदान के लिए कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। उन्होंने बताया कि जिन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इन निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त होने वाला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़