Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज

Aly Goni
Instagram
एकता । Jun 26 2026 1:17PM

टीवी एक्टर अली गोनी ने जैस्मीन भसीन संग शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। अली ने बताया कि परिवार के दबाव और दोनों की रजामंदी के चलते वे जल्द ही इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं, साथ ही 2026 में शादी की संभावना भी जताई है।

टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मीन भसीन की शादी की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि यह जोड़ी कब सात फेरे लेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने अपनी शादी के प्लान्स को लेकर खुलकर बात की और साफ किया कि अब दोनों ही इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मम्मी का है पूरा प्रेशर, जैस्मीन भी हैं रेडी

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए अली गोनी ने खुलासा किया कि अब उनके परिवार वाले भी उन पर शादी के लिए दबाव बना रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या जैस्मीन शादी के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बहुत ही पॉजिटिव जवाब दिया।

अली गोनी ने कहा, "प्लान अल्लाह के हाथ में है अभी। मेरे घर से भी बहुत दबाव बन रहा है। मेरी मम्मा बोल रही हैं कि अब कर लो। जैस्मीन तो तैयार है। मैं भी तैयार हूं, लेकिन बात ये है कि, मैं चाहता हूं कि अब जल्दी से हो।"

इसे भी पढ़ें: एक Fake Screenshot से मचा बवाल, Vijay Deverakonda की Team ने खारिज की Ranabaali पर उड़ी अफवाह

क्या 2026 में बजेगी शहनाई?

इंटरव्यू के दौरान जब अली से सीधा सवाल किया गया कि क्या फैन्स उम्मीद कर सकते हैं कि साल 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे? इस पर अली ने हिंट देते हुए कहा, "हो सकता है।" एक्टर के इस छोटे से जवाब ने फैन्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है और सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे हैं कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

'खतरों के खिलाड़ी' से शुरू हुआ था सफर

अली गोनी और जैस्मीन भसीन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में मिले, जहां उनकी दोस्ती हुई। इसके बाद 'बिग बॉस 14' के घर में दोनों को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का अहसास हुआ और उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर सरेआम अपने प्यार का इजहार किया। सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे अली और जैस्मीन को फैन्स का हमेशा भरपूर प्यार मिला है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़