Karwa Chauth पर डार्क मेहंदी के लिए अपनाएं ये Mehndi Tips, 24 से 48 घंटे पहले लगाएं

KARWA CHAUTH
AI-Generated

करवा चौथ पर मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए इसे त्योहार से 24 से 48 घंटे पहले लगाएं, क्योंकि रंग निखरने में समय लगता है। मेहंदी सूखने के बाद उसे पानी से धोने के बजाय खुरचकर हटाएं। बेहतर रंगत के लिए नींबू-चीनी लगाना और लौंग के धुएं से हाथ सेंकना भी असरदार रहता है।

इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सकती हैं। मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप चाहती हैं मेहंदी रंग आपके हाथों पर निखरकर आए, तो बस इन टिप्स को जरुर फॉलों करें।

ऐसे में हर महिला चाहती हैं कि करवा चौथ पर उसके हाथों पर गहरी रंगत वाली मेहंदी नजर आए, तो इस लगवाने के समय का खासा ध्यान रखें। आपको बता दें कि, मेहंदी लगाने के तुरंत बाद गहरा रंग नहीं आता बल्कि इसका रंग गहरा होने में समय लगता है। आइए आपको बताते हैं मेहंदी कब लगाएं।

मेहंदी का रंग डार्क होने में कितना समय लगता है?

मेहंदी लग जाने के बाद जब हम इसको छुड़ाते हैं, तो तुरंत हाथों पर कम नारंगी रंग दिखाई देता है। जिसके बाद धीरे-धीरे रंग गहरा होने लगता है। मेहंदी का रंग पूरा होने में कम से कम 24 घंटे से लेकर 48 घंटे लगते हैं।

करवा चौथ से कितने समय पहले लगवाएं मेहंदी?

इस बार आप चाहती हैं कि करवा चौथ पर आपके हाथ गहरे रंग के दिखें, तो मेहंदी करीब 24 से 48 घंटे पहले लगवाना सही रहेगा। करवा चौथ 29 अक्टूबर को है और आप 27 अक्टूबर की रात में मेहंदी लगा सकते हैं। गहरा रंग होने के लिए ठीक समय रहेगा।

मेहंदी का रंग डार्क करने के टिप्स

- मेहंदी अच्छी तरह सूखने के बाद उसको धीरे-धीरे खुरचकर ही हटाएं। तुरंत पानी से न धोएं।

-  तवे पर लौंग गर्म करके उसके धुएं से भी हाथों को सेंक सकती हैं। बस गर्म तवे और धुएं से हाथों को जलने से बचाएं।

- आप मेहंदी के सूखने के बाद उस पर नींबू चीनी भी लगा सकती हैं। इसके एक घंटे बाद मेहंदी छुड़ा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़