अक्सर महिलाएं सर्दियों में फेस पर सनस्क्रीन लगाना छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर टैनिंग होने लगती है। सर्दियों के मौसम में हमें स्किन की एक्स्ट्रा देखभाल करने की जरूरत होती हैं। क्योंकि इस मौसम में यूवी और एवी रेज दोनों ही स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं सर्दियों में धूप में बैठने और कोहरे की वजह से फेस पर टैनिंग होने लगती हैं। वहीं एक बार अगर टैनिंग हो जाए, तो इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में कुछ घरेलू और असरदार उपायों को आजमाकर टैनिंग को दूर किया जा सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक आसान और असरदार जेल फेस मास्‍क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टैन रिमूव करने में कारगर है और आप इसको घर पर बना सकती हैं।
डी-टैन जेल फेस मास्क की सामग्री
पपीते की कटी हुई फांक - 1 कप
नींबू के छिलके - 10 से 15
गुलाब जल - 1 छोटा चम्‍मच
ऐसे बनाएं डी-टैन जेल फेस मास्क
डी-टैन जेल फेस मास्‍क के लिए गले हुए पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए। गले हुए पपीते का जेल बनाना आसान हो जाएगा। गले हुए पपीते का पल्प निकाल लें।
अब नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें। जब यह ट्रांसपेरेंट नजर आने लगे, तो इसको छानकर अलग रख लें। इनको मैश करने पर यह जेल जैसा लगेगा।
फिर एक बाउल में और उसमें पपीते का पल्प, नींबू का जेल और गुलाब जेल मिक्स करें।
इस मिश्रण को एक कांच की डिब्बी में स्टोर करें। वहीं डी-टैन फेस मास्क फेस पर लगाने के लिए तैयार हो जाएगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे की टोनिंग करें। इसके लिए गुलाब जल या नारियल पानी का उपयोग कर सकती हैं।
इसके बाद फेस पर डी-टैन जेल मास्क को लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
फिर अपने फेस पर उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्किन को जेल मास्क से स्क्रब करें।
इसके बाद 2 से 3 मिनट फेस को स्क्रब करने के बाद पानी से फेस को धो लें।
इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें और डीप मसाज करें।
डी-टैन जेल फेस मास्क के फायदे
फेस पर इस होममेड डी-टैन फेस मास्क लगाने से सिर्फ टैनिंग ही नहीं बल्कि अन्य कई फायदे मिलते हैं।
इस फेस मास्क में नींबू और पपीता जैसी सामग्री होती है। यानी की यह मास्क विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी का काम है स्किन को ब्लीच करना और भद्दे दाग-धब्बों को हल्का करना है।
कई बार डेड स्किन की वजह से भी फेस पर टैनिंग नजर आती है। पपीता स्किन को एक्सफोलिएट करता है। यह स्किन की डेड स्किन को भी रिमूव करता है।
स्किन व्हाइटनिंग और नेचुरल ग्लो के लिए भी यह जेल फेस मास्क काफी अच्छा है। नींबू में मौजूद एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज और स्किन से निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। जिससे फेस पर टैनिंग की संभावनाएं कम होती हैं।
इस जेल फेस मास्क में गुलाब जल भी मिला है, इसलिए इससे स्किन डीप मॉइश्चराइज होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।
फेस्टिव सीजन की सबसे खास बात यही होती है कि खाने के लिए हमेशा मिठाइयां मिलती हैं। त्योहारी मौसम के समय मिठाइयां खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है। काफी पहले से लोग मिठा बनाना घर में शुरु करते हैं। लेकिन आजकल अधिक मीठा खाने से वजन बढ़ने और डायबिटीज की चिंता भी बढ़ जाती है।
ऐसे में अपने परिवार की सेहत के लिए घर में शुगर फ्री या कम कैलोरी वाली मिठाइयां जरुर बनाएं। आइए आपको मशहूर शेफ विक्रम जायसवाल की रेसिपी बताते हैं।
त्योहारों पर घर में बनाएं 2 हेल्दी मिठाइयां
इस बार त्योहारों को हेल्दी बनाने के लिए आप अपने घर में इन 2 मिठाइयों को जरुर बनाएं। यह आपके सेहत के लिए भी काफी अच्छी है। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
मखाना-खजूर के लड्डू
सामग्री
मखाना - 100 ग्राम
खजूर- 150 ग्राम
बादाम 30 ग्राम
काजू- 20 ग्राम
कद्दू के बीज- 15 ग्राम
घी- 10 ग्राम
नारियल का बुरादा, एक चुटकी इलाइची पाउडर
मखाना-खजूर के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले मखाने को हल्की आंच पर रोस्ट कर लें और फिर ठंडा होने के बाद मिक्सर में ग्राइंड कर लें। इसके बाद बादाम, काजू और कद्दू के बीज को भी हल्का भून लें और फिर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में घी डालकर इसमें खजूर डालें, उसे 2-3 मिनट तक छोड़ दे, नरम होने दें। अब इसमें मखाना पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स का मिला दें। इसके साथ ही इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर भी डालें। सभी चीजों को अच्छी से मिला लें और नारियल या तिल में लपेटकर लड्डू बनाएं।
नहीं बढ़ेगा वजन: इसमें आर्टिफिशियल मीठा नहीं है। ड्राईफ्रुट्स में प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के मिरनल पदार्थ होते हैं, जो कि शरीर के लिए काफी हेल्दी होते हैं। खजूर एक प्राकृतिक मीठा है, जो कि हेल्दी है।
अखरोट की बर्फी
सामग्री
आधा कप अखरोट या अपनी पसंद के अन्य मेवे
3 बड़े चम्मच कद्दू के बीज और तिल के बीज
1.5 कप खजूर (बीज रहित, कटे हुए)
2 छोटे चम्मच घी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
अखरोट की बर्फी बनाने की विधि
सबसे पहले भुने हुए अखरोट, बादाम या अन्य मेवों को हल्का दरदरा पीस लें। फिर चाहें तो फूड प्रोसेसर के स्थान पर इन्हें काटकर भी पीस सकते हैं। एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम कर लें। अब बादाम, कद्दू और तिल डालकर धीमी आंच में भून लें।
इसको ठंडा होने के लिए रख दें। फिर उस पैन में एक छोटा चम्मच घी और कटे हुए खजूर डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह चिपचिपा न हो जाए। फिर खजूर के मिश्रण में मेवों का मिश्रण और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण को चिकनाई लगी प्लेट पर फैला लें और दबाएं और एक या दो घंटे के लिए रख दें। फिर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
दिल होगा हेल्दी: गौरतलब है कि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। ओमेगा-3 सूजन को कम करके कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके दिल की सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि दिमाग और दिल दोनों को हेल्दी रखता है।
घर को सुंदर को बनाने के लिए सही पर्दे चुनना जरुरी है, हालांकि अधिकतर लोग फैब्रिक और दिशा का तालमेल समझना काफी जरुरी है। इंटीरियर एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर या पूर्व दिशा की खिड़कियों से आने वाली हल्की रोशनी के लिए 'शीयर कर्टेंस' और कॉटन-लिनेन का कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है।
अगर आप दक्षिण-पश्चिम की तेज धूप और बेडरूम की प्राइवेसी के लिए 'ब्लैकआउट बेस्ट होता है, वहीं दक्षिण-पश्चिम की तेज धूप और बेडरूम की प्राइवेसी के लिए 'ब्लैकआउट पर्दे'  की जरुरत होती है। इसके अलावा, ड्रॉइंग रुम को लग्जरी टच देने के लिए वेलवेट कर्टेस और सही ट्रैक्स का चयन करे।
उत्तर या पूर्व दिशा की खिड़कियां
यदि आपके कमरे की खिड़की उत्तर या पूर्व दिशा में हैं और वह काफी बड़ी है, तो वहां शीयर पर्दें का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिशाओं से सुबह की लाइट और सुकून वाली रोशनी आएगी। शीयर पर्दे हल्के और ट्रांसपेरेंट होते हैं, जो घर के अंदर भरपूर प्राकृतिक रोशनी आएगी। रुम को ब्राइट व हवादार बना सकते हैं।
प्राइवेसी और रोशनी दोनों के लिए सही पर्दे
अगर आपके कमरे में उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ खिड़की से रोशनी के साथ-साथ ही प्राइवेसी चाहिए, तो आप सिंगल ट्रैक की जगह 'डबल ट्रैक कर्टेन' को चूज कर सकते हैं। इसमें एक ट्रैक पर ट्रांसपेरेंट शीयर कर्टेन रहता है और दूसरे ट्रैक पर थिक कॉटन या लिनेन का पर्दा लगाया जाता है। दिन के समय शीयर पर्दा लगाकर रोशनी आने दें। रात के समय कॉटन/लिनेन का पर्दा बंद करके प्राइवेसी बना सकते हैं।
दक्षिण या पश्चिम दिशा के लिए ब्लैकआउट पर्दे इस्तेमाल करें
वहीं, घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा की खिड़कियों से दोपहर के समय बहुत तेज और सीधी धूप आती है, जो कमरे को बेहद गर्म कर देते हैं। इस तरह की जगह और बड़ी खिड़कियों के लिए 'ब्लैकआउट कर्टेंस' ही सबसे बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये पर्दे तेज धूप और हानिकारक UV किरणों को 100% तक रोक सकते हैं और कमरे को ठंडा रखने में भी मदद करेगी।
ड्रॉइंग रूम और होम थिएटर के लिए वेलवेट पर्दे लगाएं
यदि आप अपने फॉर्मल ड्रॉइंग रुम या लक्जरी होम थिएटर को रॉयल लुक देने के लिए आप घर में वेलवेट कर्टेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेलवेट फैब्रिक बेहद भारी, सॉफ्ट और प्रीमियम दिखता है जो कमरे के इंटीरियर को लक्जरी टच प्रदान करता है। इसके साथ ही होम थिएटर में साउंड एब्जॉर्प्शन के लिए भी वेलवेट पर्दे काफी प्रभावशाली नजर आएंगे।
फैब्रिक मेंटेनेंस और सफाई का ध्यान रखें
अगर आपके घर में महंगे-महंगे पर्दे लगे हुए है, तो आपको उनका मेंटेनेंस का ध्यान बहुत जरुरी है। शीयर, कॉटन और लिनेन के पर्दे को घर पर आप आसानी से वॉश कर सकते हैं। वहीं, वेलवेट और भारी ब्लैकआउट पर्दों की सफाई के लिए ड्राई क्लीनिंग की जरुरत होती है। खासकर अपने बजट, कमरे के प्रयोग और रखरखाव की सुविधा को ध्यान में रखकर ही पर्दे के कपड़े और स्टाइल का अंतिम फैसला जरुर करें।
सुबह का नाश्ता हो, दोपहर का खाना हो या रात का डिनर हो। एक स्वादिष्ट चटनी आपके साधारण खाने को भी खास बना देती है। घर पर आसानी से अलग-अलग स्वाद की धनिया, पुदीना, नारियल, इमली, टमाटर, मूंगफली और तिल जैसी कई चीजों चटनी तैयार की जा सकती है। यह चटनियां न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसमें प्राकृतिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जोकि हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
खास बात यह है कि इनको बनाने बनाने में अधिक समय या मेहनत नहीं लगती है। अगर आप हर दिन खाने में एक नया स्वाद जोड़ना चाहती हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 तरह की आसान चटनी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप बेहद कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं।
पुदीना चटनी सामग्री
पुदीना- 1 कप ताजा
हरा धनिया - आधा कप
हरी मिर्च - 2 से 3
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
सबसे पहले हरे धनिया और पुदीना को अच्छे से धो लें। अब सभी चीजों को मिक्सर में थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीसें। लास्ट में नींबू का रस मिलाएं। इस चटनी को आप समोसे, पराठे या फिर पकौड़ों के साथ सर्व कर सकती हैं।
नारियल चटनी सामग्री
ताजा नारियल - 1 कप कद्दूकस किया
हरी मिर्च - 2
अकदर - 1 इंच
नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
इन सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें राई, करी पत्ता या उड़द दाल का तड़का लगाकर स्वाद को बढ़ा सकते हैं। इस चटनी को आप इडली या डोसा के साथ खा सकती हैं।
टमाटर चटनी सामग्री
टमाटर - 3
लहसुन की कलियां- 2-3
तेल- 1 चम्मच
नमक
लाल मिर्च पाउडर
ऐसे बनाएं
सबसे पहले टमाटर और लहसुन को हल्का भून लें। फिर ठंडा होने के बाद इनको मिक्सर में पीस लें। अब स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर को मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं। अब चावल या चटनी के साथ इस चटनी को सर्व करें।
कच्चे आम की चटनी की सामग्री
कच्चा आम- 1
पुदीना- आधा कप
हरी मिर्च- 2
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा जीरा और चीनी भी मिलाएं।
लहसुन चटनी सामग्री
लहसुन की कलियां - 10 से 12
सूखी लाल मिर्च -2
नमक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को कुछ मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब इसको नमक और लहसुन के साथ मिक्सर में बारीक पीसें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा तेल डालकर कुछ देर के लिए भून सकती हैं।
मूंगफली चटनी सामग्री
भुनी मूंगफली - आधा कप
लहसुन - 2 कलियां
नमक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली का छिलका हटाएं। अब मिक्सर में डालकर इसके साथ नमक, लहसुन और थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें। वहीं इस चटनी में तड़का लगाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
धनिया चटनी सामग्री
हरा धनिया- 1 कप
हरी मिर्च - 1-2
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
सबसे पहले धनिया को अच्छे से धोकर साफ कर लं और नमक व मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पुदीना और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
इमली चटनी सामग्री
आधा कप इमली
आधा कप गुड़
नमक
ऐसे बनाएं
इमली को गुनगुने पानी में भिगोकर इसका गूदा निकाल लें। इसमें नमक और गुड़ मिलाकर स्लो आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि चटनी गाढ़ी न हो जाए। हालांकि इसका ठंडा होने पर इस्तेमाल करें।
दही-पुदीना चटनी सामग्री
आधा कप ताजा दही
आधा कप पुदीना
नमक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले पुदीना, दही और नमक को ब्लेंडर में डालकर स्मूद कर लें। अब इसको फ्रिज में ठंडा करके टिक्का, कबाब और स्नैक्स के साथ परोस सकती हैं।
हरी मिर्च चटनी सामग्री
हरी मिर्च - 5
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर काट लें। अब इसमें नींबू का रस और नमक मिलाकर मिक्सर में पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा हरा धनिया और लहसुन भी मिल सकती हैं। इससे स्वाद और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
मौसम बदल रहा है, इसलिए इस दौरान सेहत का ध्यान रखने के लिए खान-पान में भी थोड़ा बदलाव जरूरी है। अगर आप भी बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए कुछ आसान और गर्मागर्म बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके काम आ सकती है।
अगर आप बहुत व्यस्त हैं और कुछ ज्यादा बनाने का समय नहीं है, तो लहसुन, धनिया और काली मिर्च का यह सूप जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और गर्म-गर्म सूप मौसम बदलने के दौरान काफी सुकून देने वाला लगता है।
लहसुन-धनिया सूप बनाने की सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 10 बारीक कटे हुए लहसुन
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई धनिया की डंठल
- 500 मिली पानी
- 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- आधी मुट्ठी ताजा धनिया पत्ती
- थोड़ा सा नींबू का रस
इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe
ऐसे बनाएं लहसुन-धनिया सूप
सबसे पहले एक बर्तन को मध्यम आंच पर रखें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें 1 दालचीनी का टुकड़ा डालें।
अब इसमें 10 बारीक कटे हुए लहसुन और 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई धनिया की डंठल डालकर करीब 1 मिनट तक भूनें। जब इसकी खुशबू आने लगे, तो इसमें 500 मिली पानी डाल दें।
इसके बाद 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच नमक डालें। इसे करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
आखिर में आधी मुट्ठी ताजा धनिया पत्ती और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। अच्छी तरह मिलाएं और बस, आपका गर्मागर्म लहसुन-धनिया सूप तैयार है।
नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है। अष्टमी-नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन पवित्र अनुष्ठानों में से एक है। नवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी का रुप मानकर उनका स्वागत और पूजन किया जाता है।
कंजक को विशेष भोग अर्पित किए जाते हैं, जैसे कि हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद सबसे पहले याद आता है। जैसे-जैसे समय बदल रहा है लोग पारंपरिक भोग के साथ ही अन्य चीजें भी शामिल करने लगे हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 रेसिपीज बताने जा रहे, जिन्हें आप कंजक पूजन में बना सकती है।
कन्या भोज में क्या क्या बना सकते हैं?
यदि आप शारदीय नवरात्रि में कजंक पूजा में कन्याओं को काले चने, पूड़ी और खीर की जगह कुछ और बना सकते हैं।
काबुली चने की सूखी सब्जी बनाने का आसान तरीका
खासतौर पर लोग काले चने को फ्राई करके सूखी सब्जी बनाते हैं। लेकिन आप कजंक में कुछ अलग बनाना चाहती है, तो काबुली चने की सूखी सब्जी बना सकती हैं। इसके लिए चनों को रातभर भिगोकर रखने की जरुरत होगी। फिर सुबह 3-4 बार पानी से अच्छे से धोकर उबालें। इसके बाद कुकर में तेल गर्म डालकर करें। इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर इसमें टमाटर डालकर पकाएं। अब सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। उबले हुए चने डालकर 5 मिनट फ्राई करें। अब इसमें आधा गिलास पानी डालें और 2 सीटी लगाकर पकाएं। आखिर में गैस बंद कर दें और फिर हरा धनिया डालें। काबुली चने की सूखी सब्जी बनकर तैयार कर लें।
आटे का हलवा बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले आप गेंहू के आटे को अच्छे से छान लें। अब कड़ाही को अच्छे से गरम कर लें। इसमें घी डालें और गर्म करें। फिर धीरे-धीरे आटा डालते हुए चलाएं। गैस फी फ्लेम का खास ध्यान रखें। आटा को तब तक भूनें जब तक व सुनहरा न हो जाए। फिर स्वादानुसार चीनी और 6-7 चम्मच और घी डालें। फिर इसमें पानी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
मसाला आलू
मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलूओं को मोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद अब एक कड़ाही में शुद्ध घी या व्रत वाला तेल गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। इसमें अब कटे हुए टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। इसमें आलू और स्वादानुसार सेंधा नमक या सादा नमक मिलाएं। आखिर में थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट उबालें और बारीक हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
मखाने की खीर
मखाने की खीर बनाने के लिए एक भरी तले के बर्तन में 1 लीटर दूध को उबलने के लिए रख दें। जब तक दूध गाढ़ा हो रहे है, तब तक एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें एक कप मखानों को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें। इसके बाद थोड़े से मखाने को दरदरा पीस लें और बाकी को साबुत ही रहने दें। जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें पिसे और साबुत मखाने, कटे हुए बादाम-काजू और इलायची पाउडर डालें। इसमें धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में अपनी पसंद के अनुसार चीनी या मिश्री मिलाएं। 5 मिनट और उबालकर गैस बंद कर दें, जिससे स्वादिष्ट मखाने की खीर तैयार है।
पूड़ी की जगह लूची
आप पूड़ी की जगह बंगाल की प्रसिद्ध 'लूची' कन्या भोज के लिए बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैदे में थोड़ा-सा नमक और एक चम्मच शुद्ध घी या रिफाइंड तेल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें गुनगुने पानी या दूध की सहायता से पूरी के आटे से थोड़ा नरम आटा गूंथ लें और फिर 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बिना सूखा आटा या हल्का सा तेल लगाकर पतली-पतली बेल लें। फिर एक कड़ाही में घी या तेल तेज गर्म करें और लूची को डालकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा और फुला हुआ भून लें।
नवरात्रि के व्रत में खासतौर पर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं। लेकिन लस्सी या जूस पीकर बोरियत महसूस होती है, इसलिए आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इस ड्रिंक के पीने से आपका पेट भरा रहेगा और आपको एनर्जी मिलेगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
एप्पल-आलमंड शेक बनाने की विधि
- सबसे पहले आप बादाम को 4-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर सॉफ्ट हो जाए, उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- फिर एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें। अब इसमें बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और कम मात्रा में दालचीनी पाउडर डालें, जिससे फ्लेवर अच्छा आए।
- शेक तैयार होने के बाद, इसमें चिया सीड्स जरुर डालें और एक बार हल्का सा चला लें, जिससे बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।
- फिर शेक को गिलास में निकालें और 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।
- आखिर में आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार है। इसको आप आप ठंडा सर्व करें।
क्या व्रत में दूध और बादाम का सेवन कर सकते हैं?
- जी बिल्कुल व्रत में दूध, दही जैसी चीजों का सेवन मान्य है।
- इसको आप पूरी तरह से शुद्ध मान सकते हैं।
- व्रत में हो रही किसी भी तरह की कमजोरी को दूध और बादाम के सेवन से दूर हो जाती है।
अक्सर हम सभी सोचते हैं कि रसोई में सिर्फ खाना बनाना ही काफी होता है। लेकिन अगर रसोई को स्मार्टली मैनेज किया जाए तो इससे पैसों की बचत भी हो सकती है। आज जब गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ते जा रहे हैं तो ऐसे में किचन में ही काफी खर्च हो जाता है। ऐसे में अगर खाना बनाने के तरीके को थोड़ा बदला जाए तो इससे गैस की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बर्तन को ढककर पकाने से लेकर सही आकार के बर्नर का इस्तेमाल करने तक, जैसे कई आसान टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
ढक्कन का करें इस्तेमाल
यह गैस बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। जब आप दाल, चावल या सब्जी को बिना ढक्कन के पकाते हैं, तो भाप और गर्मी बाहर निकलती रहती है। इससे खाना पकने में अधिक समय लग सकता है और गैस की खपत भी बढ़ सकती है। इसलिए, दाल, चावल, आलू और ऐसी सब्जियां पकाते समय बर्तन पर ढक्कन लगाएं। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार चलाते रहें, ताकि खाना तले में न लगे।
इसे भी पढ़ें: Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma
सही आकार का हो बर्तन
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन बर्तन का आकार भी गैस की बचत कर सकता है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि छोटे बर्तन के नीचे बड़ी लौ जल रही होती है? ऐसी स्थिति में आंच का कुछ हिस्सा बर्तन के किनारों से बाहर निकल सकता है। इससे गर्मी का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसलिए, छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए उपयुक्त बर्नर चुनें। ध्यान रखें कि लौ बर्तन के तले तक सीमित रहे और किनारों से बाहर न निकले। इससे गर्मी का बेहतर इस्तेमाल होगा।
कर लें सारी तैयारी
अक्सर गैस इसलिए भी बर्बाद होती है, क्योंकि हम पहले गैस जला देते हैं और फिर प्याज काटने, मसाले निकालने या सब्जियां धोने लगते हैं। इस दौरान बर्नर जलता रहता है, जबकि खाना पक नहीं रहा होता। इसलिए, खाना बनाने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले निकाल लें और जरूरी बर्तन पास में रख लें। दाल या चावल बनाने हैं, तो पानी और बाकी सामग्री भी तैयार रखें। इससे बेवजह गैस जलती नहीं रहेगी।
प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल
दाल, छोले, राजमा और चावल जैसी चीजें पकाने में काफी समय लग सकता है। उपयुक्त स्थिति में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने से खाना जल्दी पक सकता है और गैस की खपत कम करने में मदद मिल सकती है। दालों और साबुत अनाज को जरूरत के अनुसार पहले से भिगो दें। इससे पकाने का समय कम हो सकता है। कुकर में निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम मात्रा का ध्यान रखें और प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद ही ढक्कन खोलें।
- मिताली जैन
रोजाना सुबह के समय कपड़े निकालने के लिए अलमारी खोलनी पड़ती है। लेकिन अलमारी में कपड़े बिखरे रहते हैं, जिस कारण जो पहनना होता है, वह आसानी से नहीं मिल पाता है। वहीं कपड़ों के ढेर से अपना पसंदीदा कपड़ा निकालने में समय बर्बाद होता है। वहीं एक कपड़ा निकालने के चक्कर में बाकी कपड़ों की तह खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना इस परेशानी का सामना करती हैं और आपकी वार्डरोब में जगह भी कम रहती है। तो आप जापानी कोनमारी मेथड अपना सकती हैं।
कोनमारी टी-शर्ट फोल्डिंग का तरीका
महिलाएं अक्सर अलमारी में कपड़ों को एक के ऊपर एक करके रखती हैं। लेकिन इस पुरानी तकनीक को आजमाने की जगह आप नीचे बताए गए तरीकों से टी-शर्ट्स को फोल्ड या फिर रोल करके सही तरीके से रखें।
कोनमारी टी-शर्ट फोल्ड करने का तरीका
टी-शर्ट को सबसे पहले बेड या टेबल पर सीधा बिछा लें। फिर हाथों से इसकी सिलवटों को सही कर लें।
अब टी शर्ट के दाएं और बाएं हिस्से को अंदर की तरफ थोड़ा-थोड़ा मोड़ें।
अब बाजू वाले हिस्से को बाहर की ओर फ्लैट करें।
टी-शर्ट के निचले हिस्से को उठाकर ऊपर की ओर कॉलर की तरफ आधा मोड़ें।
फिर दो-तीन बार इसको छोटा-छोटा और मोड़ लें, जिससे कि यह सीधी खड़ी हो सके।
अपनाएं रोलिंग तकनीक
अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं या फिर ड्रॉअर में टी-शर्ट को सेट करना चाहती हैं। तो उनको वैसे ही फोल्ड करें जैसा कि ऊपर बताया गया।
फिर टीशर्ट को नीचे से ऊपर की तरफ एक रोल में लपेटें।
रोल को ज्यादा टाइट लपेटने से बचना चाहिए। इसको थोड़ा सामान्य ही रखें, जिससे कि कपड़े पर किसी तरह का खिंचाव और सिलवट न आए।
अब आसानी से ड्रॉअर या ट्रैवल बैग में रोल की गई टी-शर्ट्स को रख सकती हैं।
ऐसा करने से बैग और अलमारी में एक्स्ट्रा स्पेस निकल आएगा।
जानें कपड़े रखने का सही तरीका
कोनमारी मेथड में कभी भी कपड़ों को एक के ऊपर एक तह करके नहीं रखा जाता है।
इस मेथल में कपड़ों को वर्टिकली फाइल की तरह अरेंज किया जाता है।
वहीं सभी फोल्ड की हुई टीशर्ट्स को ड्रॉअर में फाइल्स या बुक की तरह खड़ा करके रखा जाता है। जिससे कि एक ही नजर में आपकी सारी टी-शर्ट्स दिखें।
आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा ने यह सातवां रुप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का खत्मा कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग दरिद्रता जैसी बाधाएं दूर करता है। मां कालरात्रि को सबसे ज्यादा गुड़ प्रिय है। इस दिन आप गुड़ बना हुआ भोग मां को अर्पित जरुर करें। आज आप सप्तमी के दिन मां कालरात्रि के लिए गुड़ का भोग बनाएं। नोट करें पनीर खुरमा की आसान रेसिपी।
पनीर खुरमा रेसिपी
असल में पनीर खुरमा को बनाने के लिए चीनी की चाशनी चाहिए होती है, लेकिन आप भोग के लिए खास गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। आइए आपको रेपिसी बताते है।
सामग्री
200-250 ग्राम पनीर
1 कप गुड़
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच घी या तेल
1.5 कप पानी
पनीर खुरमा बनाने की विधि
- सबसे पहले आप 200-250 ग्राम पनीर के छोटे-छोटे चोकोर आकार में काट लें। ध्यान रहे कि पनीर के टुकड़े ज्यादा सॉफ्ट न हो।
- अब चाशनी बनाने की तैयारी शुरु करें। इसके लिए आप कुकर में 1.5 कप पानी के साथ 1 गुड़ और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर पानी को धीमी आंच पर पकने दें और जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमें पनीर के सभी टुकड़े एक-एक करके डालें।
- अब तेज आंच करके कुकर को बंद कर लें और एक सीटी आने का इंतजार करें।
- जब एक सीटी आ जाए, तो कम से कम 30 मिनट तक पनीर को धीमी आंच पर पकाना हैं।
- फिर कुकर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। अब चेक करें कि चाशनी गाढ़ी हुई है या नहीं।
- इसके साथ ही बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहे, जिससे पनीर नीचे तले में चिपके नहीं।
- एक बार आप चेक करें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं।
- अगर इसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। पनीर खुरमा को ठंडा होने के लिए अलग से रख दें।
- सबसे लास्ट में चाशनी को पनीर से अलग करने के लिए छान लें।
- ठंडे होने के बाद पनीर के टुकड़े एकदम सख्त हो जाएंगे।
- तैयार है मां कालरात्रि के लिए गुड़ से निर्मित मिठाई पनीर खुरमा।
कई बार हम घर में ऐसी कई सब्जियां बनाते हैं, जिनमें दही का इस्तेमाल होता ही है। दही इन डिश को एक रिच टेस्ट और क्रीमी स्वाद देती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम सारे मसाले अच्छी तरह भून लेते हैं, लेकिन जैसे ही गर्म मसाले में दही डालते हैं, वह फटने लगती है। इससे सब्जी का स्वाद तो कई बार ठीक रहता है, लेकिन ग्रेवी का टेक्सचर बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दही को सब्जी में डालते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस परेशानी से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
सीधे फ्रिज से निकालकर न डालें दही
यह एक आसान टिप है, जो आपको याद रखना चाहिए। अगर आप फ्रिज से निकला बहुत ठंडा दही सीधे गर्म मसाले में डाल देती हैं, तो तापमान में अचानक बदलाव के कारण उसके प्रोटीन अलग हो सकते हैं। इससे दही दानेदार दिखाई देने लगता है। इसलिए सब्जी बनाने से कुछ देर पहले दही निकाल लें और उसे सामान्य तापमान पर आने दें।
इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe
अच्छी तरह से फेंटे दही
सब्जी में दही डालने से पहले हमेशा उसे अच्छी तरह फेंट लें। इससे दही की गांठें टूट जाती हैं और उसकी बनावट एकसार हो जाती है। अगर दही बहुत गाढ़ा है, तो उसमें एक-दो चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा पानी डालने से ग्रेवी पतली हो सकती है।
गैस की आंच हो धीमी
यह सबसे जरूरी ट्रिक्स में से एक है। अक्सर हम मसाले को तेज आंच पर भूनते रहते हैं और उसी में दही डाल देते हैं। तेज गर्मी में दही के प्रोटीन अलग होकर छोटे-छोटे दाने बना सकते हैं। इसलिए दही डालने से पहले गैस की आंच धीमी कर दें। चाहें तो कुछ पल के लिए गैस बंद करके भी दही मिला सकती हैं। दही अच्छी तरह मिल जाने के बाद ही जरूरत के अनुसार आंच तेज करें।
एक साथ ना डालें पूरा दही
अगर आप गर्म मसाले में एक बार में ही पूरा दही डाल देते हैं, तो उसका मिश्रण एकसार करना मुश्किल हो सकता है। इसकी जगह दही को दो-तीन हिस्सों में डालें और हर बार अच्छी तरह चलाते रहें। इससे दही मसाले के साथ धीरे-धीरे मिल जाएगा और ग्रेवी की बनावट बेहतर रहने में मदद मिलेगी।
दही में मिलाएं थोड़ा बेसन
अगर आप दही वाली ग्रेवी गाढ़ी और एकसार बनाना चाहते हैं, तो दही में थोड़ा-सा बेसन मिलाना मददगार हो सकता है। बेसन मिश्रण को स्थिर रखने और ग्रेवी को गाढ़ापन देने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी दही में लगभग आधा से एक छोटा चम्मच बेसन मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पक रहे मसाले में धीरे-धीरे डालें। हालांकि, हर सब्जी में बेसन डालना जरूरी नहीं है। शाही पनीर या ऐसी ग्रेवी में जहां बेसन का स्वाद सही न लगे, वहां इस तरीके को ना आजमाएं।
- मिताली जैन
शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। हर कोई देवी दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की मिठाई व घर में भोग बनाकर अर्पित कर रहे हैं। अगर आप भोग में चीनी बिल्कुल भी नहीं डालना चाहते हैं, तो एक बार आप इस तरह से भोग के लिए हलवा बना सकते हैं।
नवरात्र में मां दुर्गा के लिए आप शहद से बनी हुई मिठाई बना सकते है। इसलिए आप शहद के साथ आटे का हलवा बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बता सकते हैं।
आटा हलवा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा- 1 कप
शुद्ध देसी घी- आधा कप
शहद- आधा कप
दूध- 2 से 2.5 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
आटा हलवा बनाने के विधि
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में शुद्ध देसी घी गर्म करें। जब घी अच्छे तरह गर्म हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गेंहू का आटा डालें।
- जब आटा डालें, तो आंच को धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने।
- अब इसे लगातार चलाते रहे हुए आटे को तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इससे हल्की खुशबू आने लगे।
- आटा अच्छे से भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और साथ-साथ चलाते रहे हैं। यदि आटे को चलाएंगे नहीं, तो इसमें गांठें पड़ने लग जाएगी।
- अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखते हुए आटे को पकने दें, जिससे हलवा सारा दूध सोख लें और घी किनारे से अलग होने लगे।
- फिर इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- हलवा आपका पूरी तरह से तैयार होने के बाद, हलवे में ऊपर से स्वादानुसार शहद डालें और अच्छी तरह मिला सकते हैं।
- आटे का हलवा तैयार है। इसको आप ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मां दुर्गा को भोग लगाएं।
शारदीय नवरात्रि में व्रत रखते समय कई लोग अपनी रोज की डाइट को पूरी तरह बदल देते हैं। लेकिन व्रत का मतलब यह नहीं कि पूरे दिन भूखे रहें और शाम को ऐसा खाना खाएं जिसमें कार्बोहाइड्रेट, चीनी और तेल बहुत ज्यादा हो।
व्रत के दौरान ऐसा खाना बेहतर होता है जो पेट भरने के साथ शरीर को ऊर्जा भी दे। इसी सोच के साथ हम आपके लिए शारदीय नवरात्रि व्रत की एक खास रेसिपी साबूदाना क्रिस्टल जलेबी लेकर आए हैं। फूड क्रिएटर रिंचेन वांगडी भूटिया ने यह रेसिपी साझा की है। यह जलेबी देखने में आम जलेबी से काफी अलग होती है और इसका रूप क्रिस्टल जैसा नजर आता है।
साबूदाना क्रिस्टल जलेबी के लिए सामग्री
जलेबी के लिए
1 कप साबूदाना
1 बड़ा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी, स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं
एक चुटकी नमक
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल या घी
चाशनी के लिए
1 कप चीनी
आधा कप पानी
2-3 हरी इलायची
नींबू के रस की कुछ बूंदें
इसे भी पढ़ें: कुट्टू, दही और स्ट्रॉबेरी से बनाएं व्रत का ये खास डेजर्ट, Kunal Kapur ने शेयर की है रेसिपी
साबूदाना क्रिस्टल जलेबी बनाने की विधि
एक पैन में 1 कप साबूदाना डालकर कुछ मिनट तक सूखा भून लें। इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडे साबूदाने को मिक्सी में डालकर बारीक और चिकना पाउडर बना लें। साबूदाने के पाउडर में घी, पिसी हुई चीनी और नमक डालें। धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें, जिसे आसानी से पाइपिंग बैग से निकाला जा सके।
घोल को पाइपिंग बैग में भर लें। स्टील की प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं और उस पर जलेबी की गोल-गोल आकृति बनाएं। अब प्लेट को स्टीमर में रखें और 2-3 मिनट तक भाप में पकाएं, जब तक जलेबी का आकार अच्छी तरह से बनकर तैयार न हो जाए।
भाप में पकी जलेबियों को सावधानी से निकालें और ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि जलेबी का रंग सुनहरा न हो।
चाशनी बनाएं: एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें। इसमें हरी इलायची डालें और कुछ बूंदें नींबू का रस डालकर पकाएं। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ी चिपचिपी न हो जाए।
चाशनी में डुबोकर परोसें: तली हुई जलेबियों को गर्म चाशनी में डुबोएं। इसके बाद इन्हें निकालकर परोसें और इस खास साबूदाना जलेबी का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें: Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी
क्रिस्टल जलेबी बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें
साबूदाने को जितना बारीक पीसेंगे, जलेबी की बनावट उतनी ही चिकनी होगी।
पूरी जलेबी बनाने से पहले एक जलेबी बनाकर भाप में पकाकर जरूर देखें कि उसका आकार ठीक से बन रहा है या नहीं।
भाप में पकी जलेबियों को बहुत सावधानी से संभालें, क्योंकि वे आसानी से टूट सकती हैं।
जलेबी का क्रिस्टल जैसा रूप साबूदाने और घोल की गाढ़ेपन पर निर्भर कर सकता है।
View this post on Instagram
A post shared by Rinchen Wangdi Bhutia (@vlogginkitchen)
नवरात्रि का पर्व आते ही हम सभी के घरों में एक अलग तरह की उमंग, ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान माता रानी के 9 स्वरूपों में पूजा और व्रत किया जाता है। व्रत के दौरान हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का भी मौका मिलता है। लेकिन इसके लिए सही और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में व्रत थाली में रोजाना क्या नया बनाया जाए, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो।
ऐसे में अगर आप भी यह सोचते हैं कि इस बार व्रत में क्या खास बनाया जाए, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप व्रत में कौन-कौन सी फलाहारी रेसिपीज बना सकती हैं। साथ ही यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
साबूदाना खिचड़ी बनाने की सामग्री
भीगा हुआ साबुदाना
उबला हुआ आलू
हरी मिर्च
भुनी हुई मूंगफली का पाउडर
जीरा
हरा धनिया
सेंधा नमक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और इसमें हरी मिर्च और जीरा डालें। उबले हुए आलू और भीगा हुआ साबूदाना डाल दें। अब सेंधा नमक और मूंगफली का पाउडर मिलाकर करीब 5 मिनट तक स्लो फ्लेम पर पकाएं। अब ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
कुट्टू की पूरी की सामग्री
कुट्टू का आटा
उबला हुआ आलू
घी
सेंधा नमक
फलाहारी तेल या घी
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कुट्टू के आटे में उबले आलू को मैश करके सेंधा नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब थोड़ा सा पानी डालकर आटे को कड़ा गूंथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेलें और गरम तेल या घी में सुनहरा होने तक तलें।
व्रत वाले आलू की सामग्री
उबले हुए आलू
हरी मिर्च
कटा हुआ टमाटर
अदरक
सेंधा नमक
हरा धनिया
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और कढ़ाई में जीरा, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। अब सेंधा नमक डालकर मसालों को अच्छे से भूनें। इस इसमें उबले हुए कटे आलू डालकर मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब हरी धनिया से गार्निश कर गरमा-गरम सर्व करें।
सिंघाड़े के आटे का हलवा की सामग्री
सिंघाड़े का आटा
चीनी
देसी घी
पानी या दूध
ऐस बनाएं
सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और सिंघाड़े का आटा डालकर धीमी आंच पर इसको सुनहरा होने और खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें दूध या पानी डालकर चीनी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। जब हलवा कढ़ाई छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह पक चुका है।
मखाना खीर सामग्री
मखाना
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
बारीक कटे मेवे
ऐसे बनाएं मखाना खीर
मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले घी में मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। अब मखाने को आधा पीस लें। फिर एक बर्तन में दूध को उबालें और भुने हुए मखाने और चीनी डालकर लगातार चलाते रहें। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और मेवे डालकर गार्निश करें।
नवरात्रि के व्रत में साबूदाने की खीर, मखाने की बर्फी और आलू का हलवा तो हम अक्सर खाते हैं। लेकिन अगर इस बार व्रत में कुछ नया, हल्का और स्वाद से भरपूर खाने का मन है, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह व्रत वाली स्ट्रॉबेरी पारफे आपके लिए एक अलग और स्वादिष्ट विकल्प हो सकती है।
पारफे एक विदेशी मीठी डिश है, जिसमें केक, बिस्कुट, दही या क्रीम और फलों की अलग-अलग परतें बनाई जाती हैं। शेफ कुणाल कपूर ने इसे व्रत के हिसाब से तैयार किया है। इसमें कुट्टू के आटे और एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पारंपरिक व्रत की सामग्री को एक नए अंदाज में परोसा जाता है।
स्ट्रॉबेरी पारफे के लिए सामग्री
कुट्टू का आटा: 1 कप
देशी घी: 1 से 2 छोटे चम्मच
स्ट्रॉबेरी: 1 कप, बारीक कटी हुई
गाढ़ा दही: 1.5 कप, फेंटा हुआ
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
शहद या धागे वाली मिश्री का पाउडर: स्वाद के अनुसार
कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता: सजाने के लिए
इसे भी पढ़ें: Navratri Vrat में बनाएं मलाईदार Makhana Kheer, शकरकंद से मिलेगा खास स्वाद
ऐसे बनाएं व्रत वाली स्ट्रॉबेरी पारफे
सबसे पहले कुट्टू के आटे में थोड़ा घी और हल्की सी मिश्री मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर भुरभुरा मिश्रण तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को एयर फ्रायर में 160 डिग्री सेल्सियस पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
एक बाउल में गाढ़ा दही लें। इसमें इलायची पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या मिश्री पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें। दही को तब तक फेंटें, जब तक वह क्रीमी न हो जाए।
अब एक पारदर्शी गिलास या जार लें। सबसे पहले उसमें कुट्टू के कुरकुरे मिश्रण की एक परत डालें। इसके ऊपर मीठे दही की परत लगाएं और फिर बारीक कटी स्ट्रॉबेरी डालें।
इसी तरह दो से तीन परतें तैयार करें। सबसे ऊपर स्ट्रॉबेरी के टुकड़े और बारीक कटे बादाम-पिस्ता डालकर सजाएं। इसे तुरंत परोस सकते हैं या थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा करके खा सकते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)
इसे भी पढ़ें: Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी
व्रत में क्यों खास है यह डेजर्ट?
कुट्टू का आटा नवरात्रि के व्रत में खाई जाने वाली आम चीजों में शामिल है। शेफ कुणाल कपूर ने इसी आटे से एयर फ्रायर में कुरकुरा मिश्रण तैयार किया है। इसे दही और ताजी स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर एक अलग तरह की मीठी डिश बनाई गई है। एयर फ्रायर में इसे बनाने के कारण इसमें बहुत कम तेल या घी इस्तेमाल होता है। ऐसे में यह व्रत के दौरान हल्की और स्वादिष्ट डिश का विकल्प बन सकती है।
नवरात्रि का पर्व शुरु हो चुका है। इस दौरान ज्यादातर साधक 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। अगर आप भी रोज-रोज आलू-साबूदाना फलाहार खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इस बार कुछ हटके बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। व्रत में मीठी की क्रेविंग के लिए आप क्रीमी मखाना खीर बना सकते हैं।
दरअसल, यह सिर्फ मीठी ही नहीं, बल्कि व्रत में खाने में भी काफी एनर्जी देता है। मखाने का कुरकुरापन, शकरकंद की नेचुरल मिठास और केसर-इलायची वाले दूध की मलाईदार खुशबू, इस खीर को और खास बनाती है। वैसे इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
क्रीमी मखाना खीर बनाने के लिए सामग्री की जरुरत
मखाने- ¾ कप
छिली और कद्दूकस की हुई शकरकंद- 1
घी- 2 बड़ी चम्मच
कटे हुए काजू- 2 बड़े चम्मच
कटे हुए बादाम- 2 बड़े चम्मच दूध- 3 कप
हरी इलायची पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
चीनी-½ कप
गार्निश के लिए बादाम
क्रीमी मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गर्म करें और फिर मखाना डालकर भून लें।
- मखाने अच्छे से भूनने के बाद, इसे अलग कटोरी में बाहर निकाल लें।
- फिर कटे हुए काजू और बादाम को भी सुनहरा होने तक अच्छे तरीके से भून लें।
- इसके बाद इसी घी में शकरकंद डाल दें, जो कि कद्दूकस करके रखी हुई है और मीडियम आंच पर पकाएं।
- अब कड़ाही में दूध डालें और ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं।
- दूध पक जाए, तो आप भुने हुए मखाने को महीन पीस लें।
- अब कूटे हुए मखाने को पैन में डालें। साथ ही भूने हुए मेवे, हरी इलायची पाउडर और चीनी डालें और चीनी घुलने तक पकाएं।
- अब तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकालें, बादाम से गर्निश कर लें और गरमागरम सर्व करें।
- जब आपका कुछ मीठा और सुकून देने वाला खाने का मन करें, तो आप इस रेसिपी को जरुर बनाएं।
मखाना खीर बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- ध्यान रखें कि मखाने को घी में ही भूनें और यह व्रत के लिए बन रही है, तो साफ होना जरुरी है।
- शकरकंद को बारीक कद्दूकस न करें, वरना यह हलवा जैसा बना जाएगा।
- चीनी को दूध गाढ़ा होने पर ही डालें।
- इसके साथ ही फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें।
क्या आपके घर में भी कद्दू ज्यादा आ गया है और बार-बार आप एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं। तो आप कद्दू की नई डिश ट्राई कर सकती हैं। आप कद्दू से मीठे से लेकर नमकीन तक कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बना सकती हैं। वहीं खास बात यह है कि इनमें से कुछ डिश ऐसी भी हैं, जिनको देखकर और खाकर आपको ऐसा नहीं लगेगा कि यह कद्दू से बनी हैं। कद्दू में मौजूद पोषक तत्व स्वाद के अलावा सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कद्दू से बनने वाली 5 स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
कद्दू का सूप
अगर आप भी कुछ हेल्दी और हल्का खाना चाहती हैं, तो कद्दू का सूप एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का रोस्ट कर लें। फिर इसको ब्लेंड करें और एक प्यूर स्मूदी बनाकर तैयार करें। अब पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करें और अदरक और लहसुन भूनें। अब इसमें कद्दू की प्यूरी डालकर नमक, काली मिर्च और जरूरत के हिसाब से पानी या वेजिटेबल मिलाएं। कुछ मिनट धीमी आंच पकाएं और ऊपर से क्रीम, फ्रेश धनिया या भुने हुए कद्दू के बीच डालकर सर्व करें।
कद्दू का हलवा
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आप स्वादिष्ट कद्दू का हलवा बना सकती हैं। इसको बनाने के लिए कद्दू को छीलकर कद्दूकस करें। अब इसका हल्का पानी निचोड़ लें और कड़ाही में घी गर्म करें और कद्दू को अच्छे से भूनें, जिससे इसका कच्चापन खत्म हो जाएगा। फिर दूध और चीनी डालकर इसको धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध सूखने लगे और हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें काजू, बादाम, इलायची पाउडर और किशमिश डालें। ऊपर से घी डालकर सर्व करें।
कद्दू के चीले
अगर आपको नाश्ते में कुछ ट्राई करना है, तो कद्दू के चीले बनाएं। इसको बनाने के लिए कद्दू को कद्दूकस करके बेसन में मिलाएं और फिर बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक, अजवाइन और अपने पसंदीदा मसाले डालकर मिक्स करें। इसको न ज्यादा पतला रखें और न ज्यादा गाढ़ा बैटर बनाएं। अब तवा को गर्म करके पूरे तवे पर तेल लगाकर बैटर लगाएं और दोनों तरफ से इसको सुनहरा होने तक भूनें। इसको हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ सर्व करें।
कद्दू की खीर
कद्दू से बनने वाली खीर स्वाद में सामान्य खीर से थोड़ी डिफरेंट होती है। कद्दू की खीर बनाने के लिए कद्दू को कद्दूकस कर लें। फिर इसको हल्का सा उबाल कर घी में भूनें। अब दूध में डालकर इसको मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब यह अच्छे से नरम हो जाए और दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी को मिलाएं। अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, केसर और इलायची डालें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप चाहें तो इसको गरमा-गरम सर्व करें या फिर ठंडा होने पर सर्व करें।
रोस्टेड कद्दू
आप कद्दू को हेल्दी स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कद्दू को छीलकर इसको छोटे और बराबर टुकड़ों में काट लें। फिर थोड़ा सा जैतून का तेल, काली मिर्च, नमक, चिली फ्लेक्स और अपनी पसंद के हर्ब्स डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसको ओवन या एयर फ्रायर में तब तक रोस्ट करें, जब तक कि इसके किनारे हल्के क्रिस्पी और सुनहरे न हो जाएं। इसको शाम के स्नैक के रूप में लंच या डिनर के रूप में साइड डिश की तरह परोस सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्तजन नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कई बार व्रत में चटपटा और अलग खाने का मन जरुर करता है। यदि आप मोमोज के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
अगर आपको व्रत में मोमोज खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप फलाहारी मोमोज बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको पसंदीदा स्नैक की रेसिपी बताते हैं।
साबूदाना मोमोज बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए:
1 कप साबूदाना
1 उबला हुआ आलू
आधा चम्मच सेंधा नमक
1 चम्मच तेल या घी
स्टफिंग के लिए:
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार सेंधा नमक
साबूदाना मोमोज बनाने की विधि
- सबसे पहले साबूदाने को मिक्सर में पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें। फिर एक बर्तन में साबूदाने को पाउडर लें और उसमें उबला हुआ आलू अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें हल्का सेंधा नमक और गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें। इसको आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे साबूदाना अच्छे से फूल जाए।
- अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार कर लें।
- इसके बाद साबूदाने के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें हाथों या बेलन की मदद से पूरी के आकार में फैला सकते हैं। यदि आपको बेलने में परेशानी हो रही है, तो आप प्लास्टिक शीट का प्रयोग कर सकती हैं। अब बीच में एक चम्मच पनीर की स्टाफिंग रखें और किनारों को एक साथ लाते हुए मोमोज का आकार दें।
- अब आपको एक स्टीमर या मोमोज वाले बर्तन में पानी गर्म करें। स्टीमर की प्लेट को थोड़े से घी से ग्रीस कर लें और सभी मोमोज को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें। इनको आपको 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं। जब साबूदाने की परत हल्की पारदर्शी दिखने लगे, तो समझ जाएं कि मोमोज पक चुके हैं।
शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनका पसंदीदा भोग जरुर बनाएं। मां चंद्रघंटा को दूध से बनीं हुई मिठाई सबसे प्रिय है। धार्मिक ग्रथों के अनुसार, मां चंद्रघंटा साहस, शक्ति, शांति और निर्भयता की देवी माना जाता है। उनके मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र मन की शांति, अध्यात्म और चेतना पर नियंत्रण का प्रतीक है।
मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बनी चीजें काफी प्रिय है। इसलिए आप उनके भोग के लिए मलाई पेड़ा बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
मलाई पेड़ा रेसिपी
सामग्री
4-5 कप फुल क्रीम दूध
2 छोटे चम्मच गर्म दूध
1 बड़ा चम्मच अरारोट पाउडर
3/4 कप मिल्क पाउडर
200 ग्राम कद्दूकस पनीर
3-4 इलायची या 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप चीनी
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ बादाम
कुछ केसर
मलाई पेड़ा की विधि
- सबसे पहले आप गहरे नॉन-स्टिकी पैन में 4-5 कप फुल क्रीम दूध को 4-5 मिनट तक तेज आंच पर उबालें।
- इसके बाद मध्यम आंच पर 15 मिनट तक दूध के आधा हो जाने तक उबालें। फिर चम्मच से बीच-बीच में चलाते हुए किनारों को खुरचना शुरु करें।
- अब एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच गर्म दूध में कुछ केसर मिलाकर अलग रख दें।
- 15 मिनट बाद दूध में केसर वाला गर्म दूध और 1/2 कप चीनी मिलाएं। इसे भी 5 मिनट तक उबालना है और इस दौरान खुरचने के प्रोसेस को भी जारी रखें।
- इसके बाद उबलते हुए दूद में कद्दूकस पनीर के साथ अरारोट पाउडर घोल भी डालें।
- इस मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक वह गाढ़ा होकर पैन का किनारा न छोड़ने लगे।
- अब यह मिश्रण में मावा या खोया जैसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर इसमें 1/4 चम्मच इलायची पाउडर डालें।
- इसको एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें।
- अगले स्टेप में दूध के गाढ़े मिश्रण से छोटी-छोटी लाई बनाकर उसे चपटा कर लें और ऊपर से पिस्ता-बादाम मिला लें।
- देवी चंद्रघंटा के लिए मलाई पेड़ा भोग तैयार है।
नवरात्रि चल रही है और इन दिनों मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखने वाले लोग सात्विक भोजन भी करते हैं। अगर आप व्रत में कुछ स्वादिष्ट और अलग खाना चाहते हैं, तो मखाना स्मूदी, दही आलू चाट और पनीर आलू टिक्की की ये रेसिपी आजमा सकते हैं। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
1. क्रीमी मखाना स्मूदी रेसिपी
अगर व्रत में कुछ ठंडा और स्वादिष्ट पीने का मन है, तो मखाना स्मूदी एक अच्छा विकल्प है। इसमें मखाना, बादाम, खजूर और केसर का इस्तेमाल किया जाता है।
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले मखाने को कड़ाही में अच्छी तरह भून लें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं।
2. अब भुने हुए मखाने, भीगे हुए बादाम, खजूर, केसर और दूध को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
3. एक गिलास में भीगे हुए सब्जा के बीज, अनार के दाने और कटे हुए सेब डालें।
4. अब इसमें तैयार स्मूदी डालें और परोसें।
इसे भी पढ़ें: Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट
2. दही आलू चाट रेसिपी
व्रत में चटपटा खाने का मन हो, तो दही आलू चाट बना सकते हैं। इसमें घी में भुने आलू, दही, सब्जियां और मूंगफली का इस्तेमाल होता है।
बनाने का तरीका
1. उबले हुए आलू को टुकड़ों में काट लें।
2. कड़ाही में घी गर्म करें और आलू को भून लें।
3. इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
4. एक बर्तन में दही लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, गाजर, भुना जीरा पाउडर, मूंगफली, अनार के दाने और हरा धनिया डालें।
5. अब इसमें भुने हुए मसालेदार आलू मिलाएं और दही आलू चाट का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें: Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe
3. पनीर आलू टिक्की रेसिपी
अगर आप व्रत में कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो पनीर आलू टिक्की बना सकते हैं। इसे पनीर, आलू, काजू और किशमिश से तैयार किया जाता है। दही और चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
बनाने का तरीका
1. एक बर्तन में उबले हुए आलू और पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें।
2. इसमें कटे हुए काजू, किशमिश, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें।
4. एक तवे पर घी गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
5. अब दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और अनार के दानों को एक साथ मिलाएं।
6. तैयार टिक्कियों को इस मिश्रण के साथ परोसें।
नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के समय फलाहारी भोजन का सेवन भी करते हैं। अक्सर इस दौरान रोजना वहीं चीजें खाने से मन भर जाता है और फिर हम सोचते हैं कि कुछ खाने के स्वादिष्ट मिल जाए।
इस बार आप घर पर व्रत के लिए  ibis ने बताई  मखनिया पनीर मखाना टार्ट बना सकते हैं। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
मखनिया पनीर मखाना टार्ट के लिए सामग्री
2 कप भुना- हुआ मखाना
2 बड़े चम्मच- उबला हुआ आलू (बाइंडिंग के लिए)
1 बड़ा चम्मच अरारोट का आटा
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- घी
200 ग्राम- पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
1 कप- टमाटर की प्यूरी
2 बड़े चम्मच- काजू का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- अदरक-मिर्च का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच- फ्रेश क्रीम
1 बड़ा चम्मच- बटर या घी
स्वादानुसार- सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच- चीनी (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
1/2 कप- मखाना क्रम्बल
ताजा धनिया
क्रीम का स्वार्ल
मखनिया पनीर मखाना टार्ट कैसे बनाएं?
- इसके लिए आप भूने हुए मखाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब इसमें उबला हुआ आलू, अरारोट का आटा ( सिंघाड़े का आटा), सेंधा नमक और घी मिलाकर एक चिकना डो तैयार करें। इस मिश्रण को टार्ट मोल्ड में अच्छे से दबाकर एक जैसा आकार दें।
- फिर इसे 180°C पर 10 से 12 मिनट तक या क्रिस्पी होने तक बेक करें। अगर आपके पास ओवन न हो, तो आप इसे एक पैन में धीमी आंच पर अलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक सेक सकती हैं।
- अब एक कड़ाही में घी और बटर गरम करें, जिससे अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भून सकते हैं। इसमें टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर से तेल अलग न हो जाए।
- इसमें अब काजू का पेस्ट, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। आखिर में फ्रेश क्रीम और पनीर के क्यूब्स डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं, जिससे इसका टेक्सचर पूरी तरह से रिच और स्मूद बना रहे।
- अब तैयार किए गए क्रिस्पी टार्ट शेल्स में गरमा-गरमा मखनिया पनीर की फिलिंग भरें। आखिर में ऊपर से मखाना क्रम्बल, क्रीम का स्वार्ल और धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
शारदीय नवरात्रि के दौरान हर जगह भक्तिमय माहौल होता है। 11 अक्तूबर 2026 यानी आज से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इन व्रतों में मां दुर्गा की आराधना के साथ ही खुद की सेहत का ख्याल रखना भी काफी जरुरी है।
अगर आप व्रत में दिनभर भूखे रहते हैं या फिर बाजार में मिलने वाली तली-भुनी चीजें खाने लगते हैं, जिससे शरीर में कमजोरी हो सकती है और थकान भी होने लगती है। व्रत के दौरान किसी भी तरह की कमजोरी से बचें और खुद को एनर्जेटिक बनाकर रखें। आइए आपको इस लेख में बताते व्रत के इन खास दिनों में आप अपने खान-पान में किन-किन स्वादिष्ट और सेहतमंद चीजों को शामिल कर सकते हैं।
नवरात्रि में 9 दिन क्या खाएं?
नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत में ऊर्जावन बना रहना और पाचन ठीक रहना काफी जरुरी है। इस दौरान आपको सात्विक और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इन नौ दिनों में आप फलाहारी थाली में इन चीजों को जरुर शामिल करें।
- कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल और राजगिरा का इस्तेमाल करें। इनसे आप पूरियां, पराठे, चीला या पुलाव बना सकती हैं।
- इतना ही नहीं, आलू, शकरकंद, कदूद, टमाटर, खीरा और लौकी से सब्जियां बना सकते हैं। ये चीजे शरीर को ठंडक देने के साथ ही भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम देती हैं।
- बादाम, काजू, अखरोट और मखाने को अपने फलाहारी थाली में जरुर शामिल करें। मखाने को घी में भूनें या फिर खीर बनाएं, जो कि व्रत के लिए फायदेमंद है।
- केला, सेब, पपीता, अनार, और संतरा जैसे ताजे फलों का सेवन करें। वहीं, आप नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
आसानी से बनने वाली फलाहारी थाली के खास टिप्स
अब घर पर आसानी से थाली को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले समा के चावल को थोड़े से घी में जीरा और मूंगफली डालकर खिला-खिला पुलाव की तरह बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए टमाटर और उबले आलू की हल्की तरी वाली सब्जी तैयार करें। इसमें आप सिर्फ सेंधा नमक और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरी या पराठों के लिए कुट्टू या सिंघाड़े के आटे में थोड़ा उबला हुआ आलू मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अगर आपको व्रत में मीठे की क्रेविंग को शांत करना है, तो मखाने की खीर बनाएं, जिसमें खूब सारे ड्राई फ्रूट्स डालें।
कुरकुरी जलेबी का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चाशनी में डूबी गरम-गरम क्रिस्पी जलेबी दही के साथ खाने पर ज्यादा अच्छी लगती हैं। ऐसे में अगर सुबह के नाश्ते में जब कुछ मीठा खाने का दिल करता है, तो हम अक्सर बाजार से जलेबी मगंवा लेते हैं। हालांकि कुछ ज्यादा मैदे से बनी होने की वजह से जलेबी नहीं खाते हैं। वहीं अगर आप भी ज्यादा मैदे वाली जलेबी खाने से परहेज करती हैं, तो आप उबले हुए आलू से जलेबी बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आलू से जलेबी बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
सामग्री
उबले हुए आलू - 2 मीडियम साइज के
मैदा - आधा कप
कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
दही - 2 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
पानी - आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
चीनी - 1 कप (चाशनी के लिए)
केसर के धागे या फूड कलर - थोड़ा सा (वैकल्पिक)
घी या तेल - जलेबी तलने के लिए (जरूरत के अनुसार)
ऐसे बनाएं
सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर गैस पर रख दें। अब इसको तब तक उबालें, जब तक कि चीनी घुल न जाए और चाशनी हल्की सी चिपचिपी न हो जाए। इसमें आप थोड़ा सा इलायची पाउडर या केसर भी मिला सकती हैं।
फिर एक बाउल में अच्छे से मैश किए उबले आलू डालें। इसमें कॉर्नफ्लोर, मैदा और दही डालकर अच्छे से फेंटे, जिससे कि गुठली न रह जाए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इडली जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें।
इसको तलने से ठीक पहले इस बैटर में 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर बैटर को किसी खाली बोतल या किसी दूध की थैली में भर लें। अब नीचे से छोटा सा कोना काट लें और एक कड़ाही में तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें।
अब गोल-गोल घुमाते हुए जलेबियां बनाएं और मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भूनें। फिर तली हुई जलेबियों को निकालकर फौरन हल्दी गर्म चाशनी में डालें।
इसके बाद 1-2 मिनट चाशनी में रखने के बाद जलेबियों को बाहर निकाल लें। फिर इसको गरमा-गरम सर्व करें। अगर आप कुरकुरी जलेबी के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसको दही के साथ सर्व करें।
इन बातों का रखें ध्यान
आलू में गांठें नहीं होनी चाहिए, वरना जलेबी बनाने के दौरान थैली या पाइपिंग बैग में रुकावट आ सकती है।
जलेबी को तलने के दौरान तेल न तो ज्यादा गर्म न ज्यादा ठंडा होना चाहिए। मीडियम फ्लेम रखने पर जलेबी अंदर तक क्रिस्पी बनती है।
ध्यान रहे कि चाशनी बहुत ज्यादा उबलती हुई या फिर ज्यादा ठंडी नहीं होनी चाहिए। हल्की गर्म चाशनी में डलेबी डालने से रस अंदर तक भरता है।
शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले हैं। माता के भक्त इन नौ दिनों में उनकी पूजा करेंगे और कई लोग व्रत भी रखेंगे। ऐसे में अगर आप व्रत के दौरान कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो शकरकंद चाट एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
खाने-पीने से जुड़ी सामग्री बनाने वाली शाना खान ने नवरात्रि के नौ दिनों के लिए खास रेसिपी साझा की हैं। पहले दिन के लिए उन्होंने शकरकंद चाट बनाने का तरीका बताया है। इसे बनाना आसान है और इसमें दही, शकरकंद, अनार और पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है।
पहले दिन बनाएं शकरकंद चाट
नवरात्रि के व्रत में रोज एक जैसा खाना खाकर अगर आप बोर हो जाते हैं, तो इस बार शकरकंद चाट बना सकते हैं। इसमें दही के साथ उबले हुए शकरकंद का इस्तेमाल होता है। ऊपर से अनार और पुदीना डालने से इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला
शकरकंद चाट बनाने के लिए सामग्री
- उबला हुआ शकरकंद
- दही
- कद्दूकस किया हुआ खीरा
- कद्दूकस की हुई गाजर
- काली मिर्च
- जीरा पाउडर
- सेंधा नमक या व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला नमक
- थोड़ा सा घी
- अनार के दाने
- ताजी पुदीने की पत्तियां
शकरकंद चाट बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले तैयार करें दही: एक कटोरी में दही लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं। अब काली मिर्च, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
घी में भूनें शकरकंद: उबले हुए शकरकंद को छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें शकरकंद डालें। अब काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर कुछ देर भूनें।
दही के ऊपर रखें शकरकंद: अब तैयार दही को एक कटोरी में निकालें। इसके ऊपर घी में भुने हुए शकरकंद के टुकड़े डालें। इससे चाट की परत तैयार हो जाएगी।
अनार और पुदीने से सजाएं: आखिर में ऊपर से अनार के दाने और ताजी पुदीने की पत्तियां डालें। आपकी स्वादिष्ट शकरकंद चाट तैयार है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup
चाट को और स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गाढ़ा दही इस्तेमाल करें: इससे चाट का स्वाद अच्छा होगा और उसकी बनावट भी मलाईदार रहेगी।
मसाले अपने स्वाद के हिसाब से डालें: अगर आपको तीखा पसंद है, तो काली मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
ताजा बनाकर खाएं: शकरकंद को दही में डालने के बाद चाट खाने से उसका स्वाद अच्छा रहता है।
View this post on Instagram
A post shared by Shana Khan (@quirkycooking21)
शारदीय नवरात्रि के दौरान हर जगह दु्र्गा पूजा के पंडाल, डांडिया और गरबा नाइट्स के कार्यक्रम देखने को मिलते है। नवरात्रि का त्योहार हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में जरुर शामिल होते हैं।
अब आप मार्केट में मिलने वाले डांडिया पर पैसा खर्च न करें, बल्कि आप घर पर ही आसान तरीके से डांडिया स्टिक्स को बना सकते हैं। इस लेख में हम घर में ही रखे चीजों से पसंद के रंगों और डिजाइन में डांडिया बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका-
डांडिया स्टिक घर पर कैसे बनाएं?
डांडिया स्टिक बनाने की साधारण और आसान विधि-
अखबार से मजबूत बेस बनाएं
इसके लिए आप पुराने अखबार के पन्नों को एक कोने से तिरछा करके कसकर रोल तैयार कर सकते हैं। इसको आप जितना टाइट रोल करेंगे, उतना ही डांडिया मजबूत बनेंगी। रोल पूरा होने के बाद इसके किनारों पर फेविकोल या ग्लू गन की मदद से अच्छे से चिपका लें। ताकि यह खुले नहीं।
आकर्षक रंगों से पेंट करें
अब आप रोल किए गए अखबार को सुंदर बनाने के लिए वाटर कलर की मदद से पेंट कर लें। अपनी पसंद के अनुसार कोई भी ब्राइट कलर चुन सकते हैं। यदि आप दो अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं, तो डांडिया देखने में ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। पेंट करने के बाद इसे थोड़ी देर सूखने जरुर दें।
सजावट के लिए शेप्स काटें
डांडिया स्टिक्स को सजाने के लिए रंगीन चार्ट पेपर या फेल्ट शीट लेकर उस पर छोटे-छोटे सितारे, त्रिकोण या हीरे की शेप के डिजाइन काट लें। अलग-अलग रंगों के शेप्स काटने से आपकी डांडिया काफी रंग-बिरंगी व आकर्षक नजर आएगी।
डांडिया को सजाएं और चमकाएं
इसके बाद डांडिया स्टिक पर अपनी काटी हुई आकृतियों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चिपका लें। बीचों-बीच में चमकीले क्राफ्ट स्टोन और शीशे (मिरर) लगाएं। यह सजावट आपके डांडियां को डांडिया रास की लाइटों में एक अलग ही चमक देगी।
नीचे खूबसूरत लटकन लगाएं
अब आप डांडिया के निचले हिस्से को पारंपरिक रुप देने के लिए रंगीन ऊन या टैसेल्स (लटकन) का इस्तेमाल करें। इसे धागे की मदद से डांडिया के किनारे पर मजबूती से लगा लें।
पूजा-अर्चना के समय रोली का इस्तेमाल किया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से लेकर पूजा की थाली में रोली रखने तक रोली का कई तरह से इस्तेमाल होता है। हालांकि कई बार पूजा के दौरान रोली हमारे कपड़ों पर गिर जाती है या फिर हाथ से ही गीली रोली कपड़ों पर लग जाती है। इससे कपड़े पर दाग लगना तो लाजमी है। खासकर लाइट या सफेद कलर के कपड़े पर रोली का दाग साफ नजर आता है।
कई लोग रोली के दाग देखते ही कपड़ों को रगड़ना शुरूकर देते हैं। लेकिन कई बार इससे दाग अधिक फैल जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि पूजा के दौरान कपड़े पर रोली लग गया है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रोली का दाग हटाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोली का दाग लगते ही करें ये काम
अगर कपड़े पर नया-नया रोली का निशान लगा है, तो इसको जोर से रगड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। सबसे पहले टिश्यू या कपड़े से ऊपर लगी रोली को हटाएं। प्रयास करें कि दाग और ज्यादा न फैलें। फिर दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालें और कपड़े को फौरन गर्म पानी न डालें। दाग जितना नया होगा, उसको साफ करना उतना ही आसान होगा।
लिक्विड डिटर्जेंट से करें साफ
सबसे पहले कपड़े को ठंडे पानी से गीला कर लें।
अब दाग पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं।
इसको दाग वाली जगह पर उंगलियों से फैलाएं।
अब कुछ समय बाद इसको ठंडे पानी से धो लें।
फिर कपड़े को उसके फैब्रिक के हिसाब से नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें। ध्यान रहे कि कपड़े को घिसना नहीं है, क्योंकि इससे आसपास दाग फैल जाएगा।
सफेद कपड़े पर रोली का दाग लगने पर क्या करें
अगर रोली का दाग सफेद कॉटन के कपड़े पर लगा है, तो पहले नॉर्मल सफाई से दाग कम करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं अगर इसके बाद भी दाग बना रहता है, तो ऑक्सीजन बेस्ड स्टेन रिमूवर का उपयोग करना चाहिए। लेकिन इसको सीधे पूरे कपड़े पर लगाने से पहले किसी दूसरे कपड़े पर लगाकर चेक कर लें। वहीं कपड़े के लेबल पर दिए गए निर्देश को जरूर पढ़ें।
न करें ये गलतियां
दाग को जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए।
फौरन गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बिना टेस्ट किए किसी केमिकल या ब्लीच को कपड़े पर नहीं लगाना चाहिए।
दाग पुराना हो चुका है, तो इसको हटाने के लिए बार-बार कपड़े को घिसना नहीं चाहिए।
पुराने दाग को हटाने के लिए क्या करें
अगर पूजा करने के बाद कपड़ा बदलकर आपने रख दिया है और बाद में आपने कपड़े में रोली का निशान देखा। तो आप इसको भी साफ करने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पुराने दाग को हटाने में समय लगता है। इसलिए पहले लिक्विड डिटर्जेंट और ठंडे पानी वाला तरीका आजमा लें। अगर इससे भी दाग हल्का नहीं हो रहा है, तो आप कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से स्टेन रिमूवर का यूज कर सकती हैं।
गुजरात का सबसे लोकप्रिय खमन ढोकला हर घर में खाया जाता है। लोग इसे अब अपने घर में बनाने लगे हैं। यह स्वाद के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। हालांकि, लोग इसे घर में बनाने से कई बार कतराते हैं, क्योंकि इसके लिए खमीर उठाना पड़ता है या फिर यीस्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।
अब आपको एकदम बजार जैसा स्पंजी और रुई जैसा रसीला ढोकला सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगा। आइए आपको रेसिपी बताते हैं-
सामग्री
बैटर के लिए सामाग्री - 1 कप बेसन
2 चम्मच सूजी
आधा कप ताजा दही
आधा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चीनी
चुटकी भर हल्दी और 1 बड़ा चम्मच तेल
घोल को स्पंजी बनाने के लिए - आधा चम्मच बेकिंग सोडा। खट्टा-मीठा तड़का और गार्निशिंग के लिए- 2 चम्मच तेल
1 चम्मच राई
2 से 3 कटी हरी मिर्च
थोड़े कढ़ी पत्ते
1 चम्मच चीनी
आधा कप पानी
नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया ताजा नारियल।
स्पंजी ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी को छलनी से छान लीजिए। फिर दही, पानी, स्वादानुसार नमक, चीनी, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच तेल और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल लें। अब इसमें 2 से 3 मिनट तक फेंटें, जिससे यह स्मूथ और गाढ़ा घोल बने।
- इसके बाद ढोकला पकाने वाले टिन या गहरी प्लेट में थोड़ा-सा तेल लगाकर चारों तरफ ग्रीस कर लें। अब कढ़ाई या स्टीमर में 2 गिलास पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर उबलने दें।
- स्टीमर का पानी उबलने लगे, तो बेसन के बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालें। फिर इसे एक ही दिशा में मिला लें। इसके बाद बैटर फूलकर झागदार हो जाएगा।
- अब फूले हुए बैटर को बिना देर किए ग्रीस की हुई प्लेट में डालें। अब प्लेट को उबलते हुए पानी वाले स्टीमर में रखें, ढक्कन बंद करें और 10 मिनट के लिए स्टीम होने दें। 10 मिनट के बाद चाकू से आप चेक करें। यदि चाकू साफ बाहर आए, तो ढोकला पक चुका है।
- इसके बाद ढोकले को स्टीमर से निकालकर 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर मनचाहे शेप में काट लें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हुई हरी मिर्ट डालकर चटकाएं। इसमें अब आधा कप पानी, 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस डालकर उबाल लें।
- फिर इस रसीले तड़के के पानी को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ फैलाकर डालें और बारीक हरे धनिए से गर्निश करें। इसके बाद आपका ढोकला तैयार कर लें। आप चाहे तो इसे सर्व कर सकती हैं।
ढोकला को एकदम स्पंजी बनाने के सीक्रेट टिप्स
- बेसन में ज्यादा हल्दी न डालें, वरना बेकिंग सोडा रिएक्शन करेगा, जिससे ढोकले पर लाल-भूरे धब्बे पड़ जाएंगे। इसलिए हल्दी लिमिटेड ही रखें।
- बेकिंग सोडा मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा समय तक बाहर न रखें, वरना उसकी गैस निकल जाएगी और ढोकला स्पंजी नहीं बनेगी।
- जब आप बेसन का इस्तेमाल करें, तो सबसे पहले छलनी से अच्छे से छान लें। ताकि गुठलियां न पड़े।
- बेसन और पानी का घोल बनाते समय उसे कम से कम 3-4 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें।
- बैटर में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें। इससे ढोकला अंदर से सूखा-सूखा नहीं होगा।
अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ तीखा-चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो राजस्थान की भरवां बेसन मिर्ची जरूर ट्राई करें। यह सब्जी दोपहर या रात के खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे दाल के साथ अचार की तरह भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
भरवां बेसन मिर्ची के लिए सामग्री
- 6-7 बड़ी हरी मिर्च
- 2-3 छोटे चम्मच बेसन
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 1 छोटा चम्मच अमचूर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में तबीयत नहीं होगी खराब, बस घर पर बनाएं ये गरमागरम Pumpkin Soup
सबसे पहले मिर्च तैयार करें
भरवां बेसन मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले 6-7 बड़ी हरी मिर्च लें। उन्हें बीच से काटकर उनके बीज निकाल लें। कुछ बीज अलग रख लें, जिन्हें बाद में मसाले में मिलाया जाएगा।
बेसन का मसाला ऐसे तैयार करें
अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें 1/2 चम्मच जीरा और 1 चुटकी हींग डालकर करीब 20 सेकंड तक भूनें। इसके बाद इसमें 2-3 छोटे चम्मच बेसन डालें और इसे कम से कम 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। बेसन जलना नहीं चाहिए, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें। अब अपने स्वाद के हिसाब से थोड़े मिर्च के बीज इसमें डालें। इससे सब्जी में हल्का तीखापन आएगा।
मसाले में डालें ये चीजें
जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें 1 छोटा चम्मच अमचूर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। अब आपका बेसन का मसाला तैयार है। इसे तैयार की गई बड़ी हरी मिर्च के अंदर अच्छी तरह भर दें।
इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना
भरवां मिर्च को ऐसे पकाएं
अब कड़ाही में दोबारा 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें मसाला भरी हुई मिर्च डालें और करीब 2 मिनट तक तलें। अगर आप मिर्च को पूरा नहीं परोसना चाहते हैं, तो पकने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बचा हुआ बेसन का मसाला इसमें डालकर अच्छी तरह मिला सकते हैं। इस तरह तैयार हो जाएगी राजस्थान की खास भरवां बेसन मिर्ची। इसे दाल के साथ परोसें और खाने का स्वाद बढ़ाएं।
अभी मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण इस समय तबीयत जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में मौसम के हिसाब से सही खान-पान आपको और आपके परिवार को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी सर्दियों के स्वागत के लिए कुछ गर्म और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो रोस्टेड कद्दू का सूप एक अच्छा विकल्प है।
शेफ आयुषी गुप्ता ने रोस्टेड कद्दू के सूप की रेसिपी साझा की है। उन्होंने लिखा, “साल के इस समय लगभग हर शाम मैं इस सूप और अपने मसालेदार, क्रीमी ग्रिल्ड चीज के इस शानदार मेल को खाने के लिए तरसती हूं।”
रोस्टेड कद्दू का सूप बनाने के लिए सामग्री
2 कप कद्दू या बटरनट स्क्वैश, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
2-3 गाजर, कटी हुई
1 प्याज, चार टुकड़ों में कटा हुआ
1 पूरा लहसुन, ऊपर का थोड़ा हिस्सा काटा हुआ
जैतून का तेल
पैपरिका
ऑरेगैनो
चिली फ्लेक्स
नमक
काली मिर्च
आधा कप नारियल का दूध
1-2 कप शोरबा
View this post on Instagram
A post shared by Ayushi Gupta-Mehra (@the_foodiediaries)
इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना
पहले सब्जियों को भूनें
सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें। अब एक बड़ी बेकिंग ट्रे में कद्दू, गाजर, प्याज और लहसुन रखें। इसके ऊपर अच्छी मात्रा में जैतून का तेल डालें। फिर पापरिका, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला और तेल सब्जियों पर अच्छी तरह लग जाए।
ट्रे को ओवन में रखें और करीब 40-45 मिनट तक भूनें। सब्जियां हल्की जलकर भूरी और अच्छी तरह भुनी हुई हो जाएं, तब इन्हें बाहर निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra का लोकप्रिय Traditional Snack है कोथिंबीर वड़ी, शाम की चाय के लिए ऐसे बनाएं
ऐसे तैयार करें सूप
भुनी हुई सभी सब्जियों को ब्लेंडर में डालें। लहसुन की भुनी हुई कलियों को भी दबाकर निकाल लें और ब्लेंडर में डालें। अब इसमें आधा कप नारियल का दूध और 1-2 कप शोरबा डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर मुलायम मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को एक पैन में डालकर गर्म करें। सूप को चखें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा और नमक या काली मिर्च डालें।
गर्मागर्म सूप के साथ परोसें
तैयार सूप को गर्मागर्म परोसें। इसके साथ मसालेदार ग्रिल्ड चीज भी खा सकते हैं। ठंडे मौसम में यह गर्म और स्वादिष्ट मेल शाम के समय के लिए अच्छा विकल्प है।
नवरात्रि का पर्व आते ही डांडिया नाइट के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ख्याल भी सबसे पहले आता है। एथनिक लुक को पूरा करने में गहने ही काम आते हैं। हालांकि, समस्या तब सामने आती है, जब चमकने वाले गहने काले पड़ जाए।
इस बार आप डांडिया नाइट में अपनी पुरानी ऑक्सीडाइज्ड पहनने की सोच रही हैं, तो अब परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ट्राई करके आप पुरानी एक्सेसरीज को बिना एकदम नया जैसा चमक जाएगी।
काली पड़ चुकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को कैसे साफ करें?
अगर आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लंबे समय तक नमी और हवा के संपर्क में आकर काली पड़ गई है, तो आप कुछ घरेलू और असरदार तरीकों का इस्तेमाल करके इनको चमका सकते हैं-
टूथपेस्ट और पुराने टूथब्रश वाला तरीका आजमाएं
बाथरूम में रखे साधारण सफेद टूथपेस्ट की मदद से आप अपनी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को दोबारा से नया जैसा चमका सकते हैं। बस आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट लें।
- फिर इसको ज्वेलरी के काले पड़े हिस्सों पर लगाएं।
- अब मुलायाम पुराने टूथब्रश से हल्के से ज्वेलरी को रगड़ें।
- बारीक डिजाइनों और कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए ब्रश के बालों का इस्तेमाल करें।
- फिर गुनगुने पानी से ज्वलेरी को धो लें और साफ कॉटन कपड़े से तुरंत पोंछ लें।
बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका करें इस्तेमाल
आप बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल ये दोनों चीजें आपके किचन में मिल जाएगी। ऐसे में काली पड़ चुकी ज्वेलरी को आसानी से साफ किया जा सकता है।
- सबसे पहले आप एक कटोरे में एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट बिछाएं और उसमें गर्म पानी डालें।
- अब पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- फिर काली पड़ी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को इस पानी में लगभग 5 से 10 मिनट को तक डुबोकर रखें।
- फॉयल और बेकिंग सोडा की रासायनिक प्रतिक्रिया से मैल अपने आप छूट जाएगी।
- इसके बाद साफ पानी से धोकर इसे सुखा लें।
नींबू और नमक से साफ करें ऑक्सीडाइज ज्वेलरी
नींबू पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड जंग और कालेपन को हटाने का काम करता है, जिसमें गहने मिनटों में चमक सकते हैं। नीचे देखें तरीका-
- एक कटोरी में नींबू का रस लें और इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाएं।
- फिर इस मिश्रण में एक कॉटन बॉल डुबोकर ज्वेलरी पर हल्के हाथों से रगड़ें।
- यदि ज्वेलरी बहुत ज्यादा गंदी है, तो उसे 2 मिनट के लिए इस घोल में छोड़ दें।
- अब साफ पानी से धोने के बाद इसे धूप में या पंखे के नीचे पूरी तरह सूखा लें, जिससे नमी न रहे।