IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

Josh Hazlewood
ANI
अंकित सिंह । Mar 17 2026 7:51PM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड फिटनेस समस्याओं के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, हेज़लवुड अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड के IPL 2026 के शुरुआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की संभावना कम है क्योंकि वे मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। हेज़लवुड को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड फिलहाल रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए हेज़लवुड के समय पर मैच फिटनेस हासिल करने की कोई संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान

आरसीबी के एक अधिकारी के अनुसार कि पिछले सप्ताह से कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। फिजियो से मंजूरी का इंतजार है। रिहैबिलिटेशन जारी है। जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की भूमिका बहुत कम रहने की उम्मीद है। लेकिन सब कुछ फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करता है। जैसे ही हेज़लवुड को क्लीयरेंस मिल जाएगा, वह भारत जाने के लिए फिट हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उनकी वापसी के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़