Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Gurmeet Choudhary
PRABHASAKSHI
एकता । Oct 23 2026 4:09PM

अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म तुम मेरे हो रिलीज हो गई है। गुरमीत ने रिलीज से पहले वीडियो साझा कर बिहार के लोगों से फिल्म का समर्थन करने की अपील की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बाढ़ और अन्य संकटों के दौरान उनकी चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी की नई फिल्म 'तुम मेरे हो' रिलीज हो गई है। 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों से अपनी फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की। हालांकि, इस वीडियो के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से मांगा साथ

फिल्म की रिलीज से पहले गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बिहार के लोगों से फिल्म देखने और उनका साथ देने की अपील की। गुरमीत ने कहा कि फिल्म बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और अपनी कमाई भी इसमें लगाई है। अब उन्हें अपने लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। गुरमीत ने इस दौरान भरोसा जताया कि बिहार के लोग उनके साथ खड़े होंगे और उनकी फिल्म देखने के लिए थिएटर तक जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी 'जब वी मेट 2' की मांग

फिल्म के प्रमोशन वाले वीडियो पर ट्रोल हुए गुरमीत

गुरमीत चौधरी ने वीडियो के जरिए लोगों से अपनी फिल्म को सपोर्ट करने की अपील की थी, लेकिन यही वीडियो उनके लिए परेशानी की वजह बन गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनसे बिहार से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे।

एक यूजर ने लिखा, 'बिहार में इतनी समस्याएं आईं, बाढ़ आई और बिहार के लोगों को क्षेत्रीयता के नाम पर अपमान झेलना पड़ा, तब अभिनेता की आवाज कहीं सुनाई नहीं दी।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंकल, बिहार में आई बाढ़ के दौरान आप कहां थे?'

एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, 'जब महाराष्ट्र में भाषा के नाम बिहारी का अपमान किया जाता है, तब बिहार का ये बेटा क्यों चुप रहता है। आज तक किस-किस मुद्दे पर बिहार का साथ दिया है इस बेटे ने?' गुरमीत की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट लगातार आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी ये बंगाली अभिनेत्री, Samuk में हुई एंट्री

ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि 'तुम मेरे हो' के जरिए ईशा मालवीय बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। फिल्म की कहानी में रोमांस, दिल टूटने का दर्द और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। गुरमीत चौधरी के लिए भी यह फिल्म खास है, क्योंकि वह इसमें अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़