आजकल अपनी पसंद से शादी करना यानी लव मैरिज कोई नई बात नहीं है। लेकिन यह भी सच है कि ऐसे रिश्तों में भी कई बार दरार, धोखे और तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? इसी सवाल पर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने आज की पीढ़ी को सीधी और सख्त सलाह दी है।
धोखा क्यों देने लगते हैं जोड़ें?
प्रेमानंद महाराज से जब पूछा गया कि प्यार करके शादी करने वाले जोड़े भी बाद में एक-दूसरे को धोखा क्यों देने लगते हैं, तो उन्होंने इसका कड़ा जवाब दिया।उनके मुताबिक, लव मैरिज का मतलब है कि आपने अपनी पसंद और प्यार से किसी को जीवनसाथी चुना है। जब आपने अपनी मर्जी से किसी का हाथ थामा है, तो बाद में उसे छोड़ने या किसी और की तरफ आकर्षित होने का क्या मतलब है?
महाराज जी का कहना है कि अगर लव मैरिज के बाद आप तलाक या धोखे के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अपने फैसले और सोच पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: पार्टनर का प्यार भी नहीं दे पा रहा सुकून? रिश्ते में शायद कम है ये जरूरी चीज
पुराने समय के रिश्तों से लें सीख
आज के रिश्तों की तुलना पुराने समय से करते हुए प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान ही पहली बार एक-दूसरे को ठीक से देखते थे। इसके बावजूद उनका रिश्ता पूरी जिंदगी चलता था। परिवार भी साथ मिलकर आगे बढ़ता था। उनका संदेश साफ है कि अगर रिश्ते में ईमानदारी और सही सोच रखी जाए, तो परिवार खुशहाल रह सकता है। वहीं, गलत रास्ता चुनने पर रिश्ता टूट सकता है।
इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों से माफी मांगने से नहीं घटता अधिकार, मजबूत होता है रिश्ता
पार्टनर धोखा दे सकता है? इन 4 संकेतों से पहचानें
बर्ताव में अचानक बदलाव आना: क्या आपका पार्टनर पहले की तुलना में आपको कम समय दे रहा है? क्या वह आपकी बातों में कम दिलचस्पी लेने लगा है या छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है? ऐसे बदलाव रिश्ते में दूरी बढ़ने का संकेत हो सकते हैं।
हर बात छिपाने की कोशिश करना: अगर आपका पार्टनर अपनी निजी जिंदगी की बातें आपसे शेयर करने से बचता है, फोन छिपाता है या आपके सीधे सवालों का जवाब देने से बचता है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। एक मजबूत रिश्ते में दोनों के बीच खुलकर बात करना जरूरी है।
आपकी कद्र न करना: अगर कोई इंसान आपकी भावनाओं को महत्व नहीं देता, हर बात के लिए आपको ही गलत ठहराता है और आपकी इज्जत नहीं करता, तो यह रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे व्यवहार से रिश्ते में आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है।
पक्के रिश्ते से बचना: अगर लंबे समय तक साथ रहने के बाद भी आपका पार्टनर रिश्ते को पक्का नाम देने से बचता है, तो आपको उससे इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। हो सकता है कि वह रिश्ते को लेकर अभी पूरी तरह तैयार न हो।
कई बार रिश्ता अच्छा चल रहा होता है, पार्टनर के बीच प्यार भी होता है, फिर भी अंदर से एक बेचैनी बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो जरूरी नहीं कि इसकी वजह रिश्ते में प्यार की कमी हो। हो सकता है कि आपको अपने रिश्ते में वह भरोसा और सुकून नहीं मिल रहा हो, जिसकी आपको जरूरत है।
किसी रिश्ते को सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि भरोसा और इमोशनल सेफ्टी भी मजबूत बनाती है। जब आपको यकीन होता है कि आप अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपनी बात रख सकते हैं, अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं और मुश्किल वक्त में भी वह आपके साथ रहेगा, तभी रिश्ता सही मायने में मजबूत होता है। आइए जानते हैं कि किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ इमोशनल सेफ्टी क्यों जरूरी है और आप अपने पार्टनर को यह सुरक्षा कैसे दे सकते हैं।
प्यार से ज्यादा इमोशनल सेफ्टी क्यों है जरूरी?
जिस तरह इंसान के लिए जीने के लिए सुरक्षा जरूरी है, उसी तरह रिश्ते में भी इमोशनल सेफ्टी की बड़ी भूमिका होती है। जब आपको अपने पार्टनर के साथ यह भरोसा होता है कि वह आपकी भावनाओं को समझेगा, आपकी बात सुनेगा और मुश्किल समय में आपका साथ देगा, तो रिश्ता ज्यादा मजबूत महसूस होता है।
इसके तीन बड़े कारण हैं:-
मन में डर और शक कम होता है: जब रिश्ते में इमोशनल सेफ्टी होती है, तो पार्टनर को हर छोटी बात पर यह डर नहीं रहता कि सामने वाला उसे छोड़ देगा या उससे दूर हो जाएगा। उसे अपने रिश्ते पर भरोसा होता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर बार-बार सोचने, शक करने या पार्टनर से लगातार भरोसा मांगने की जरूरत कम हो जाती है।
आप खुलकर अपनी बात कह पाते हैं: इमोशनल सेफ्टी होने पर आप अपने पार्टनर के सामने अपनी खुशी, दुख, डर और नाराजगी खुलकर बता सकते हैं। आपको यह डर नहीं रहता कि आपकी बात का मजाक उड़ाया जाएगा या आपकी भावनाओं को गलत बताया जाएगा। यही खुलापन रिश्ते में भरोसा बढ़ाता है और दोनों पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
मुश्किल समय में रिश्ता कमजोर नहीं पड़ता: हर रिश्ते में कभी न कभी बहस, गलतफहमी या मुश्किल समय आता है। ऐसे समय में इमोशनल सेफ्टी दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के खिलाफ होने के बजाय समस्या के खिलाफ साथ खड़े रहने में मदद करती है। जब आपको पता होता है कि बहस के बावजूद आपका पार्टनर आपका सम्मान करता है और रिश्ता खत्म करने की धमकी नहीं देगा, तो मुश्किल बातचीत भी आसानी से की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: Expert Advice: रिश्ते में इन 6 बातों को कभी न करें नॉर्मल, एक्सपर्ट ने बताया क्यों
पार्टनर को इमोशनल सेफ्टी देने के लिए क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करे, तो इन तीन बातों का ध्यान रखें।
उसकी बात बिना जज किए सुनें: हर बार पार्टनर की परेशानी का समाधान बताना जरूरी नहीं है। कई बार वह सिर्फ चाहता है कि आप उसकी बात ध्यान से सुनें और उसकी भावनाओं को समझें। उसकी बात बीच में काटने या तुरंत यह बताने के बजाय कि वह गलत सोच रहा है, पहले उसकी बात पूरी सुनें।
अपने व्यवहार में भरोसा बनाए रखें: अगर आप एक दिन बहुत प्यार से बात करते हैं और अगले दिन बिना किसी वजह के पूरी तरह दूर हो जाते हैं, तो पार्टनर के मन में असुरक्षा पैदा हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार में स्थिरता रखें। जो कहते हैं, उसे निभाने की कोशिश करें और अगर किसी वजह से अपना वादा पूरा नहीं कर सकते, तो साफ-साफ बात करें।
असहमति के दौरान भी सम्मान बनाए रखें: रिश्ते में हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन असहमति के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। गुस्से में अपमान करना, धमकी देना, जानबूझकर बात बंद कर देना या बार-बार रिश्ता खत्म करने की बात कहना पार्टनर के मन में असुरक्षा पैदा कर सकता है। इसके बजाय समस्या पर बात करें और व्यक्ति को समस्या से अलग रखें।
इसे भी पढ़ें: Navratri में कपल्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानें क्या हैं जरूरी परंपराएं
प्यार के साथ भरोसा और सुरक्षा भी जरूरी
एक अच्छे रिश्ते में सिर्फ प्यार होना काफी नहीं है। जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। जब रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा, खुलकर बात करने की आजादी और मुश्किल समय में साथ मिलने का भरोसा होता है, तब रिश्ता ज्यादा मजबूत और स्वस्थ बनता है।
आज के समय सबसे जरुरी हो गया बेहतर पेरेंटिंग अनुभव देना। गौरतलब है कि हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनका बच्चों के साथ मजबूत,दोस्तना और भरोसमंद रिश्ता जरुर कायम रहे, लेकिन एक समय ऐसा भी होता है पेरेंट्स आपा खोकर अपने बच्चे को चिल्लाने या डांटने लगते हैं।
अक्सर काम से थके हुए व तनाव के चलते माता-पिता गुस्से में अपने बच्चों को पीट देते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। जिससे बच्चे जिद्दी हो जाते है। कई बार माता-पिता के मन में यह डर बना रहता है कि यदि अगर वे बच्चे से माफी मांगेंगे, तो उनका दबदबा कम हो जाएगा या बच्चा उन्हें कमजोर समझेगा।
लेकिन सच्चाई कुछ और है। खासतौर पर बच्चों से दिल से मांगी गई माफी आपके अधिकार को घटाती नहीं, बल्कि आपके प्रति उनके सम्मान, भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को और भी गहरा बना देती है।
आखिर क्यों जरुरी है रिश्तों में मरम्मत?
कई बार माता-पिता का सख्त अनुशासन सिर्फ नियंत्रण और हुकुम चलाने पर मौजूद रहता है, लेकिन सकारात्मक पेरेंटिंग में प्यार, संवेदनशीलता और स्पष्ट सीमाओं के साथ ही अपनी जवाबदेही भी होती है। असल में जब हम बच्चे पर कहते हैं, 'बेटा, आज मुझसे गलती हुई, मुझे तुम पर चिल्लाना नहीं चाहिए था' तो ऐसा करने से आपकी अथारिटी खो नहीं जाती है बल्कि बच्चे के सामने बेहतरीन उदाहरण पेश होता है। क्योंकि गलतियां इंसान से होती है और अपनी गलती को स्वीकारना और अपने गुस्से पर काबू पाना असली समझदारी होती है। गौरतलब है कि पेरेंटिंग में मतभेद और तनाव आना एक स्वाभाविक नेचर है। सबसे जरुरी है कि आप उस रिश्ते को मरम्मत कैसे करें।
कहें वही जो है सही
कई बार बच्चों पर ज्यादा कठोरता या चिल्लाने से उनका मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जब माता-पिता अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं, तो बच्चों अपनी भावनाओं को छिपाने के बजाय खुलकर व्यक्त करना सीखते हैं।
जब बच्चे अपनी गलतियों पर झूठ बोलने के जगह जिम्मेदारी लेना सीखते है, तो वे दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशील और दयालु बनते हैं। हां, आपको हर बात पर माफी मांगने की जरुरत नहीं है। वहीं, सही नियमों और सीमाओं के लिए कभी माफी न मांगे।
इतना ही नहीं, आप बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करवाना चाहते हैं, तो सही समय पर सोने या पढ़ाई करने के लिए कहे, अगर बच्चा उदास होता है, तो इसक लिए मांफी मांगने की जरुरत नहीं है।
जब खो दें आपा
- सबसे पहले खुद को शांत करें। शांत होने के बाद ही बच्चे के पास जाएं।
- बिना किसी बहाने के अपनी गलती स्वीकार करें। जैसे कि- 'मैं तुम पर चिल्लाया और वह गलत था।'
- बच्चे पर पड़े असर को अलग रखें। 'हमें तुम्हारे व्यवहार पर बात करनी है, लेकिन मेरा चिल्लाना गलत था।'
- इसके बाद बताएं कि अगली बार आप क्या अलग करेंगे। 'अगली बार गुस्सा आने पर मैं पहले शांत होने के लिए 5 मिनट रुकूंगा।'
- बच्चों को आश्वस्त करें।  'आई लव यू, कहें, बच्चा नाराज है, तो बोलें मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम नहीं होता।'
रिश्ते में प्यार सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताने या साथ रहने से नहीं बना रहता। कई छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं। शुरुआत में ये बातें सामान्य लग सकती हैं, लेकिन अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो समय के साथ इनका असर रिश्ते पर पड़ सकता है।
इसी को लेकर इंटिमेसी एजुकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके अपने रिश्ते में ऐसी कौन-सी 6 बातें हैं, जिन्हें वे कभी सामान्य मानकर स्वीकार नहीं करते। उनके मुताबिक, ज्यादातर कपल्स इन चीजों को सामान्य मान सकते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में इन पर साफ नियम हैं।
रिश्ते की नजदीकी को सिर्फ एक काम समझना
एक्सपर्ट ने कहा कि पति-पत्नी के बीच नजदीकी को सिर्फ एक ऐसा काम नहीं मानना चाहिए, जिसे बस पूरा करना है। अगर दोनों की इच्छा नहीं है या दोनों को इसमें खुशी नहीं मिल रही है, तो इसे जबरदस्ती आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। ऐसे समय में यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि इच्छा कम क्यों हो रही है और फिर एक-दूसरे के करीब आने पर ध्यान देना चाहिए।
एक-दूसरे से ज्यादा फोन को समय देना
आजकल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन गया है। लेकिन अगर पति-पत्नी साथ रहते हुए भी एक-दूसरे से ज्यादा समय फोन को देने लगें, तो इससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि उनके रिश्ते में फोन इस्तेमाल करने को लेकर कुछ नियम हैं, खासकर रात में और बिस्तर पर। उनका मानना है कि एक-दूसरे के साथ समय बिताते समय फोन से दूरी बनाना रिश्ते के लिए अच्छा है।
इसे भी पढ़ें: Navratri में कपल्स को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानें क्या हैं जरूरी परंपराएं
बिना बताए सब समझ जाने की उम्मीद करना
रिश्ते में यह उम्मीद करना कि सामने वाला बिना कुछ कहे आपकी जरूरत समझ जाएगा, हमेशा सही नहीं होता। एक्सपर्ट ने कहा कि अगर प्यार, नजदीकी या साथ में समय बिताने की जरूरत है, तो उसके बारे में सीधे बात करनी चाहिए। उन्होंने “अगर वह सच में चाहते, तो खुद समझ जाते” वाली सोच को गलत बताया।
किसने क्या ज्यादा किया, इसका हिसाब रखना
रिश्ते में हर काम का हिसाब रखना भी परेशानी पैदा कर सकता है। किसने घर के लिए क्या किया, किसने ज्यादा कोशिश की या किसने कम योगदान दिया, अगर हर बात का हिसाब रखा जाए तो छोटी बात भी बहस में बदल सकती है।
एक्सपर्ट ने कहा कि रिश्ते में एक-दूसरे की कोशिशों को पहचानना और उनकी तारीफ करना जरूरी है। लेकिन बाद में किसी बहस के दौरान पुरानी कोशिशों को सामने रखकर एक-दूसरे को गलत साबित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
बातों को दबाकर आगे बढ़ जाना
कई कपल्स छोटी परेशानियों पर बात नहीं करते और सोचते हैं कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसी अनकही बातें धीरे-धीरे मन में जमा हो सकती हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि वह हर दिन अपने पार्टनर से बात करती हैं कि कहीं कोई ऐसी बात तो नहीं है, जो दोनों के बीच अनकही रह गई हो। छोटी-छोटी बातों पर भी खुलकर बात करने से मन में नाराजगी जमा होने से बच सकती है।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस, मीटिंग और डेडलाइन के बीच भी कर सकते हैं रोमांस, लेकिन कैसे?
यह मान लेना कि समय के साथ रिश्ते की नजदीकी कम हो जाती है
एक्सपर्ट ने कहा कि यह मान लेना सही नहीं है कि समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच की नजदीकी अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ साथ रहना ही काफी नहीं है। रिश्ते में नजदीकी और उत्साह बनाए रखने के लिए हर हफ्ते एक-दूसरे के साथ खास समय बिताना चाहिए। इसके अलावा महीने में एक बार कुछ नया और रोमांचक करने की कोशिश भी की जा सकती है।
छोटी आदतें भी रिश्ते में बढ़ा सकती हैं दूरी
एक्सपर्ट ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा कि ज्यादातर रिश्ते एक दिन में खत्म नहीं होते। कई बार छोटी-छोटी ऐसी आदतें रिश्ते में जगह बना लेती हैं, जिन्हें लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं। इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ बड़ी समस्याओं पर बात करना ही जरूरी नहीं है। रोज की छोटी-छोटी बातों पर खुलकर बात करना, एक-दूसरे के लिए समय निकालना और रिश्ते में नजदीकी बनाए रखने की कोशिश करना भी जरूरी है।
नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की पूजा और भक्ति के लिए खास माना जाता है। यह पर्व साल में दो बार नौ दिनों तक मनाया जाता है और इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। नवरात्रि के दौरान हर परिवार में पूजा-पाठ और व्रत के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। इसी तरह, कपल्स भी अपनी धार्मिक मान्यताओं, पारिवारिक परंपराओं और निजी विश्वास के अनुसार नवरात्रि मनाते हैं।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ नवरात्रि मना रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। इससे आप दोनों को साथ में त्योहार मनाने और एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करने का मौका मिलेगा।
1. साथ में रखें व्रत
नवरात्रि के दौरान कुछ कपल्स साथ में व्रत रखते हैं। इसे मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था जताने और एक-दूसरे के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव बढ़ाने का तरीका माना जाता है। हालांकि, व्रत रखना पूरी तरह अपनी आस्था और सेहत पर निर्भर करता है।
2. पूजा-पाठ में लें हिस्सा
नवरात्रि के दौरान मंदिर जाना, मां दुर्गा की पूजा करना और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना भी एक अच्छा तरीका है। कपल्स अपनी मान्यताओं के अनुसार साथ में पूजा-पाठ कर सकते हैं और त्योहार का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस, मीटिंग और डेडलाइन के बीच भी कर सकते हैं रोमांस, लेकिन कैसे?
3. पहनावे का रखें ध्यान
नवरात्रि के दौरान कई लोग पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में कपल्स अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक और सादे कपड़े पहन सकते हैं। इस दौरान अपने परिवार की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।
4. शराब और मांसाहारी भोजन से बनाएं दूरी
नवरात्रि में कई लोग धार्मिक आस्था के कारण शराब और मांसाहारी भोजन से दूरी रखते हैं। कपल्स भी अपनी मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार इन नियमों का पालन कर सकते हैं।
5. गरबा और डांडिया का उठाएं आनंद
नवरात्रि में गरबा और डांडिया रास का खास महत्व है। इस दौरान कपल्स साथ में इन पारंपरिक नृत्यों में हिस्सा ले सकते हैं। यह त्योहार मनाने और साथ में अच्छा समय बिताने का एक मजेदार तरीका हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक
6. एक-दूसरे की परंपराओं का करें सम्मान
हर परिवार में नवरात्रि मनाने के तरीके अलग हो सकते हैं। इसलिए कपल्स को एक-दूसरे की धार्मिक मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। अगर दोनों की पूजा-पाठ या व्रत से जुड़ी मान्यताएं अलग हैं, तो बातचीत करके एक-दूसरे की पसंद को समझना बेहतर है।
7. बेवजह के झगड़ों से बचें
नवरात्रि को कई लोग भक्ति, शांति और आत्मचिंतन का समय मानते हैं। ऐसे में कपल्स को कोशिश करनी चाहिए कि छोटी-छोटी बातों पर बहस न हो। एक-दूसरे की बात सुनना, समझना और सम्मान करना त्योहार के अनुभव को बेहतर बना सकता है।
ध्यान रखें कि नवरात्रि के दौरान इन नियमों का पालन हर कपल के लिए अनिवार्य नहीं है। व्रत, खानपान, पहनावे और पूजा-पाठ से जुड़े फैसले व्यक्तिगत आस्था, सेहत और पारिवारिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के बड़े-बुजुर्गों या धार्मिक जानकारों से भी सलाह ली जा सकती है।
आजकल कामकाजी कपल्स के लिए नौकरी और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं है। ऑफिस का काम, प्रोजेक्ट और व्यस्त दिनचर्या के चलते कई बार पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में रिश्ते में दूरी महसूस होने लगती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप डेटिंग नहीं कर सकते। थोड़े से समय और सही योजना के साथ आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए माइक्रो डेटिंग का तरीका अपना सकते हैं।
क्या है माइक्रो डेटिंग और इसकी शुरुआत कैसे करें?
माइक्रो डेटिंग का मतलब है कम समय में पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताना। इसके लिए घंटों निकालने या महंगी डेट प्लान करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके भी एक-दूसरे के करीब रह सकते हैं।
डेटिंग को भी दें प्राथमिकता: जैसे आप ऑफिस के काम और प्रोजेक्ट के लिए समय निकालते हैं, वैसे ही अपने रिश्ते के लिए भी समय तय करें।
30 मिनट से एक घंटे का समय निकालें: व्यस्त दिनचर्या में भी इतना समय साथ बिताने के लिए पर्याप्त हो सकता है।
अपने समय के हिसाब से योजना बनाएं: अपनी मौजूदा दिनचर्या को देखते हुए तय करें कि आप अपने पार्टनर के साथ कब और कैसे समय बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक
ज्यादा व्यस्त हैं तो ऐसे बनाएं प्लान
अगर आप दोनों का काम का समय अलग-अलग है या ऑफिस में ज्यादा व्यस्तता रहती है, तो पहले से योजना बनाना मददगार हो सकता है। एक से दो हफ्ते में या महीने में एक बार साथ समय बिताने के लिए कुछ खास प्लान बनाएं। उन दिनों की पहचान करें, जब मिलना मुश्किल होगा। जैसे शहर से बाहर जाना हो या देर रात तक काम करना हो। रोजाना फोन पर बात करने या संदेश भेजने के लिए एक तय समय रखें, ताकि व्यस्तता के बीच भी बातचीत बनी रहे।
पार्टनर के साथ ऐसे बिताएं छोटे-छोटे खूबसूरत पल
एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए हमेशा लंबी डेट की जरूरत नहीं होती। छोटी-छोटी मुलाकातें भी रिश्ते में अपनापन बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
सुबह की सैर या कॉफी डेट: ऑफिस जाने से पहले या वीकेंड पर साथ टहलने जाएं या कॉफी पीने का प्लान बनाएं।
लंच ब्रेक में मिलें: अगर आपका ऑफिस आसपास है, तो लंच के समय कुछ देर साथ बिता सकते हैं।
शॉपिंग या किसी कार्यक्रम में साथ जाएं: रोजमर्रा के कामों को भी साथ समय बिताने का मौका बनाया जा सकता है।
रोज पांच मिनट सिर्फ पार्टनर के लिए निकालें: इस दौरान फोन और ऑफिस के काम से दूर रहें और एक-दूसरे की बातें सुनें।
इसे भी पढ़ें: बार-बार Situationship में फंस रहे हैं? Relationship Coach ने बताई इससे बचने के 7 तरीके
हर हफ्ते पार्टनर से पूछें ये 3 सवाल
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ साथ समय बिताना ही जरूरी नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझना भी जरूरी है। इसके लिए हर हफ्ते ये तीन सवाल पूछ सकते हैं।
1. इस हफ्ते तुम्हें मेरी कौन-सी बात सबसे अच्छी लगी?
इस सवाल से आप दोनों एक-दूसरे की अच्छी आदतों और खूबियों पर ध्यान दे पाएंगे। इससे बातचीत सिर्फ शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगी।
2. इस हफ्ते तुम्हारे लिए सबसे मुश्किल क्या रहा?
इस सवाल से आपको पता चलेगा कि आपके पार्टनर को काम या रोजमर्रा की जिंदगी में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे आप उनकी स्थिति को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
3. क्या तुम्हें मेरी किसी मदद या साथ की जरूरत है?
यह सवाल पार्टनर को अपनी जरूरतें खुलकर बताने का मौका देता है। इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और जरूरत के समय साथ दे सकते हैं।
कैसे पहचानें कि व्यस्त दिनचर्या रिश्ते पर असर डाल रही है?
कभी-कभी काम की व्यस्तता इतनी बढ़ जाती है कि पार्टनर के साथ समय बिताना भी एक जिम्मेदारी जैसा लगने लगता है। कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है।
मिलना बोझ लगने लगे: अगर पार्टनर के साथ समय बिताना खुशी के बजाय एक और काम जैसा महसूस होने लगे।
मिलने का प्लान बार-बार टालना: अगर आप दोनों लगातार बहाने बनाकर मुलाकात को आगे बढ़ा रहे हैं।
ऐसी स्थिति में एक-दूसरे से खुलकर बात करना और अपनी दिनचर्या के हिसाब से समय निकालना मददगार हो सकता है। आखिरकार, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हर बार लंबी डेट जरूरी नहीं है। कई बार रोज के कुछ मिनट और एक-दूसरे की बात सुनना भी काफी अहम होता है।
कॉलेज में दोस्ती के दौरान पढ़ाई, परिवार, रिश्ते और भविष्य की बातें शेयर करना आम है। करीबी दोस्त होने पर लोग कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी खुलकर बता देते हैं। लेकिन हर निजी जानकारी दोस्तों के साथ शेयर करना सही नहीं होता। क्योंकि अगर यही जानकारी गलत व्यक्ति तक पहुंच जाए या भविष्य में किसी विवाद के दौरान आपके खिलाफ इस्तेमाल हो, तो परेशानी खड़ी हो सकती है।
साइकोलॉजिस्ट और साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोस्ती में भरोसा जरूरी है, लेकिन अपनी प्राइवेसी की सीमा तय करना भी उतना ही जरूरी है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें दोस्तों के साथ भी सोच-समझकर शेयर करना चाहिए। आइए जानते हैं वे 5 बातें कौन सी हैं।
बैंक डिटेल, यूपीआई पिन और पासवर्ड
पैसों और ऑनलाइन अकाउंट से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, ओटीपी, नेट बैंकिंग पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हमेशा निजी रखें। सोशल मीडिया और ईमेल के पासवर्ड भी किसी को न बताएं।
भरोसा कितना भी हो, पासवर्ड शेयर करने के बाद अकाउंट की सुरक्षा आपके हाथ में नहीं रहती। किसी दोस्त के साथ लॉगिन डिटेल शेयर करने से अकाउंट हैक होने, पैसों के गलत इस्तेमाल या निजी चैट लीक होने जैसी परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार Situationship में फंस रहे हैं? Relationship Coach ने बताई इससे बचने के 7 तरीके
घर के झगड़े और पारिवारिक समस्याएं
अगर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो उसकी पूरी जानकारी दोस्तों के ग्रुप में बताने से बचें। माता-पिता के बीच तनाव, भाई-बहन का विवाद, आर्थिक परेशानी या परिवार से जुड़ी कोई निजी बात कुछ समय बाद दूसरे लोगों तक पहुंच सकती है।
कॉलेज में दोस्त आज आपके करीब हैं, लेकिन आने वाले समय में सभी के रिश्ते एक जैसे रहें, यह जरूरी नहीं है। इसलिए घर की निजी बातों को सीमित लोगों तक रखना बेहतर है। इससे आगे चलकर किसी असहज स्थिति से बचा जा सकता है।
अपनी बड़ी कमजोरियां और गहरी असुरक्षाएं
अपनी हर कमजोरी हर दोस्त को बताना जरूरी नहीं है। आपका कोई डर, असुरक्षा, निजी परेशानी या ऐसी बात जिससे आप भावनात्मक रूप से प्रभावित होते हैं, उसे केवल उसी व्यक्ति से शेयर करें जिस पर लंबे समय से भरोसा हो।
कई बार मजाक में कही गई बात भी बाद में किसी बहस का हिस्सा बन जाती है। अगर आपकी कमजोरी किसी गलत व्यक्ति को पता हो तो वह उसका इस्तेमाल आपको परेशान करने या आप पर दबाव बनाने के लिए कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस का काम और घर की जिम्मेदारी, दोनों संभालना है तो पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये 7 तरीके
करियर और पैसों से जुड़ी गुप्त योजनाएं
भविष्य को लेकर अपनी हर योजना दोस्तों को बताना जरूरी नहीं है। नई नौकरी की तैयारी, किसी बड़ी परीक्षा की रणनीति, कारोबार का विचार, निवेश की योजना या किसी बड़ी वित्तीय डील से जुड़ी जानकारी सोच-समझकर ही शेयर करें।
खासकर जब आपकी योजना अभी शुरुआती दौर में हो, तब उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने से बचना बेहतर है। पहले अपना काम पूरा करें और उसके बाद उसके बारे में बताएं। इससे अनावश्यक राय, दबाव और दखल से बचा जा सकता है।
रिश्ते और निजी जिंदगी से जुड़े बेहद निजी राज
अपने साथी से जुड़ी बेहद निजी बातें, ब्रेकअप के दौरान हुई निजी बातचीत, निजी चैट, फोटो या रिश्ते से जुड़े ऐसे राज जिन्हें आप सार्वजनिक नहीं करना चाहते, उन्हें दोस्तों के साथ शेयर करने से बचें।
आज का दोस्त कल किस स्थिति में आपके साथ रहेगा, यह हमेशा तय नहीं होता। आपकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी एक बार कई लोगों तक पहुंच गई तो उसे दोबारा अपने नियंत्रण में लाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए रिश्तों से जुड़ी निजी जानकारी शेयर करने से पहले अच्छी तरह सोचें।
डेटिंग की दुनिया में ‘सिचुएशनशिप’ आजकल काफी आम हो गई है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के करीब तो होते हैं, लेकिन उनके रिश्ते को कोई साफ नाम या दिशा नहीं मिलती। शुरुआत में यह रिश्ता आसान और अच्छा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह उलझन और भावनात्मक परेशानी की वजह बन सकता है।
अगर आप भी सिचुएशनशिप से बाहर निकलकर एक गंभीर और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता चाहते हैं, तो रिलेशनशिप कोच जावाल भट्ट की बताई इन बातों को ध्यान में रख सकते हैं।
शुरुआत से ही भविष्य के सपने न देखें
किसी के साथ डेटिंग शुरू करते ही उसके साथ शादी और भविष्य की कल्पना न करने लगें। पहले सामने वाले को समझें और यह देखें कि आप दोनों की सोच और पसंद कितनी मिलती है। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से डेटिंग करें।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस का काम और घर की जिम्मेदारी, दोनों संभालना है तो पेरेंट्स जरूर अपनाएं ये 7 तरीके
साफ रखें कि आपको कैसा रिश्ता चाहिए
अगर आपका मकसद शादी के लिए गंभीर रिश्ता तलाशना है, तो शुरुआत से ही इसे लेकर साफ रहें। सिर्फ किसी का ध्यान, तारीफ या भावनात्मक सहारा पाने के लिए डेटिंग न करें। अपनी जरूरत और रिश्ते को लेकर उम्मीदें पहले से साफ रखने पर आगे की उलझन से बचा जा सकता है।
भावनात्मक जुड़ाव पर ध्यान दें
पूरे दिन लगातार बात करते रहना ही मजबूत रिश्ते की निशानी नहीं है। एक-दूसरे को समझने, विचारों और भावनाओं को जानने पर ध्यान दें। साथ ही अपनी पढ़ाई, काम, दोस्तों और निजी जिंदगी के लिए भी समय निकालें।
आकर्षण के बावजूद अपनी सीमाएं तय करें
किसी की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होना स्वाभाविक है, लेकिन सिर्फ आकर्षण के कारण अपनी सीमाएं न भूलें। शुरुआत में ही तय करें कि रिश्ते में आप किन चीजों के लिए तैयार हैं और किनके लिए नहीं। अपनी सीमाओं पर कायम रहना आपको बाद की भावनात्मक उलझन से बचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र
रिश्ता पक्का होने से पहले ज्यादा करीब न आएं
अगर आप गंभीर रिश्ता चाहते हैं, तो रिश्ता पक्का होने से पहले शारीरिक रूप से ज्यादा करीब आने से बचें। पहले यह समझना जरूरी है कि सामने वाला भी रिश्ते को लेकर उतना ही गंभीर है या नहीं। इससे रिश्ते को लेकर आपकी उम्मीदें और भावनाएं भी ज्यादा साफ रह सकती हैं।
रिश्ते को लेकर एक समय सीमा तय करें
अगर पहले 3 से 6 महीनों में आपको लगता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए सही हैं और आप कई बार आमने-सामने मिल चुके हैं, तो रिश्ते को लेकर साफ सवाल पूछना ठीक है। सामने वाले से जानें कि वह इस रिश्ते को किस दिशा में ले जाना चाहता है।
बार-बार बहाने मिलें तो पीछे हट जाएं
अगर तय समय के बाद भी सामने वाला रिश्ता पक्का नहीं करता और हर बार कोई नया बहाना बनाता है, तो रिश्ते से पीछे हटना बेहतर हो सकता है। भले ही आप भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हों, लेकिन समय रहते दूरी बनाना आपको आगे होने वाली ज्यादा तकलीफ से बचा सकता है।
नौकरी और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता। शादी और बच्चे होने के बाद यह चुनौती और बढ़ जाती है। एक तरफ ऑफिस का काम और उसका दबाव होता है, तो दूसरी तरफ बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारियां। ऐसे में कई बार माता-पिता खुद के लिए समय निकालना भी भूल जाते हैं।
अगर आप भी नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाने में परेशानी महसूस करते हैं, तो कुछ आसान तरीकों की मदद ली जा सकती है। इससे जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ बच्चों के लिए भी समय निकालना आसान हो सकता है।
एम्प्लॉयर से खुलकर बात करें
ऑफिस में अपने एम्प्लॉयर से घर की जिम्मेदारियों के बारे में खुलकर बात करें। उन्हें अपनी स्थिति ठीक से समझाएं। ध्यान रखें कि अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को मजबूरी की तरह पेश करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी के तौर पर बताएं।
परिवार से मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं
नौकरी के साथ बच्चों की परवरिश करना परिवार के सहयोग से थोड़ा आसान हो सकता है। परिवार का साथ एक बेहतर सहारा बन सकता है। इससे बच्चों की देखभाल में मदद मिलने के साथ-साथ मानसिक दबाव भी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र
बच्चों के लिए तय करें खास समय
ऑफिस में काम का कितना भी दबाव हो, घर आने के बाद बच्चों के लिए अलग से समय जरूर तय करें। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे बातचीत करें। यह समय माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूत रिश्ता बनाने में मदद कर सकता है।
तकनीक का सही इस्तेमाल करें
तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए न करें। अगर बच्चों से दूर हैं, तो वीडियो कॉल या फोन पर बात करके उनके साथ जुड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर बेवजह समय बिताने के बजाय उस समय को बच्चों के साथ बिताने की कोशिश करें।
घर के काम को पहले से व्यवस्थित करें
घर के छोटे-छोटे कामों को टालते रहने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए काम को पहले से व्यवस्थित करना बेहतर है। इससे समय बचाने में मदद मिल सकती है। बच्चों से जुड़े जरूरी कामों का भी ध्यान रखें। उनके स्कूल के गृहकार्य से लेकर लंच बॉक्स रखने तक की चीजों को दोबारा जांच लें, ताकि जरूरी काम छूट न जाए।
माता-पिता जिम्मेदारियां आपस में बांटें
अगर परिवार में महिला भी नौकरी करती है, तो उस पर घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियों का ज्यादा बोझ पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता घर और बच्चों से जुड़े कामों की जिम्मेदारी आपस में बांटें। दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कुछ हिस्सा संभालें, ताकि सारा दबाव किसी एक व्यक्ति पर न आए।
इसे भी पढ़ें: Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम
हर काम की सीमा तय करें
वर्क लाइफ बैलेंस का एक जरूरी हिस्सा अपने काम की सीमा तय करना भी है। इसमें घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऑफिस के काम की सीमा भी शामिल है। अगर दिन खत्म होने तक कोई काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाया है, तो हर बार उसे लेकर खुद पर दबाव बनाने के बजाय काम की एक स्पष्ट सीमा तय करें। इससे काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टनर्स के रेड फ्लैग्स को लेकर बातें होती रहती हैं। रिलेशनशिप में रेड फ्लैग्स को पहचानना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ग्रीन फ्लैगs पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। पार्टनर की कमियों को पहचानने के साथ-साथ उसकी अच्छी बातों और खूबियों की सराहना करना भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।
अगर आप लगातार सिर्फ पार्टनर की कमियों पर ध्यान देते रहें और उसकी खूबियों को नजरअंदाज करते रहें, तो धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे में यह पहचानना जरूरी है कि आपके पार्टनर में कौन-सी अच्छी आदतें हैं, जो आपके रिश्ते के हेल्दी होने का संकेत देती हैं।
आपकी बात ध्यान से सुनना
किसी भी रिलेशनशिप में सिर्फ अपनी बात कहना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सामने वाले की बात सुनना और उसे समझना भी उतना ही जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपकी बात ध्यान से सुनता है और आपके नजरिए को समझने की कोशिश करता है, तो यह एक ग्रीन फ्लैग है।
एक हेल्दी रिश्ते में दोनों लोगों को अपनी बात खुलकर रखने की आजादी होती है। आपका पार्टनर आपके इमोशन्स को समझता है और उनका मजाक नहीं उड़ाता। वह आपकी बात को बिना जज किए सुनने की कोशिश करता है।
इसे भी पढ़ें: Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम
लड़ाई के बाद बात करके समस्या सुलझाना
हर रिलेशनशिप में मतभेद और बहस होना आम बात है। असली बात यह है कि दोनों लोग इन मतभेदों को किस तरह सुलझाते हैं। अगर आपका पार्टनर लड़ाई के दौरान चिल्लाने या पर्सनल अटैक करने के बजाय शांति से बैठकर बात करना पसंद करता है, तो यह एक अच्छा संकेत है।
अगर वह ईगो को साइड में रखकर समस्या का हल निकालने की कोशिश करता है और सिर्फ अपनी बात मनवाने के बजाय रिश्ते को ठीक करने पर ध्यान देता है, तो इसे भी एक ग्रीन फ्लैग माना जा सकता है।
आपके पर्सनल स्पेस की कद्र करना
रिलेशनशिप में होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों लोग एक-दूसरे को हर समय कंट्रोल करें। एक हेल्दी रिश्ते में दोनों पार्टनर एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस और पर्सनल बॉउंड्रीज का सम्मान करते हैं।
अगर आपका पार्टनर आपको अकेले बाहर जाने से नहीं रोकता, आपके करियर से जुड़े फैसलों में बेवजह दखल नहीं देता और आपको अपने मी टाइम के लिए भी स्पेस देता है, तो यह दिखाता है कि वह आपकी आजादी और फैसलों की कद्र करता है। यह भी रिश्ते का एक ग्रीन फ्लैग है।
इसे भी पढ़ें: सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं
आपकी सफलता पर खुश होना और सपोर्ट करना
एक अच्छा पार्टनर वह होता है, जो आपकी खुशी और कामयाबी में दिल से खुश हो। वह आपके सपनों को पूरा करने में आपका साथ देता है और आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है।
अगर आपका पार्टनर आपके करियर और सपनों को सपोर्ट करता है, मुश्किल समय में आपका साथ देता है और आपकी सफलता से खुश होता है, तो यह आपके रिश्ते के लिए एक अच्छा संकेत है। ऐसे सपोर्ट और भरोसे से रिश्ता और मजबूत होता है।
अलग-अलग स्वभाव और आदतों वाले लोग जब एक साथ रहने लगते हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर बहस और झगड़ा होना आम है। कभी खर्चों को लेकर तो कभी साफ-सफाई और निजी जगह को लेकर परेशानी हो सकती है। इन बातों की वजह से घर का माहौल खराब होने के साथ तनाव और गुस्सा भी बढ़ सकता है। अगर आप अपने फ्लैटमेट के साथ सुकून से रहना चाहते हैं, तो शुरुआत में ही कुछ जरूरी नियम तय कर लेना बेहतर है।
किराए और बाकी खर्चों का हिसाब पहले तय करें
पैसों को लेकर साफ बात न होने से किसी भी रिश्ते में परेशानी आ सकती है। इसलिए फ्लैट का किराया, बिजली का बिल, वाई-फाई, गैस और खाने-पीने के सामान का खर्च कैसे बांटना है, यह शुरुआत में ही तय कर लें।
हर महीने होने वाले साझा खर्चों को डायरी या फोन में लिखकर रखें। इससे महीने के आखिर में हिसाब करते समय किसी तरह की गलतफहमी या बहस की गुंजाइश कम रहेगी।
इसे भी पढ़ें: सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं
साफ-सफाई और घर के काम की जिम्मेदारी बांटें
कुछ लोग साफ-सफाई को लेकर काफी सजग रहते हैं, जबकि कुछ लोग थोड़ी गंदगी के साथ भी काम चला लेते हैं। ऐसे में घर की सफाई को लेकर दोनों की अलग-अलग आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं।
अगर घर में काम करने वाली महिला रखी है, तो उसका खर्च कैसे बांटना है, यह पहले ही तय कर लें। वहीं, अगर दोनों खुद घर का काम करेंगे, तो झाड़ू-पोंछा, रसोई और बाथरूम की सफाई जैसी जिम्मेदारियां आपस में बांट लें।
निजी जगह और मेहमानों को लेकर नियम बनाएं
हर किसी को अपनी निजी जगह और आजादी पसंद होती है। इसलिए फ्लैटमेट के साथ रहते समय निजी सामान और मेहमानों को लेकर कुछ नियम पहले ही तय कर लेना अच्छा रहता है।
अगर कोई दोस्त या रिश्तेदार रात में रुकने वाला है, तो अपने फ्लैटमेट को पहले ही बता दें। बिना पूछे एक-दूसरे का निजी सामान इस्तेमाल न करें। इसके अलावा रात में लाइट कब बंद करनी है और संगीत की आवाज कितनी रखनी है, जैसी छोटी बातों पर भी पहले से सहमति बना लें।
इसे भी पढ़ें: Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख
परेशानी हो तो खुलकर बात करें
फ्लैटमेट के साथ कुछ महीने या कई साल तक रहना पड़ सकता है। ऐसे में हर नियम शुरुआत में ही तय नहीं हो सकता। इसलिए एक-दूसरे से खुलकर बात करने की आदत डालना जरूरी है।
अगर आपको किसी बात से परेशानी हो रही है या आप किसी नियम में बदलाव चाहते हैं, तो इसे मन में रखने के बजाय अपने फ्लैटमेट से बात करें। उनकी कोई परेशानी हो तो उनकी बात भी ध्यान से सुनें। इससे दोनों के लिए एक-दूसरे की आदतों को समझना और उनके साथ तालमेल बैठाना आसान होगा।
कुछ लोगों को सुबह सेक्स करना पसंद होता है, तो कुछ रात के समय ज्यादा सहज महसूस करते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए दोपहर का समय भी खास हो सकता है। लेकिन क्या सेक्स के लिए दिन का कोई एक समय सबसे बेहतर है?
सेक्स एक्सपर्ट लॉरी मिंट्ज के मुताबिक, समय चाहे जो हो, सेक्स से मिलने वाले फायदे जैसे तनाव कम होना, रिलैक्स महसूस करना और पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ना लगभग समान रहते हैं। हालांकि, शरीर, रोज के कामों और मूड के हिसाब से हर व्यक्ति को कोई खास समय ज्यादा पसंद आ सकता है।
सुबह सेक्स करने के फायदे
रातभर आराम करने के बाद सुबह शरीर ज्यादा रिलैक्स महसूस कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह टेस्टोस्टेरोन का स्तर आमतौर पर ज्यादा होता है, जिससे कुछ लोगों में सेक्स की इच्छा बढ़ सकती है।
सेक्स थेरेपिस्ट जॉय बर्कहाइमर के अनुसार, सुबह की नजदीकी से शरीर और दिमाग को आराम मिल सकता है। सेक्स के दौरान निकलने वाले ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन पार्टनर से जुड़ाव बढ़ाने और तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Vacation Sex Tips: ट्रिप के दौरान कैसे करें रोमांस, होटल रूम से लेकर टाइमिंग तक रखें इन बातों का ध्यान
रात में सेक्स क्यों पसंद करते हैं लोग?
रात का समय कई लोगों को ज्यादा शांत और आरामदायक लगता है। सेक्स तनाव कम करने और सोने से पहले रिलैक्स होने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, रात में सेक्स करने से कुछ लोगों को जल्दी नींद आने और बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
दोपहर का समय भी हो सकता है मजेदार
छुट्टी या वीकेंड के दौरान लोगों को दोपहर में सेक्स के लिए ज्यादा समय मिलता है। लॉरी मिंट्ज के मुताबिक, इस समय लोग पार्टनर के साथ ज्यादा और आराम से समय बिता सकते हैं और अपनी पसंद के मुताबिक चीजों को आजमा सकते हैं।
आखिर में, सेक्स के लिए सही समय हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। काम, नींद, परिवार और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच समय तय कर पाना अक्सर घड़ी के हिसाब से सही समय चुनने से ज्यादा जरूरी होता है।
बच्चों को किताबें पढ़कर सुनाना सिर्फ उनके दिमागी विकास के लिए ही फायदेमंद नहीं माना जाता, बल्कि इससे माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्ता भी मजबूत होता है। साथ बैठकर कहानी पढ़ने से बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है और उनके साथ बातचीत भी बढ़ती है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि पांच साल की उम्र से पहले बच्चे को कौन-सी किताबें पढ़कर सुनानी चाहिए, तो टीवी अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख ने कुछ किताबों के नाम साझा किए हैं। इन किताबों की कहानियां बच्चों को अपनी पहचान, सहानुभूति, गलतियों, डर और लगातार कोशिश करते रहने जैसी बातों को समझने में मदद कर सकती हैं।
Book 1: जूलियन इज अ मरमेड
लेखिका: जेसिका लव
यह कहानी एक छोटे बच्चे की है, जो जलपरी बनना चाहता है। कहानी बच्चों को अपनी पसंद और भावनाओं को खुलकर जाहिर करने और खुद को उसी तरह स्वीकार करने का संदेश देती है, जैसे वे हैं।
Book 2: द रैबिट लिसन्ड
लेखिका: कोरी डॉरफेल्ड
यह एक बच्चे की कहानी है, जो मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उसका दोस्त सिर्फ उसके पास रहकर उसकी बात सुनता है। यह कहानी बच्चों को दूसरों की भावनाओं को समझने, सहानुभूति रखने और जरूरत के समय किसी के साथ खड़े रहने की सीख देती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डर
Book 3: द बुक ऑफ मिस्टेक्स
लेखिका: कोरिन्ना लुयकेन
यह कहानी गलतियों को एक अलग नजरिए से देखने की बात करती है। इसमें दिखाया गया है कि कभी-कभी एक गलती से भी कुछ अनोखा और खूबसूरत बन सकता है। बच्चों को यह समझाने के लिए यह कहानी अच्छी हो सकती है कि गलतियों से डरने के बजाय उनसे सीखना चाहिए।
Book 4: आफ्टर द फॉल
लेखक: डैन सैंटैट
यह कहानी हम्प्टी डम्प्टी के गिरने के बाद की है। गिरने के बाद उसे दोबारा ऊपर चढ़ने की हिम्मत जुटानी पड़ती है। कहानी बच्चों को डर का सामना करने और किसी मुश्किल या असफलता के बाद फिर से कोशिश करने का संदेश देती है।
Book 5: द मोस्ट मैग्निफिसेंट थिंग
लेखिका: एशली स्पायर्स
इस कहानी में एक छोटी लड़की कुछ शानदार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे समझ आता है कि पहली कोशिश में सबकुछ सही होना आसान नहीं होता। कहानी बच्चों को धैर्य रखने, लगातार कोशिश करने और किसी काम में परेशानी आने पर हार न मानने की सीख देती है।
View this post on Instagram
A post shared by theindianparentpod (@theindianparentpod)
इसे भी पढ़ें: Parenting Mistakes: आपकी ये 4 आदतें बच्चे को बना रही हैं जिद्दी, तुरंत बदलें अपना तरीका
किताबों के जरिए बच्चों को सिखाएं जरूरी बातें
इन पांचों किताबों की कहानियां अलग-अलग विषयों पर हैं। इनमें बच्चों को अपनी भावनाएं समझने, दूसरों की बात सुनने, गलतियों से सीखने, डर का सामना करने और कोशिश जारी रखने जैसे जरूरी जीवन कौशलों के बारे में बताया गया है। माता-पिता बच्चों को किताब पढ़कर सुनाते समय कहानी पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं, जिससे पढ़ने का अनुभव और ज्यादा मजेदार हो सकता है।
आजकल डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का चलन धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड काफी चर्चा में है, जिसे अनपॉलिश्ड लुक कहा जा रहा है। इसमें कई युवा बिना ज्यादा मेकअप, बिना खास हेयरस्टाइल और यहां तक कि बिना नहाए भी डेट पर जाने की बात खुलकर बता रहे हैं।
सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की सोच काफी अलग है। कुछ लोग इसे अपना असली रूप दिखाने का तरीका मानते हैं, तो कुछ का कहना है कि हर बार खूबसूरत दिखने के लिए इतना तैयार होना जरूरी नहीं है।
क्या है अनपॉलिश्ड लुक ट्रेंड?
अनपॉलिश्ड लुक का मतलब है डेट पर जाने के लिए खुद को बिल्कुल सामान्य तरीके से रखना। यानी चेहरे पर भारी मेकअप नहीं, बालों को परफेक्ट तरीके से सेट करने की जरूरत नहीं और कपड़ों को लेकर भी बहुत ज्यादा तैयारी नहीं।
कुछ युवा तो यह भी कह रहे हैं कि डेट से पहले नहाने या खास तौर पर तैयार होने की जरूरत महसूस नहीं होती। यह ट्रेंड खासकर टिकटॉक, इंस्टाग्राम रील्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैला है।
कई युवाओं ने अपनी रियल डेट रूटीन वाले वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उनका कहना है कि वे चाहते हैं कि सामने वाला उन्हें उसी तरह देखे, जैसे वे रोजमर्रा की जिंदगी में रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Intimacy In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सेक्स को लेकर है डर? जानें कौन सी पोजिशन रहेगी ज्यादा आरामदायक?
आखिर युवा ऐसा क्यों कर रहे हैं?
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह खुद को बिना दिखावे के सामने रखना बताई जा रही है। कई युवाओं का मानना है कि पहली डेट के लिए जरूरत से ज्यादा तैयार होना एक तरह का दबाव बना देता है।
उनका कहना है कि अगर रिश्ता आगे बढ़ना है तो सामने वाले को उनका असली रूप भी पसंद आना चाहिए। कुछ लोगों के लिए यह कम तैयारी और ज्यादा आत्मविश्वास वाला ट्रेंड भी बन गया है।
कुछ युवाओं का मानना है कि अगर कोई सिर्फ आपके बाहरी रूप को देखकर फैसला करता है, तो ऐसा रिश्ता ज्यादा समय तक चलना मुश्किल हो सकता है।
सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ये ट्रेंड?
इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर #UnpolishedLook, #NoShowerDate और #RealDateLook जैसे हैशटैग के साथ कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग बताते हैं कि वे सिर्फ चेहरे पर थोड़ा मॉइश्चराइजर लगाकर, आरामदायक कपड़े पहनकर और बिना ज्यादा तैयारी के डेट पर निकल जाते हैं। कुछ लोग इसे लो-मेंटेनेंस डेट भी कह रहे हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड खासकर जेन जी के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इसे भी पढ़ें: जब ब्लॉक और नो-कॉन्टैक्ट भी काम न आए, तो खुद को उससे कैसे अलग करें?
क्या बिना नहाए डेट पर जाना सच में नया फैशन है?
यहां एक बात समझना जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला हर ट्रेंड हर व्यक्ति की असली आदत नहीं होता। कई वीडियो मजाक, मनोरंजन या किसी चैलेंज के तौर पर भी बनाए जाते हैं।
वहीं, कुछ लोग सच में इस ट्रेंड को अपनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सभी युवा बिना नहाए डेट पर जा रहे हैं। असल में इस ट्रेंड की चर्चा बिना परफेक्ट तरीके से तैयार हुए डेट पर जाने को लेकर ज्यादा है, न कि साफ-सफाई छोड़ने को लेकर।
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
रिलेशनशिप और व्यवहार से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिश्ते में ईमानदारी और सहज रहना अच्छी बात है, लेकिन साफ-सफाई को नजरअंदाज करना अलग बात है। उनके मुताबिक, खुद को जैसा हैं वैसा दिखाना ठीक है। लेकिन साफ-सफाई और अच्छी खुशबू पहली मुलाकात में अच्छा असर डाल सकती है।
यानी रियल होना और अनहाइजीनिक होना एक जैसी बात नहीं है। आप बिना ज्यादा तैयार हुए भी आत्मविश्वास के साथ डेट पर जा सकते हैं और साफ-सफाई का भी ध्यान रख सकते हैं।
डेटिंग को लेकर युवाओं की सोच बदल रही है?
पहले डेट पर जाने का मतलब नए कपड़े पहनना, हेयरस्टाइल बनाना और घंटों तैयार होना माना जाता था। लेकिन अब कई युवा कम्फर्ट यानी आराम को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
ढीले-ढाले कपड़े, हल्का मेकअप, स्नीकर्स और नैचुरल लुक अब युवाओं की पसंद का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अनपॉलिश्ड लुक सिर्फ बिना नहाए डेट पर जाने की बात नहीं है, बल्कि बिना ज्यादा दिखावे के खुद को सामने रखने की बदलती सोच भी है।
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में लगातार बदलाव होते रहते हैं। जैसे-जैसे पेट बढ़ता है, सेक्स के दौरान पहले वाली पोजिशन आरामदायक नहीं लग सकती। ऐसे में पोजिशन बदलना और ऐसी पोजिशन चुनना जरूरी है जिसमें प्रेग्नेंट महिला को दर्द, दबाव या असहजता न हो। आमतौर पर अगर प्रेग्नेंसी में कोई खास परेशानी नहीं है, तो सेक्स सुरक्षित हो सकता है। फिर भी अपनी प्रेग्नेंसी के हिसाब से डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।
सेक्स सिर्फ पेनिट्रेशन तक सीमित नहीं
सेक्स का मतलब सिर्फ पेनिट्रेशन नहीं है। किस करना, एक-दूसरे को छूना, ओरल सेक्स और दूसरे तरीकों से करीब आना भी कपल्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। सेक्स थेरेपिस्ट होली रिचमंड भी मानती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कपल्स दूसरे तरीकों से भी अपनी नजदीकी और प्यार बनाए रख सकते हैं। अगर किसी भी तरीके से दर्द या परेशानी हो, तो उसे रोक दें और डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ें: Couples Special: बोरिंग Sex Life को रोमांचक बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 नई Sex Positions
डॉगी स्टाइल
इस पोजिशन में प्रेग्नेंट महिला अपने हाथों और घुटनों के सहारे रह सकती है और पार्टनर पीछे की तरफ से करीब आता है। इस पोजिशन में पेट पर सीधा दबाव नहीं पड़ता, इसलिए शुरुआती प्रेग्नेंसी में यह कुछ महिलाओं को आरामदायक लग सकती है।
अगर पेट भारी लगने लगे, तो तकिए का सहारा लिया जा सकता है। इस दौरान बहुत ज्यादा गहराई से पेनिट्रेशन से बचना बेहतर है, क्योंकि कुछ महिलाओं को गर्भाशय के मुंह के पास दबाव महसूस हो सकता है।
कब ज्यादा आरामदायक हो सकती है: पहली तिमाही और दूसरी तिमाही की शुरुआत में। जैसे-जैसे पेट बढ़ता है, यह पोजिशन मुश्किल लग सकती है।
वुमन ऑन टॉप
इस पोजिशन में प्रेग्नेंट महिला ऊपर रहती है। इसका एक फायदा यह है कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से मूवमेंट और पेनिट्रेशन की गहराई को कंट्रोल कर सकती है। आराम के लिए पैरों को थोड़ा खोलकर रखना या थोड़ा पीछे की तरफ झुकना मदद कर सकता है। इससे पेट पर कम दबाव पड़ता है।
कब ज्यादा आरामदायक हो सकती है: पहली और दूसरी तिमाही में। तीसरी तिमाही में अगर अंदर की तरफ ज्यादा संवेदनशीलता हो, तो गहरे पेनिट्रेशन से बचना बेहतर है।
स्पूनिंग सेक्स
स्पूनिंग सेक्स प्रेग्नेंसी में काफी आरामदायक पोजिशन हो सकती है। इसमें दोनों पार्टनर एक ही दिशा में करवट लेकर लेटते हैं और पार्टनर पीछे से करीब आता है। इस पोजिशन में पेट पर ज्यादा वजन नहीं पड़ता। बाद की प्रेग्नेंसी में पेट को तकिए से सहारा देने पर और आराम मिल सकता है।
कब ज्यादा आरामदायक हो सकती है: दूसरी और तीसरी तिमाही में यह पोजिशन खास तौर पर आरामदायक लग सकती है।
इसे भी पढ़ें: Emotional Intimacy Tips: सिर्फ फिजिकल क्लोजनेस नहीं, दिलों की दूरी भी मिटाना जरूरी, ऐसे मजबूत करें इमोशनल कनेक्शन
स्टैंडिंग सेक्स
इस पोजिशन में प्रेग्नेंट महिला खड़ी होकर दीवार का सहारा ले सकती है और पार्टनर पीछे या सामने से करीब आ सकता है। शुरुआती महीनों में यह पोजिशन कुछ महिलाओं के लिए ठीक हो सकती है। लेकिन 20 हफ्ते के बाद पेट बढ़ने के साथ शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए गिरने से बचने के लिए मजबूत जमीन पर रहना जरूरी है।
ध्यान रखें: कुर्सी, सीढ़ी या किसी ऊंची चीज पर खड़े होकर यह पोजिशन न आजमाएं।
कब ज्यादा आरामदायक हो सकती है: पहली और दूसरी तिमाही में। तीसरी तिमाही में पेट बढ़ने के कारण इसे करना मुश्किल हो सकता है।
सीटेड सेक्स
इस पोजिशन में प्रेग्नेंट महिला कुर्सी या बिस्तर के किनारे बैठ सकती है और पार्टनर उसके सामने या पास रह सकता है। जरूरत के हिसाब से पीठ और कमर के पीछे तकिए लगाए जा सकते हैं। इस पोजिशन का फायदा यह है कि प्रेग्नेंट महिला अपने शरीर और पेट को आराम दे सकती है। इसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के काफी करीब भी रह सकते हैं।
कब ज्यादा आरामदायक हो सकती है: तीनों तिमाही में।
प्रेग्नेंसी में सबसे जरूरी है आराम
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला का अनुभव अलग हो सकता है। इसलिए कोई एक पोजिशन सभी के लिए सही नहीं होती। जो पोजिशन आरामदायक लगे, वही बेहतर है। अगर दर्द, खून आना या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
ब्रेकअप के बाद अक्सर हमें यही सलाह मिलती है- उसे ब्लॉक कर दो, बात करना बंद कर दो और समय को अपना काम करने दो। लेकिन क्या हो अगर ये सब करने के बाद भी आप उसे भूल न पाएं? आपने उसे ब्लॉक कर दिया। कई दिनों तक बात भी नहीं की। फिर अचानक उसकी कोई पोस्ट दिखी और लगा कि आप फिर वहीं पहुंच गए, जहां से शुरुआत की थी।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी से दूरी बनाना और उससे भावनात्मक रूप से अलग होना एक ही बात नहीं है। आप उससे बात करना बंद कर सकते हैं, लेकिन आपके दिमाग में बनी उसकी जगह इतनी आसानी से खत्म नहीं होती।
असल में आप उसे नहीं, उसके एक रूप को याद कर रहे होते हैं
कई बार ब्रेकअप के बाद हमें असली इंसान से ज्यादा उसका वो रूप याद आता है, जिसे हमने अपने दिमाग में बना रखा है। अच्छे पल बार-बार याद आते हैं। उसकी बातें, साथ बिताया समय और वो भविष्य जो हमने उसके साथ सोचा था। वहीं, वो बातें पीछे छूट जाती हैं जिनसे हमें दुख हुआ था। इसलिए आगे बढ़ने के लिए सिर्फ उससे दूर रहना नहीं, बल्कि अपने दिमाग में बने उसके उस आदर्श रूप को भी समझना जरूरी है।
पहला कदम: रिश्ते की पूरी सच्चाई लिखिए
सिर्फ अच्छी यादों को याद करने के बजाय रिश्ते की पूरी तस्वीर सामने रखिए। उसने कब आपको दुख पहुंचाया? कौन से वादे पूरे नहीं किए? कब आपको छोटा महसूस हुआ? किन बातों को आपने प्यार के नाम पर नजरअंदाज किया? इन बातों को लिखकर रखिए। जब रात में उसकी याद बहुत ज्यादा आए, तो उस लिस्ट को पढ़िए। इससे आपको याद रहेगा कि आप सिर्फ एक अच्छे पल को नहीं, बल्कि पूरी कहानी को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
दूसरा कदम: मैसेज करने की इच्छा को 20 मिनट दीजिए
जब उसका मैसेज करने का मन करे, तो खुद से यह मत कहिए कि "मैं कभी मैसेज नहीं करूंगी।" बस कहिए- अभी नहीं, 20 मिनट बाद। टाइमर लगाइए और इस दौरान कुछ और कीजिए। टहलें, संगीत सुनें या किसी दोस्त से बात करें। कई बार मैसेज करने की इच्छा एक लहर की तरह आती है। कुछ देर बहुत तेज होती है और फिर खुद कम हो जाती है। हर बार उस इच्छा पर तुरंत काम करना जरूरी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Relationship Problems: न झगड़ा और न ही ब्रेकअप की बात... ऐसे चुपचाप रिश्ते से बाहर निकल रहे हैं लोग
तीसरा कदम: सिर्फ इंसान नहीं, उस भविष्य को भी छोड़िए
ब्रेकअप में हम सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं खोते। हम उस जिंदगी को भी खोते हैं जिसकी कल्पना हमने उसके साथ की थी। शादी, घर, परिवार या साथ बिताए जाने वाले सालों के सपने- इन सबका टूटना भी दुख देता है। इसलिए खुद से पूछिए, "मुझे उसकी याद आ रही है या उस जिंदगी की, जो मैंने उसके साथ सोची थी?" इस फर्क को समझना आगे बढ़ने में बहुत मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Emotional Intimacy Tips: सिर्फ फिजिकल क्लोजनेस नहीं, दिलों की दूरी भी मिटाना जरूरी, ऐसे मजबूत करें इमोशनल कनेक्शन
चौथा कदम: अपनी जिंदगी को फिर से भरना शुरू कीजिए
ठीक महसूस होने का इंतजार मत कीजिए। पहले अपनी जिंदगी में बदलाव शुरू कीजिए। नई दिनचर्या बनाइए। जिम जाएं, दोस्तों से मिलें, कोई पुराना शौक शुरू करें या कुछ नया सीखें। शुरुआत में मन नहीं करेगा, लेकिन धीरे-धीरे आपका दिमाग यह सीखने लगेगा कि सुकून और खुशी सिर्फ उसी इंसान से जुड़ी हुई नहीं है। आप उससे अलग होकर अपनी जिंदगी दोबारा नहीं बनाते। कई बार अपनी जिंदगी दोबारा बनाते-बनाते ही उससे अलग होना शुरू करते हैं।
फिर एक दिन सब शांत हो जाता है
भावनात्मक अलगाव किसी बड़े पल की तरह नहीं आता। एक दिन आपको एहसास होगा कि पूरा दिन निकल गया और आपने उसके बारे में सोचा ही नहीं। फिर उसका नाम सुनेंगे और दिल पहले जैसा नहीं धड़केगा। आप उसे भूलने का नाटक नहीं कर रहे होंगे। आपको सच में फर्क पड़ना कम हो जाएगा। यही आगे बढ़ना है। उसे मिटाना नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में खुद को इतना बड़ा बना लेना कि उसकी कमी आपकी पूरी दुनिया न रह जाए।
आजकल डेटिंग और रिलेशनशिप के ट्रेंड तेजी से बदल रहे हैं। पहले जब किसी रिश्ते में बात नहीं बनती थी तो कपल आमतौर पर बैठकर बात करते थे और आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करते थे। लेकिन अब साइलेंट ब्रेकअप (Silent Breakup) का ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। साइलेंट ब्रेकअप में व्यक्ति सीधे अपने पार्टनर से यह नहीं कहता कि वह रिश्ता खत्म करना चाहता है। इसके बजाय वह धीरे-धीरे पार्टनर से दूरी बनाना शुरू कर देता है। बातचीत कम हो जाती है, मिलना-जुलना घट जाता है और धीरे-धीरे दोनों के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है।
क्या है साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड?
साइलेंट ब्रेकअप को कई बार सॉफ्ट एग्जिट भी कहा जाता है। इसमें कोई बड़ा झगड़ा या साफ तौर पर ब्रेकअप की घोषणा नहीं होती। एक पार्टनर धीरे-धीरे रिश्ते से अपना जुड़ाव कम करता जाता है।
शुरुआत में साथ मिलने के प्लान कम होते हैं। इसके बाद फोन और मैसेज पर बातचीत घटने लगती है। धीरे-धीरे पार्टनर अपनी जिंदगी की बातें शेयर करना बंद कर देता है और रिश्ते में पहले जैसी नजदीकी महसूस नहीं होती।
साइलेंट ब्रेकअप के क्या हैं संकेत?
अगर आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर पहले की तुलना में काफी बदल गया है, तो कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, इनमें से कोई एक संकेत अकेले यह साबित नहीं करता कि पार्टनर ब्रेकअप करना चाहता है। लगातार कई बदलाव दिखें तो इस बारे में खुलकर बातचीत करना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: Emotional Intimacy Tips: सिर्फ फिजिकल क्लोजनेस नहीं, दिलों की दूरी भी मिटाना जरूरी, ऐसे मजबूत करें इमोशनल कनेक्शन
साथ समय बिताने से बचना
अगर पार्टनर पहले आपसे मिलने के लिए उत्साहित रहता था, लेकिन अब बार-बार मिलने के प्लान कैंसिल करने लगा है, तो यह रिश्ते में दूरी का संकेत हो सकता है। आप डेट या साथ घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन सामने वाला हर बार काम, दोस्तों या किसी दूसरी वजह का बहाना बनाकर प्लान टाल देता है। रिश्ते में साथ समय बिताने की इच्छा कम होना एक ऐसा बदलाव है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बातचीत में आने लगेगी कमी
साइलेंट ब्रेकअप का एक बड़ा संकेत बातचीत का कम होना भी है। पार्टनर आपसे बात तो करेगा, लेकिन ऐसा महसूस हो सकता है कि वह सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है। वह आपकी बातों, भावनाओं या दिनभर की चीजों में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। साथ ही, अपनी जिंदगी में क्या चल रहा है या उसे किस तरह की परेशानी हो रही है, यह भी आपसे शेयर करने से बच सकता है।
रिश्ते में एफर्ट कम होना
रिश्ता चलाने के लिए दोनों पार्टनर्स का एफर्ट जरूरी होता है। लेकिन अगर एक पार्टनर की तरफ से समय, ध्यान, बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव लगातार कम होता जा रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है।
आसान शब्दों में कहें तो आपको लगने लगे कि रिश्ता सिर्फ आपकी कोशिशों से चल रहा है और सामने वाला इसे बचाने के लिए कोई खास प्रयास नहीं कर रहा, तो इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: हर बार गलत इंसान से प्यार हो जाता है? Dating Coach के ये 6 नियम बदल देंगे आपकी Love Life
रिश्ते से ज्यादा दूसरी चीजें बन जाएं प्राथमिकता
अगर पार्टनर की जिंदगी में काम, दोस्त और दूसरे प्लान हमेशा आपकी तुलना में ज्यादा जरूरी नजर आने लगें, तो यह भी रिश्ते में दूरी का संकेत हो सकता है। वह अपने ज्यादातर प्लान में आपको शामिल नहीं करता और साथ समय बिताने के बजाय दूसरी चीजों को प्राथमिकता देता है। अगर यह बदलाव लगातार बना हुआ है, तो पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी है।
साइलेंट ब्रेकअप से बेहतर है खुलकर बात करना
हर बार पार्टनर का दूर होना ब्रेकअप का संकेत नहीं होता। काम का तनाव, निजी परेशानियां या दूसरी वजहें भी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती हैं। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पार्टनर से शांत तरीके से बात करना बेहतर है।
किसी रिश्ते को बिना बताए धीरे-धीरे खत्म करने के बजाय अपनी भावनाओं और परेशानियों के बारे में साफ बात करना दोनों पार्टनर्स के लिए बेहतर तरीका हो सकता है।
रिलेशनशिप में फिजिकल इंटीमेसी जितनी जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी इमोशनल इंटीमेसी (Emotional Intimacy) होती है। इसका मतलब सिर्फ एक-दूसरे के करीब रहना नहीं, बल्कि पार्टनर की आदतों, व्यवहार, पसंद-नापसंद और भावनाओं को समझना भी है। जब कपल बिना किसी झिझक के अपने डर, परेशानियां, असुरक्षाएं और दिल की बातें एक-दूसरे से शेयर करते हैं, तो रिश्ते में भरोसा बढ़ता है और बॉन्डिंग मजबूत होती है।
इमोशनल इंटीमेसी रातों-रात नहीं बनती। इसके लिए रिश्ते में समय, समझदारी और एक-दूसरे के प्रति भरोसा जरूरी है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करना चाहते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी आदतें इसमें काफी मदद कर सकती हैं।
तारीफ और लगाव दिखाएं
एक छोटी सी तारीफ और अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताना उनका पूरा दिन बेहतर बना सकता है। जब आप उन्हें बताते हैं कि उनकी कौन-सी बात आपको अच्छी लगती है या आप उनकी किस चीज की कद्र करते हैं, तो उन्हें रिश्ते में अपनी अहमियत महसूस होती है।
इसके लिए हमेशा कोई बड़ा सरप्राइज देने की जरूरत नहीं है। सुबह घर से निकलते समय पार्टनर के लिए एक छोटा सा लव नोट छोड़ सकते हैं या दिन में अचानक एक प्यारा सा मैसेज भेज सकते हैं। जैसे- "आज तुम बहुत अच्छे लग रहे हो" या "तुम्हारा मेरे साथ होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"
इसे भी पढ़ें: Vacation Sex Tips: ट्रिप के दौरान कैसे करें रोमांस, होटल रूम से लेकर टाइमिंग तक रखें इन बातों का ध्यान
पार्टनर की बात ध्यान से सुनें
इमोशनल इंटीमेसी बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है कि जब पार्टनर आपसे बात करे तो उसकी बात को ध्यान से सुनें। हर बार समस्या का समाधान बताना जरूरी नहीं होता। कई बार इंसान सिर्फ इतना चाहता है कि कोई उसकी बात समझे और बिना जज किए उसे सुने।
इसलिए जब पार्टनर अपने ऑफिस, परिवार या किसी निजी परेशानी के बारे में बात करे तो मोबाइल या दूसरी चीजों में व्यस्त होने के बजाय उसे पूरा ध्यान दें।
अपनी भावनाएं भी शेयर करें
रिश्ता तभी मजबूत होता है जब दोनों लोग एक-दूसरे के सामने अपनी भावनाएं खुलकर रख सकें। अगर आप किसी बात से परेशान हैं, डर रहे हैं या किसी चीज को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो उसे मन में दबाकर रखने के बजाय पार्टनर से बात करें।
अपनी कमजोरियां शेयर करने से रिश्ता कमजोर नहीं होता, बल्कि दोनों के बीच भरोसा और बढ़ सकता है। इससे पार्टनर को भी आपको बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है।
साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं
एक ही घर में रहना और साथ में समय बिताना दो अलग चीजें हैं। अगर दोनों अपने-अपने मोबाइल, काम या दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं तो धीरे-धीरे भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।
इसलिए रोजाना कुछ समय ऐसा जरूर निकालें जब दोनों बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के साथ बैठकर बात कर सकें। साथ में खाना खाना, टहलने जाना, चाय पीते हुए बातचीत करना या बस कुछ देर एक-दूसरे के साथ बैठना भी रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: हर बार गलत इंसान से प्यार हो जाता है? Dating Coach के ये 6 नियम बदल देंगे आपकी Love Life
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें
पार्टनर की छोटी-छोटी पसंद और जरूरतों को याद रखना भी प्यार जताने का एक अच्छा तरीका है। उन्हें किस तरह की चाय पसंद है, उन्हें कौन-सी फिल्म अच्छी लगती है या किसी खास दिन उन्हें किस चीज की जरूरत होती है, इन छोटी बातों का ध्यान रखना उन्हें स्पेशल महसूस करा सकता है।
बहस के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करें
हर रिश्ते में मतभेद होना सामान्य है, लेकिन बहस के दौरान एक-दूसरे को नीचा दिखाना, पुरानी बातें निकालना या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना रिश्ते में भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है। कोशिश करें कि समस्या पर बात हो, एक-दूसरे पर हमला न हो। अगर गुस्सा बहुत ज्यादा है तो कुछ समय शांत रहने के बाद बातचीत करना बेहतर हो सकता है।
भरोसा और सुरक्षा का एहसास दें
इमोशनल इंटीमेसी के लिए पार्टनर को यह महसूस होना जरूरी है कि वह आपके सामने खुद को खुलकर व्यक्त कर सकता है। उसकी बातों का मजाक उड़ाने, उसकी भावनाओं को नजरअंदाज करने या उसकी निजी बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
जब पार्टनर को भरोसा होता है कि उसकी बातें सुरक्षित हैं और उसे बिना जज किए सुना जाएगा, तो वह धीरे-धीरे अपने मन की बातें और ज्यादा खुलकर शेयर करता है।
आखिर में ये याद रखें
इमोशनल इंटीमेसी किसी रिश्ते की मजबूत नींव की तरह होती है। प्यार सिर्फ साथ रहने या एक-दूसरे के करीब आने से नहीं बढ़ता, बल्कि समझने, सुनने, सम्मान देने और भावनाओं को महत्व देने से भी बढ़ता है। रिश्ते में छोटी-छोटी कोशिशें लंबे समय में कपल के बीच गहरा जुड़ाव और भरोसा बनाने में मदद कर सकती हैं।
अगर आप बार-बार ऐसे लोगों के साथ रिश्ते में आ जाते हैं जो आपके लिए सही नहीं होते, तो आपको अपनी डेटिंग अप्रोच पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। डेटिंग के कोई तय नियम नहीं होते, लेकिन कुछ बातों को शुरुआत से ध्यान में रखकर आप गलत रिश्तों में फंसने से बच सकते हैं और अपने लिए सही पार्टनर चुनने में मदद पा सकते हैं। रिलेशनशिप कोच जावल भट्ट ने कुछ ऐसे डेटिंग रूल्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा स्पष्ट फैसला ले सकते हैं।
सही रिश्ते के लिए करें डेटिंग
अगर आपका मकसद शादी और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता है, तो शुरुआत में ही यह बात खुद के लिए स्पष्ट रखें। ऐसे व्यक्ति को डेट करने से बचें जो रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है और सिर्फ देखते हैं आगे क्या होता है वाली सोच रखता है। इससे शुरुआत में ही आपको सामने वाले की सोच समझने में मदद मिलेगी।
रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं
किसी को डेट करते समय तुरंत यह सोचने की जरूरत नहीं है कि यह रिश्ता आगे शादी तक पहुंचेगा या नहीं। चीजों को थोड़ा समय दें और सामने वाले को समझने की कोशिश करें। धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ाने से आपको व्यक्ति की आदतों, सोच और व्यवहार को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Vacation Sex Tips: ट्रिप के दौरान कैसे करें रोमांस, होटल रूम से लेकर टाइमिंग तक रखें इन बातों का ध्यान
रिश्ते में खुद को न बदलें
किसी को पसंद करने के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। डेटिंग के दौरान अपने असली स्वभाव के साथ रहें और अपनी पसंद-नापसंद को खुलकर सामने रखें। रिश्ते में ईमानदार और असली रहना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता आपकी वास्तविक पहचान और समझ पर ही टिकता है।
कमिटमेंट से पहले फिजिकल होने से बचें
रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी को लेकर भी अपनी सीमाएं पहले से तय करना जरूरी है। अगर आप गंभीर और कमिटेड रिलेशनशिप चाहते हैं, तो फिजिकल होने से पहले रिश्ते को लेकर दोनों की सहमति और कमिटमेंट को समझ लें। अपनी बाउंड्रीज के बारे में सामने वाले से साफ बात करने में झिझकें नहीं।
कमिटमेंट को लेकर शुरुआत में ही स्पष्ट रहें
रिश्ता शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि दोनों लोग इसे किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। अगर आप लंबे समय का रिश्ता चाहते हैं, तो शुरुआत में ही अपने मन की बात स्पष्ट कर सकते हैं। इससे बाद में कमिटमेंट को लेकर होने वाली गलतफहमी से बचने में मदद मिल सकती है।
पुराने रिश्तों का असर नए रिश्ते पर न पड़ने दें
अगर पिछले रिश्ते में आपको चोट लगी है, तो नए रिश्ते में जाने से पहले अपने पुराने अनुभवों पर काम करना जरूरी है। कई बार पुराने रिश्तों का दर्द और अटैचमेंट पैटर्न नए रिश्ते में भी दोहरने लगता है। इसलिए अपनी भावनाओं को समझें और कोशिश करें कि पुराने रिश्ते की गलतियां नए पार्टनर के साथ दोबारा न हों।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
अपने लिए जरूरी बातों को पहले से तय करें
हर व्यक्ति के लिए रिश्ते में कुछ चीजें बेहद जरूरी होती हैं, जिनसे वह समझौता नहीं करना चाहता। इन्हें पहले से पहचानें और फिर समय के साथ देखें कि जिस व्यक्ति को आप डेट कर रहे हैं, उसकी सोच और आपकी जरूरतें कितनी मिलती हैं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए कंपैटिबल हैं या नहीं।
अगर आपकी सेक्स लाइफ थोड़ी बोरिंग या एक जैसी हो गई है, तो पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना अच्छा आइडिया हो सकता है। रोज की भागदौड़ से दूर छुट्टियों का माहौल आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देता है। नए माहौल में रोमांस और नजदीकियां रिश्ते में एक नई ताजगी ला सकती हैं।
लेकिन छुट्टियों में इंटीमेसी को बेहतर बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 आसान टिप्स, जो आपके कपल टाइम को और खास बना सकते हैं।
अपनी पसंद की चीजें साथ लेकर जाएं
अगर आपके लिए कोई खास चीज रोमांटिक माहौल बनाने में मदद करती है, तो उसे ट्रिप पर साथ ले जा सकते हैं। यह आपकी पसंद की कोई रोमांटिक एक्सेसरी, परफ्यूम, आरामदायक नाइटवियर या दूसरी पसंदीदा चीज हो सकती है। ध्यान रखें कि जो भी चीज आप इस्तेमाल करें, उसमें दोनों पार्टनर की सहमति और सहजता सबसे जरूरी है।
सिर्फ बेड तक सीमित न रहें
होटल का कमरा सिर्फ सोने के लिए नहीं होता। छुट्टियों में आप कमरे के माहौल को थोड़ा अलग और रोमांटिक बना सकते हैं। कमरे की लाइटिंग, खुशबू और म्यूजिक जैसी छोटी चीजें भी मूड को बेहतर कर सकती हैं। हालांकि, किसी भी तरह की एक्टिविटी में होटल की संपत्ति और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
दोपहर का समय भी आजमाएं
रोजमर्रा की जिंदगी में कपल्स अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या के हिसाब से ही इंटीमेट होते हैं। छुट्टियों में आपके पास समय की थोड़ी ज्यादा आजादी होती है। इसलिए अगर आमतौर पर आपके पास सिर्फ रात या सुबह का समय होता है, तो छुट्टी के दौरान दिन में भी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताया जा सकता है।
जल्दबाजी न करें
काम, घर और रोज की जिम्मेदारियों के बीच कपल्स के पास अक्सर एक-दूसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं होता। छुट्टियां इस रफ्तार को थोड़ा धीमा करने का अच्छा मौका देती हैं। एक-दूसरे के साथ आराम से समय बिताएं, बातचीत करें और बिना किसी जल्दबाजी के पल को एंजॉय करें। यहां मकसद किसी तरह का दबाव बनाना नहीं, बल्कि साथ में अच्छा समय बिताना है।
छुट्टियों में काम को थोड़ा दूर रखें
अगर आप छुट्टियों पर भी लगातार ईमेल, ऑफिस चैट या काम के मैसेज चेक करते रहेंगे, तो आपका दिमाग पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाएगा। इसलिए जहां संभव हो, काम से ब्रेक लें। लैपटॉप और ऑफिस नोटिफिकेशन को कुछ समय के लिए दूर रखना आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे पर ध्यान देने में मदद कर सकता है।
अपने शरीर और भावनाओं पर ध्यान दें
छुट्टियां खुद को रिलैक्स करने और अपने पार्टनर के साथ जुड़ने का अच्छा समय होती हैं। अपने आसपास के माहौल को महसूस करें और पार्टनर के साथ बिताए जा रहे समय पर ध्यान दें। नए माहौल, नई जगह और पार्टनर की मौजूदगी को महसूस करने से रोमांटिक कनेक्शन और बेहतर हो सकता है।
ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं
इंटीमेसी के दौरान ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल आराम और सुविधा बढ़ाने में मदद कर सकता है। खासतौर पर अगर ड्रायनेस या असहजता महसूस हो रही हो, तो सही ल्यूब्रिकेंट उपयोगी हो सकता है। ट्रिप पर जाने से पहले इसे साथ रखना भी एक अच्छा विकल्प है। अगर किसी प्रोडक्ट से जलन या परेशानी हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें।
खुद को पूरी तरह रिलैक्स रखें
कई बार इंटीमेसी के दौरान लोग काम, तनाव या दूसरी बातों के बारे में सोचते रहते हैं। इससे वे उस पल को पूरी तरह एंजॉय नहीं कर पाते। छुट्टियों में खुद को थोड़ा रिलैक्स करने की कोशिश करें। किसी तरह की परफॉर्मेंस या उम्मीद का दबाव न बनाएं और अपने पार्टनर के साथ सहज तरीके से समय बिताएं।
इसे भी पढ़ें: Couples Special: बोरिंग Sex Life को रोमांचक बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 नई Sex Positions
यह न गिनें कि कितनी बार इंटीमेट हुए
छुट्टियों में ज्यादा रोमांस होना अच्छी बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको हर दिन या बार-बार इंटीमेट होना ही चाहिए। हर कपल की पसंद और कम्फर्ट अलग होता है। इसलिए खुद पर या पार्टनर पर कोई दबाव न डालें। अगर छुट्टी के माहौल में ढलने में थोड़ा समय लग रहा है, तो यह बिल्कुल सामान्य है।
कुछ नया आजमाने की कोशिश करें
छुट्टियां रिश्ते में कुछ नया करने का अच्छा मौका हो सकती हैं। आप कोई नया रोमांटिक आइडिया, नई एक्टिविटी या ऐसी चीज आजमा सकते हैं जिसे दोनों पार्टनर पहले से करने की इच्छा रखते हों। लेकिन यहां भी दोनों की सहमति और सहजता सबसे जरूरी है। अगर किसी एक पार्टनर को कोई चीज पसंद नहीं है, तो उसे करने का दबाव नहीं होना चाहिए।
छुट्टियों में रोमांस का असली मतलब
वेकेशन सेक्स या छुट्टियों में इंटीमेसी का मतलब सिर्फ सेक्स नहीं है। असल में यह अपने पार्टनर के साथ बिना रोजमर्रा के तनाव के क्वालिटी टाइम बिताने और रिश्ते में नजदीकी बढ़ाने का मौका है। इसलिए छुट्टी के दौरान खुद पर किसी तरह का दबाव न डालें। साथ में घूमना, बातें करना, एक-दूसरे को समय देना और छोटे-छोटे रोमांटिक पल भी रिश्ते को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्यार हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा है, जो हमें सिर्फ किसी दूसरे इंसान के करीब नहीं लाता, बल्कि खुद को समझने का मौका भी देता है। कुछ रिश्ते पहली नजर में दिल जीत लेते हैं, तो कुछ हमें पूरी तरह बदलकर रख देते हैं। कई बार कोई रिश्ता बहुत खूबसूरत लगता है, लेकिन ज्यादा दूर तक नहीं चल पाता। वहीं कुछ रिश्ते हमें इतना कुछ सिखा जाते हैं कि उनके बाद हम प्यार और रिश्तों को बिल्कुल अलग नजर से देखने लगते हैं।
प्यार को समझने की कोशिश लंबे समय से होती रही है। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्यार की शुरुआत आकर्षण, चाहत या भावनात्मक जुड़ाव से हो सकती है। वहीं कुछ के अनुसार किसी मजबूत रिश्ते के लिए करीबियां, जुनून और एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला जरूरी होता है। इसी सोच से जुड़ा तीन तरह के प्यार का सिद्धांत (Three Loves Theory) कहता है कि जिंदगी में हमें तीन अलग तरह के प्यार का अनुभव हो सकता है और हर रिश्ता हमें अपने जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार करता है।
पहला प्यार: जो किसी सपने जैसा लगता है
पहला प्यार अक्सर किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है। दिल तेजी से धड़कता है, हर वक्त उसी इंसान के बारे में सोचने का मन करता है और ऐसा लगता है कि यही रिश्ता जिंदगी भर चलेगा। इस रिश्ते में दुनिया की हर चीज खूबसूरत नजर आती है और छोटी-छोटी बातें भी बहुत खास लगती हैं।
लेकिन अक्सर पहला प्यार हमें प्यार की असली तस्वीर से ज्यादा उसकी खूबसूरत कल्पना दिखाता है। इस रिश्ते पर लोगों की राय और आसपास का माहौल भी असर डाल सकता है। रिश्ता टूटने पर दिल बुरी तरह टूटता है, लेकिन समय के साथ इंसान संभल जाता है। पीछे मुड़कर देखने पर यही रिश्ता प्यार के बारे में पहली बड़ी सीख दे जाता है।
इसे भी पढ़ें: पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?
दूसरा प्यार: जो आपको अंदर तक बदल देता है
दूसरा प्यार अक्सर सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला होता है। इसमें प्यार के साथ जलन, शक, असुरक्षा और खोने का डर भी सामने आ सकता है। कभी रिश्ता बहुत खूबसूरत लगता है, तो कभी ऐसा महसूस होता है कि सब कुछ बिखर रहा है।
यह रिश्ता हमें हमारी उन कमजोरियों से मिलाता है, जिन्हें हम खुद से भी छिपाते रहे होते हैं। हम सामने वाले को बदलने की कोशिश करते हैं और कई बार खुद को भी उसकी पसंद के मुताबिक ढालने लगते हैं। रिश्ता चाहे चले या खत्म हो जाए, इससे मिलने वाली सीख गहरी होती है। इसके बाद इंसान को समझ आने लगता है कि उसे रिश्ते में वास्तव में क्या चाहिए और किन चीजों से समझौता नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
तीसरा प्यार: जहां सब कुछ सहज लगता है
जब इंसान पहले दो रिश्तों से मिली सीख और दर्द से बाहर निकलता है, तब जिंदगी में एक ऐसा प्यार आ सकता है जिसकी उसने शायद उम्मीद भी न की हो। इस रिश्ते में दिखावा कम और समझ ज्यादा होती है। यहां बार-बार यह साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती कि प्यार कितना गहरा है।
आप सामने वाले की कमियों और अजीब आदतों को भी आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। सबसे खास बात यह होती है कि उसके साथ रहते हुए आपको खुद को बदलने की जरूरत महसूस नहीं होती। मुश्किल आने पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि समस्या के खिलाफ खड़े होते हैं।
क्या यही होता है सच्चा प्यार?
तीन प्यार का यह सिद्धांत हर इंसान पर एक जैसा लागू हो, यह जरूरी नहीं है। किसी को जिंदगी में एक ही रिश्ता सच्चा प्यार दे सकता है, तो कोई कई रिश्तों के बाद अपने सही साथी तक पहुंच सकता है। असल बात यह है कि हर रिश्ता हमें कुछ न कुछ सिखाता है। कभी पहला प्यार हमें दिल की आवाज सुनना सिखाता है, दूसरा अपनी गलतियों और जरूरतों को समझाता है और तीसरा यह एहसास दिलाता है कि प्यार में सुकून, भरोसा और अपनापन भी उतना ही जरूरी है।
आजकल डेटिंग और रिलेशनशिप का तरीका तेजी से बदल रहा है। कई बार कोई व्यक्ति रिश्ते की शुरुआत में बहुत प्यार और अपनापन दिखाता है, लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता गहरा होने लगता है, वह अचानक दूरी बनाने लगता है। पार्टनर के इस बदलते व्यवहार से सामने वाला समझ नहीं पाता कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया।
रिलेशनशिप में इस तरह के व्यवहार को इन दिनों पफर फिशिंग (Puffer Fishing) कहा जा रहा है। इसमें व्यक्ति शुरुआत में भावनात्मक रूप से काफी जुड़ा हुआ नजर आता है, लेकिन रिश्ता गंभीर होने पर पीछे हटने लगता है।
क्या है पफर फिशिंग?
आसान भाषा में समझें तो पफर फिशिंग में कोई व्यक्ति डेटिंग के शुरुआती दौर में काफी प्यार, ध्यान और अपनापन दिखाता है। वह पार्टनर से लंबी बातें करता है, अपनी भावनाएं शेयर करता है और रिश्ते को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाता है।
लेकिन जैसे ही उसे लगता है कि रिश्ता सीरियस हो रहा है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, वह अचानक अपना व्यवहार बदल लेता है। वह कम बात करने लगता है, दूरी बनाने लगता है और उसका रवैया पहले की तुलना में ठंडा हो जाता है। इस बदलाव की वजह से दूसरा व्यक्ति अक्सर कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर रिश्ते में ऐसा क्या बदल गया।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Friendship: अलग शहर में रहने वाले दोस्त से ऐसे बनाए रखें मजबूत रिश्ता
पफर फिशिंग नाम क्यों पड़ा?
पफर फिशिंग नाम पफर फिश के व्यवहार से लिया गया है। खतरा महसूस होने पर यह मछली अपने शरीर में पानी भरकर फूल जाती है। इसके साथ ही उसके कांटे भी बाहर निकल आते हैं। इसी व्यवहार को रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है। जब किसी व्यक्ति को लगता है कि रिश्ता बहुत करीब या गंभीर हो रहा है, तो वह खुद को बचाने के लिए भावनात्मक रूप से पीछे हटने लगता है।
लोग पफर फिशिंग क्यों करते हैं?
इस तरह के व्यवहार के पीछे अलग-अलग वजहें हो सकती हैं। पहली वजह यह हो सकती है कि व्यक्ति वास्तव में किसी गंभीर रिश्ते या कमिटमेंट में दिलचस्पी नहीं रखता। इसलिए जब रिश्ता आगे बढ़ने लगता है, तो वह दूरी बनाने लगता है।
दूसरी वजह पिछले रिश्ते का खराब अनुभव भी हो सकता है। कुछ लोग पुराने रिश्ते में मिले दर्द या धोखे के बाद दोबारा भावनात्मक रूप से चोट खाने से डरते हैं। ऐसे में उन्हें कमिटमेंट अच्छा तो लगता है, लेकिन जब रिश्ता गंभीर होने लगता है तो वे खुद को बचाने के लिए पीछे हट जाते हैं।
कैसे पहचानें कि पार्टनर पफर फिशिंग कर रहा है?
पफर फिशिंग को समझने के लिए पार्टनर के व्यवहार में बार-बार होने वाले बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके कुछ सामान्य संकेत हो सकते हैं।
शुरुआत में बहुत ज्यादा जुड़ाव: रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर आपसे लगातार बात करता है, गहरी बातें शेयर करता है और आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहता है।
रिश्ता गंभीर होते ही दूरी: जैसे ही रिश्ता आगे बढ़ने लगता है या कमिटमेंट की बात आती है, पार्टनर अचानक दूरी बनाने लगता है।
मैसेज और एफर्ट कम होना: पहले तुरंत जवाब देने वाला पार्टनर बाद में मैसेज का देर से जवाब देने लगता है। बातचीत और रिश्ते में उसका एफर्ट भी कम दिखाई देने लगता है।
भविष्य की बातों से बचना: पार्टनर रिश्ते के भविष्य, शादी या साथ में आगे की जिंदगी जैसे विषयों पर बात करने से बचने लगता है।
नजदीकी के बाद अचानक बदलाव: कभी-कभी भावनात्मक या रोमांटिक रूप से करीब आने के बाद पार्टनर अचानक ठंडा व्यवहार करने लगता है और दूरी बना लेता है।
हमेशा कन्फ्यूजन में रहना: अगर आपको लगातार यह समझ नहीं आ रहा कि पार्टनर आपके साथ रहना चाहता है या नहीं और उसका व्यवहार बार-बार बदल रहा है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
पफर फिशिंग से कैसे निपटें?
ऐसे रिश्ते में सबसे जरूरी है कि पार्टनर के व्यवहार को समझने की कोशिश करें और खुलकर बातचीत करें। हर बार दूरी बनाने का मतलब यह नहीं होता कि व्यक्ति जानबूझकर पफर फिशिंग कर रहा है। कभी-कभी व्यक्तिगत तनाव, पुराने रिश्तों का असर या कमिटमेंट का डर भी इसके पीछे हो सकता है। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पार्टनर से साफ बातचीत करना बेहतर है। रिश्ते में प्यार के साथ स्पष्ट बातचीत, भरोसा और दोनों की सहमति भी जरूरी होती है।
बचपन और कॉलेज के दिनों में दोस्तों से मिलना काफी आसान होता था। लेकिन जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है, नौकरी, शादी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। कई बार दोस्त भी अलग-अलग शहरों में रहने लगते हैं। ऐसे में जिस दोस्त से कभी रोज मुलाकात होती थी, उससे बात करने के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपका बेस्ट फ्रेंड भी आपसे दूर किसी दूसरे शहर में रहता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपकी दोस्ती भी दूर हो जाए। कुछ छोटी-छोटी कोशिशों से लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को आज भी मजबूत रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
क्वालिटी टाइम को दें ज्यादा महत्व
नौकरी और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच हर दिन घंटों बात करना संभव नहीं होता। इसलिए खुद पर रोज बात करने का दबाव न बनाएं। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट भी खुलकर बात कर लेना काफी हो सकता है। इससे आप दोनों एक-दूसरे का हाल जान पाएंगे और रोज बात न कर पाने की चिंता भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: Long Distance Relationship में बढ़ रही हैं दूरियां? नजदीकियां बढ़ाने में मदद कर सकता है Phone Sex
रोजमर्रा की छोटी बातें भी करें शेयर
कई लोग सोचते हैं कि कोई बड़ी बात होगी, तभी दोस्त को फोन या मैसेज करेंगे। लेकिन दोस्ती सिर्फ बड़ी खबरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अगर दिन में कुछ मजेदार हुआ, कोई फनी फोटो दिखी या कोई पुरानी याद अचानक याद आ गई, तो उसे अपने दोस्त के साथ शेयर करें। कभी कोई मजेदार वीडियो भेज दें या छोटा सा वॉइस नोट कर दें। ऐसी छोटी चीजें दूर रहने के बावजूद दोस्ती में वही पुरानी गर्माहट बनाए रखती हैं।
डिजिटल हैंगआउट करें प्लान
हर बार सिर्फ फोन पर बात करना थोड़ा बोरिंग हो सकता है। ऐसे में ऑनलाइन साथ समय बिताने के नए तरीके खोजें। आप दोनों मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं, लूडो या चेस जैसे ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं या वीडियो कॉल पर बैठकर पुरानी तस्वीरें और यादें शेयर कर सकते हैं। इस तरह की छोटी एक्टिविटीज लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप को मजेदार बनाए रखती हैं।
इसे भी पढ़ें: Marriage से पहले Partner के साथ कम्पेटिबिलिटी परखने के लिए Relationship Coach ने दी ये सलाह
दोस्त से ज्यादा उम्मीदें न रखें
एडल्ट फ्रेंडशिप में एक-दूसरे की जिंदगी और जिम्मेदारियों को समझना बहुत जरूरी है। अगर दोस्त आपके मैसेज का तुरंत जवाब नहीं दे रहा है, तो इसे पर्सनली न लें। हो सकता है वह काम या किसी दूसरी जिम्मेदारी में व्यस्त हो। हर मैसेज का तुरंत रिप्लाई या रोज फोन करने की उम्मीद रखने के बजाय एक-दूसरे को स्पेस दें। मजबूत दोस्ती में भरोसा और समझ बहुत जरूरी होती है।
जब मिलें तो उस समय को बनाएं खास
दूर रहने वाले दोस्तों के साथ कुछ महीनों में एक बार मिलने की कोशिश जरूर करें। आप साथ में किसी ट्रिप पर जा सकते हैं या एक-दूसरे के घर जाकर कुछ दिन बिता सकते हैं। मुलाकात के दौरान मूवी, डिनर या कोई फन एक्टिविटी प्लान करें। चाहें तो पुराने दोस्तों के साथ भी मिलने का प्लान बनाया जा सकता है। साथ बिताया गया यह क्वालिटी टाइम दोस्ती को फिर से उसी पुराने अंदाज में ले आता है।
आखिर में, दूरी चाहे कितनी भी हो, अगर दोस्ती में भरोसा, समझ और थोड़ी सी कोशिश बनी रहे तो रिश्ते को मजबूत रखा जा सकता है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप यानी ऐसा रिश्ता जिसमें कपल एक-दूसरे से दूर रहते हैं, कई बार मुश्किल हो सकता है। दूरी की वजह से मिलना कम हो जाता है और कई बार भावनात्मक नजदीकी भी कम महसूस होने लगती है। लेकिन अगर पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात करें और रिश्ते में जुड़ाव बनाए रखें, तो दूरी रिश्ते को कमजोर करने के बजाय उसे और मजबूत कर सकती है।
ऐसे रिश्ते में फोन पर प्यार भरी और निजी बातचीत भी पार्टनर्स के बीच नजदीकी बढ़ाने का एक तरीका हो सकती है। इसे आमतौर पर फोन सेक्स (Phone Sex) कहा जाता है। यह सेक्सटिंग की तरह ही है, लेकिन इसमें टेक्स्ट मैसेज की जगह आवाज और बातचीत के जरिए इंटिमेसी महसूस की जाती है।
फोन सेक्स क्या है?
फोन सेक्स का मतलब फोन कॉल के दौरान पार्टनर्स के बीच आपसी सहमति से होने वाली निजी और सेक्स टॉक है। इसमें दोनों लोग अपनी भावनाओं, इच्छाओं और कल्पनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।
चूंकि इसमें पार्टनर्स एक-दूसरे के सामने नहीं होते, इसलिए आवाज, बोलने का तरीका, रुकना और बातचीत का अंदाज काफी अहम हो जाता है। कुछ कपल इसे केवल रोमांटिक बातचीत तक रखते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी निजी इच्छाओं और फैंटेसी के बारे में भी बात करते हैं। इसका सबसे जरूरी हिस्सा है कि दोनों पार्टनर इस बातचीत के लिए सहज और तैयार हों। इसे भी पढ़ें: Marriage से पहले Partner के साथ कम्पेटिबिलिटी परखने के लिए Relationship Coach ने दी ये सलाह
फोन सेक्स कैसे करें?
अगर आपने पहले कभी फोन सेक्स ट्राई नहीं किया है, तो शुरुआत में थोड़ा अजीब या झिझक भरा महसूस हो सकता है। लेकिन इसके लिए कोई तय नियम या स्क्रिप्ट नहीं होती। सबसे जरूरी है कि बातचीत स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़े और दोनों पार्टनर सहज महसूस करें।
सबसे पहले सहमति जरूरी है: किसी भी तरह की सेक्स टॉक शुरू करने से पहले पार्टनर की सहमति लेना जरूरी है। आप सीधे पूछ सकते हैं कि क्या वह इस तरह की रोमांटिक या निजी बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर पार्टनर असहज महसूस करे या मना करे, तो उस पर किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। दोनों लोगों की इच्छा और सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है।
धीरे-धीरे शुरुआत करें: बातचीत शुरू होते ही सीधे सेक्स पर जाने की जरूरत नहीं है। पहले सामान्य या रोमांटिक बातें करें। किसी पुरानी खूबसूरत याद, साथ बिताए समय या एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं के बारे में बात करना अच्छा तरीका हो सकता है। धीरे-धीरे बातचीत का माहौल निजी हो सकता है। आवाज का अंदाज, छोटे-छोटे पॉज और बातचीत में उत्सुकता भी नजदीकी महसूस कराने में मदद कर सकती है।
अपनी भावनाओं के बारे में बात करें: फोन सेक्स में सिर्फ यह बताना जरूरी नहीं है कि आप क्या करना चाहते हैं। इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप उस समय कैसा महसूस कर रहे हैं। अपनी भावनाओं, पसंद और कल्पनाओं के बारे में पार्टनर से बात करने से बातचीत ज्यादा निजी और जुड़ी हुई महसूस हो सकती है। यहां कल्पना की भी बड़ी भूमिका होती है, क्योंकि पार्टनर्स एक-दूसरे के करीब मौजूद नहीं होते।
अपनी पसंद के अनुसार आगे बढ़ें: कुछ कपल इस तरह की बातचीत के दौरान खुद को छूना या मास्टरबेशन करना पसंद कर सकते हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव तक इसे रखना पसंद करते हैं। दोनों ही तरीके ठीक हैं। इसका कोई तय लक्ष्य नहीं है। यह एक-दूसरे के करीब महसूस करने, अपनी इच्छाओं को समझने या साथ में एक निजी अनुभव शेयर करने का तरीका हो सकता है।
बातचीत के बाद भी जुड़े रहें: कॉल खत्म होते ही बातचीत अचानक खत्म करने के बजाय कुछ समय एक-दूसरे से सामान्य बातें करें। हंसी-मजाक, प्यार भरी बातें या कुछ देर फोन पर चुपचाप जुड़े रहना भी अच्छा महसूस करा सकता है। इससे बातचीत सिर्फ एक निजी अनुभव न रहकर रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव का हिस्सा बन सकती है।
फोन सेक्स में प्राइवेसी का रखें ध्यान: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फोन पर निजी बातचीत करते समय प्राइवेसी का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ऐसी बातचीत या निजी तस्वीरें तभी शेयर करें जब दोनों पार्टनर पूरी तरह सहज हों। बिना अनुमति किसी निजी बातचीत या तस्वीर को रिकॉर्ड या शेयर नहीं करना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Couples Special: बोरिंग Sex Life को रोमांचक बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 नई Sex Positions
क्या फोन सेक्स रिश्ते को मजबूत कर सकता है?
अगर दोनों पार्टनर इसके लिए तैयार हैं, तो फोन सेक्स रिश्ते में नजदीकी और जुड़ाव बढ़ाने का एक तरीका हो सकता है। खासकर तब, जब दूरी की वजह से पार्टनर्स नियमित रूप से मिल नहीं पाते। हालांकि, मजबूत रिश्ते के लिए सिर्फ निजी बातचीत ही काफी नहीं है। एक-दूसरे से खुलकर बात करना, भरोसा रखना, भावनाओं को समझना और सीमाओं का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है।
शादी जिंदगी का एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोग सिर्फ खुशियों के पल ही नहीं, बल्कि तनाव, असहमति, जिम्मेदारियां और मुश्किल समय भी साथ निभाते हैं। इसलिए शादी से पहले सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि आप दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद है या आपकी पसंद-नापसंद मिलती है। असली सवाल यह है कि मुश्किल परिस्थितियों में आप दोनों एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
शादी से पहले कम्पेटिबिलिटी को समझना जरूरी
रिलेशनशिप कोच, मोटिवेटर और लेखक जवाल भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को शादी से पहले पार्टनर के साथ कम्पेटिबिलिटी यानी आपसी तालमेल को समझने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि शादी चाहे अरेंज हो या लव मैरिज, कुछ बातों को पहले से समझना बेहद जरूरी है।
सिर्फ पसंद और लाइफस्टाइल का मिलना कम्पेटिबिलिटी नहीं
जवाल भट्ट के मुताबिक, कम्पेटिबिलिटी का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि दोनों के शौक एक जैसे हों, दोनों की पसंद मिलती हो, एक-दूसरे के साथ अच्छी वाइब आती हो या लाइफस्टाइल और सैलेरी एक जैसी हो। असली कम्पेटिबिलिटी उन साधारण और कभी-कभी उबाऊ लगने वाली परिस्थितियों में नजर आती है, जहां रिश्ते की वास्तविक समझ सामने आती है। इसे भी पढ़ें: Couples Special: बोरिंग Sex Life को रोमांचक बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 नई Sex Positions
तनाव में पार्टनर का व्यवहार कैसा होता है?
शादी से पहले यह समझना जरूरी है कि आपका पार्टनर तनाव के समय किस तरह व्यवहार करता है। जब चीजें उसके मन मुताबिक नहीं होतीं, तब उसका रवैया कैसा रहता है? क्या वह गुस्सा करता है, बात करना बंद कर देता है या फिर शांत होकर परिस्थिति को समझने की कोशिश करता है? ऐसे समय का व्यवहार रिश्ते के बारे में काफी कुछ बता सकता है।
नाराजगी में बातचीत कैसे होती है?
हर रिश्ते में मतभेद होना सामान्य है। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि नाराज होने पर दोनों एक-दूसरे से किस तरह बात करते हैं। क्या वे अपनी बात सम्मान के साथ रखते हैं या गुस्से में सामने वाले को नीचा दिखाने लगते हैं? किसी भी रिश्ते में असहमति के दौरान बातचीत का तरीका बहुत मायने रखता है।
क्या पार्टनर आपकी बात सुनता है?
सिर्फ अपनी बात कहना और सामने वाले की बात सुनना, दोनों अलग चीजें हैं। जवाल भट्ट इस बात पर भी जोर देते हैं कि यह देखना जरूरी है कि आपका पार्टनर आपकी बात सच में सुनता है या सिर्फ अपनी बारी आने का इंतजार करता है। किसी रिश्ते में एक-दूसरे को समझने के लिए सुनना उतना ही जरूरी है जितना अपनी बात कहना।
समस्या आने पर रिश्ता बचाने की कोशिश या हार मान लेना?
रिश्ते में परेशानियां और गलतफहमियां आ सकती हैं। ऐसे समय में यह देखना जरूरी है कि पार्टनर समस्या को सुलझाने और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करता है या छोटी-सी परेशानी के बाद हार मान लेता है। रिश्ते को निभाने की इच्छा और समस्या को मिलकर सुलझाने की कोशिश कम्पेटिबिलिटी का अहम हिस्सा है।
फीडबैक मिलने पर रक्षात्मक तो नहीं हो जाते?
अपने पार्टनर से अपनी गलती या किसी व्यवहार को लेकर फीडबैक मिलना किसी को भी अच्छा नहीं लग सकता। लेकिन क्या पार्टनर बिना तुरंत डिफेंसिव हुए आपकी बात समझने की कोशिश करता है? अपनी कमियों को स्वीकार करना और जरूरत पड़ने पर खुद में बदलाव लाने की कोशिश करना एक मजबूत रिश्ते की निशानी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: सेक्स के बारे में बार-बार सोचते हैं, लेकिन करने की इच्छा नहीं होती, क्यों?
सिर्फ एक्साइटमेंट नहीं, रिश्ते में सुरक्षा भी जरूरी
जवाल भट्ट की इस सलाह का सबसे अहम हिस्सा यह है कि अगर आपको अपने पार्टनर के साथ बहुत एक्साइटमेंट महसूस होती है, लेकिन आप उससे असहमति जताने में सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो इसे कम्पेटिबिलिटी नहीं कहा जा सकता। किसी भी मजबूत रिश्ते में प्यार और आकर्षण के साथ यह भरोसा भी होना चाहिए कि आप बिना डर अपनी बात रख सकते हैं।
शादी से पहले इसलिए सिर्फ यह सवाल न पूछें कि क्या हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं? बल्कि यह भी समझने की कोशिश करें कि क्या हम मुश्किल समय में एक-दूसरे को समझ और सम्मान दे पाएंगे? क्योंकि रिश्ते की असली परीक्षा अच्छे समय में नहीं, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में होती है।
अगर आपकी सेक्स लाइफ में एक जैसा रूटीन बन गया है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कभी-कभी छोटी-सी वैरायटी भी अनुभव को खास बना सकती है। हर बार एक ही पोजीशन या तरीके को दोहराने के बजाय नए एंगल और अलग पोजीशन आजमाने से पार्टनर्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ सकता है। मिशनरी एक क्लासिक पोजीशन है और इसे पसंद करने की अपनी वजह है। लेकिन अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो इन पोजीशन को ट्राई किया जा सकता है।
सबसे जरूरी है आराम और सहमति
सबसे पहले, नई पोजीशन आजमाते समय दोनों पार्टनर्स की सहमति और आराम सबसे जरूरी है। अगर किसी पोजीशन में दर्द, असहजता या असुरक्षा महसूस हो, तो उसे तुरंत रोक देना बेहतर है। सेक्स लाइफ में वैरायटी का मकसद आराम और आपसी जुड़ाव के साथ नए अनुभव लेना है, न कि किसी पोजीशन को जबरदस्ती करना।
द बी (The Bee)
इस पोजीशन में दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे के काफी करीब रहते हैं और सामान्य आगे-पीछे की गति के बजाय अलग तरह की मूवमेंट और एंगल आजमाए जाते हैं।
फायदे: यह पोजीशन उन कपल्स को पसंद आ सकती है जो ज्यादा क्लोज कॉन्टैक्ट और अलग तरह के सेंसेशन का अनुभव करना चाहते हैं।
नुकसान: शुरुआत में सही एंगल और तालमेल बनाने में थोड़ा समय लग सकता है।
बदलाव: ज्यादा आराम और सपोर्ट के लिए हिप्स के नीचे तकिया या वेज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: सेक्स के बारे में बार-बार सोचते हैं, लेकिन करने की इच्छा नहीं होती, क्यों?
द ट्विस्टर (The Twister)
इसमें दोनों पार्टनर्स करवट लेकर एक-दूसरे के करीब रहते हैं। शरीर की स्थिति थोड़ी मुड़ी हुई होती है, जिससे सामान्य पोजीशन की तुलना में अलग एंगल मिलता है।
फायदे: अगर आप अपनी सामान्य सेक्स पोजीशन से बोर हो चुके हैं, तो यह बिना ज्यादा मेहनत के अनुभव में बदलाव ला सकती है।
नुकसान: शरीर की लंबाई और बनावट के हिसाब से आरामदायक एंगल खोजने में थोड़ा समय लग सकता है।
बदलाव: शुरुआत या अंत एक सामान्य साइड-बाय-साइड पोजीशन से करना इसे ज्यादा आरामदायक बना सकता है। जरूरत के मुताबिक सेक्स पिलो या वेज का सहारा भी लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Musafir Cafe Relationship Advice: अगर आज किसी और से प्यार है, तो एक्स की याद क्यों आती है?
लाइफ राफ्ट (Life Raft)
यह पोजीशन पूल में की जाती है और इसके लिए ऐसा मजबूत फ्लोट जरूरी है जो शरीर का वजन सुरक्षित तरीके से संभाल सके। इसमें दोनों पार्टनर्स को संतुलन और सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए।
फायदे: पानी शरीर के वजन को कुछ हद तक सपोर्ट करता है, जिससे यह सामान्य बेडरूम पोजीशन से बिल्कुल अलग अनुभव दे सकती है।
नुकसान: इसके लिए पर्याप्त प्राइवेसी, सुरक्षित जगह और सही उपकरण की जरूरत होती है। पूल के आसपास फिसलने या संतुलन बिगड़ने का खतरा भी ध्यान में रखना चाहिए।
बदलाव: अलग एंगल के लिए शरीर की स्थिति बदली जा सकती है, लेकिन हर बदलाव में आराम और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
स्टैंड एंड कैरी (Stand and Carry)
इसमें एक पार्टनर खड़ा रहता है और दूसरा उसके करीब रहकर शरीर को सपोर्ट देता है। यह पोजीशन दोनों के बीच काफी क्लोज कॉन्टैक्ट और आई कॉन्टैक्ट की गुंजाइश देती है।
फायदे: इसमें पार्टनर्स के बीच नजदीकी और रोमांटिक कनेक्शन ज्यादा महसूस हो सकता है।
नुकसान: इसे लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल हो सकता है और संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है।
बदलाव: अगर ज्यादा सपोर्ट चाहिए तो दीवार का सहारा लिया जा सकता है। इससे शरीर पर पड़ने वाला दबाव भी कम हो सकता है।
कई लोगों के मन में दिनभर सेक्स से जुड़े विचार आते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि वे किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। कई बार ऐसे विचार सिर्फ दिमाग में चलते रहते हैं और व्यक्ति उन्हें लेकर खुद भी उलझन में रहता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले यह समझ लें कि आप अकेले नहीं हैं। तनाव, एंग्जायटी या मानसिक दबाव के दौरान बहुत से लोगों के मन में ऐसे विचार आ सकते हैं। यह इंसानी दिमाग की एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है।
सेक्स के बारे में सोचना और सेक्स की इच्छा होना, दोनों अलग बातें हैं
बहुत से लोग इन दोनों बातों को एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेक्स के बारे में विचार आना एक मानसिक प्रक्रिया है। ये विचार बिना किसी कोशिश के अचानक आ सकते हैं और कई बार आपका उन पर कोई कंट्रोल भी नहीं होता। सेक्स की इच्छा का मतलब है कि आप वास्तव में किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं।
इसे एक आसान उदाहरण से समझिए। मान लीजिए किसी व्यक्ति के मन में पूरे दिन पिज्जा या बर्गर खाने का ख्याल आता रहे, लेकिन जब खाने का समय आए तो वह हेल्दी खाना ही चुने। यानी किसी चीज के बारे में सोचने और उसे करने की इच्छा होना, दोनों अलग बातें हैं। इसे भी पढ़ें: Musafir Cafe Relationship Advice: अगर आज किसी और से प्यार है, तो एक्स की याद क्यों आती है?
आखिर ऐसा क्यों होता है?
तनाव और एंग्जायटी: जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है, तो उसका दिमाग राहत पाने या कुछ समय के लिए ध्यान भटकाने के तरीके खोजता है। ऐसे समय में सेक्स से जुड़े विचार भी आ सकते हैं क्योंकि वे कुछ देर के लिए मानसिक राहत महसूस करा सकते हैं।
बोरियत और खाली समय: अगर आपके पास करने के लिए कुछ खास नहीं है, तो दिमाग अलग-अलग तरह के विचारों में उलझ सकता है। ऐसे में सेक्स से जुड़े विचार आना भी सामान्य हो सकता है।
हार्मोन और उम्र: किशोरावस्था, युवावस्था या हार्मोन में बदलाव के दौरान भी सेक्स से जुड़े विचार बढ़ सकते हैं। यह शरीर और दिमाग के सामान्य बदलाव का हिस्सा हो सकता है।
सेक्स से जुड़ा कंटेंट बार-बार देखना: अगर कोई व्यक्ति अक्सर रोमांटिक या सेक्स से जुड़ा कंटेंट देखता है, तो उसका असर दिमाग पर पड़ सकता है। इससे ऐसे विचार पहले की तुलना में ज्यादा आने लगते हैं।
विचारों को दबाने की कोशिश: कई बार हम किसी विचार को जबरदस्ती रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर होता उल्टा है। जितना आप किसी विचार को दबाने की कोशिश करेंगे, वह उतनी ही बार वापस आ सकता है।
इन बातों को लेकर गलतफहमी न पालें
सेक्स से जुड़े विचार आने का मतलब यह नहीं है कि आपके अंदर कोई कमी है या आप गलत इंसान हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आपकी सेक्स की इच्छा बहुत ज्यादा है। इसका मतलब यह भी नहीं कि आपका अपने ऊपर कंट्रोल नहीं है और सबसे जरूरी बात, ऐसे विचार आने से किसी के चरित्र का फैसला नहीं किया जा सकता। विचार और व्यवहार दो अलग-अलग चीजें हैं।
कब बन सकती है यह चिंता की बात?
ज्यादातर मामलों में ऐसे विचार सामान्य होते हैं। लेकिन अगर ये विचार आपको लगातार परेशान करने लगें। ये आपके काम, पढ़ाई या रिश्तों पर असर डालने लगें या इतने ज्यादा हो जाएं कि उन्हें संभालना मुश्किल लगे, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या सेक्स थेरेपिस्ट से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर मदद लेने से स्थिति को बेहतर तरीके से समझा और संभाला जा सकता है।
ऐसे विचारों को कैसे संभालें?
तनाव कम करें: रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने जैसी आदतें तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं।
खुद को व्यस्त रखें: जब आपका दिन किसी काम, हॉबी या पसंदीदा गतिविधि में बीतता है, तो बेवजह आने वाले विचार भी कम हो सकते हैं।
अच्छी नींद लें: नींद पूरी न होने से तनाव और अनचाहे विचार बढ़ सकते हैं। इसलिए हर दिन पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।
विचारों से लड़ने की बजाय उन्हें आने-जाने दें: हर विचार पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता। अगर कोई विचार आए, तो उसे स्वीकार करें और उस पर ज्यादा ध्यान दिए बिना आगे बढ़ने की कोशिश करें। कई बार यही तरीका सबसे ज्यादा मदद करता है।
रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो ऐसे विचार आने पर खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी बात है कि आप अपने पार्टनर से खुलकर और ईमानदारी से बात करें। कई बार बातचीत से गलतफहमियां दूर हो जाती हैं और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनता है। इसे भी पढ़ें: Foreplay और Aftercare को भूलकर भी न करें इग्नोर, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी आपकी Sex Life
FAQs
1. क्या बार-बार सेक्स के बारे में सोचना सामान्य है?
हां। कई लोगों के मन में समय-समय पर ऐसे विचार आते हैं। यह हमेशा किसी समस्या का संकेत नहीं होता।
2. क्या इसका मतलब है कि मेरी सेक्स की इच्छा बहुत ज्यादा है?
नहीं। सेक्स के बारे में विचार आना और वास्तव में सेक्स की इच्छा होना दो अलग बातें हैं।
3. क्या तनाव की वजह से ऐसे विचार बढ़ सकते हैं?
हां। तनाव और एंग्जायटी के दौरान दिमाग कई तरह के विचारों में उलझ सकता है, जिनमें सेक्स से जुड़े विचार भी शामिल हो सकते हैं।
4. क्या ऐसे विचार रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं?
अगर ये विचार आपको परेशान करने लगें या रिश्ते में दूरी पैदा करें, तो पार्टनर से खुलकर बात करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है.
5. कब डॉक्टर या मनोवैज्ञानिक से मिलना चाहिए?
अगर ये विचार लगातार परेशान करें, रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा बनें या उन्हें संभालना मुश्किल लगे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।
एक बहुत मशहूर नॉवेल और अब इसी पर बनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'मुसाफिर कैफे' ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस सीरीज ने सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं दिखाई, बल्कि लोगों को अपने रिश्तों और भावनाओं के बारे में सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे बड़ी बहस यही है कि सुधा, चंदर और प्रीति में कौन सही था और कौन गलत?
कुछ लोगों का कहना है कि सुधा ने चंदर को छोड़कर स्वार्थ दिखाया, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि अगर चंदर अब भी सुधा को याद करता है, तो क्या वह सच में प्रीति से प्यार करता है? यही सवाल शायद उन सभी लोगों के मन में भी आता है, जिन्होंने कभी किसी रिश्ते को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की हो।
क्या एक्स को याद करना गलत है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि किसी एक्स को याद करने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप उन्हें वापस अपनी जिंदगी में चाहते हैं। कई बार हम उस इंसान को नहीं, बल्कि उस भविष्य को याद कर रहे होते हैं जिसकी हमने उसके साथ कल्पना की थी। वह सपना, वह जिंदगी, वह उम्मीद... जो कभी पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में कोई व्यक्ति अपने मौजूदा पार्टनर से पूरी ईमानदारी से प्यार करते हुए भी पुराने रिश्ते को लेकर भावुक हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: छोटी-छोटी बातें कैसे बढ़ा देती हैं दूरियां, जिससे कमजोर हो जाता है रिश्ता
क्या एक साथ दो लोगों के लिए भावनाएं हो सकती हैं?
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन इंसानी भावनाएं इतनी सीधी नहीं होतीं। हो सकता है कि चंदर प्रीति से सच्चा प्यार करता हो और फिर भी सुधा से जुड़ी कुछ अधूरी भावनाएं उसके अंदर बाकी हों। इसका मतलब यह नहीं कि वह प्रीति से कम प्यार करता है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि कुछ रिश्ते खत्म होने के बाद भी उनके असर पूरी तरह खत्म नहीं होते। भावनाएं अक्सर 'या तो यह, या फिर वह' जैसी नहीं होतीं। उनमें कई परतें होती हैं।
हर रिश्ता प्यार खत्म होने की वजह से नहीं टूटता
कई रिश्ते इसलिए नहीं टूटते कि उनमें प्यार नहीं बचा था। कभी करियर, कभी परिवार, कभी जिम्मेदारियां और कभी जिंदगी के अलग-अलग लक्ष्य दो लोगों को अलग रास्तों पर ले जाते हैं। हो सकता है चंदर और सुधा एक-दूसरे से प्यार करते रहे हों, लेकिन उस समय उनकी जरूरतें और फैसले अलग रहे हों। कई बार सिर्फ प्यार ही किसी रिश्ते को बचाने के लिए काफी नहीं होता।
कुछ रिश्ते सालों बाद भी क्यों याद आते हैं?
कुछ लोग हमारी जिंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें नहीं जातीं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। रिश्ते का बिना किसी सही अंत के खत्म हो जाना। मन में रह गए अनगिनत सवाल, जैसे "अगर ऐसा होता तो?" उस भविष्य का कभी सच न बन पाना, जिसकी हमने कल्पना की थी। कई बार अधूरी कहानी हमारे साथ रह जाती है, जरूरी नहीं कि वह इंसान भी हमारे साथ रह जाए।
एक्स को याद करने का मतलब क्या नहीं है?
अगर कभी आपके मन में अपने पुराने रिश्ते की याद आ जाए, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको अपने एक्स के पास वापस जाना चाहिए। आप अपने मौजूदा पार्टनर से प्यार नहीं करते। आप जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाए हैं। कई बार इसका मतलब सिर्फ इतना होता है कि आपकी जिंदगी का एक अध्याय पूरी तरह बंद नहीं हो पाया और आपका मन अब भी उसे समझने की कोशिश कर रहा है। इसे भी पढ़ें: Foreplay और Aftercare को भूलकर भी न करें इग्नोर, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी आपकी Sex Life
हीलिंग का मतलब भूल जाना नहीं होता
लोग अक्सर सोचते हैं कि किसी रिश्ते से आगे बढ़ने का मतलब उसे पूरी तरह भूल जाना है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। असल हीलिंग तब होती है, जब पुरानी यादें आपकी आज की जिंदगी और आपके मौजूदा रिश्ते को प्रभावित करना बंद कर दें। आप किसी बीते रिश्ते की अच्छी यादों को अपने साथ रख सकते हैं, बिना उन्हें अपने आज पर हावी होने दिए।
शायद यही वजह है कि 'मुसाफिर कैफे' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बनकर रह जाती। यह हमें याद दिलाती है कि रिश्ते हमेशा सही और गलत के दायरे में नहीं बंधते। कई बार लोग गलत नहीं होते, बस उनकी परिस्थितियां, उनका समय और उनकी जिंदगी अलग हो जाती है। और शायद प्यार की सबसे मुश्किल सच्चाई भी यही है कि किसी को याद करना और किसी से प्यार करना, हमेशा एक ही बात नहीं होती।
रिश्ता बनाना आसान हो सकता है, लेकिन उसे लंबे समय तक प्यार और भरोसे के साथ निभाना आसान नहीं होता। अक्सर लोग मानते हैं कि रिश्ते किसी बड़े झगड़े या बड़ी गलती की वजह से टूटते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर रिश्ते रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों, अनदेखी और कम होती बातचीत की वजह से कमजोर पड़ने लगते हैं।
धीरे-धीरे बढ़ती हैं दूरियां
रिश्तों में दूरियां अचानक नहीं आतीं। शुरुआत छोटी-छोटी बातों से होती है। जब पार्टनर एक-दूसरे से अपने मन की बात कहना कम कर देते हैं, तो भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब दोनों एक ही घर में रहते हुए भी जीवनसाथी की बजाय सिर्फ रूममेट की तरह महसूस करने लगते हैं।
क्या बच्चा होने से रिश्ता ठीक हो जाता है?
कई बार परिवार के बड़े सलाह देते हैं कि बच्चा होने से पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन अगर रिश्ते में पहले से ही भावनात्मक दूरी आ चुकी है, तो सिर्फ बच्चा होने से समस्या खत्म नहीं होती। उल्टा, नई जिम्मेदारियां रिश्ते पर और दबाव डाल सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Foreplay और Aftercare को भूलकर भी न करें इग्नोर, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी आपकी Sex Life
किन वजहों से कमजोर होने लगता है रिश्ता?
रिश्तों में तनाव की वजह अक्सर कोई एक बड़ी घटना नहीं होती। काम का दबाव, व्यस्त दिनचर्या, एक-दूसरे से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें और खुलकर बात न करना धीरे-धीरे दूरी बढ़ा देते हैं। कई लोग यह सोचते हैं कि उनका पार्टनर बिना कुछ कहे उनकी हर बात समझ जाएगा, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता। जब बातें मन में ही रह जाती हैं, तो गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं।
ईमानदारी के साथ रखें बात
रिश्ते में सच बोलना जरूरी है, लेकिन सच कहने का तरीका भी उतना ही अहम होता है। अपनी बात ऐसे कहें कि सामने वाले की भावनाओं का भी सम्मान बना रहे। कई बार खामोशी शांति नहीं, बल्कि रिश्ते में बढ़ती दूरी का संकेत होती है। इसलिए ऐसा माहौल बनाएं, जहां दोनों बिना डर या झिझक के अपनी बात कह सकें।
एक-दूसरे को समझना है सबसे जरूरी
हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। कोई ज्यादा भावुक होता है तो कोई व्यवहारिक। ऐसे में अपने साथी की सोच और नजरिए को समझने की कोशिश करना जरूरी है। रिश्ते में सिर्फ खुलकर बात करना ही काफी नहीं, बल्कि सही समय पर सही तरीके से बात करना भी बहुत मायने रखता है। इसे भी पढ़ें: Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा Alternative Relationship का क्रेज?
रिश्ता बचाने का सबसे आसान मंत्र
किसी भी रिश्ते में यह साबित करने से ज्यादा जरूरी है कि कौन सही है, यह देखना कि रिश्ते के लिए क्या सही है। हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं, लेकिन असहमति के बावजूद एक-दूसरे का सम्मान करना ही मजबूत रिश्ते की पहचान है।
हर दिन रिश्ते को दें थोड़ा समय
सच्चा प्यार सिर्फ सही इंसान मिलने का नाम नहीं है। असली प्यार अपने रिश्ते को हर दिन थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करने में है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान, खुलकर बातचीत और एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रख सकती है।
परफेक्ट सेक्स के लिए कोई तय नियम नहीं होते, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें पूरे अनुभव को बेहतर बना सकती हैं। वहीं, कुछ ऐसी गलतियां भी होती हैं जो कई पुरुष अनजाने में कर बैठते हैं और जिनकी वजह से उनकी पार्टनर सहज या संतुष्ट महसूस नहीं करती। अगर दोनों पार्टनर खुश और सहज हों, तभी रिश्ता और सेक्स लाइफ दोनों बेहतर बनते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में, जिनसे बचना चाहिए।
बिना तैयारी के सीधे इंटीमेट पार्ट्स पर ध्यान देना
यह सबसे आम गलतियों में से एक है। कई पुरुष बिना किसी भूमिका के सीधे इंटीमेट पार्ट्स पर ध्यान देने लगते हैं। जबकि ज्यादातर महिलाओं के लिए पूरे शरीर पर प्यार से स्पर्श करना और धीरे-धीरे माहौल बनाना ज्यादा मायने रखता है। गर्दन, पीठ, कंधे, हाथों का अंदरूनी हिस्सा और अन्य संवेदनशील जगहों पर हल्का स्पर्श उन्हें अधिक सहज और रिलैक्स महसूस करा सकता है। इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय समय लें और अपने पार्टनर को आरामदायक महसूस कराएं। इसे भी पढ़ें: Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा Alternative Relationship का क्रेज?
सिर्फ अपनी समझ पर भरोसा करना, पार्टनर की बात न सुनना
कई पुरुष यह मान लेते हैं कि उनकी पार्टनर पूरी तरह संतुष्ट है, जबकि ऐसा हमेशा नहीं होता। एक रिसर्च के अनुसार, 85% पुरुषों ने माना कि उनकी पार्टनर को ऑर्गेज्म मिला, लेकिन महिलाओं में केवल 64% ने ही ऐसा अनुभव होने की बात कही। यह अंतर बताता है कि कई बार पुरुष अपने पार्टनर के संकेत सही तरीके से नहीं समझ पाते।
सिर्फ आवाज या चेहरे के भाव देखकर अनुमान लगाने के बजाय अपने पार्टनर की बात सुनें। जरूरत पड़े तो खुलकर पूछें कि उन्हें क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं। अच्छी बातचीत रिश्ते और सेक्स लाइफ दोनों को बेहतर बनाती है।
पार्टनर की बॉडी लैंग्वेज को नजरअंदाज करना
हर बात शब्दों में नहीं कही जाती। कई महिलाएं असहज होने पर सीधे मना नहीं करतीं, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज बदल जाती है। अगर वह बार-बार अपनी पोजिशन बदल रही हैं, शांत हो गई हैं या उनके हाव-भाव बदल गए हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि वह सहज महसूस नहीं कर रही हैं। ऐसे में इन संकेतों को समझना और उसी के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया बदलना जरूरी है। सेक्स केवल शारीरिक नहीं, बल्कि आपसी समझ और संवाद का भी हिस्सा है। इसे भी पढ़ें: Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?
सेक्स के बाद तुरंत दूरी बना लेना
कई लोगों की आदत होती है कि सेक्स खत्म होते ही वे मोबाइल देखने लगते हैं, करवट लेकर सो जाते हैं या बातचीत बंद कर देते हैं। लेकिन रिसर्च बताती है कि सेक्स के बाद के कुछ मिनट भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय थोड़ी देर साथ रहना, गले लगाना, बातें करना या बस एक-दूसरे के करीब रहना रिश्ते में अपनापन बढ़ाता है। इसे ही आफ्टरकेयर कहा जाता है, जो दोनों पार्टनर्स को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस कराने में मदद करता है।
भावनात्मक जुड़ाव को नजरअंदाज करना
अच्छी सेक्स लाइफ सिर्फ शारीरिक आकर्षण पर निर्भर नहीं करती, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी उतना ही जरूरी होता है। पार्टनर की भावनाओं को समझना, उनकी आंखों में देखकर बात करना, उनका हाल पूछना और पूरी तरह उनके साथ मौजूद रहना पूरे अनुभव को बेहतर बना सकता है। जब दोनों लोग भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, तो रिश्ता भी मजबूत होता है और अंतरंग पल भी ज्यादा संतोषजनक बन जाते हैं।