उछल-उछल कर भारत को फंसा रही थी ये महिला, लगा तगड़ा करंट!

woman
@PiyushGoyal
अभिनय आकाश । Oct 23 2026 7:47PM

बर्लिन में जलवायु चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय प्रतिनिधियों को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 प्रतिशत आबादी वाले भारत का कार्बन उत्सर्जन तीन प्रतिशत से कम है, जबकि पर्यावरण को असली नुकसान यूरोप ने पहुंचाया है। उन्होंने जोर दिया कि अपनी जनता की जरूरतें पूरी करते हुए भी भारत दुनिया का सबसे स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम चला रहा है।

आपने कई बार देखा होगा कि कैसे पाखंडी विदेशी मीडिया और अहंकारी विदेशी एक्सपर्ट्स खुद रूस से गैस खरीदने के बावजूद रूसी तेल का नाम लेकर हमेशा भारतीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर को फंसाने की कोशिश करते रहे हैं। लेकिन हर बार विदेश मंत्री एस जयशंकर इनकी सरेआम धुलाई कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन किरदार थोड़े बदल गए। इस बार भी अहंकारी और पाखंडी विदेशियों को 440 वोल्ट का झटका दिया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोर्चा संभाला। पीयूष गोयल ने जिस तरह से यूरोप के धागे खोले हैं, वह ऐतिहासिक है। दरअसल, जर्मनी के शहर बर्लिन में क्लाइमेट चेंज को लेकर एक चर्चा चल रही थी। तीन यूरोपीय बैठे थे और पीयूष गोयल अकेले ही काफी थे। पीयूष गोयल के सामने बैठी यह विदेशी महिला अचानक अजीब-अजीब हरकतें करने लगी। ड्रामा करते हुए हाथ उठाकर बोली कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर मामला है। यह कोई मामूली बात नहीं है। आप इन यूरोपीय लोगों का पाखंड देखिए। पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं लोगों ने पहुंचाया है और अब यहां पर बैठकर भारत को नसीहत देने लगे। 

इसे भी पढ़ें: भाई से शादी करने वाली अमेरिकी सांसद का नाम निकला फर्जी? ट्रंप ने भारत विरोधी एल्हान उमर पर लगाया बड़ा आरोप


दरअसल विदेशी महिला पीयूष गोयल के जरिए भारत पर निशाना साध रही है। लेकिन पीयूष गोयल ने मुस्कुराते हुए तथ्यों को सीधे इनके मुंह पर दे मारा। सच्चाई सुनकर इन सभी को ऐसा करंट लगा कि यह हिल तक नहीं पाए। उछल-उछल कर पर्यावरण की बातें कर रही इस महिला से पीयूष गोयल ने पूछा कि आखिर इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन है? ओजोन परत को नुकसान किसने पहुंचाया है? पर्यावरण में सबसे ज्यादा कार्बन किसने भेजी है? इस महिला ने चालाकी दिखाते हुए कहा कि हम सब ने यानी गलती खुद करो और दोष सब पर लगा दो। लेकिन पीयूष गोयल ने तुरंत इस महिला को टोकते हुए कहा कि आप गलत हैं। मैं दुनिया की 17% आबादी का प्रतिनिधित्व करता हूं और मेरे देश का कार्बन उत्सर्जन 3% से भी कम है। लेकिन आप शायद दुनिया की 3 से 4% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। मगर पर्यावरण में कार्बन छोड़ने में आपका योगदान करीब 20% है। 

इसे भी पढ़ें: कौशांबी में दलित महिला के अपहरण और हत्या मामले में चार दोषियों को उम्रकैद


तो यह समस्या आपने पैदा की है। आप सभी अपनी अर्थव्यवस्थाओं का विकास कर रहे थे। आपने दिन रात कोयला जलाया। पीयूष गोयल के तथ्यों को सुनकर पीली पड़ चुकी इस महिला को बचाने के लिए एक दूसरा विदेशी एक्सपर्ट कूद पड़ा। इसने पीयूष गोयल से कहा कि सिर्फ यूरोप ही जिम्मेदार थोड़ी है। अमेरिका ने भी तो यही किया है। लेकिन यह सुनने के बाद भी पीयूष गोयल अपने जवाब से भटके नहीं। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां पर सिर्फ यूरोप की बात कर रहा हूं। पर्यावरण को जो नुकसान आपने पहुंचाया है उसकी बात कर रहा हूं। पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे 1.4 अरब लोगों की जरूरतें पूरी करनी है। उनकी ऊर्जा जरूरतें, उनके भोजन की जरूरतें और एक राष्ट्र के रूप में अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी है। लेकिन इसके बावजूद भारत दुनिया का सबसे स्वच्छ ऊर्जा यानी क्लीन एनर्जी प्रोग्राम चला रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़