Monsoon Fashion Guide 2026: मानसून में ये 4 फैब्रिक देंगे कंफर्ट और स्टाइलिश लुक

Monsoon Fashion Guide 2026
CANVA PRO
एकता । Jul 6 2026 2:23PM

बारिश के मौसम में क्या पहनें, इस सवाल का जवाब देते हुए यह मानसून गाइड कॉटन और चैम्ब्रे जैसे हवादार फैब्रिक्स की सलाह देती है। इसमें कीचड़ से बचने के लिए सही लंबाई के कपड़े और भीगने पर पारदर्शी न हों, ऐसे रंगों को चुनने जैसे प्रैक्टिकल स्टाइलिंग टिप्स भी शामिल हैं।

बारिश का मौसम अपने साथ राहत लेकर आता है, इसलिए ये सबको पसंद भी होता है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद जब मानसून में बारिश होती है, तो बड़ी राहत मिलती है। लेकिन इस मौसम में हवा में उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में कपड़े भी भीगकर शरीर से चिपकने लगते हैं, जिससे बहुत परेशानी होती है।

इसलिए मानसून में ऐसे कपड़े पहनना बहुत जरूरी है जो शरीर को ठंडा रखें, जल्दी सूखें और जिन्हें पहनकर आप पूरे दिन आराम से रह सकें। इसके लिए आपको अपने सारे कपड़े बदलने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सोच-समझकर सही फैब्रिक चुनना है।

इसे भी पढ़ें: Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

मानसून के लिए 4 सबसे बेहतरीन फैब्रिक

कॉटन: बारिश के दिनों के लिए कॉटन सबसे अच्छा माना जाता है। यह बहुत हल्का होता है, त्वचा को आराम देता है और जल्दी सूख जाता है। इसके छोटे-छोटे छेद हवा को अंदर-बाहर आने देते हैं, जिससे पसीना और नमी आसानी से सूख जाती है। आप चाहें तो कॉटन ब्लेंड, जिसमें कॉटन के साथ थोड़ा पॉलिएस्टर या रेयॉन मिला होता है, भी चुन सकते हैं। ये कपड़े सस्ते होते हैं, इनमें आराम पूरा मिलता है और ये बहुत जल्दी सूखते हैं।

क्रेप: यह कपड़ा शरीर पर बहुत अच्छे से फिट बैठता है और दिखने में सुंदर लगता है। क्रेप बहुत हल्का होता है, इसका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सिलवटें नहीं पड़तीं। भागदौड़ वाले दिनों में इसे संभालना बहुत आसान है। इसे आप रोज पहनने के साथ-साथ ऑफिस या किसी खास मौके पर भी पहन सकते हैं।

रेयॉन: रेयॉन अपने मुलायम, ठंडे और आरामदायक अहसास के लिए जाना जाता है। यह बहुत हल्का होता है, जो भारत में जून से सितंबर की उमस वाली गर्मी के लिए एकदम सही है। इसमें कॉटन और लिनन जैसी खूबियां तो होती ही हैं, साथ ही सिल्क जैसी चमक भी होती है। इसीलिए इसके बने कुर्ते, ड्रेस और को-ऑर्ड सेट इस मौसम में पहनने के लिए बहुत अच्छे रहते हैं।

चैम्ब्रे: अगर आपको डेनिम पसंद है, तो आपको चैम्ब्रे कपड़ा जरूर आजमाना चाहिए। यह दिखने में बिल्कुल डेनिम जैसा स्टाइलिश लगता है, लेकिन बहुत हल्का और हवादार होता है। इसे पहनकर आपको भारीपन महसूस नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

स्टाइलिश दिखने के आसान टिप्स

ढीले कपड़े पहनें: इस मौसम में शरीर से चिपके रहने वाले तंग कपड़ों की जगह थोड़े ढीले-ढाले कपड़े चुनें ताकि हवा लगती रहे।

सही लंबाई चुनें: मिडी ड्रेस, क्रॉप्ड ट्राउजर या टखने तक की लंबाई वाले बॉटम्स पहनें ताकि आपके कपड़े नीचे से कीचड़ या बारिश के पानी से गंदे न हों।

रंगों का ध्यान रखें: सफेद या बहुत हल्के रंग के कपड़े भीगने पर पारदर्शी हो सकते हैं, इसलिए मीडियम रंग या सुंदर प्रिंट्स वाले कपड़े पहनें।

सही एक्सेसरीज: कम से कम ज्वेलरी पहनें, साथ में वॉटरप्रूफ जूते और हल्के बैग का इस्तेमाल करें ताकि बारिश में आपका लुक एकदम परफेक्ट रहे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़