Strait of Hormuz में IRGC ने उड़ाया कार्गो शिप, फंसे कई जहाज

IRGC
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 26 2026 7:27PM

11,000 नाविकों की जान को खतरा है। फारस की खाड़ी में अब कई जहाज फंसे हुए हैं। यह बड़ी खबर क्योंकि इस पीस डील के चलते हॉर्नस को पूरी तरह से खोल दिया गया था। ऐसे में उस रूट पर कई जो जहाज है उनके आने और जाने का सिलसिला जारी था।

हॉर्मूस में ईरान ने कार्गो शिप पर अटैक किया है। तय किए गए रूट से ना जाने पर हमले का दावा किया गया है।  बताया गया कि वार्निंग के बावजूद भी जो रूट तय था उस पर ना जाने के चलते यह अटैक किया गया। हमले के बाद जहाजों की निकासी योजना पर रोक लगा दी गई है।  ईरान की तरफ से यह दलील दी गई कि उसी रूट पर जाने का पालन ना करना इस अटैक के पीछे का कारण है। जहां एक तरफ पीस डील पर दोनों देशों के बीच में बातचीत आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह तनाव इस डील पर सीधा असर डालेगा।  ईरान के ड्रोन हमले के बाद हॉर्मूस में यूएन ने रेस्क्यू रोक दिया है। 11,000 नाविकों की जान को खतरा है। फारस की खाड़ी में अब कई जहाज फंसे हुए हैं। यह बड़ी खबर क्योंकि इस पीस डील के चलते हॉर्नस को पूरी तरह से खोल दिया गया था। ऐसे में उस रूट पर कई जो जहाज है उनके आने और जाने का सिलसिला जारी था। अब ऐसे में क्योंकि निकासी मार्ग जो है उसे बैन कर दिया गया। एक बार फिर से उसे जैम कर दिया गया। तो जो  जहाज जहां था वह वहीं रुक गया। अब ऐसे में 1100 नाविकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। कई जहाज हैं जो फंसे हुए हैं सिर्फ इस एक कदम से। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz में 'No Toll' का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

इसीलिए यह जो पूरी सिचुएशन है यह पैनिकिक हो चुकी है और यह इस डील पर असर डालने के लिए कई संकेत मिल चुके हैं। हॉर्मोस में तनाव के बीच कच्चे तेल में के दामों में भी जो है वो हमने देखा कि कैसे उतार-चढ़ाव आया है। लेकिन ब्रेड क्रूड की कीमत में करीब 4% तक उछाल आया। हमले के बाद वैश्विक तेल बाजार में चिंता बढ़ी है। इसके अलावा ब्रड क्रूट पहुंचा है 74.89 प्रति बैरल के करीब। हॉर्मूस में जहाज पर हमले से सप्लाई पर असर की आशंका जो है वो बढ़ गई है। हॉर्मूस में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जो बदलाव हुआ है वह जानिए।  अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का अखाड़ा बन चुके हॉर्मोस में एक बार फिर से हड़कंप मच गया। ईरान ने सिंगापुर के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन अटैक कर दिया। ईरान ने कहा कि उसकी अनुमति के बिना अगर कोई जहाज इस इलाके से गुजरेगा तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वो नहीं लेगा। ईरान के हमले के बाद एक बार फिर से बारूदी संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है। दुनिया के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण समुद्री लाइफ लाइन हॉर्मोस स्ट्रेट एक बार फिर से भीषण जंग और बारूदी धमाकों के मुहाने पर आ खड़ा हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, Drone Attack के बाद UN ने जहाजों की निकासी रोकी

फारस की खाड़ी और अमान की खाड़ी को जोड़ने वाला हॉर्मोस भीषण बारूदी गंध से भर गया है। जब लग रहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच सब ठीक हो चुका है और हॉर्मूस की लहरों से जंग का शोर उठना बंद हो जाएगा कि तभी अचानक से कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया। दुनिया के इस सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग से सिंगापुर के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज शांतिपूर्ण गुजर रहा था कि तभी अचानक से आसमान को चीरता हुआ ईरानी ड्रोन ठीक उसी जगह पर आकर टकराया जहां से जहाज का कैप्टन और चालक दल पूरे शिप को नियंत्रित करते हैं। यह हमला ओमान के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा क्षेत्र के बेहद करीब और तट से मात्र 14 कि.मी. की दूरी पर अंजाम दिया गया। यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जहाज के दाहिने हिस्से पर एक अज्ञात और बेहद खतरनाक ड्रोन ने हिट किया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज का ब्रिज यानी कंट्रोल रूम बुरी तरह से तबाह हो गया। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

All the updates here:

अन्य न्यूज़