Aamir Khan Birthday: 38 साल का Career, 22 Superhit फिल्में, Aamir Khan की अविश्वसनीय सक्सेस स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज यानी की 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान को बॉलीवुड का 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' भी कहा जाता है। अभिनेता ने अपने 38 साल के फिल्मी करियर में करीब 22 सफल फिल्में दी हैं।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज यानी की 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान को बॉलीवुड का 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' भी कहा जाता है। अभिनेता ने अपने 38 साल के फिल्मी करियर में करीब 22 सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वहीं अभिनेता की फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता आमिर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
मुंबई में 14 मार्च 1965 को आमिर खान का जन्म हुआ था। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन था, जोकि एक फिल्म निर्माता थे। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी आमिर की फैमिली नहीं चाहती थी कि वह फिल्मों में आएं। साल 1973 में आमिर खान ने बतौर बाल कलाकार फिल्म 'यादों की बारात' में काम किया था।
बॉलीवुड में एंट्री
साल 1988 में अभिनेता आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। शुरूआती दौर में ही आमिर खान ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींच लिया था। समय के साथ आमिर ने खुद को ऐसे अभिनेता के रूप में साबित कर दिखाया, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि अच्छी कहानियों वाली फिल्मों को भी महत्व देता है। यही वजह है कि आज 38 साल बाद भी आमिर खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और भरोसेमंद कलाकारों में लिया जाता है।
22 हिट फिल्में
अभिनेता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। आमिर खान की करीब 22 फिल्में ऐसी रहीं, जिससे उनको बड़ी सफलता मिली। इन फिल्मों में आमिर खान ने हर बार कुछ नया करने की कोशिश की है। फिर चाहे वह सामाजिक मुद्दा हो, गंभीर भूमिका या रोमांटिक किरदार हो। आमिर खान अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। यही कारण है कि दर्शक भी आमिर खान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
फिल्में
अपने 30 से ज्यादा सालों के फिल्मी करियर में अभिनेता आमिर खान ने 'कयामत से कयामत तक', 'लगान', 'दिल', '3 इडियट्स', 'पीके', 'दंगल', 'राजा हिंदुस्तानी', 'तारे जमीन पर' और 'दिल चाहता है' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अन्य न्यूज़















