यौन उत्पीड़न मामले में Harvey Weinstein को New York कोर्ट में 15 साल की जेल

न्यूयॉर्क में फिल्म निर्माता हार्वे विनस्टीन को पूर्व टीवी प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हेली के यौन उत्पीड़न के मामले में जूरी ने 15 साल जेल की सजा सुनाई है। 2024 में राज्य की सर्वोच्च अदालत द्वारा पुरानी दोषसिद्धि रद्द किए जाने के बाद नए मुकदमे में यह फैसला आया है। विनस्टीन पर दोबारा चले इस मुकदमे में आपराधिक यौन कृत्य का दोषी पाया गया था।
फिल्म निर्माता हार्वे विनस्टीन को यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में जूरी ने 15 साल जेल की सजा सुनाई है। विनस्टीन को एक समय की टीवी प्रोडक्शन असिस्टेंट मिरियम हेली का यौन उत्पीड़न करने के लिए बुधवार को सुनाई गई सज़ा उस कानूनी जद्दोजहद के छह साल से अधिक समय बाद आई, जब उन्हें पहली बार 2020 में दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई थी। न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने 2024 में विनस्टीन की दोषसिद्धि रद्द कर दी और नए मुकदमे का आदेश दिया था।
अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए कहा था कि अन्य महिलाओं की गवाही से विनस्टीन के प्रति पूर्वाग्रह नजर आया जिनके मामले आरोप का हिस्सा नहीं थे। पिछले साल दूसरी बार मुकदमा चलाए जाने पर, विनस्टीन को फिर से आपराधिक यौन कृत्य का दोषी ठहराया गया। इस आरोप में अधिकतम 25 साल की जेल की सजा का प्रावधान था।
फिल्म निर्माता ने किसी के साथ दुष्कर्म करने या यौन उत्पीड़न करने से बार-बार इनकार किया है।
अन्य न्यूज़















