साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, 31 वर्षीय बल्लेबाज की वापसी

Indian Womens cricket team
प्रतिरूप फोटो
BCCI
Kusum । Mar 24 2026 12:34PM

महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल को डरबन से शुरू होगा।

बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल को डरबन से शुरू होगा। 

वहीं इस टी20 सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोई में खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। 

इसके अलावा टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा भी हैं। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर चुनी गईं हैं। उमा छेत्री बैक-अप विकेटकीपर होंगी। बता दें कि, युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को टीम में पहली बार चुना गया है। 

भारती फुलमाली की वापसी

वहीं भारतीय टीम में 31 वर्षीय भारती श्रीकृष्णा फुलमाली भी हैं। भारती फुलमाली ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2019 को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में इंग्लैंड की महिला टी20 टीम एक रन से विजयी रही थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़