Skin Care Routine में शामिल करें Aprajita Flower Toner, बेदाग चेहरे के लिए असरदार उपाय

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में अपराजिता के नीले फूलों से बना होममेड टोनर त्वचा को प्राकृतिक रूप से बेदाग और चमकदार बनाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह बटरफ्लाई पी टोनर स्किन केयर रूटीन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
आजकल हर किसी की चाहत होती है, उसकी त्वचा बेदाग निखरी हुई हो। लेकिन खानपान के कारण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते चेहरा ग्लो एकदम खत्म हो जाता है। अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप नेचुरल रुप से स्किनकेयर जरुर करें।
दरअसल, अपराजिता का नीला फूल ज्यादातर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, ज्यादातर लोगों के घर में इसका पौधा लगा भी होता है। अपराजिता यानी बटरफ्लाई पी के फूल में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं, इसलिए इससे बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं अपराजिता के फूलों से कैसे बनाएं होममेड टोनर।
अपराजिता का टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?
- सूखे अपराजिता के फूल 2-3
- साफ पानी- 1 पानी
- साफ कांच की बॉटल या स्प्रे बॉटल
- छलनी
- ग्लिसरीन
कैसे बनाएं अपराजिता का टोनर
- सबसे पहले आप एक कप पानी को थोड़ा-सा गर्म कर लें।
- इसमें 2-3 सूखे अपराजिता के फूल डाल दें।
- इसे करीब 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- फिर आपको दिखेगा कि पानी का रंग धीरे-धीरे नीला हो जाएगा।
- अब गैस बंद कर दें और इस पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- इसके बाद पानी को छान लें।
- फिर इसमें ग्लिसरीन मिला सकते हैं।
- अब इस नीले पानी को साफ और सूखी बॉटल में भर लें।
- आपका होममेड अपराजिता टोनर तैयार है।
चेहरे पर कैसे लगाएं अपराजिता के फूलों का टोनर?
इसे लगाने से पहले सबसे पहले चेहरा को साफ कर लें। अब कॉटन पैज की मदद से थोड़ा टोनर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो आप स्प्रे भी कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद चेहरा को तुरंत धोने की जरुरत नहीं है। कुछ देर इसे स्किन पर ऐसे ही रहने दें और इसके आप भी अपनी नॉर्मल स्किनकेयर रुटीन को फॉलो कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़













