Fortis Healthcare का East India में बड़ा विस्तार, Cuttack में Dion Group के साथ बनाएगा अत्याधुनिक अस्पताल

Fortis Healthcare
Instagram

फोर्टिस हेल्थकेयर ने ओडिशा के कटक में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने के लिए डियोन ग्रुप के साथ समझौता किया है। इस ₹600 करोड़ की परियोजना का निर्माण डियोन ग्रुप करेगा, जबकि फोर्टिस इसके संचालन और प्रबंधन के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगा।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने ओडिशा के कटक में 300 बिस्तर वाले नये अस्पताल के लिए डियोन ग्रुप के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत अस्पताल का निर्माण डियोन ग्रुप करेगा जबकि परिचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी फोर्टिस हेल्थकेयर की होगी। कंपनी ने बताया कि कटक के त्रिशूलिया में डियोन रिवरसाइड टाउनशिप में बनने वाले इस नये अस्पताल की लागत लगभग 600 करोड़ रुपये है और इसके तीन से साढ़े तीन साल में पूरा होने की संभावना है।

फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशुतोष रघुवंशी ने कहा, ‘‘तीन सौ बिस्तर वाला अत्याधुनिक अस्पताल कटक, भुवनेश्वर और आस-पास के इलाकों के मरीजों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े डियोन ग्रुप के प्रवर्तक मनोज साहू ने कहा, ‘‘यह सहयोग... राज्य के लिए आधुनिक स्वास्थ्य ढांचागत सुविधाएं बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’ उन्होंने कहा कि यह परियोजना आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने और मरीजों को घर के पास अच्छी स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़