IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, देखें संभावित प्लेइंग 11 और फुल शेड्यूल

SRH
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 24 2026 7:39PM

वहीं आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। वहीं इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऐसी बल्लेबाजी है जो 300 का आंकड़ा छू सकती है। लेकिन गेंदबाजी के मामले में टीम को नुकसान हो सकता है।

आईपीएल 2026 के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। वहीं इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ऐसी बल्लेबाजी है जो 300 का आंकड़ा छू सकती है। लेकिन गेंदबाजी के मामले में टीम को नुकसान हो सकता है।

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स ने अपने स्क्वॉड में लियाम लिविंगस्टोन को जोड़ा। राहत की खबर ये है कि लंबे कयासों के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ेंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती

सनराइजर्स हैदराबाद के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ये खिलाड़ी टॉप चार में दाएं और बाएं हाथ संयोजन देते हैं। पावरप्ले में काफी तेजी से रन बना सकते हैं। इसके बाद टीम के पास नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत शर्मा और लिमाय लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी काफी तेजी से रन बना सकते हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोरी

वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी उतनी ही कमजोर है जितनी बल्लेबाजी मजबूत है। पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा और शिवम मावी वैरायटी देते हैं, लेकिन कमिंस के अलावा ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो अनुशासित गेंदबाजी कर पाए। 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियमा लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी।

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल शेड्यूल

28 मार्च 2026- SRH vs RCB- बेंगलुरु

2 अप्रैल 2026- SRH vs KKR- कोलकाता

5 अप्रैल 2026- SRH vs LSG- हैदराबाद

11 अप्रैल 2026- SRH vs PBKS- मुल्लांपुर

All the updates here:

अन्य न्यूज़