रुपये में शानदार मजबूती! डॉलर के मुकाबले 15 पैसे सुधरा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के मद्देनजर सऊदी अरब के अगस्त के लिए एशिया को कच्चे तेल के आधिकारिक बिक्री मूल्य में कटौती किए जाने की खबरों से बाजार धारणा बेहतर हुई है।
घरेलू शेयर बाजार में तेजी और वैश्विक स्तर पर सुधरते हालातों के बीच भारतीय मुद्रा 'रुपया' मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 95.28 के स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने घरेलू बाजार की धारणा (Market Sentiment) को काफी मजबूती दी है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया से जुड़े जोखिम में कमी और होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक आवाजाही के कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है।
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.86 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 176 अंक की बढ़त के साथ 78,461.16 अंक पर जबकि निफ्टी 34.1 अंक चढ़कर 24,464.45 पर रहा।
इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर की Bahrain यात्रा! शाह हमद बिन ईसा से की मुलाकात, भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार
शेयर बाजार और विदेशी निवेशकों का सहारा
रुपये की इस मजबूती को घरेलू शेयर बाजार की तेजी से भी बड़ा सहारा मिला है। मंगलवार सुबह शुरुआती कारोबार में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 176 अंक की बढ़त के साथ 78,461.16 पर और एनएसई (NSE) का निफ्टी 34.1 अंक चढ़कर 24,464.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से भारतीय बाजार में लगातार हो रही खरीदारी ने भी रुपये को सपोर्ट दिया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने नेट बायर रहते हुए 243.03 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।
अन्य न्यूज़














