Blessing Muzarabani पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन, IPL में खेलने के लिए छोड़ा था PSL

पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बैन लगा दिया है। मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था। इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के लिए केकेआर की पेशकश को स्वीकार किया। अब पीसीबी ने मुजरबानी पर अगले दो साल तक पीएसएल में खेलने पर बैन लगा दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बैन लगा दिया है। मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था। इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के लिए केकेआर की पेशकश को स्वीकार किया। अब पीसीबी ने मुजरबानी पर अगले दो साल तक पीएसएल में खेलने पर बैन लगा दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि मुजरबानी पीएसएल में अगले दो सीजन तक नहीं खेल पाएंगे और ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू है। बोर्ड ने आगे कहा कि ये फैसला पीएसएल के पेशावर माहौल की रक्षा के लिए लिया गया है।
बयान में आगे कहा गया कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। अग्रीमेंट से बंधे होने के बावजूद एक अलग अग्रीमेंट में जाना खेल के अपेक्षित मानकों के खिलाफ है।
आईपीएल 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर की तरफ से अब तक 2 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 10.71 की इकॉनमी और 18.75 की औसत से कुल 4 विकेट लिए हैं। एक मैच में उन्हें कोई विकेट ही नहीं मिला था जबकि एक अन्य मैच में उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट झटके हैं।
अन्य न्यूज़















