RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Virat Kohli
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 15 2026 12:35PM

आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस एलएसजी के मुकाबले से पहले सभी के मन में सवाल है कि विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? दरअसल, पिछले मुकाबले में विराट कोहली फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें एंकल इंजरी हुई थी।

आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस एलएसजी के मुकाबले से पहले सभी के मन में सवाल है कि विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? दरअसल, पिछले मुकाबले में विराट कोहली फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें एंकल इंजरी हुई थी। 

पहले तो आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी तीन मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सातवें पायदान पर है। आरसीबी अगर जीती तो पॉइंट्स टेबल में अभी के लिए नंबर वन बन जाएगी जबकि एलएसजी ने मैच जीता तो फिर लखनऊ की टीम टॉप 4 में एंट्री कर लेगी। 

वहीं विराट कोहली की तो आरसीबी के फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोहली भले ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फील्डिंग के लिए ना उतरे हों लेकिन लखनऊ के खिलाफ फिर से मैदान पर जरूर दिखेंगे। हालांकि, वे फील्डिंग करेंगे या नहीं या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सिर्फ बल्लेबाजी करने उतरेंगे ये कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि, मुकाबले से एक दिन पहले वह प्रैक्टिस सेशन में बेहतर दिखे थे, हालांकि उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी थी, कोहली ने बिना किसी परेशानी के 45 मिनट तक बैटिंग सेशन किया जो आरसीबी के लिए अच्छा संकेत है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़