Manipal Payment IPO: 9 सितंबर को खुलेगा 805 करोड़ रुपये का IPO, जानें Price Band

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस ने अपने 805 करोड़ रुपये के IPO के लिए 322 से 339 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह आईपीओ 9 सितंबर को सदस्यता के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह 8 सितंबर को खुलेगा। इश्यू से प्राप्त नए फंड का उपयोग कंपनी की विभिन्न विनिर्माण इकाइयों में उपकरण स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने 805 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 322-339 रुपये का मूल्य दायरा तय किया। कंपनी का आईपीओ नौ सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बडे़) निवेशक आठ सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रवर्तक मणिपाल टेक्नोलॉजीज 1.43 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेगी, जिसका मूल्य 485 करोड़ रुपये तक है।
नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी मणिपाल, चेन्नई, नवी मुंबई और छत्तीसगढ़ आरटीओ स्थित अपनी इकाइयों में नए और पुराने उपकरण खरीदने तथा उन्हें स्थापित करने में करेगी। कंपनी के शेयर 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।
अन्य न्यूज़















