Box Office पर 2500 करोड़ छापने वाली हॉरर फिल्म Obsession OTT पर, पर फ्री में देखने का सपना भूल जाइए!

Obsession
Instagram
एकता । Jul 2 2026 12:51PM

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर रिलीज हो गई है। हालांकि, दर्शकों को इसे फ्री में देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिलहाल खरीदने या किराए पर लेने के लिए ही उपलब्ध है।

सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई से सबको चौंकाने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अब आखिरकार ओटीटी पर आ चुकी है। पहली बार फिल्म बनाने वाले निर्देशक करी बार्कर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 मिलियन डॉलर (करीब 2500 करोड़ रुपये) से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई की है। हालांकि, फिल्म के डिजिटल डेब्यू को लेकर दर्शकों के लिए एक छोटा सा पेंच भी सामने आया है।

फ्री में देखने के लिए करना होगा इंतजार

इस साल की सबसे बड़ी हॉरर सरप्राइज साबित हुई 'ऑब्सेशन' को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज तो कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल यह फिल्म प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे देखने के लिए दर्शकों को पैसे चुकाने होंगे। फिल्म को खरीदने के लिए 24.99 डॉलर (लगभग 2,000 रुपये) और किराये पर लेकर देखने के लिए 19.99 डॉलर (लगभग 1,600 रुपये) की कीमत तय की गई है। मेकर्स इस महीने के अंत में इसके फुल-फ्लेज्ड स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन उसकी सटीक तारीख अभी साफ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: एक दशक बाद Angelina Jolie का छलका दर्द, Brad Pitt से तलाक के बाद से 'सिंगल' है, जाहिर की अपनीये ख्वाहिश

डिजिटल रिलीज में मिलेगा कुछ खास मसाला

जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उन्हें फिलहाल इसे किराए पर लेकर या खरीदकर ही देखना होगा। लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है। फिल्म के इस डिजिटल वर्जन के साथ दर्शकों को कुछ एक्स्ट्रा यानी बोनस कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इसमें फिल्म के पीछे की मेकिंग और डायरेक्टर करी बार्कर की खास कमेंट्री शामिल होगी। इसके अलावा 14 जुलाई को फिल्म की डीवीडी, ब्लू-रे और 4K UHD भी बाजार में आएगी और इसके पीकॉक प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होने की उम्मीद है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़