Israel का बड़ा Attack, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी चीफ Alireza Tangsiri को मार गिराने का दावा।

इजराइल ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मारने का दावा किया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति का नेतृत्व कर रहे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की पुष्टि करते हुए ईरान पर हमले जारी रखने की बात कही, जबकि ईरान और हिज्बुल्ला ने इजराइल पर कई मिसाइल हमले किए।
इजराइल ने बृहस्पतिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया। तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा कि इजराइल ईरान पर पूरी ताकत से हमला करना जारी रखे हुए है, जबकि इस्लामी गणराज्य और उसके लेबनानी सहयोगी हिज्बुल्ला ने इजराइल भर में कई हमले किए, जिससे लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
नेतन्याहू ने कहा, ‘‘कल रात हमने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसेना के कमांडर को मार गिराया। इस व्यक्ति के हाथ खून से सने थे, और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए भी जिम्मेदार था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के आतंकी शासन के ठिकानों पर पूरी ताकत से हमले करना जारी रखेंगे।’’
बृहस्पतिवार को ईरान और लेबनान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमलों के कारण पूरे इजराइल में चेतावनी सायरन बजाए गए, जिससे दोपहर तक लोगों को कई बार आश्रय स्थलों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इजराइल में हुए इन हमलों में कम से कम दस लोग घायल हुए।
अन्य न्यूज़














