Hair Care Tips: बालों की सेहत बनाए रखने के लिए शैंपू और Conditioner का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी

Hair Care Tips
AI Image

बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए सही तरीके से हेयर वॉश करना बेहद जरूरी है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद अगर सही तकनीकों का पालन न किया जाए तो बालों को नुकसान पहुंच सकता है। शैंपू का सही इस्तेमाल और ठंडे पानी से बाल धोना हेयर केयर रूटीन का एक महत्वपूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

आजकल महिलाएं और लड़कियां बालों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए महंगे शैंपू और कंडीशनर से लेकर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि इससे आपके हेयर्स हेल्दी रहेंगे। बाल धोने का सही तरीका भी बेहद जरुरी है। कई बार हम जल्दी-जल्दी में बाल धोते हैं और कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। इसका असर बालों के लुक पर भी काफी देखने को मिलता है।

शैंपू बालों की जड़ों पर करें

जिस दिन आप बाल धोएं तो शैंपू को पूरे बालों पर लगाने के बजाय सबसे पहले स्कैल्प यानी सिर की त्वचा पर लगाएं। शैंपू का पूरा फोकस स्कैल्प पर ही रखें। शैंपू को बालों पर धीरे-धीरे ही लगा सकते हैं। जिससे सिर की त्वचा अच्छी तरफ साफ हो सके। जब आप स्कैल्प को अच्छे से साफ करेंगी, तो शैंपू बालों की लंबाई तक पहुंच सकते हैं।

हमेशा दो बार करें शैंपू

यदि आप एक ही बार में शैंपू करती हैं, तो दो बार शैंपू करने का तरीका अपना सकती हैं। पहली बार शैंपू करने के बाद बालों और स्कैल्प को पानी से अच्छे से धो लें। फिर दूसरी बार शैंपू करते समय भी ध्यान रखना काफी जरुरी है। इस तरह आपके बालों और स्कैल्प दोनों ही साफ हो जाएंगे।

हेयर वॉश से पहले बालाें को सुलझा लें

जिस दिन आप हेयर्स वॉश करें,  तो उससे पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें। यदि बाल उलझे हुए हैं, तो पहले कंघी करके उन्हें सुलझाएं, फिर बालों में शैंपू करें। ऐसा करने से बाल धोते समय कम टूटेंगे।

कंडीशनर जड़ों पर नहीं, कानों के नीचे लगाएं

 जब आप कंडीशनर लगाएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे कहां से लगाएं। कंडीशनर को बालों की जड़ों पर लगाने के बजाय कानों के नीचे से लगाएं। इसके बाद बालों में इसे अच्छी तरह फैलाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों की जड़ो तक पहुंच जाएगा।

ठंडे पानी से हेयर वॉश करें

 बाल धोते समय हमेशा ठंडा पानी का ही इस्तेमाल करें, कई लोग गरम पानी का इस्तेमाल करने लगते हैं। ये हैबिट ठंड में ज्यादा देखने को मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हेयर वॉश के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़