Harvinder Singh और विजय सुंडी ने Asian Para Games में जीता स्वर्ण पदक, चीन को दी मात

Harvinder Singh और विजय सुंडी ने Asian Para Games में जीता स्वर्ण पदक, चीन को दी मात
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने एशियाई पैरा खेलों के पैरा रिकर्व पुरूष युगल फाइनल में चीन को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिला युगल वर्ग में भावना चौधरी और पूजा जटिया को चीनी जोड़ी से 0-6 से हारकर रजत पदक मिला।

पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को पैरा रिकर्व पुरूष युगल फाइनल में चीन को 5 . 1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि महिला युगल टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पहला सेट 35 . 35 से बराबरी पर था। भारत ने दूसरा सेट 37 . 36 से और तीसरा 38 . 36 से जीता।

चीन के युन डुओ और झाओ लिक्सू की जोड़ी प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख सकी। इससे पहले भारत की भावना चौधरी और पूजा जटिया की जोड़ी महिला पैरा रिकर्व युगल फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शूकियान से 0 . 6 से हार गई और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने 31, 30 , 29 स्कोर किया जबकि चीन ने 38 , 35 और 39 स्कोर किया।

हरविंदर और भावना मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चीन के झाओ लिक्सू और वांग शूकियान से 0 . 6 से हार गए और अब कांस्य पदक के लिये ईरान के खिलाफ खेलेंगे। हरविंदर ने 2018 एशियाई पैरा खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था और हांगझोउ में दो कांस्य जीते थे। उन्होंने पेरिस पैरालम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था जबकि तोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य पदक हासिल किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़