गुस्से में ट्रंप, NATO तहस-नहस! मार्क रूटे को व्हाइट हाउस में बुलाकर जमकर सुना दिया

ट्रंप ने कहा कि वे रुटे का सम्मान करते हैं और संकेत दिया कि अमेरिका और NATO नेतृत्व के बीच बातचीत जारी रहेगी। बैठक के दौरान आलोचनाओं का जवाब देते हुए, रुटे ने यूरोपीय सहयोगियों की भूमिका का बचाव किया और संघर्ष के दौरान बेहतर तालमेल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता काफी कम हो गई है और बताया कि G7 नेताओं ने इस ऑपरेशन के रणनीतिक असर को माना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को NATO महासचिव मार्क रुटे से कहा कि ईरान के साथ टकराव के दौरान यूरोपीय सहयोगियों ने अमेरिका को निराश किया है। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि टकराव के समय NATO के अहम सहयोगियों से उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें इटली, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और फ़्रांस से निराशा हुई है और उन्होंने स्पेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि हमें निराश किया गया। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा के एक बड़े संकट के समय सहयोगियों से मिली मदद उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। ट्रंप ने कहा कि अगर कोई और उस स्थिति में होता, तो हम आज आपसे मिल भी नहीं रहे होते।" उन्होंने संकेत दिया कि आम तौर पर सहयोगियों से मज़बूत समर्थन की उम्मीद की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहतर होता अगर सहयोगियों ने संघर्ष के दौरान साफ़ तौर पर मदद की पेशकश की होती।
इसे भी पढ़ें: Iran War Funding पर US में घमासान, Trump की 88 अरब डॉलर की मांग पर भड़के डेमोक्रेट्स, बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना
आलोचना के बावजूद, ट्रंप ने कहा कि वे रुटे का सम्मान करते हैं और संकेत दिया कि अमेरिका और NATO नेतृत्व के बीच बातचीत जारी रहेगी। बैठक के दौरान आलोचनाओं का जवाब देते हुए, रुटे ने यूरोपीय सहयोगियों की भूमिका का बचाव किया और संघर्ष के दौरान बेहतर तालमेल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता काफी कम हो गई है और बताया कि G7 नेताओं ने इस ऑपरेशन के रणनीतिक असर को माना है।
इसे भी पढ़ें: Hormuz में 'No Toll' का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!
ट्रंप ने 77 वर्ष पुराने इस सैन्य गठबंधन से अमेरिका को अलग करने की अपनी धमकियों को दोहराया है, जिससे अगले महीने तुर्की में होने वाले नाटो नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले परिस्थितियां जटिल हो गई हैं। वहीं, ट्रंप को प्रभावित करने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की क्षमता के कारण ‘ट्रंप व्हिस्परर’ के रूप में पहचाने जाने वाले रूट बुधवार को उन्हें संतुष्ट करने और मनाने की कोशिश में दिखाई दिए। ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बैठक के दौरान रूट ने नरमी से लेकिन स्पष्ट ढंग से असहमति जताते हुए कहा, ‘‘मुझे पता है कि कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, जिनसे आप वास्तव में निराश हैं, लेकिन सामान्य तौर पर आपके यूरोपीय सहयोगी आपके साथ खड़े रहे हैं।’’ नाटो प्रमुख ने यह भी उल्लेख किया कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम पर सहमति बनने से पहले यूरोप स्थित सैन्य अड्डों से अमेरिका के 4,000 से 5,000 विमान उड़ान भर चुके थे। यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने रूट का परिचय कराते हुए कहा था कि ‘‘हाल की हमारी छोटी-सी सैन्य झड़प के दौरान वे हमारे प्रति बहुत अच्छे नहीं थे।
अन्य न्यूज़















