Tamil Nadu सिर्फ Tourist Place नहीं, Guinness Record का भी घर, जानें ये 5 खास बातें

Tamil Nadu
AI Image

तमिलनाडु सिर्फ खूबसूरत मंदिरों और बीच के लिए ही नहीं, बल्कि कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी जाना जाता है, जिसमें रामेश्वरम का दुनिया का सबसे लंबा मंदिर कॉरिडोर और कोयंबटूर की गिनीज रिकॉर्ड-धारक आदियोगी प्रतिमा शामिल है। यह राज्य अपने आप में पर्यटन, इतिहास और अनूठे तथ्यों का संगम है।

भारत में घूमने के लिए कई अद्भुत जगहें और एक से बढ़कर सुंदर व रहस्यमी स्थान मौजूद है। जब घूमने-फिरने की बात आती है, तो सबके मन में साउथ इंडिया घूमने का मन में ख्याल जरुर आता है। गौरतलब है कि दक्षिण भारत की कई सारी जगहें बेहद खूबसूरत है। 

इन्हीं में से एक राज्य है तमिलनाडु, जो कि खूबसूरत मंदिर, स्वादिष्ट साउथ इंडियन खाना और शानदार बीच के लिए जाना जाता है। लाखों लोग हर साल यहां पर आते हैं। शायद ही आप जानती हैं कि तमिलनाडु न केवल एक टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड्स का घर भी है।

दरअसल, तमिलनाडु में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपने इतिहास, बनावट और खासियतों के कारण पूरी दुनिया में फेमस हैं। यदि आप भी काफी समय से तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जरुर जाएं। 

रामेश्वरम में है दुनिया का सबसे लंबा मंदिर कॉरिडोर

वैसे तमिलनाडु का रामेश्वरम अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां के  रामनाथस्‍वामी मंद‍िर की सबसे बड़ी खास‍ियत इसका बड़ा सा कॉर‍िडोर है। इस मंदिर में दुनिया का सबसे लंबा कॉरिडोर है। यहां पर जाने के लिए दूर-दूर तक एक लाइन में बनें खूबसूरत खंभे दिखाई देंगे। इन खंभों पर जो नक्काशी की गई है, उसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है।

ऊटी की टॉय ट्रेन का ट्रैक भी है बेहद खास

साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में ऊटी आता है। यहां पर मौजूद नीलगिरी माउंटेन रेलवे, जिसे लोग टॉय ट्रेन के नाम से जानते हैं, पर्यटकों को ये काफी पसंद आती है। इस रेलवे लाइन की सबसे खास बात यही है कि इसे एशिया के सबसे सीधे और नीचे की तरफ झुके हुए रास्तों में से एक माना जाता है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि जब पहाड़ों, जंगलों और चाय के बागानों से ट्रेन गुजरती है, तो नजारा काफी खूबसूरत दिखता है।

कोडाईकनाल की रहस्यमयी गुफा

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो कोडाईकनाल की गुना केव घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। पहले इसे डेविल्स किचन के नाम से जाना जाता था। घने जंगलों के बीच बनी यह गुफा अपने रहस्यमयी माहौल के लिए मशहूर है। यहां की गहरी दरारें और बड़ी-बड़ी चट्टानें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कोडाईकनाल घूमने आने वाले ज्यादातर पर्यटक इस जगह को देखने जरूर जाते हैं।

तीन सागरों का संगम है कन्याकुमारी

गौरतलब है कि कन्याकुमारी भारत के सबसे आखिरी कोने पर बसा हुआ है। दरअसल, यह जगह काफी खूबसूरत है। यहां पर दुनिया के तीन बड़े समंदर जैसे बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और ह‍िंद महासागर आपस में मिलते हैं। इसको इसको तीन सागरों का संगम कहा जाता है। यहां पर सनराइज और सनसेट देखने का अलग ही नजारा होता है। इसके अतिरिक्त यहां पर समंदर के बीचो-बीच बना विवेकानांद रॉक मेमोरियल देखने को मिलता है।

मदुरै का इतिहास है हजारों साल पुराना

दरअसल, तमिलनाडु का मदुरै शहर उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहां हजारों सालों से लोग रहते आ रहे हैं। बता दें कि, इस शहर का इतिहास भी काफी पुराना है। मदुरै का फेमस मीनाक्षी अम्मन मंदिर अपनी खूबसूरती और ऊंचे, कलरफुल दरवाजों (गोपुरम) के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

कोयंबटूर में है रिकॉर्ड बनाने वाली आदियोगी प्रतिमा

तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदियोगी शिव की प्रतिमा देशभर में फेमस है। ईशा फाउंडेशन के अंदर बनी ये बड़ी सी मूर्ति दुनिया में चेहरे और छाती तक के हिस्से वाली सबसे बड़ी मूर्ति है। सबसे खास बात तो यह है कि इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। यहां पर भगवान शिव को ध्यान लगाकर बैठे हुए दिखाया गया है। आपको बता दें कि, अब बंगलुरु में इस तरह भगवान शिव मूर्ति बनाई गई है। 

इसलिए अगली बार कहीं छुट्टियों में घूमने के लिए तमिलनाडु ट्रिप को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरुर शामिल करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़