NSE को मिली SEBI से मंजूरी, आएगा 30 हजार करोड़ रुपये का IPO

NSE को मिली SEBI से मंजूरी, आएगा 30 हजार करोड़ रुपये का IPO
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

बाजार नियामक सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए हरी झंडी दे दी है। यह निर्गम पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें भारतीय स्टेट बैंक भी 2.48 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगा।

नयी दिल्ली, चार सितंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को बाजार नियामक सेबी से करीब 30,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है। यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एनएसई को चार सितंबर को सेबी की अंतिम टिप्पणियां मिल गईं।

इसके बाद कंपनी लागू नियामकीय शर्तों के अधीन सार्वजनिक निर्गम की तैयारियां आगे बढ़ा सकती है। एनएसई ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए जून में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, एनएसई का सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा।

इसमें 14.89 करोड़ शेयर शामिल हैं और मौजूदा शेयरधारक सामूहिक रूप से एनएसई में अपनी करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। एनएसई के प्रमुख शेयरधारकों में भारतीय स्टेट बैंक 2.48 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगा, जबकि एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) लिमिटेड 1.60 करोड़ शेयर बेचेगी। मामले से परिचित सूत्रों का कहना है कि इस आईपीओ का आकार करीब 30,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

इससे एनएसई का बाजार पूंजीकरण पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। ऐसा होने पर एनएसई का बहुप्रतीक्षित सार्वजनिक निर्गम अक्टूबर, 2024 में आए हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ देगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़