KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Ajinkya Rahane
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 15 2026 1:10PM

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार माना। खासकर पावरप्ले की धीमी शुरुआत को। रहाणे ने माना कि चेन्नई ने पावरप्ले में 70 रन बनाए थे लेकिन उनके गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए उन्हें 192 रनों पर ही रोक दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 32 रनों की हार ने केकेआर कैंप में हलचल मचा दी है। एक तरफ बीसीसीआई का जुर्माना और दूसरी तरफ लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें बढ़ी गई है। 

केकेआर की टीम ने 5 मैच में से 4 मैच में हार झेली है जबकि बारिश के कारण से रद्द हुआ था, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में वो 10वें पायदान पर 1 अंक के साथ मौजूद है। सीएसके पर मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की खामियों और फ्यूचर की रणनीति पर खुलकर बात की। 

दरअसल, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार माना। खासकर पावरप्ले की धीमी शुरुआत को। रहाणे ने माना कि चेन्नई ने पावरप्ले में 70 रन बनाए थे लेकिन उनके गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए उन्हें 192 रनों पर ही रोक दिया। 

रहाणे ने आगे कहा कि, हमने पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाए, यहीं हम पिछड़ गए। स्पिनर्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेट अच्छा था। हमें बस एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिक सके। 


रहाणे ने दी चेतावनी

कप्तान रहाणे ने इशारों-इशारों में उन खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं उन्होंने कहा कि, अभी हमारे लिए समय कठिन है। जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में दोबारा सोचना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे और बदलावों पर चर्चा करेंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़