बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, पश्चिम बंगाल में भी महसूए किए गए झटके

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 21 2025 11:12AM
आईएमडी ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। कोलकाता और अन्य जिलों में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आए। अभी किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















