Bird Watching के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, सर्दियों में दिखेंगे रंग-बिरंगे पक्षी

सर्दियों में हजारों मील दूर से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए भारत की झीलें प्रमुख ठिकाना बनती हैं। बर्ड वॉचिंग के लिए राजस्थान का केवलादेव, हरियाणा का सुल्तानपुर, गुजरात का नल सरोवर, ओडिशा की चिल्का झील और तमिलनाडु का वेदांथंगल बेहतरीन जगहें हैं। यहां साइबेरियन क्रेन और फ्लेमिंगो जैसे रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना यादगार अनुभव होता है।
सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा होता है। इस मौसम में हजारों मील दूर रहने वाले कई प्रवासी पक्षी भारत आते हैं। ये पक्षी हर साल सर्दियों के महीनों में भारत की झीलों और वेटलैंड्स को अपना ठिकाना बनाते हैं। अगर आपको बर्ड वॉचिंग का शौक है या इन रंग-बिरंगे मेहमानों को करीब से देखना चाहते हैं, तो भारत की कुछ खास जगहों पर जरूर जा सकते हैं। इन जगहों पर हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। प्रकृति के बीच इन पक्षियों को देखना आपके लिए यादगार अनुभव हो सकता है।
केवलादेव नेशनल पार्क, राजस्थान
राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए बहुत खास जगह है। इसे पहले भरतपुर बर्ड सैंचुरी के नाम से जाना जाता था। सर्दियों के मौसम में यहां रूस, साइबेरिया और दूसरे ठंडे इलाकों से हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। इनमें साइबेरियन क्रेन भी शामिल हैं। यहां की शांत झीलें और हरियाली इन पक्षियों को अपनी ओर खींचती हैं।
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: Dussehra पर रावण दहन नहीं, Bisrakh और Baijnath जैसे गांवों में होती है पूजा
सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हरियाणा
हरियाणा के गुरुग्राम के पास स्थित सुल्तानपुर नेशनल पार्क भी प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए अच्छी जगह है। सर्दियों में यह पार्क यूरोप, साइबेरिया और मिडिल एशिया से आने वाले रंग-बिरंगे पक्षियों से भर जाता है। यहां आप ग्रेटर फ्लैमिंगो, साइबेरियन क्रेन और कई तरह की बत्तखों को देख सकते हैं।
नल सरोवर बर्ड सेंचुरी, गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित नल सरोवर एक बड़ा और खूबसूरत वेटलैंड है। सर्दियों में यह कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बन जाता है। यहां साइबेरिया से आने वाले पेलिकन, फ्लेमिंगो और कई तरह की बत्तख और गीज देखने को मिलती हैं। सुबह के समय बोट राइड करते हुए इन पक्षियों को देखना एक शानदार अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारत-तिब्बत सीमा पर 3,450 मीटर ऊंचाई पर बसा है Chitkul, Kinnaur के इस गांव का रास्ता
चिल्का झील, ओडिशा
ओडिशा में स्थित चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून है। सर्दियों के महीनों में यह प्रवासी पक्षियों के सबसे बड़े ठिकानों में से एक बन जाती है। हर साल यहां साइबेरिया, ईरान और इराक जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां आने वाले ग्रेटर फ्लैमिंगो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होते हैं।
वेदांथंगल बर्ड सेंचुरी, तमिलनाडु
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित वेदांथंगल देश की सबसे पुरानी बर्ड सेंचुरी में से एक है। सर्दियों के मौसम में यहां उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से कई वॉटरबर्ड्स प्रजनन के लिए आते हैं। यहां का शांत माहौल और पक्षियों की चहचहाहट पर्यटकों को काफी पसंद आती है। प्रकृति और पक्षियों को पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास हो सकती है।
अन्य न्यूज़














