FIFA World Cup 2026 में हिस्सा नहीं लेगा ईरान, सुरक्षा का दिया हवाला

Iran not participating in FIFA
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 12 2026 3:35PM

ईरान के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अहमद दोन्यामाली ने बुधवार को कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका द्वारा हत्या के बाद उनका देश 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता। रिपोर्ट के मुताबित अहमद दोन्यामाली ने बुधवार को सरकारी टेलीविजन से कहा कि, ये देखते हुए कि इस भ्रष्ट सरकार ने हमारे लीडर की हत्या की है, हम किसी भी हालात में वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकते।

ईरान के स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने ऐलान किया है कि, उनका देश फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने अपने लीडर की यूएस द्वारा हत्या और हाल की गलत हरकतों का जिक्र किया। ईरानी फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट ने भी यही बात दोहराई है। हालांकि, फीफा के प्रेसिडेंट ने पहले कहा था कि ईरानी टीम का यूएस में स्वागत किया जाएगा, जो टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है। 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अहमद दोन्यामाली ने बुधवार को कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका द्वारा हत्या के बाद उनका देश 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता। रिपोर्ट के मुताबित अहमद दोन्यामाली ने बुधवार को सरकारी टेलीविजन से कहा कि, ये देखते हुए कि इस भ्रष्ट सरकार ने हमारे लीडर की हत्या की है, हम किसी भी हालात में वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकते। 

दोन्यामाली ने कहा कि, हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं  और असल में हिस्सा लेने के लिए ऐसे हालात मौजूद नहीं हैं। ईरान के खिलाफ उन्होंने जो गलत काम किए हैं उन्हें देखते हुए उन्होंने आठ या 9 महीनों में हम पर दो जंग थोपी हैं। और हमारे हजारों लोगों को मारा और शहीद किया। इसलिए हम निश्चित रूप से ऐसी मौजूदगी नहीं रख सकते। 

बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 104 मैच होंगे। साथ ही इसका आयोजन 11 जून को मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका में शुरू होगा और न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड के मेटलाइफ स्टेडिया में खत्म होगा और फाइनल 19 जुलाई को होगा। ईरान के सभी ग्रुप-स्टेज मैच लॉस एंजिल्स और सिएटल सहित अमेरिकी शहरों में खेले जाने हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़