इस बीच Zomato के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल ने कंफर्म किया है कि इस साल बियरेबल डिवाइस  ‘टेंपल’ की डिलिवरी शुरु होगी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने यूजर्स को  ‘टेंपल’ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब तक लोगों ने इसका जो साइज देखा है यह उसके आधे साइज से भी कम हो गया है। यानी के टेंपल एक कॉम्पैक्ट डिवाइस होगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि टेंपल लोगों के शरीर को मेटाबोलिक स्थिति को रियल-टाइम में मेजर करेगा। इसको आप गाल, माथे और कान के बीच वाली जगह पर चिपका सकते हैं। दीपेंदर गोयल ने लिखा कि यह आपकी जिंदगी बदल देगा।
कुछ ही दिनों में शुरु होंगे प्री-ऑडर्स
इस पोस्ट में दीपेंदर गोयल ने लिखा कि Temple आपके द्वारा अब तक देखे गए आकार से आधे से भी कम साइज का हो गया है। यदि वॉल्यूम के हिसाब से देखें, तो टेंपल इस समय मार्केट में उपलब्ध सबसे छोटा और पावरपुल वियरेबल डिवाइस है। टेंपल के साथ रहना और ट्रेनिंग करना आपकी जिंदगी बदल देगा। जल्द ही हम अपने लिमिटेड लॉन्च एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरु करेंगे। जिसकी डिलीवरी 2026 के आखिर से पहल कर दी जाएगी।
टेंपल डिवाइस के क्या फायदे?
- टेंपल डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए। लेकिन दीपेंदर दावा कर चुके हैं कि भविष्य में टेंपल ऐसी डिवाइस बनेगी, जिसकी दुनिया को जरुरत होगी। बता दें कि, यह एक हेल्थ गैजेट है।
- इसका कार्य यूजर के दिमाग में बहने वाले खून की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। टेंपल को डेली लाइफ में पहना जा सकता है। यह डिवाइस एआई की मदद से दिमाग में बहने वाले खून का पैटर्न समझेगी।
- इसकी सहायता से किसी यूजर की मेमोरी , फोकस, तनाव, नींद आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। कहा जाता है कि टेंपल में 4 सेंसर लगे रहते हैं, लेकिन इनकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
टेंपल के लिए दीपेंदर का क्या प्लान है?
दीपेंदर ने अपने पोस्ट में बताया है कि टेंपल एक लिमिटेड डिवाइस होगी। इसको बल्क में नहीं उतारा जाएगा। आपको बताते चलें कि कंपनी ने शुरुआत में कुछ हजार यूनिट्स बनाए है। ग्लोबल मार्केट्स में भी इस डिवाइस को उतारा जाएगा।
Temple is now less than half the size of what you've seen so far.
Volumetrically, Temple is now the smallest wearable on the market, and the most^10 powerful. Living and training with Temple is going to change your life.
We will start taking pre-orders for our limited launch… pic.twitter.com/L7tCEW588p
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) August 21, 2026
डिजिटल इंडिया के दौर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ई-चालान व्यवस्था काफी प्रभावी साबित हुई है। लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आजकल हजारों वाहन चालकों के मोबाइल पर फर्जी ई-चालान के संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें जुर्माना भरने का दबाव बनाकर लोगों को नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता है। ऐसे में बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी लिंक पर क्लिक करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
कैसे काम करता है यह नया साइबर फ्रॉड?
साइबर ठग सबसे पहले वाहन मालिकों को ट्रैफिक चालान का एसएमएस भेजते हैं। संदेश में लिखा होता है कि आपके वाहन पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया है और निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो देखने में सरकारी पोर्टल जैसी लगती है।
इसके बाद वहां बैंक अकाउंट, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में हानिकारक सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता है, जिससे साइबर अपराधियों को फोन और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच मिल सकती है।
असली और नकली ई-चालान मैसेज की पहचान कैसे करें?
फर्जी संदेशों से बचने का सबसे आसान तरीका वेबसाइट के लिंक की जांच करना है। सरकारी ई-चालान से जुड़े सभी आधिकारिक लिंक .gov.in डोमेन पर होते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि लिंक echallan.parivahan.gov.in जैसे सरकारी डोमेन का है, तो उसकी विश्वसनीयता अधिक होती है।
वहीं यदि एसएमएस में .com, .net, .xyz, .apk, bit.ly या किसी अन्य शॉर्ट लिंक का उपयोग किया गया है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे लिंक साइबर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच अवश्य करें।
गलती से लिंक खुल जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम
यदि आपने अनजाने में फर्जी लिंक खोल दिया है या बैंकिंग से जुड़ी कोई जानकारी साझा कर दी है, तो समय गंवाए बिना अपने बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क कर कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई सेवाओं को अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें और ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। जितनी जल्दी शिकायत होगी, धन वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।
ई-चालान चेक करने का सही तरीका
यदि आपको अपने वाहन के चालान की जानकारी चाहिए, तो हमेशा केवल आधिकारिक परिवहन विभाग के ई-चालान पोर्टल पर जाकर ही स्टेटस जांचें। किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सऐप मैसेज या अनजान एसएमएस में दिए गए लिंक के जरिए भुगतान करने से बचें। सरकारी पोर्टल पर वाहन नंबर या चालान नंबर डालकर पूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से प्राप्त की जा सकती है।
इन आसान सावधानियों से रहें सुरक्षित
साइबर अपराधियों से बचाव के लिए कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बेहद कारगर साबित होती हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अपने मोबाइल में नियमित रूप से सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस सक्रिय रखें। यदि कोई संदिग्ध संदेश मिले, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे मजबूत हथियार है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
स्मार्टफोन की दुनिया में रोजाना नए-नए डिवाइस मार्केट में पेश होते रहते है। जल्द ही दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने दमदार स्मार्टफोन को लेकर तहलका मचाने वाला है। दरअसल, कंपनी 27 अगस्त को एक बड़ा गैलेक्सी इंवेट आयोजित करने जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट में लंबे समय चर्चाओं में बना स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको इस स्मार्टफोन को लेकर तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं।
कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
सैमसंग का यह इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरु होगा। इस खास पल को घर पर बैठे देखने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। असल में कंपनी ने यह खुद पुष्टि की है कि ग्लैक्सी एस26 सीरीज का एक नया फोन पेश किया जाएगा। लेकिन उन्होंने अभी तक इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि यह  'Galaxy S26 FE' ही होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा खास?
लीक जानकारी के मुताबिक, इस नए फोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, गेमिंग और वीडियो का शानदार मजा लेने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की तेज ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है।
स्मार्टफोन के पीछे की तरफ एक बिल्कुल नए स्टाइल का पिल-अप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस (IP68) जैसे फीचर्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगा।
बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी
जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौकीन है उनके लिए पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्लस का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्लस का अल्ट्रा-वाइड और 3X जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसकी बड़ी 4,900mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 45w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
भारत में कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। 27 अगस्त को लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सही कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी तभी सामने आएगी।
आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी यादों का सबसे बड़ा खजाना बन चुका है। परिवार की तस्वीरें, यात्रा के वीडियो, ऑफिस के दस्तावेज और रोजमर्रा के खास पल अक्सर Google Photos में सुरक्षित रहते हैं। लेकिन जैसे ही Google अकाउंट की 15GB मुफ्त स्टोरेज भर जाती है, नई तस्वीरों का बैकअप रुक जाता है। इतना ही नहीं, Gmail पर नए ईमेल आने में परेशानी होती है और Google Drive पर भी नई फाइल सेव नहीं हो पाती। अच्छी बात यह है कि बिना अपनी जरूरी तस्वीरों को हटाए भी आप आसानी से काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
पहले समझें, आखिर स्टोरेज भर किस वजह से रही है?
स्टोरेज खाली करने की शुरुआत यह जानने से करें कि सबसे ज्यादा जगह कौन-सी फाइलें ले रही हैं। Google Photos के Manage Storage सेक्शन में जाकर बड़ी वीडियो फाइल्स, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और मैसेजिंग ऐप्स से सेव हुई इमेज आसानी से देखी जा सकती हैं। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि कौन-सी फाइल जरूरी है और कौन-सी हटाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: 13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम
धुंधली और एक जैसी तस्वीरों की करें सफाई
अक्सर कैमरे से एक ही एंगल की कई तस्वीरें खींच ली जाती हैं या धुंधली फोटो भी सेव हो जाती हैं। इसके अलावा स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड की गई इमेज भी बेवजह जगह घेरती रहती हैं। ऐसी फाइलों को हटाने से स्टोरेज में अच्छी-खासी जगह वापस मिल सकती है, जबकि आपकी महत्वपूर्ण यादें पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं।
'Storage Saver' मोड का करें इस्तेमाल
अगर आप अभी भी हर फोटो और वीडियो को Original Quality में अपलोड कर रहे हैं, तो स्टोरेज तेजी से भरना तय है। ऐसे में Google Photos की सेटिंग में जाकर Storage Saver विकल्प चुनना बेहतर रहेगा। इससे फोटो और वीडियो का आकार कम हो जाता है, लेकिन सामान्य उपयोग और मोबाइल स्क्रीन पर देखने के दौरान गुणवत्ता में खास अंतर महसूस नहीं होता।
बड़ी वीडियो फाइल्स को दूसरी डिवाइस में रखें
4K वीडियो, लंबे इवेंट की रिकॉर्डिंग और हाई-रिजॉल्यूशन क्लिप्स सबसे ज्यादा स्टोरेज खर्च करती हैं। यदि इनकी रोजाना जरूरत नहीं है, तो इन्हें कंप्यूटर, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव में सुरक्षित ट्रांसफर कर दें। इसके बाद Google Photos से हटाने पर काफी मात्रा में क्लाउड स्पेस तुरंत खाली हो जाएगा।
गैरजरूरी फोल्डर्स का ऑटो बैकअप बंद करें
कई बार WhatsApp Images, Downloads, Screenshots और सोशल मीडिया से सेव हुई फाइलों का बैकअप अपने-आप चालू रहता है। इन फोल्डर्स में मौजूद मीम्स, फॉरवर्डेड फोटो और अस्थायी फाइलें अनावश्यक रूप से स्टोरेज भरती रहती हैं। सेटिंग्स में जाकर ऐसे फोल्डर्स का ऑटो बैकअप बंद कर दें ताकि भविष्य में भी स्टोरेज जल्दी न भरे।
जरूरत ज्यादा हो तो Google One प्लान चुनें
अगर आपका काम लगातार फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा रहता है और आप क्लाउड स्टोरेज पर पूरी तरह निर्भर हैं, तो Google One का सब्सक्रिप्शन लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आपको 15GB से कहीं अधिक स्टोरेज मिलती है, जिसका उपयोग Google Photos के साथ-साथ Gmail और Google Drive में भी किया जा सकता है।
इन छोटी बातों का रखें हमेशा ध्यान
किसी भी फोटो या वीडियो को हटाने से पहले उसकी दूसरी कॉपी फोन, कंप्यूटर या किसी सुरक्षित स्टोरेज में जरूर रखें। साथ ही समय-समय पर Manage Storage सेक्शन की समीक्षा करते रहें। यदि नियमित रूप से गैरजरूरी फाइलों की सफाई करते रहेंगे, तो आपका Google अकाउंट लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलता रहेगा और बैकअप भी कभी नहीं रुकेगा
- डॉ. अनिमेष शर्मा
दरअसल, मोबाइल नंबरों की संख्या को लेकर सरकार अब नियमों पर सख्ती बढ़ाने जा रही है। इस 24 अगस्त से टेलीकॉम कंपनियां ऐसे लोगों को नया सिम जारी नहीं करने देंगी, जिनके नाम पर पहले से 9 सिम रजिस्टर्ड हो। दूरसंचार विभाग के मुताबिक कंपनियों को तकनीकी और प्रशासिनक स्तर पर जरुरी बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि किसी व्यक्ति के नाम पर यदि पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन है और वह एक और सिम लेना चाहता है, तो वह अब सिस्टम से अतिरिक्त नंबर नहीं ले सकता है। इस नियम का उद्देश्य लोगों के नाम पर तय सीमा से अधिक मोबाइल कनेक्शन जारी होने की स्थिति को रोकना है। कंपनियों को नियम के अनुसार अपने सिस्टम सुधारने के लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
एक व्यक्ति कितनी सिम रख सकता है?
- अभी तक सिम रखने की अधिकतम सीमा का कोई नया नियम नहीं है। दूरसंचार विभाग ने करीब एक दशक पहले ही एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रखने की सीमा तय की थी। यह सीमा अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों और सर्किल को मिलाकर लागू होती है।
- खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नियम अलग से हैं। असल में इन क्षेत्रों में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 6 मोबाइल कनेक्शन रखने की अनुमति है।
- दरअसल, अब बदलाव सीमा में नहीं, बल्कि उसे लागू करने के तरीके हो रहे हैं। टेलीकॉम कंपनियों को नया कनेक्शन देने से पहले यह जांचना होगा कि ग्राहक के नाम पर पहले से कितने नंबर दर्ज है।
नया SIM लेते समय बताने होंगे पुराने नंबर
- अब नई सिम लेने से पहले ग्राहकों को बताना होगा कि उनके अपने नाम पर पहले चल रहे मोबाइल नंबरों की जानकारी देनी पड़ेगी। वहीं, कस्मटर एप्लीकेशन फॉर्म यानी सीएएफ में वे मोबाइल नंबर बताने होंगे, जिनके नाम पर किसी दूसरी कंपनी या किसी दूसरे टेलीकॉम सर्किल में भी रजिस्टर्ड हैं।
- इसका सीधा मतलब यह है कि सिर्फ उसी कंपनी के नंबरों की गिनती नहीं होगी, जहां से ग्राहक नया SIM ले रहा है। दूसरे ऑपरेटर के कनेक्शन भी कुल संख्या में शामिल किए जाएंगे।
कैसे पता चलेगा आपके पास कितने SIM हैं?
- बता दें कि, इसके लिए टेलीकॉंम कंपनियां सरकार के डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से मिलने वाली ग्राहक जानकारी को मिलाकर यह पता चलेगा कि किसी व्यक्ति के नाम पर कितने कनेक्शन हैं।
- वहीं, दूरसंचार विभाग ने इस सिस्टम में फोटो आधारित पहचान की सुविधा भी जोड़ने का फैसला किया है। 23 अगस्त से इस प्लेटफॉर्म पर उन सभी ग्राहकों की तस्वीर और जानकारी देखने को मिलेगी।
गलती से ज्यादा SIM जारी हो गया तो क्या होगा?
- सरकार इन मामलों के लिए एक अंतरिम व्यवस्था बताई है, जहां तकनीकी बदलाव पूरे होने से पहले गलती से सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हो जाए।
- दूरसंचार विभाग के निर्देश के अनुसार, तय सीमा से अधिक जारी हुए मोबाइल कनेक्शन को तुरंत एक दिन के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। वैसे यह कार्रवाई कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज नियम और शर्तों के आधार पर की जाएगी।
दरअसल, हर किसी इंसान के कोर बायोमेट्रिक पैटर्न जैसे कि फिंगरप्रिंट्स और आइरिस स्ट्रक्चर का पैटर्न पूरी जिंदगी एक जैसा ही रहता है, लेकिन बच्चों का शरीर तेजी से बढ़ने के कारण इनका साइज बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, 5 साल से छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन रिकॉर्ड नहीं किए जाते हैं।
इसी कारण से भारत सरकार बच्चों के बायोमेट्रिक को दो बार अपेडट कराना अनिवार्य है। पहली बार जब बच्चा 5 साल का हो जाए और दूसरी बार 15 साल की उम्र में। यदि आप आधार में बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं करते हैं, तो बाद में स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशिप और एग्जाम रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि पेरेंट्स फिलहाल अपने बच्चे की आधार बायोमेट्रिक जानकारी फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।
इन अपडेट्स के लिए कौन एलिजिबल है, लास्ट डेट कब है और कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरुरी है? यह सब आपको जानकारी इस लेख में दी जाएगी।
Aadhaar बायोमेट्रिक फ्री अपडेट: लास्ट डेट
अब बच्चों के पेरेंट्स आधार पर फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक्स फ्री अपडेट करा सकते हैं। वैसे यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहने वाली है। इस बात का ध्यान रखें कि जब डेडलाइन खत्म हो जाएगी, तो इसके लिए आपको दोबारा तय फीस देने पड़ेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
अप्लाई करने से पहले इन बातों का ध्यान जरुर रखें-
- इस अपडेट में फिंगरप्रिंट्स, आई स्कैन और एक नई फोटो शामिल हो सकती है।
- वैसे 5 साल से छोटे बच्चों के लिए ये बिल्कुल जरुरी नहीं है, क्योंकि उनके फीचर्स अभी बदल रहे होते हैं।
- बायोमेट्रिक का काम ऑनलाइन नहीं होता है, इसके लिए आपको आधार सेंटर जाने बेहद जरुरी है।
- बच्चे का आधार नंबर और पेरेंट्स अपना आधार कार्ड अपने पास जरुर रखें।
- प्रूफ के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट या स्कूल आईडी कार्ड मांगा जा सकता है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
इन स्टेप्स के जरिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं-
- आधार अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब अपना शहर और सबसे नजदीकी सेंटर सेलेक्ट करें।
- फिर सर्विस के तौर पर 'Aadhaar Update' को चूज करें।
- अपनी सुविधा के हिसाब से डेट और टाइमिंग सेलेक्ट करें।
- बच्चे की सभी जरुरी डिटेल्स भरें और बुकिंग प्रोसेस पूरा करें।
- अब आप अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।
इसके अलावा, चुने गए दिन अपने बच्चे और जरुरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सेंटर पहुंच जाएं। वहां का स्टाफ फिंगरप्रिंट्स, आई स्कैन और फोटो सीधे सिस्टम में कैप्चर करेगा। असल में इस स्टेप को छोड़ा नहीं जा सकता है, क्योंकि बायोमेट्रिक्स के लिए बच्चे का फिजिकली मौजूद होना बेहद जरुरी है। जब पूरी प्रक्रिया हो जाएगी, तो आप एक रसीद दी जाएगी, जिसके नंबर से आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। वहीं, कुछ दिनों में आधार अपडेट हो जाता है।
ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी का अगला रूप व्यक्ति की अनुमति से उसके कंप्यूटर पर चल रही गतिविधियों, बैठकों और बातचीत को समझकर काम में मदद कर सकता है।
हाल ही में जेड फेलोज के संस्थापक कोरी लेवी के साथ बातचीत में ऑल्टमैन से पूछा गया कि ऐसा सहायक कब वास्तव में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने करीब छह महीने का अनुमान दिया। हालांकि, यह किसी नए उत्पाद की घोषणा या तय समयसीमा नहीं है। ऑल्टमैन ने न तो किसी खास उत्पाद का नाम बताया है और न ही इसकी शुरुआत की तारीख की पुष्टि की है।
ऑल्टमैन के मुताबिक, भविष्य का ऐसा सहायक उपयोगकर्ता की अनुमति से कंप्यूटर की स्क्रीन देख सकता है, बैठकों में मौजूद रह सकता है और बातचीत को दर्ज कर सकता है। इसके अलावा उसे ईमेल, संदेश, दस्तावेज और स्लैक जैसी सेवाओं से भी जोड़ा जा सकेगा। इसका मकसद व्यक्ति की जगह फैसले लेना नहीं, बल्कि उसके साथ काम करते हुए जरूरी जानकारी और संदर्भ उपलब्ध कराना होगा।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति ग्राहक के लिए बिक्री प्रस्ताव तैयार कर रहा है या किसी योजना पर काम कर रहा है, तो सहायक उसके पास मौजूद दूसरी जानकारियों को देखते हुए सुझाव दे सकता है। वह किसी संभावित गलती की ओर ध्यान दिलाने या कोई काम पूरा करने में मदद कर सकता है। ऑल्टमैन का मानना है कि अगली पीढ़ी के मॉडल के बाद ऐसी व्यवस्था काफी उपयोगी हो सकती है।
गौरतलब है कि एआई में लगातार संदर्भ बनाए रखने की दिशा में पहले से काम चल रहा है। चैटजीपीटी में स्मृति जैसी सुविधा मौजूद है, जिसके जरिए पिछली बातचीत से जुड़ी कुछ जानकारियों का इस्तेमाल जवाबों को अधिक उपयोगी बनाने के लिए किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपनी स्मृति और बातचीत से जुड़ी सेटिंग को नियंत्रित भी कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी स्क्रीन आधारित सहायक की दिशा में काम किया है। उसके विंडोज कंप्यूटरों में रिकॉल नाम की सुविधा के जरिए स्क्रीन की गतिविधियों के चित्र सुरक्षित किए जा सकते हैं। कंपनी के अनुसार यह सुविधा उपयोगकर्ता की सहमति पर आधारित है और इसमें जानकारी को रोकने, हटाने तथा रिकॉर्ड होने वाली सामग्री को नियंत्रित करने के विकल्प दिए गए हैं।
हालांकि, ऐसे सहायक के साथ निजता और सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होगी। किसी व्यक्ति की स्क्रीन, ईमेल, बैठक और निजी बातचीत तक पहुंच रखने वाली तकनीक में यह बेहद जरूरी होगा कि उपयोगकर्ता को साफ तौर पर पता हो कि कौन-सी जानकारी देखी जा रही है और उसका इस्तेमाल किस तरह हो रहा है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, सैम ऑल्टमैन का छह महीने वाला अनुमान केवल संभावित समय है, आधिकारिक घोषणा नहीं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि ओपनएआई भविष्य में इस तकनीक को किस रूप में पेश करता है और उपयोगकर्ताओं को अपनी जानकारी पर कितना नियंत्रण देता है।
Samsung ने अपने लेटेस्ट One UI 9.0 अपडेट में स्मार्टफोन सुरक्षा को पहले से कहीं अधिक मजबूत बना दिया है। यह नया सिक्योरिटी सिस्टम यूजर्स के निजी डेटा को साइबर अपराधियों और अनधिकृत एक्सेस से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हालांकि, इसका असर उन लोगों पर भी पड़ सकता है जो अक्सर अपने फोन का लॉक स्क्रीन पासवर्ड, PIN या पैटर्न भूल जाते हैं। ऐसे में अब छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
सिर्फ 13 गलत प्रयास और हमेशा के लिए लॉक होगा डिवाइस
नई सिक्योरिटी पॉलिसी के तहत यूजर को लॉक स्क्रीन अनलॉक करने के लिए सीमित मौके मिलेंगे। यदि लगातार अलग-अलग गलत पासवर्ड या PIN दर्ज किए जाते हैं, तो हर असफल प्रयास के साथ लॉकआउट का समय बढ़ता जाएगा। यदि कुल 13 अलग-अलग गलत प्रयास पूरे हो जाते हैं, तो फोन स्थायी रूप से लॉक हो जाएगा। इसके बाद डिवाइस को दोबारा उपयोग करने का एकमात्र विकल्प फैक्ट्री रीसेट होगा, जिससे फोन में मौजूद पूरा लोकल डेटा मिट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: WhatsApp iOS Update: अब मैसेज बबल्स और फोटो दिखेंगे बिल्कुल नए अंदाज में, जानिए क्या बदलेगा
जानिए कितनी देर तक रहेगा फोन लॉक
Samsung ने हर असफल प्रयास के बाद अलग-अलग समय सीमा तय की है, जिससे कोई अनधिकृत व्यक्ति बार-बार पासवर्ड ट्राई न कर सके।
- 5 गलत प्रयास – 1 मिनट लॉक
- 6वां प्रयास – 5 मिनट
- 7वां प्रयास – 15 मिनट
- 8वां प्रयास – 30 मिनट
- 9वां प्रयास – 90 मिनट
- 10वां प्रयास – 4 घंटे
- 11वां प्रयास – 12 घंटे
- 12वां प्रयास – 24 घंटे
- 13वां गलत प्रयास – डिवाइस स्थायी रूप से लॉक
इस व्यवस्था का उद्देश्य ब्रूट-फोर्स अटैक जैसी तकनीकों को रोकना और यूजर की निजी जानकारी को सुरक्षित रखना है।
स्मार्ट मैकेनिज्म से नहीं होगी अनावश्यक परेशानी
Samsung ने इस फीचर में एक समझदारी भरा बदलाव भी किया है। यदि कोई यूजर एक ही गलत PIN या पासवर्ड को बार-बार दर्ज करता है, तो सिस्टम उसे बार-बार अलग प्रयास नहीं मानेगा। यानी एक जैसी गलत एंट्री केवल एक बार ही काउंट होगी। काउंटर तभी आगे बढ़ेगा जब अलग-अलग गलत PIN, पासवर्ड या पैटर्न दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा, जैसे-जैसे असफल प्रयासों की संख्या बढ़ेगी, स्क्रीन पर यह भी दिखाया जाएगा कि अब कितने मौके बाकी हैं।
डेटा सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
नई सिक्योरिटी पॉलिसी को देखते हुए यूजर्स के लिए नियमित बैकअप लेना बेहद जरूरी हो गया है। Samsung Cloud या Smart Switch की मदद से फोन का बैकअप सुरक्षित रखा जा सकता है। यदि कभी फैक्ट्री रीसेट की नौबत आती है, तो बैकअप के जरिए फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य जरूरी फाइलों को आसानी से दोबारा प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, ऐसा पासवर्ड चुनें जिसे आप आसानी से याद रख सकें और जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित स्थान पर नोट करके रखें।
सुरक्षा बढ़ी, लेकिन सावधानी भी जरूरी
Samsung का नया सिक्योरिटी सिस्टम स्मार्टफोन की सुरक्षा को एक नया स्तर देता है। यह फीचर साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस को रोकने में प्रभावी साबित हो सकता है, लेकिन यूजर्स को अपने पासवर्ड और डेटा बैकअप को लेकर पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। सही तैयारी और नियमित बैकअप के साथ इस नई व्यवस्था का लाभ बिना किसी परेशानी के उठाया जा सकता है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
एक बार फिर से रिलायंस जियो भारत में  Jio Prime Membership को लॉन्च कर दिया है। खासकर इस मेंबरशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जियो यूजर्स अब अपने मौजूदा प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान की कीमत को एक साल के लिए लॉक कर सकते हैं।
सरल भाषा में बताएं तो यदि कंपनी आने वाले समय में अपने टैरिफ प्लान महंगे करती हैं, तो Prime मेंबर्स अपने मौजूदा प्लान को पुरानी कीमत पर ही रिचार्ज करेगी।
कितने में मिलेगी Jio Prime Membership?
आपको बताते चले कि Jio Prime Membership की कीमत कंपनी ने 300 रुपये तय की है और इसे एक बार पेमेंट करके लिया जा सकता है। वैसे यह सुविधा इस समय प्रीप्रेड और पोस्टपेड जियो ग्राहको के लिए मौजूद है। बल्कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक भी जियो में पोर्ट कर Prime Membership को खरीद सकते हैं।
फिलहाल कंपनी का कहना है कि मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर 5 सितंबर 2027 तक अपने मौजूदा जियो प्लान को आज की कीमत पर रिचार्ज कराएं। फ्यूचर में टैरिफ बढ़ने की कंडीशन में उनके लिए मौजूदा प्लान की कीमत लॉक कर सकते हैं।
मिलेंगे ₹600 तक के कैशबैक वाउचर
इसके अलावा, इस Jio Prime Membership के साथ ग्राहकों को कुल 600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपये का JioHome या JioPC कनेक्शन का वाउचर होगा जबकि नया Jio SIM कनेक्शन लेने पर 300 रुपये का वाउचर मिलेगा। वैसे ये वाउचर फैमिली या फ्रेंड्स के नया Jio SIM लेने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
दरअसल, Prime मेंबर्स की कंपनी की तरफ से प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट मिलेगा। इसके लिए अलग सर्विस चैनल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मेंबर्स को नए Jio प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और ट्रायल्स का दूसरों से पहले एक्सेस मिलेगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि Jio Prime मेंबर्स को समय-समय पर एक्स्ट्रा एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी मिलेंगे। Jio Prime Membership को आप MyJio एप, Jio.com, Jio Stores और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर्स से ले सकते हैं।
अक्सर मानसून के मौसम में नमी अधिक होने से वाई-फाई राउटर, टीवी, स्पीकार और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। असल में दीवारों और खिड़कियों के पास नमी जमने के कारण पोर्ट्स खराब होने और बंद कैबिनेट में वेंटिलेशन ना मिलने से डिवाइस के अंदरूनी पार्ट्स खराब होने का डर है।
इस लेख में हम आपको बरसात के मौसम में वाई-फाई राउटर और घर के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक रहने के कुछ तरीके बताए हैं।
दीवार और खिड़कियों के पास ना रखें टीवी-राउटर
बरसात के दिनों में दीवारें नमी के संपर्क में रहती है, लेकिन यह ऊपर से सूखी नजर आती है। बारिश के मौसम में खिड़कियों पर भाप जम जाती है। इस वजह से खिड़कियों या दीवारों के पास राउटर, टीवी या स्पीकर रखने से समय के साथ-साथ उनके पोर्ट्स में नमी पहुंच जाती है और वे खराब हो जाती है। इसलिए इस दौरान घर के अंदर बनी शेल्फ या टेबल पर इन चीजों को रखना सेफ होगा।
बंद कैबिनेट में खराब हो सकते हैं पार्ट्स
अक्सर बंद जगहों पर नमी तेजी से बढ़ती है। इसलिए राउटर को कैबिनेट के अंदर या फर्नीचर के पीछे रखा जाए, तो इसके आसपास गर्म और नमी वाली हवा जमा हो जाती है और इसे बाहर निकलने की जगह मिल जाती है। डिवाइस को खुली जगह पर रखने से, हवा को अच्छा बहाव मिल जाता है, जो कि नमी से डिवाइस के अंदर के पोर्ट्स धीरे-धीरे खराब हो सकती हैं।
एक्सेसरीज के साथ रखें सिलिका जेल पैके
जिन गैजेट का इस्तेमाल रोजाना नहीं होता है, उनका आप हफ्तों तक दराज या स्टोरेड बॉक्स में रख देते हैं। लेकिन इनमें नमी जमा होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे बॉक्स में सिलिका जेल पैकेट डालकर रखें। यह आसपास की हवा से अतिरिक्त नमी सोख लेती हैं और स्टोरेज वाली जगह को सूखा रखते हैं। ये खास तौर पर कैमरे, हेडफोन, पोर्टेबल हार्ड ड्राइव और गेमिंग एक्सेसरीज के लिए काम की होती है।
WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स और इंटरफेस अपडेट पेश करता रहता है। अब कंपनी iPhone यूजर्स के लिए एक नया विजुअल अपडेट तैयार कर रही है, जो चैटिंग के अनुभव को पहले से कहीं अधिक आधुनिक और आकर्षक बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपडेट में मैसेज बबल्स, फोटो, वीडियो और GIF के प्रदर्शन का तरीका पूरी तरह नया होगा। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चुनिंदा iOS बीटा यूजर्स के बीच की जा रही है।
पहले से ज्यादा आकर्षक होंगे मैसेज बबल्स
नए अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव चैट स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मैसेज बबल्स में देखने को मिलेगा। कंपनी इन्हें पहले की तुलना में अधिक Rounded यानी गोल किनारों वाला बना रही है। इससे चैट इंटरफेस ज्यादा सॉफ्ट, साफ और प्रीमियम महसूस होगा। नए बबल्स न केवल देखने में बेहतर लगेंगे, बल्कि लंबे समय तक चैटिंग करने के दौरान भी यूजर इंटरफेस अधिक आरामदायक नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: WiFi Signal Boost Tips: बिना नया राउटर खरीदे ऐसे बढ़ाएं घर में Wi-Fi की स्पीड और रेंज
फोटो, वीडियो और GIF का बदलेगा प्रेजेंटेशन
WhatsApp इस अपडेट में मीडिया फाइल्स की प्रस्तुति को भी पूरी तरह नया बनाने की तैयारी कर रहा है। अब चैट में भेजी गई फोटो, वीडियो और GIF पारंपरिक मैसेज बबल्स के भीतर दिखाई देने के बजाय बॉर्डरलेस स्टाइल में नजर आएंगी। इससे मीडिया कंटेंट ज्यादा बड़ा, स्पष्ट और आकर्षक दिखाई देगा। नया डिजाइन चैट विंडो को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक लुक देने में मदद करेगा।
Apple यूजर्स को मिलेगा ज्यादा परिचित अनुभव
नई डिजाइन भाषा को इस तरह तैयार किया गया है कि यह iPhone के इंटरफेस के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका लुक काफी हद तक Apple के iMessage जैसा महसूस होता है। साथ ही यह Apple की नई Liquid Glass डिजाइन फिलॉसफी के अनुरूप भी दिखाई देता है। ऐसे में iPhone यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल करते समय अधिक सहज और नेचुरल अनुभव मिलने की संभावना है।
यूजर एक्सपीरियंस को मिलेगा नया आयाम
यह बदलाव केवल डिजाइन तक सीमित नहीं है। साफ-सुथरा लेआउट, बेहतर विजुअल बैलेंस और आधुनिक इंटरफेस चैटिंग को अधिक सहज बनाएंगे। मीडिया फाइल्स का नया प्रदर्शन महत्वपूर्ण तस्वीरों और वीडियो को अधिक प्रभावशाली तरीके से दिखाएगा। इससे व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह की बातचीत का अनुभव बेहतर हो सकता है।
फिलहाल कौन कर सकता है इस्तेमाल?
यह नया इंटरफेस अभी सीमित संख्या में iPhone बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। टेस्टफ्लाइट के नवीनतम बिल्ड का उपयोग करने वाले कुछ यूजर्स इस डिजाइन को पहले ही देख रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ स्टेबल वर्जन यूजर्स को भी धीरे-धीरे यह बदलाव दिखाई देना शुरू हो सकता है।
सभी iPhone यूजर्स को कब मिलेगा अपडेट?
WhatsApp की ओर से अभी तक इस डिजाइन अपडेट की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। हालांकि, बीटा परीक्षण शुरू हो चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यदि टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले सप्ताहों में यह नया इंटरफेस सभी iPhone यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा सकता है। नया अपडेट उन लोगों के लिए खास साबित होगा जो WhatsApp पर अधिक आधुनिक, साफ और प्रीमियम चैटिंग अनुभव चाहते हैं।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
स्वतंत्रता दिवस पर्व के समय युवाओं से लेकर वरिष्ठ सभी लोग देशभक्ति में झूम उठते है। यह समय ही एक ऐसा है कि जहां सब जश्न-ए-आजादी शान से मनाते हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर देशभक्ति का रंग आपको देखने को मिल रहा है।
आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी सामान्य  फोटो को एक खूबसूरत, देशभक्ति से सराबोर पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको अब कोई महंगे एडिटिंग सॉफ्टवेयर की कोई जरुरत नहीं है, बस चैटजीपीटी या जेमिनी जैसे फ्री एआई टूल्स की मदद से चुटकियों में फोटो बनवा सकते हैं।
बस इसके लिए आपको अपनी फोटो को अपलोड करना होगा और सही AI Prompt का इस्तेमाल करना है। चलिए आपको इस लेख में ऐसे ही 5 प्रॉम्ट बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सिनेमैटिक, ट्रेडिशनल, मॉर्डन और ड्रामेटिक इंडिपेंडेंस डे पोर्ट्रेट बना सकते हैं।
सिनेमैटिक तिरंगा पोर्ट्रेट के लिए
अपनी सुंदर सेल्फी बनाने केलिए आपको प्रीमियम स्टूडियो-स्टाइल स्वतंत्रता दिवस पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। वैसे यह प्रॉम्प्ट आपके लिए काफी काम का है। इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें-
Transform my uploaded photo into a cinematic Indian Independence Day portrait. Keep my face, facial features, skin tone and identity exactly recognisable. Dress me in elegant Indian attire inspired by the Indian tricolour — saffron, white and green accents. Add a subtle Indian flag in the background, soft saffron and green lighting, and a patriotic atmosphere. Make it look like a premium professional studio portrait with realistic skin texture, dramatic but natural lighting, shallow depth of field and ultra-detailed photography. Avoid excessive text, logos or artificial-looking effects.
सेल्फी को दें ट्रेडिशनल इंडियन लुक
अगर किसी व्यक्ति को एलिगेंट और सांस्कृतिक रुप से जुड़ा हुआ लुक चाहिए, तो उनके लिए यह प्रॉम्प्ट बेहद काम का है। इसमें ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ स्वतंत्रता दिवस के एलिमेंट्स को आप शामिल कर सकते हैं। वैसे इस प्रॉम्प्ट में 11280x720 डायमेंशन, सफेद साड़ी, भारतीय झंडे और अशोक चक्र के साथ गार्डन का बैकग्राउंड दिया गया है।
प्रॉम्प्ट है...Turn my uploaded photo into a sophisticated Independence Day portrait in 1280X720 dimensions. Preserve my exact facial identity and natural appearance. Dress me in traditional Indian clothing in white saree. Place me against an elegant background featuring softly flowing Indian flags and subtle Ashoka Chakra motifs. Keep the location of a garden with a hoisted Tricolour flag. Use warm cinematic lighting, realistic fabric textures and a premium editorial photography style. The final image should feel proud, elegant and authentically Indian rather than overly edited.
Freedom Movement से इंस्पायर्ड पोर्ट्रेट
यदि आप अपनी फोटो को थोड़ा एतिहासिक और विंटेज टच देना चाहते हैं तो यह प्रॉम्प्ट आपके बेहद काम का हो सकता है। यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरित विजुअल स्टाइल रखा गया है, हालांकि फोटो को रियलिस्टिक बना सकते हैं। प्रॉम्प्ट इस प्रकार है-
Create a powerful Independence Day portrait from my uploaded photo while keeping my face and identity unchanged. Give the image a timeless, historical Indian freedom movement-inspired aesthetic, with me wearing simple traditional Indian clothing and standing confidently. Use a vintage-inspired but highly realistic colour grade, with subtle saffron, white and green tones, an Indian flag softly visible in the background, and a tasteful Ashoka Chakra element. Make it look like a professionally photographed patriotic campaign portrait, not a cartoon.
मॉडर्न इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए
वैसे आजकल सोशल मीडिया पर मॉर्डन और स्टाइलिश विजुअल्स अधिक पसंद किए जा रहे हैं। जिससे लोगों के लिए यह प्रॉम्प्ट फैशन फोटोग्राफी और तिरंगा लाइटिंग का इस्तेमाल करता है। यह चेहरे की डिटेल, हेयरस्टाइल और स्किन टोन को सटीक बनाएगा। फोटो बनाने के लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें।
Transform my uploaded photo into a stylish modern Independence Day portrait suitable for Instagram. Keep my facial features, hairstyle, skin tone and identity accurate. Add a fashionable Indian outfit with subtle details and create a vibrant background using flowing saffron, white and green light trails. Include a sophisticated Indian flag and glowing Ashoka Chakra in the composition. Use high-end fashion photography, realistic lighting, sharp facial details, natural skin texture and a clean premium aesthetic. Keep the design minimal and avoid clutter.
ड्रामेटिक इंडियन फ्लैग पोर्ट्रेट
यदि आपको तस्वीर थोड़ी ड्रामेटिक और सिनेमैटिक देशभक्ति वाली चाहिए, तो आप फोटो बनवाने के लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय ध्वज को फोटो की मुख्य थीम बनाया है। दरअसल, यूजर को भारतीय झंडे के साथ या उसके पास दिखाया गया है। प्रॉम्प्ट इस प्रकार से हैं-
Use my uploaded photo to create a dramatic yet realistic Independence Day celebration portrait. Preserve my exact face and identity without changing my facial structure. Show me confidently holding or standing beside the Indian national flag, with the flag naturally flowing in the wind. Add a beautiful sunrise sky, subtle saffron, white and green atmospheric lighting and a prominent but tasteful Ashoka Chakra. Use cinematic photography, realistic shadows, detailed clothing and natural skin texture. The final image should look like a professionally shot Independence Day campaign photograph.
युवाओं में डेटिंग एप Bumble सबसे लोकप्रिय है। इस एप ने अपने कई फीचर्स में बदलाव किए हैं। हाल ही में कंपनी ने घोषणा कि अब मैच होने के बाद चैट चैट शुरु करने के लिए सिर्फ महिलाओं को इंतजार नहीं करना होगा। अब पुरुष और महिला, दोनों में से कई भी पहला मैसेज सेंड कर सकता है।
दरअसल, साल 2014 में Bumble ने अपनी शुरुआत के समय इस तरह का एक अलग नियम लेकर आए थे। नियम के अनुसार, पहले हेट्रोसेक्सुअल मैच में चैट की शुरुआत सिर्फ महिला ही कर सकती थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डेटिंग में ज्यादा कंट्रोल देना और फालतू मैसेज करने से बचाना था। गौरतलब है कि कंपनी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।
कंपनी ने बताया है कि कनाडा में इस नए फीचर की टेस्टिंग के दौरान चैट शुरु होने की दर बढ़ी है। इसके अलावा, कम मैच एक्सपायर हुए और पहले की तुलना में ज्यादा चैट्स दोनों तरफ से हुई हैं।
रिप्लाई के लिए टाइम लिमिट बढ़ा दी है
दरअसल, Bumble न केवल पहला मैसेज भेजने के नियम में ही बदलाव नहीं किया है बल्कि कंपनी ने मैच के बाद जवाब देने की टाइम लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर्स को जवाब देने के लिए 24 घंटे की जगह 72 घंटे का टाइम मिलेगा। इसका उद्देश्य उन मैचों की संख्या कम करना है, जो कि चैट शुरु होने से पहले ही एंड हो जाते हैं।
Bumble की फाउंडर और CEO Whitney Wolfe Herd ने बताया है कि यूजर्स ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, कम दबाव और रियल कनेक्शन बनाने के ज्यादा मौके चाहते हैं। कंपनी के ये नए चेंज इसी डिमांड को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
यूजर्स की घट रही है दिलचस्पी
गौरतलब है कि यह बदलाव तब सामने आया, जब डेटिंग एप्स को यूजर्स की दिलचस्पी घट रही है। ट्रेडिशनल स्वाइप-बेस्ड मॉडल से बढ़ती थकान का सामना करना पड़ रहा है। Bumble और Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group सहित कई कंपनियां यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए इसमें नए फीचर्स और AI टूल्स को एड किया जा रहा है।
आज के समय में घर का इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी जरूरी गतिविधियों का आधार बन चुका है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि एक कमरे में इंटरनेट तेज चलता है, जबकि दूसरे कमरे या बालकनी में पहुंचते ही सिग्नल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग नया और महंगा राउटर खरीदने की योजना बनाने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी वाई-फाई नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
एल्युमिनियम फॉयल कैसे करती है कमाल?
एल्युमिनियम फॉयल केवल खाना पैक करने के लिए ही उपयोगी नहीं है। इसकी धात्विक सतह रेडियो तरंगों को परावर्तित (Reflect) करने की क्षमता रखती है। यही वजह है कि इसे सही आकार देकर राउटर के पीछे लगाया जाए तो वाई-फाई सिग्नल को एक निश्चित दिशा में केंद्रित किया जा सकता है। इससे उन जगहों पर बेहतर नेटवर्क मिलता है, जहां पहले सिग्नल कमजोर थे।
इसे भी पढ़ें: Laptop Charging Mystery: USB-C पोर्ट होने के बावजूद क्यों नहीं होता चार्ज? जानें Power Delivery का विज्ञान
डार्टमाउथ कॉलेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए WiPrint अध्ययन के अनुसार, पैराबोलिक रिफ्लेक्टर की मदद से कुछ स्थानों पर सिग्नल की शक्ति में लगभग 55 प्रतिशत तक सुधार देखा गया। हालांकि, वास्तविक परिणाम घर की बनावट, दीवारों और राउटर की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं।
पैराबोलिक रिफ्लेक्टर बनाकर बढ़ाएं नेटवर्क कवरेज
अगर आपके राउटर में बाहरी एंटीना है, तो एल्युमिनियम फॉयल को हल्का घुमावदार यानी पैराबोलिक आकार में मोड़कर एंटीना के पीछे लगाया जा सकता है। यह सेटअप सिग्नल को चारों दिशाओं में फैलाने के बजाय आवश्यक दिशा में भेजने में मदद करता है। इससे खास कमरे या कार्यक्षेत्र में इंटरनेट की गुणवत्ता बेहतर महसूस हो सकती है।
कार्डबोर्ड रोल और फॉयल से बनाएं आसान सिग्नल बूस्टर
घर में मौजूद खाली टिश्यू या पेपर रोल का उपयोग भी किया जा सकता है। कार्डबोर्ड रोल को एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह ढककर उसे राउटर के एंटीना के ऊपर लगाया जा सकता है। यह एक साधारण रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है और वायरलेस सिग्नल को अधिक प्रभावी ढंग से आगे की दिशा में भेजने में सहायता करता है। कम खर्च में किया गया यह प्रयोग कई घरों में नेटवर्क कवरेज सुधारने का आसान विकल्प बन सकता है।
सॉफ्ट ड्रिंक कैन से भी मिल सकती है मदद
यदि आपके पास एल्युमिनियम फॉयल उपलब्ध नहीं है, तो खाली सॉफ्ट ड्रिंक कैन भी उपयोगी साबित हो सकती है। कैन को सावधानीपूर्वक काटकर अर्धवृत्त (Semi-Circle) का आकार दें और राउटर के पीछे रखें। यह भी सिग्नल को एक दिशा में रिफ्लेक्ट करने का कार्य करता है। शुरुआती प्रयोगों में इसी तरह के साधारण रिफ्लेक्टर का उपयोग कर शोधकर्ताओं ने नेटवर्क कवरेज में सकारात्मक बदलाव दर्ज किए थे।
नेटवर्क सुरक्षा में भी हो सकता है फायदा
जब वायरलेस सिग्नल अनावश्यक रूप से घर के बाहर तक फैलते हैं, तो आसपास मौजूद लोग आपके नेटवर्क को खोज सकते हैं। रिफ्लेक्टर लगाने से सिग्नल को सीमित दिशा में केंद्रित किया जा सकता है, जिससे अनचाहे सिग्नल लीकेज में कमी आ सकती है। हालांकि, केवल फॉयल पर निर्भर रहना पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। मजबूत Wi-Fi पासवर्ड, WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन और समय-समय पर राउटर अपडेट करना भी जरूरी है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
सिर्फ फॉयल लगाने से हर समस्या का समाधान नहीं होगा। बेहतर परिणाम के लिए राउटर को घर के बीचों-बीच, खुली जगह और ऊंचाई पर रखें। उसे माइक्रोवेव, मोटी दीवारों, धातु की अलमारियों और बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें। साथ ही समय-समय पर राउटर रीस्टार्ट करें और यदि उपलब्ध हो तो 5GHz बैंड का उपयोग करें। इन छोटे-छोटे उपायों के साथ एल्युमिनियम फॉयल की ट्रिक मिलकर आपके घर में बेहतर और अधिक स्थिर वाई-फाई अनुभव देने में मदद कर सकती है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
आज के समय में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए कई यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक एड कर सकते हैं।
अब आप अपने इंस्टाग्राम पर यूजर्स को प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ सकते हैं। अब आपको इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरुरत नहीं है।
इंस्टाग्राम बायो में कई लिंक कैसे जोड़ें जा सकते हैं?
- सबसे पहले आप इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाई ओर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- अब प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile ऑप्शन चुनें।
- फिर लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और  Add External Link ऑप्शन को चूज करें।
- जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट कर दें।
- आप चाहें तो लिंक का एक टाइट भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो जाए।
- इसके बाद डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव करें।
- यदि और लिंक जोड़ने है, तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक एड कर सकते हैं।
लिंक का क्रम कैसे बदलें?
यदि आप चाहते है कि आपकी वेबसाइट या सबसे जरुरी लिंक सबसे ऊपर नजर आए, तो उसका क्रम बदलें।
इस तरह से बदलें लिंक की पोजिशन
- सबसे पहले प्रोफाइल पर जाएं और एडिट प्रोफाइल पर टैप करें।
- अब लिंक्स विकल्प चयन करें।
- ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें।
- फिर रिऑर्डर लिंक्स ऑप्शन चूज करें।
- जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें।
- इसके बाद लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव करें।
भारत में सोशल मीडिया को जिस तरह से बहुत बार गलत तरीके से इस्तेमाल करने की घटनाएं सामने आती है उसको देखते हुए इसके इस्तेमाल से जुड़े नियम अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए नए अनुपालन यानी दिशा-निर्देश लागू किए हैं, जिनके बाद Instagram, X (पहले Twitter) और YouTube जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बेहद कम समय के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
यहाँ पर कार्रवाई करने का मतलब किसी आपत्तिजनक सामग्री को इन्टरनेट से हटाना है। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील या गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट सामने आता है, तो उसे हटाने के लिए अब 24 घंटे नहीं, बल्कि सिर्फ 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय मिलेगा। सरकार का मानना है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से फैलने वाले गलत और नुकसानदायक कंटेंट को रोकने के लिए इतनी ही तेज कार्रवाई जरूरी है।
अब सिर्फ 2 घंटे में होगा एक्शन
अब तक सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा समय मिलता था। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। अगर किसी कंटेंट को संवेदनशील या गंभीर श्रेणी में रखा जाता है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म को महज दो घंटे के भीतर उसे हटाना होगा। यानी आपको रिव्यु कर उसे अपने पेज या फिर प्रोफाइल से हटाने के लिए अब सिर्फ दो घंटे का ही समय दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: अब शिवाजी, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह जैसे लोग क्यों नहीं मिलते?
इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलने की उम्मीद है जो ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी वीडियो या निजी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं और पीड़ित को भारी मानसिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार की कोशिश है कि ऐसे मामलों में कंटेंट वायरल होने से पहले ही उसे हटाया जा सके।
किन मामलों में तुरंत हटाना होगा कंटेंट?
नई गाइडलाइन खास तौर पर उन मामलों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जिनसे किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, सुरक्षा या निजता पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में शामिल हैं—
-किसी की निजी फोटो या वीडियो को उसकी अनुमति के बिना इंटरनेट पर साझा करना।
-AI की मदद से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो, बदली हुई आवाज या चेहरा, जिनका इस्तेमाल किसी को बदनाम करने, धोखा देने या गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जाता है।
-अदालत के आदेश या सरकार की ओर से अवैध घोषित किए गए कंटेंट को भी पहले की तुलना में काफी कम समय में हटाना होगा। जहाँ पहले आपको अदालत से जुड़े किसी भी अवेध कंटेंट को हटाने के लिए 36 घंटे तक का समय मिलता था, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 3 घंटे कर दी गई है।
-AI से बने फोटो और वीडियो पर रहेगा साफ-साफ डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें: क्या केंद्र सरकार के आगे झुकी Meta? Arvind Kejriwal का दावा- 'बिना वजह भारत में रिस्ट्रिक्ट किया मेरा सोशल मीडिया अकाउंट'
सरकार ने केवल कंटेंट हटाने के नियम ही नहीं बदले हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार होने वाले कंटेंट को लेकर भी नई पारदर्शिता अनिवार्य कर दी है।अगर कोई क्रिएटर AI की मदद से फोटो, वीडियो, ऑडियो या किसी अन्य तरह का डिजिटल कंटेंट तैयार करता है, तो उसे अपलोड करते समय स्पष्ट रूप से बताना होगा कि यह सामग्री AI से बनाई गई है। इसके साथ ऐसे कंटेंट में उचित डिस्क्लेमर और जरूरी मेटाडेटा भी शामिल करना होगा ताकि दर्शकों को शुरुआत से ही इसकी वास्तविकता का पता रहे।
अगर कोई क्रिएटर AI के इस्तेमाल की जानकारी छिपाता है, तो संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जिम्मेदारी होगी कि वह ऐसे कंटेंट की पहचान करे। जरूरत पड़ने पर उस पर वॉटरमार्क लगाए या फिर उसे पूरी तरह हटा दे। हालांकि, स्मार्टफोन कैमरे में होने वाले सामान्य फोटो एन्हांसमेंट, कलर करेक्शन या बेसिक एडिटिंग जैसे फीचर्स इस नियम के दायरे में नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Meta को भारत की कड़ी चेतावनी: Deepfakes और CSAM पर Mark Zuckerberg की माफी, अब नहीं मिलेगा Safe Harbor Protection
बड़ी टेक कंपनियों पर बढ़ेगा कानूनी दबाव
सरकार ने इन नियमों को केवल सलाह तक सीमित नहीं रखा है। इनके पालन को सीधे आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा से जोड़ दिया गया है। सेफ हार्बर वह कानूनी सुरक्षा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया कंपनियां अपने यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं मानी जातीं। लेकिन अगर कोई प्लेटफॉर्म तय समय के भीतर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं हटाता या अवैध AI आधारित सामग्री पर कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो उसे यह कानूनी सुरक्षा गंवानी पड़ सकती है।ऐसी स्थिति में संबंधित प्लेटफॉर्म और उसके अधिकारियों पर सिविल और आपराधिक कार्रवाई का रास्ता भी खुल सकता है।
यूजर्स पर क्या होगा असर?
इन नियमों के लागू होने के बाद आम यूजर्स के सोशल मीडिया अनुभव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फर्जी खबरें, डीपफेक वीडियो, गलत जानकारी और विवादित पोस्ट पहले की तुलना में कहीं तेजी से हटाई जा सकेंगी। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा नियंत्रित और सुरक्षित नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस बदलाव का एक दूसरा पहलू भी है। इतने कम समय में कार्रवाई करने के लिए कंपनियों को बड़े पैमाने पर AI आधारित मॉडरेशन सिस्टम का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में कई बार व्यंग्य, समाचार रिपोर्टिंग या पूरी तरह वैध पोस्ट भी गलती से नियमों के दायरे में आ सकती हैं और उन्हें अस्थायी रूप से हटा दिया जा सकता है।
यानी आने वाले समय में सोशल मीडिया पर कंटेंट की निगरानी पहले से कहीं ज्यादा तेज और सख्त होगी। इसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाना और AI के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है, लेकिन इसके साथ यह चुनौती भी बनी रहेगी कि वैध और अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़े कंटेंट पर अनजाने में असर न पड़े।
दरअसल, USB-C पोर्ट ने स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की दुनिया में चार्जिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दिया है। अब एक ही तरह का पोर्ट में कई डिवाइसों में देखने को मिलता है। इसी वजह अधिकतर लोग समझ लेते हैं कि यदि लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, तो वह किसी भी USB-C चार्जर से आसानी से चार्ज हो जाता है।
हालांकि, सच तो इससे काफी अलग है। कई बार यूजर नया चार्जर खरीदने के बाद भी हैरान हो जाते हैं कि उनका लैपटॉप चार्ज क्यों नहीं कर रहा। खासकर, हर टाइप-C पोर्ट का काम चार्जिंग करना होता ही नहीं है। आइए आपको USB Type-C पोर्ट के पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
सभी USB-C पोर्ट एक जैसे नहीं होते
- असल में आप USB-C कनेक्टर को तकनीकी दुनिया का 'स्विस आर्मी नाइफ'(मल्टी-टूल) मान लेते हैं। एक ही पोर्ट से डेटा ट्रांसफर हो सकता है, वीडियो आउटपुट दिया जा सकता है, ऑडियो सुना जा सकता है और डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
- हालांकि, यह जरुरी नहीं है कि आपके लैपटॉप का पोर्ट इन सभी सुविधाओं को सपोर्ट करता है। कई बार बजट और मिड-रेंज लैपटॉप में कंपनियां एक USB-C पोर्ट सिर्फ डेटा (फाइल्स या फोटो) ट्रांसफर करने के लिए देती हैं। वहीं, कुछ अन्य लैपटॉप में एक पोर्ट सिर्फ डिस्प्ले कनेक्ट करने के काम आता है। लेकिन पोर्ट की शक्ल देखकर पता लगाना कि इससे चार्जिंग हो जाएगी, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है।
USB-C का पॉवर डिलीवरी कॉम्पिटेबल होना जरूरी
यदि किसी USB-C पोर्ट से लैपटॉप को चार्ज होना, तो उस पोर्ट के भीतर USB पॉवर डिलीवरी (PD) नाम की तकनीकी का होना जरुरी है। यही वो तकनीक है जिससे USB-C पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने के लायक बन जाएगा और तय करेगा कि लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से कितनी बिजली भेजी जानी चाहिए।
Thunderbolt और USB-C में कन्फ्यूज न हों
- ऐसे में कई यूजर Thunderbolt और USB-C को एक ही तकनीक समझ लेते हैं, बल्कि दोनों में काफी अंतर है। Thunderbolt भी USB-C कनेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें सामान्य USB-C की तुलना में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
- Thunderbolt 4 और Thunderbolt 5 पोर्ट तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले सपोर्ट और बेहतर चार्जिंग क्षमता प्रदान करता है। इसलिए हर Thunderbolt पोर्ट USB-C जरुर होता है, लेकिन हर USB-C पोर्ट Thunderbolt नहीं होता।
कैसे चेक करें आपका  USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है या नहीं?
- क्या आपको भी अपने लैपटॉप के USB-C पोर्ट की क्षमता नहीं पता है, तो सबसे आसान तरीका है उसकी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन चेक करना। कुछ निर्माता USB-C पोर्ट के पास पावर, बैटरी या Thunderbolt का लोगो देते हैं, जिससे पहचान आसान हो जाती है। लेकिन सभी कंपनियां ऐसा नहीं करती है।
- वहीं, कुछ लैपटॉप में केवल एक USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बाकी पोर्ट सिर्फ डेटा ट्रांसफर के लिए होते हैं। ऐसे में यदि आपको जानना है कि आपके लैपटॉप का USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करना है या नहीं, तो आपको कंपनी की वेबसाइट या फिर यूजर मैनुअल को एक बार जरुर देख लें।
आए दिन WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता है। ग्रुप चैटिंग को और भी खास बनाने के लिए कंपनी यूजर के लिए तमाम सुविधाएं लेकर आती है। WhatsApp ने कहा है कि  इन अपडेट्स के मुख्य ग्रुप में होने वाली बातचीत को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना, फैसले जल्दी लेना और जरुरी जानकारी सभी सदस्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
इन नए अपडेट्स में Polls में अतिरिक्त कंट्रोल, @all Mention और मौजूदा ग्रुप से एक क्लिक में नया ग्रुप बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हुईं है। इन फीचर्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
Polls में मिले नए कंट्रोल
- WhatsApp ने अपने नए फीचर Polls फीचर को पहले से ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए समय सीमा (End Time) तय कर सकेंगे। तय किए गए समय पर वोटिंग पूरा होने के बाद यह बंद हो जाएगा। वैसे यह सुविधा मीटिंग, इवेंट या किसी समय-सीमा वाले फैसले के लिए काफी काम आएगी।
- इसके अतिरिक्त, जब पोल में वोट डालने वाले लोगों के नाम छिपाने का ऑप्शन भी मिलेगा। यानी प्रतिभागी अपनी पसंद व्यक्त किए बिना मतदान कर सकेंगे। वहीं, यदि पोल पोस्ट करने के बाद सवाल में कोई गलती रह जाती है या उसे स्पष्ट करना हो, तो पोल बनाने वाला व्यक्ति 15 मिनट के बाद भीतर प्रश्न को एडिट कर दें। इससे नया पोल बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
अब @all से एक साथ सभी तक पहुंचेगा मैसेज
- WhatsApp ने ग्रुप चैट में @all Mention फीचर जोड़ा गया है। इसके मदद से यूजर सिर्फ @all टाइप करके पूरे ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेज सकता है। इस फीचर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा या जरूरी सूचना के लिए हर सदस्य को विभिन्न टैग करने की जरुरत नहीं होगी।
- अगर किसी ग्रुप्स में 32 से अधिक मेंबर हैं, वहां यह सुविधा सिर्फ ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध रहेगी। यदि कोई यूजर ऐसे नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहता है, तो वह ऐप की Notification Settings  में जाकर @all नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकता है।
मौजूद ग्रुप से एक क्लिक में बनाए नया ग्रुप
-इतना ही नहीं, कंपनी के ग्रुप को मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए नया फीचर एड ऑन किया है। अब आपको मौजूदा ग्रुप के सदस्यों के साथ सिर्फ एक स्टेप में नया ग्रुप बनाया जा सकेगा। इसके लिए अब मेंबर्स को दोबारा एक-एक करके जोड़ने की जरुरत नहीं होगी।
- WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर उन परिस्थितियों में काफी फायदेमंद है, जो किसी खास विषय पर अलग से चर्चा करनी हो, किसी कार्यक्रम की योजना बनानी हो या किसी विशेष गतिविधि के लिए अलग ग्रुप तैयार करना हो, ताकि मुख्य ग्रुप की बातचीत प्रभावित न हो।
टेलीग्राम को एप्पल के अनुप्रयोग भंडार से कुछ समय के लिए हटाए जाने की घटना ने एक बार फिर डिजिटल मंचों पर सामग्री की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि टेलीग्राम की ओर से त्वरित कार्रवाई किए जाने के बाद एप्पल ने उसी दिन इस अनुप्रयोग को दोबारा उपलब्ध करा दिया। पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि बड़े संचार मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी किस तरह की जानी चाहिए।
मौजूद जानकारी के अनुसार, एप्पल ने बताया कि उसके समीक्षा तंत्र को एक उपयोगकर्ता द्वारा बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री साझा किए जाने की जानकारी मिली थी। कंपनी की नीतियों के तहत इस प्रकार की सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसी कारण एहतियात के तौर पर टेलीग्राम को कुछ समय के लिए अनुप्रयोग भंडार से हटा दिया गया।
बता दें कि टेलीग्राम ने मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित सामग्री को तुरंत हटाया और उसे साझा करने वाले उपयोगकर्ता के खाते पर स्थायी रोक लगा दी। इसके बाद एप्पल ने दोबारा समीक्षा की और अनुप्रयोग को उसी दिन फिर से अपने अनुप्रयोग भंडार में बहाल कर दिया।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब टेलीग्राम को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो। वर्ष 2018 में भी एप्पल ने आपत्तिजनक सामग्री मिलने के कारण कुछ समय के लिए इस अनुप्रयोग को हटा दिया था। उस समय टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का भरोसा दिया था, जिसके बाद सेवा बहाल कर दी गई थी।
टेलीग्राम का कहना है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी किसी भी सामग्री के प्रति उसकी शून्य सहनशीलता की नीति है। कंपनी के अनुसार, केवल इस वर्ष ही उसने ऐसी सामग्री से जुड़े लगभग तीन लाख अड़तीस हजार समूहों और माध्यमों को बंद किया है। कंपनी का दावा है कि वह पहचान करने वाली आधुनिक प्रणालियों का उपयोग कर इस तरह की सामग्री के प्रसार को रोकने का लगातार प्रयास कर रही है।
इस घटनाक्रम पर एपिक गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम स्वीनी ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक उपयोगकर्ता द्वारा साझा की गई अवैध सामग्री के आधार पर पूरे अनुप्रयोग को हटाया जाता है, तो इतने बड़े स्तर पर चलने वाले किसी भी संचार मंच के लिए काम करना कठिन हो सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यही मानक सभी अन्य संदेश सेवा अनुप्रयोगों पर भी समान रूप से लागू किया जाएगा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, हाल के महीनों में टेलीग्राम कई देशों के नियामकों की निगरानी में रहा है। अप्रैल में ब्रिटेन के संचार नियामक ऑफकॉम ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के प्रसार को लेकर जांच शुरू की थी। हालांकि टेलीग्राम ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहा था कि वर्ष 2018 के बाद से उसने पहचान करने वाली तकनीकों की मदद से सार्वजनिक मंचों पर ऐसी सामग्री के प्रसार को लगभग समाप्त कर दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन सुरक्षा नियामक ने भी इस वर्ष आवश्यक जानकारी देने में देरी को लेकर कंपनी पर जुर्माना लगाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते डिजिटल उपयोग के दौर में सभी तकनीकी कंपनियों के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है।
मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। असल में पहले WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट पिन करने का ऑप्शन था। इस समस्या के कई लोग परेशान थे। जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है।
अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाने का विकल्प दिया है, हालांकि इसके लिए आपको WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं।
कैसे कर सकते हैं चैट पिन?
अब आप 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।
फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ 3 चैट को पिन कर पाएगा। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरुरी बातचीत होती है।
79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
आपको बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
अगर आप अक्सर अपनी चाबियां, बैग, बटुआ या दूसरी जरूरी चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो आपके लिए एक नया उपकरण बाजार में आ गया है। रिलायंस जियो ने भारत में अपना नया जियोटैग 2 पेश किया है। यह कंपनी के पहले जियोटैग का नया संस्करण है और इसमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले की तुलना में अधिक उपयोगी बनाते हैं। सबसे खास बात यह है कि अब यह एक साथ दोनों प्रमुख मोबाइल सिस्टम के साथ काम करता है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, जियोटैग 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है। यह तीन रंगों काला, लाल और हरा में उपलब्ध है। कुछ बैंक कार्ड पर भुगतान करने पर ग्राहकों को 50 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,199 रुपये रह जाती है। फिलहाल इसे अमेजन इंडिया के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
बता दें कि जियोटैग 2 का डिजाइन पहले के मुकाबले बदला गया है। इसे नए आकार में तैयार किया गया है और इसका बाहरी हिस्सा पॉलीकार्बोनेट सामग्री से बनाया गया है। इसके अलावा यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा के लिए आईपी 64 प्रमाणन के साथ आता है, जिससे सामान्य उपयोग के दौरान इसकी मजबूती बढ़ जाती है।
गौरतलब है कि इस नए संस्करण की सबसे बड़ी खासियत इसकी व्यापक अनुकूलता है। पहले वाला जियोटैग एक साथ दोनों प्रमुख मोबाइल प्रणालियों के साथ काम नहीं करता था, लेकिन अब जियोटैग 2 आईफोन और एंड्रॉयड दोनों प्रकार के उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यही बदलाव इसे पहले के मॉडल से अलग बनाता है और अधिक लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बनाता है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, इस उपकरण में 120 डेसीबल क्षमता वाला स्पीकर दिया गया है। यदि आपका सामान ब्लूटूथ की सीमा के भीतर है तो जियोटैग तेज आवाज निकालकर उसे खोजने में मदद करेगा। वहीं यदि सामान ब्लूटूथ की सीमा से बाहर चला जाता है तो मानचित्र की सहायता से उसका स्थान पता लगाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह उपकरण गूगल फाइंड हब और एप्पल फाइंड माई नेटवर्क दोनों के साथ काम करता है। इन दोनों सेवाओं की मदद से उपयोगकर्ता अपने टैग किए गए सामान की लगभग वास्तविक समय के करीब स्थिति देख सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान या रोजमर्रा की जिंदगी में सामान खोने की स्थिति में उसे ढूंढना पहले की तुलना में अधिक आसान हो सकता है।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सामान खोजने वाले छोटे उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। पहले इस तरह के प्रोडक्ट मुख्य रूप से महंगे विकल्पों तक सीमित थे, लेकिन अब घरेलू कंपनियां भी कम कीमत में ऐसे उपकरण उपलब्ध करा रही हैं। जियोटैग 2 भी इसी दिशा में कंपनी का नया प्रयास माना जा रहा है, जिसमें बेहतर अनुकूलता, नया डिजाइन और उपयोगी सुविधाएं जोड़कर आम ग्राहकों के लिए इसे अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल डिवाइस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं। कई ब्रांड्स पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर चुके हैं, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स की नजरें अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे जनरेशन मॉडल पर भी काम शुरू होने की चर्चा है।
iPhone Ultra नाम से एंट्री कर सकता है नया डिवाइस
प्रसिद्ध टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के सक्सेसर यानी दूसरे जनरेशन मॉडल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस को एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को इंटरनली iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है
पासपोर्ट की तरह खुलेगा फोन
लीक्स में सामने आए डिजाइन के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग दिखाई देगा। यह डिवाइस पासपोर्ट की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन काफी चौड़ी नजर आएगी, जिससे यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद बड़ी स्क्रीन प्रदान करेगा और इस्तेमाल के दौरान छोटे iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है।
डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम टच
फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online द्वारा साझा की गई डमी यूनिट से फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिली है। हालांकि, यह अंतिम प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन इससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
डिवाइस में आउटर कवर डिस्प्ले और इनर फोल्डेबल स्क्रीन दोनों पर फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकता है। डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन, पावर बटन, डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट भी दिखाई दिए हैं।
बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए शानदार साबित हो सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलने की भी चर्चा है, जो डिवाइस को हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा कर सकता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी में भी होगा बड़ा बदलाव
कैमरा सेक्शन में Apple दो 48 मेगापिक्सल के रियर सेंसर दे सकता है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह सेटअप प्रोफेशनल-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
कब हो सकता है लॉन्च?
हालांकि Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि कंपनी इसे सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखेगा और यह लॉन्च पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
आज के समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। UIDAI यानी के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया था। जब इस एप को लॉन्च किया गया है तो कुछ दिनों के बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अब इस नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके मदद से आप बिना किसी इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर पाएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते है यूआईडीएआई  का नया ऑफलाइन फीचर कैसे यूज कर सकते हैं और जानें इसके फायदे।
जानिए क्या नया है ऑफलाइन मोड और कैसे काम करता?
- गौरतलब है कि आधार एप ऐसा बनाया गया है कि अब बिना किसी इंटरनेट के भी इसको इस्तेमाल किया  जा सकता है।
- बिना इंटरनेट के आप आधार एप ओपन करेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है।
- बता दें कि, इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।
बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- खासकर, जब आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी ऑफिस जाएंगे, तो वहां स्थित अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।
- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के तहत आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित कर पाएंगे।
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- हर किसी के मन यह डर जरुर होता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?
-  UIDAI के अनुसार, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सेफ है।
- इस सुविधा में सिर्फ जरुरत की जानकारी ही शेयर की जाती है, ताकि आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहे और अनावश्यक डेटा शेयर होने का जोखिम कम हो।
दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ
- इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों या गांव में रहते हैं।
- ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से मान्य होगा।
- गौरतलब है कि कुछ जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है। लेकिन, कुछ संस्थान पर अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है।
आज के समय में स्मार्ट टीवी लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। बड़े डिस्प्ले, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाओं ने मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन ज्यादातर लोग टीवी खरीदते समय केवल उसकी कीमत और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, जबकि उसे चलाने में आने वाला खर्च अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि कई बार नया टीवी घर में आने के बाद बिजली का बिल अचानक बढ़ा हुआ दिखाई देता है।
'फैंटम एनर्जी' क्या है और क्यों बढ़ाती है बिजली बिल?
बहुत से लोग सोचते हैं कि टीवी बंद होते ही उसकी बिजली खपत भी रुक जाती है। लेकिन हकीकत इससे अलग है। अधिकांश स्मार्ट टीवी स्टैंडबाय मोड में भी थोड़ी-बहुत बिजली इस्तेमाल करते रहते हैं। इसे 'फैंटम एनर्जी' या 'वैम्पायर एनर्जी' कहा जाता है।
टीवी के प्लग को सॉकेट में लगे रहने देने पर वह इंटरनेट कनेक्शन, सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट के जरिए तुरंत ऑन होने जैसी सुविधाओं के लिए लगातार ऊर्जा लेता रहता है। यह खपत भले ही कम दिखाई दे, लेकिन पूरे साल में इसका असर बिजली के बिल पर साफ नजर आ सकता है।
नया Smart TV लगाने के बाद क्यों बढ़ जाता है बिल?
आज के स्मार्ट टीवी पहले के साधारण टीवी की तुलना में ज्यादा एडवांस हैं। इनमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, वॉयस कंट्रोल, ऐप्स और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मौजूद होते हैं। ये सभी सुविधाएं बिजली की अतिरिक्त खपत कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है
यदि आपके घर में नया टीवी लगाने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है, तो संभव है कि उसका स्टैंडबाय पावर कंजम्प्शन और हाई ब्राइटनेस सेटिंग इसकी एक बड़ी वजह हो।
बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका
अगर आप टीवी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो केवल रिमोट से बंद करने के बजाय उसका प्लग भी निकाल दें। इससे टीवी पूरी तरह बंद हो जाएगा और स्टैंडबाय मोड में होने वाली बिजली खपत रुक जाएगी।
इसके अलावा, टीवी को पावर स्ट्रिप से जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। एक स्विच बंद करते ही टीवी और उससे जुड़े अन्य उपकरणों की बिजली खपत पूरी तरह बंद की जा सकती है।
इन सेटिंग्स को बदलकर घटाएं बिजली खर्च
स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिन्हें हर समय चालू रखने की जरूरत नहीं होती। यदि आप बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो वाई-फाई, ब्लूटूथ और ऑटो अपडेट जैसी सुविधाओं को जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।
कई टीवी में 'इको मोड' या 'पावर सेविंग मोड' दिया जाता है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस और अन्य सेटिंग्स को इस तरह नियंत्रित करता है कि बिजली की खपत कम हो जाए। अगर आपके टीवी में यह फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आप खुद ब्राइटनेस का स्तर कम कर सकते हैं।
कम ब्राइटनेस का एक अतिरिक्त फायदा यह भी है कि स्क्रीन पर दबाव कम पड़ता है, जिससे टीवी की उम्र बढ़ने की संभावना रहती है।
कैसे पता करें कि आपका टीवी कितनी बिजली खपत कर रहा है?
अगर आपको संदेह है कि आपका स्मार्ट टीवी जरूरत से ज्यादा बिजली ले रहा है, तो आप किलोवाट मीटर की मदद ले सकते हैं। यह छोटा डिवाइस आपको यह समझने में मदद करता है कि कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है।
इसके लिए मीटर को बिजली के सॉकेट में लगाएं और फिर टीवी को मीटर से कनेक्ट करें। कुछ समय के इस्तेमाल के बाद मीटर आपको बिजली खपत की रीडिंग दिखाएगा। इससे आपको स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा कि आपका टीवी बिजली बिल में कितना योगदान दे रहा है। थोड़ी-सी सावधानी और सही सेटिंग्स अपनाकर आप स्मार्ट टीवी के कारण होने वाली अनावश्यक बिजली खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे न केवल हर महीने का बिजली बिल घटेगा, बल्कि आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यक्षमता और लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की दुनिया में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में YouTube अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है। अब कंपनी ने YouTube Shorts के लिए कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य वीडियो देखने को अधिक सरल, तेज और व्यक्तिगत बनाना है। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किए गए हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
स्क्रीन पर कम होगा बिखराव, वीडियो पर रहेगा पूरा फोकस
अक्सर शॉर्ट वीडियो देखते समय स्क्रीन पर दिखाई देने वाले टेक्स्ट, लाइक, कमेंट और शेयर जैसे बटन कई बार देखने के अनुभव में बाधा बन जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए YouTube ने नया "क्लियर स्क्रीन मोड" पेश किया है।
इसे भी पढ़ें: अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश
इस फीचर को सक्रिय करने पर कुछ समय के लिए स्क्रीन पर मौजूद सभी इंटरफेस एलिमेंट गायब हो जाएंगे। इससे यूजर का पूरा ध्यान सिर्फ वीडियो कंटेंट पर रहेगा। खासतौर पर ट्रैवल, सिनेमैटिक और एजुकेशनल वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
अब दोगुनी स्पीड में देख सकेंगे Shorts
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए YouTube Shorts में प्लेबैक स्पीड कंट्रोल जोड़ा जा रहा है।
अब यूजर्स किसी भी शॉर्ट वीडियो को 2X स्पीड यानी दोगुनी गति से देख सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो न्यूज़, ट्यूटोरियल, टिप्स या जानकारी से जुड़े लंबे शॉर्ट वीडियो जल्दी देखना चाहते हैं। इससे समय की बचत के साथ कंटेंट की खपत भी अधिक प्रभावी होगी।
ऑडियो कंट्रोल और टाइमर से बढ़ेगी सुविधा
YouTube ने वीडियो देखने को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त टूल्स भी जोड़े हैं। अब यूजर्स स्क्रीन पर टैप करके वीडियो को रोक सकेंगे और जरूरत पड़ने पर म्यूट आइकन के जरिए ऑडियो बंद भी कर सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी नया "Shorts Timer" फीचर भी ला रही है। इसकी मदद से यूजर्स अपने देखने के समय को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे। टाइमर को जीरो पर सेट करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो देखने की अवधि तय कर सकेंगे।
YouTube Shorts से हटेगा Dislike बटन
YouTube ने कंटेंट इंटरैक्शन के तरीके में भी बड़ा बदलाव किया है। कंपनी Shorts प्लेयर से पारंपरिक "Dislike" बटन को हटाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के मुताबिक, डेटा विश्लेषण में पाया गया कि डिसलाइक बटन के पीछे यूजर्स की मंशा हमेशा स्पष्ट नहीं होती थी। कई बार लोग खराब ऑडियो के कारण डिसलाइक करते थे, तो कई बार केवल इसलिए क्योंकि उन्हें विषय पसंद नहीं आता था। ऐसे में इस संकेत का इस्तेमाल सटीक सिफारिशें देने के लिए प्रभावी नहीं माना गया।
कंटेंट रिकमेंडेशन होगा ज्यादा पर्सनल
Dislike बटन हटाने के बाद YouTube अब अधिक सटीक क्यूरेशन टूल्स पर फोकस करेगा। यूजर्स को "Not Interested" और "Don't Recommend This Channel" जैसे विकल्प दिए जाएंगे। इन फीचर्स की मदद से लोग आसानी से यह बता सकेंगे कि वे किस तरह का कंटेंट नहीं देखना चाहते।
इससे YouTube का रिकमेंडेशन एल्गोरिदम यूजर की पसंद को बेहतर ढंग से समझ पाएगा और अधिक प्रासंगिक वीडियो सुझाएगा। वहीं, कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले वीडियो को रिपोर्ट करने का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
बदल जाएगा Shorts देखने का पूरा अंदाज
YouTube के नए अपडेट्स यह दिखाते हैं कि कंपनी केवल नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को अधिक साफ, व्यक्तिगत और नियंत्रित बनाने पर भी ध्यान दे रही है। क्लियर स्क्रीन मोड, 2X प्लेबैक, म्यूट कंट्रोल और स्मार्ट रिकमेंडेशन जैसे फीचर्स आने वाले समय में YouTube Shorts को पहले से कहीं अधिक उपयोगी और आकर्षक बना सकते हैं।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। बीते मंगलवार को व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का सबसे बड़ा कमाल यह है कि अब यूजर बिना डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस नए फीचर का उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं और इसको आसान बना सकते हैं।
व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने ब्राउजर से एक से एक और ग्रुप कॉल दोनों कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन शेयर करने, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व पसंदीदा संपर्क देखने के लिए अलग कॉल टैब भी मिलता है। बता दें कि, यह फीचर उन लोगों के लिए जो साझा कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां आप एप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती है या फिर सीधे ब्राउजर से काम करना पसंद करते हैं।
दूसरे डिवाइस पर कॉल ट्रांसफर की सुविधा
बता दें कि, व्हाट्सएप ने कॉल ट्रांसफर फीचर भी शुरु किया है। इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे मोबाइल से कंप्यूटर या किसी दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
ग्रुप कॉल को मिलेगा वेटिंग रूम का ऑप्शन
व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल को और भी सेफ बना दिया है। अब ग्रुप कॉल को सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम का फीचर भी जोड़ा है। यदि कॉल लिंक बनाते समय जॉइन करने के लिए मंजूरी जरुरी का ऑप्शन मिला है। नए लोग सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे। पहले वे वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल में जुड़ पाएंगे।
वीडियो और आवाज पहले से बेहतर
व्हाट्सएप ने बताया कि क्विकएचडी फीचर भी शामिल किया है। इससे कॉल शुरु होते ही हाई-डेफिनिशन वीडियो अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर नॉयज सप्रेशन फीचर आसपास के शोर को कम करेगा, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी आवाज साफ सुनाई दे। व्हाट्सएप ने बताया है कि ये सभी नए फीचर धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जा रहे हैं।
क्या आप भी काफी लंबे समय से  स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाए। दरअसल, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग एप अमेजन पर सेल शुरु होगी। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से शुरु होने जा रही है।
इस सेल को लेकर पूरी डिस्काउंट अभी सामने नहीं आई, हालांकि अमेजन सभी प्रमुख कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में लगा है।
iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?
- हर बार अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स काफी चर्चा में बनें रहते है। पिछली बार ग्रेट फ्रीडन सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए गए थे। इस बार भी iPhone पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का भी रहेगा असर
- बताया जा रहा है कि अगले महीने एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
- कहा जा सकता है कि ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने संभावना कम हो, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद न रखें।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
अमेजन की इस सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे। जैसे कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचन और एक्सचेंज ऑफर्स के मध्यम और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
इस बार दावा किया जा रहा है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्पेशल डील्स पेश करेगी। जैसे कि  टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स,रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बों डील्स, एक्सचेंज मिला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10% तक की छूट दी जाएगी।
सैमसंग ने अपनी लोकप्रिय गैलेक्सी A-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Galaxy A27 5G पेश कर दिया है। यह डिवाइस पिछले Galaxy A26 5G का अपग्रेडेड मॉडल है और इसमें डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई नए बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास साबित होगा जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले का मिलेगा अनुभव
Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। कंपनी ने इसमें नया पंच-होल डिजाइन भी दिया है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा आकर्षक नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश
इसके अलावा फोन की मोटाई केवल 7.8mm रखी गई है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में आरामदायक महसूस होता है।
Snapdragon 6 Gen 3 देगा तेज परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A27 5G में 4nm तकनीक पर आधारित Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI आधारित टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल करने में सक्षम है।
स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे यूजर्स को फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरा सेगमेंट में Galaxy A27 5G काफी दमदार नजर आता है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो चैटिंग के लिए बेहतर इमेज क्वालिटी प्रदान करता है।
AI फीचर्स से होगा स्मार्ट अनुभव
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में एडवांस AI फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें Google का Circle to Search फीचर मिलता है, जो अब एक साथ कई ऑब्जेक्ट्स को पहचानने में सक्षम है।
इसके अलावा फोन में Object Eraser फीचर दिया गया है, जिससे तस्वीरों में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटाया जा सकता है। फोन का Voice Transcription फीचर 22 भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है।
डिवाइस में Google Gemini, Perplexity और Bixby जैसे AI असिस्टेंट्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स प्राकृतिक भाषा में कमांड देकर विभिन्न कार्य कर सकते हैं।
बैटरी और सॉफ्टवेयर में भी दम
Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 6 जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड तथा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे खास बनाता है।
धूल और पानी से भी रहेगी सुरक्षा
फोन को IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा यूजर्स की डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Samsung Knox Vault का सपोर्ट भी दिया गया है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
क्या आप भी iPhone छोड़कर  Android स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब बिना किसी दिक्कत के मिनटों में पूरा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। ऐसे में गूगल ने आपके कार्य को और  भी आसान कर दिया है। दरअसल, Android 17 के साथ कंपनी ने एक नया माइग्रेशन सिस्टम पेश किया है। इसकी मदद से आसानी से iPhone का डेटा,  Android फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है। खासकर अब आपको इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी-एप्स की जरुरत नहीं है।
आपको बताते चलें कि, गूगल ने बताया है कि Android 17 में शामिल नया डेटा ट्रांसफर फीचर सेटअप प्रक्रिया के दौरान ही काम किया जा सकता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि नया Android फोन चालू करते समय यूजर्स सीधे तौर पर अपने iPhone से जरुरी डेटा वायरलेस तरीके से कॉपी कर सकते हैं।
क्या-क्या डेटा कर पाएंगे ट्रांसफर?
- सबसे पहले आप सिर्फ फोटो, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज जैसी सहित जानकारी ट्रांसफर की जा सकती थी, वही अब यह सुविधा काफी विस्तृत हो गई है। Android 17 के मध्यम से गूगल अकाउंट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां नए फोन में लेकर आ सकते हैं।
- वहीं, आप Google अकाउंट डिटेल्स, सेव किए सभी पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क के पासवर्ड और eSIM से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। इससे नया फोन सेटअप करने में काफी समय लग सकता है और मेहनत की बचत होगी।
फिलहाल चुनिंदा डिवाइस पर मिल रहा है फीचर
गूगल ने यह भी कहा है कि, यह सिर्फ नए माइग्रेशन सिस्टम की शुरुआत अभी सीमिक डिवाइसों से की जा रही है। लेकिन, यह Android 17 का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य समर्थित स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स अपने पुराने iPhone की सेटिंग्स और जरुरी डेटा को आसानी से नए एंड्रॉयड फोन में ले जा सकते हैं।
ऐसे करेगा काम नया माइग्रेशन सिस्टम
- वही, आप नया Android 17 डिवाइस सेट करेंगे, तो आपको iPhone या iPad से डेटा कॉपी करने का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन को चुनते ही Android फोन एक QR Code जनरेट होगा। iPhone से उस QR Code को स्कैन करने पर दोनों डिवाइसों के बीच वायरलेस कनेक्शन स्थापित होगा।
- जिसके बाद यूजर अपनी जरुरत के अनुसार, तय कर पाएंगे कि कौन-सा डेटा नए फोन में ट्रांसफर करना है। Google ने यह भी कहा है कि डेटा ट्रांसफर शुरु करने से पहले दोनों डिवाइस पूरी तरह चार्ज हों, एक ही Wi-Fi नेटवर्क से संबंधित हो और नए Android फोन में पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध हो। अगर स्टोरेज कम होगी, तो डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
क्या आप भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं? तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow यूजर्स के लिए गूगल ने गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट समाप्त कर दिया है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि आपका फोन तुरंत बंद हो जाएगा, लेकिन आने वाले समय में कई जरुरी सुविधाएं और एप्स प्रभावित हो सकते है।
असल में गूगल के नए नियम के मद्देनजर, अब गूगल प्ले सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए आपके डिवाइस में कम से कम एंड्रॉयड 7.0 Nougat या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य हो गया है।
Google Play Services क्या है और क्यों है यह इतना जरूरी?
- गूगल प्ले सर्विसेज आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलने वाला एक ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क है। यह फोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है, जैसे गूगल प्ले स्टोर से नए एप्स को इंस्टॉल करना और पुरानों को अपडेट करना। सिस्टम की ओवरऑल सुरक्षा और पैच अपडेट्स संभालना।
- वहीं, एप्स के पुश नोटिफिकेशन्स डिलीवर करना। गूगल मैप्स और लोकेशन सर्विसेज को कनेक्ट करता है। इसके साथ ही गूगल अकाउंट का बैकग्राउंड सिंक और लॉगिन प्रोसेस हैंडल करना।
अब यूजर्स के स्मार्टफोन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
कॉल और मैसेज चलेंगे- यूजर्स को अब कॉल करना, एसएमएस भेजना और फोन में पहले से मौजूद बेसिक एप्स फिलहाल सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
एप्स और फीचर्स में रुकावट- इसके बाद नए एप्स डाउनलोड करने या मौजूदा एप्स को अपडेट करने में दिक्कत आएगी। इसके साथ ही गूगल अकाउंट लॉगिन, पुश नोटिफिकेशन और लोकेशन आधारित फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं।
डेवलपर्स का सपोर्ट खत्म- धीरे-धीरे एप डेवलपर्स भी एंड्रॉयड 6.0 के लिए नए अपडेट और एप्स बनाना बंद कर देंगे।
सुरक्षा का खतरा- गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने से फोन को नए सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकिंग और डेटा चोरी जोखिम अधिक हो जाएगा।
Google Play Services क्यों है इतना जरुरी?
-वैसे यह एंड्रॉयड का महत्वपूर्ण बैकग्राउंड सिस्टम है, जो स्मार्टफोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारु रुप से चलाने का कार्य करता है। इसी सिस्टम एप्से को इंस्टॉल और अपडेट करने, सुरक्षा से जुड़े फीचर्स उपलब्ध कराने, पुश नोटिफिकेशन भेजने, गूगल मैप्स जैसी सेवाओं को सपोर्ट करने और Google Account Sync को मैनेज करने का काम करता है।
- इसी कारण से एंड्रॉयड 6.0 के लिए इसका सपोर्ट खत्म होने के बाद समय के साथ कई एप्स और गूगल की सेवाओं के सही तरीके से काम करने पर असर नजर आ सकता है।
किस तरह से चेक करें अपने फोन का एंड्रॉइड वर्जन?
- सबसे पहले आप स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके अबाउट फोन ऑप्शन पर टैप करें।
-फिर आप एंड्रॉइड वर्जन को चेक कर सकते हैं।
- अगर आप एंड्रॉयड 7.0 या उससे ऊपर है, तो फोन में कोई समस्या नहीं आएगी, यह पूरी तरह सुरक्षित है।
- आपके पास Android 6.0 Marshmallow है, तो आपके डिवाइस में धीरे-धीरे दिक्कतें आनी शुरु हो सकती हैं।