Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई को राखी बांधने से पूर्व किए गए विशेष ज्योतिषीय उपाय धन आगमन और आर्थिक समृद्धि के योग प्रबल करते हैं। मां लक्ष्मी की पोटली और गणेश पूजन के माध्यम से वर्ष भर तिजोरी में बरकत सुनिश्चित की जा सकती है।
कल यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार इतंजार भाई-बहन बेसब्री से करते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि पर आता है। खासतौर पर यह त्योहार भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और स्नेह को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को जीवन भर हर मुश्किल परिस्थिति में सुरक्षा और सम्मान देने का वचन देता है।
रक्षाबंधन के दिन कुछ उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं धन प्राप्ति के योग और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो ये उपाय जरुर करें।
धन प्राप्ति और समृद्धि के अचूक उपाय
मां लक्ष्मी की पोटली का उपाय
रक्षाबंधन की पूजा के समय देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को विधिवत रुप से पूजा करें। पूजा के थाल में एक लाल कपड़े में अक्षत (साबुत चावल), एक चांदी का सिक्का और एक चुटकी हल्दी रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं। पूजन के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के जगह पर रख दें। इससे तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
प्रथम पूज्य गणेश जी को राखी
इस दिन भाई को राखी बांधने से पहले एक लाल या पीली राखी भगवान गणेश को चढ़ाएं। गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने घर की सभी बाधाएं दूर होती हैं और धन लाभ का योग बनता है।
मुख्य द्वार पर दीपक
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और इसमें थोड़ी-सी काली सरसों डाल दें। इस उपाय के करने से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर धन आगमन के मार्ग प्रशस्त करता है।
अन्य न्यूज़














