जो युवा भारतीय रेलवे में नौकरी करने के सपने देख रहे, उनके लिए यह लेख बेहद ही महत्वपूर्ण है। असल में रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने RRB Station Master Recruitment 2026 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्तूबर से होगी। वहीं, उम्मीदवार 27 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु-सीमा
स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के बेस्ड पर की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
इसके लिए उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडकिल परीक्षा के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में विज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में जमा करना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षाएं के लिए बुलाया जा सकते हैं।
कितनी होगी सैलरी
भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर का पद 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अंतर्गत आता है। ऐसे में इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी हर महीने 35,400 रुपये दिया जाएगा।
एआई के दौर में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कौशल की मांग में साल 2030 तक करीब 32 फीसदी तक वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं सोशल मीडिया पर भी एआई से बनी फोटोज और वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसे में अगर इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर आपके मन में भी यह सवाल आता है कि इनको कैसे बनाया जाता है और इनके पीछे क्या कमांड होता है। तो बता दें कि यह काम प्रॉम्प्ट इंजीनियर का होता है। ऐसे में अगर आप भी एआई की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में अपना शानदार कॅरियर बना सकते हैं।
एआई इंजीनियर
एआई इंजीनियर एक तरह के आईटी पेशेवर होते हैं। जोकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर, इंटेलिजेंस एप्स और सिस्टम तैयार करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Freelancer और प्रोफेशनल्स बन रहे Digital Nomad, लैपटॉप और इंटरनेट से दुनिया भर में कर रहे काम
आसान भाषा में कहा जाए, तो जिस तरह से एक सामान्य डेवलपर बेसिक एप्स बनाते हैं, ठीक उसी तरह से एआई इंजीनियर ऐसे सिस्टम बनाते हैं, जो इंसानों की तरह सीख सकें, सोच सकें और डेटा का विश्लेषण करके निर्णय ले पाएं। एआई इंजीनियर्स द्वारा चैटजीपीटी और गूगल मैप्स जैसी तकनीकें बनाई और बेहतर की जाती हैं। इनके पास डेटा एल्गोरिदम, न्यूरल नेटवर्क और कोडिंग की अच्छी समझ होती है।
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में कॅरियर
इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए बहुत हाई लेवल कोडिंग या फिर कंप्यूटर साइंस की डिग्री की जरूरत नहीं होती है।
आई मॉडल्स और टूल्स की समझ
इस फील्ड में अपना कॅरियर बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग एआई मॉडल्स किस तरह से काम करते हैं। टेक्स्ट जनरेशन के लिए Claude, Gemini और ChatGPT, इमेज के लिए  Midjourney जैसे टूल्स के काम करने का तरीका काफी अलग होता है। ऐसे में आपको इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए इन टूल्स की लिमिटेशन्स और खूबियों को समझना और सीखना होगा कि हर मॉडल कैसे और किस तरह के निर्देशों पर बेहतर प्रतिक्रिया देता है।
प्रॉम्प्ट लिखने पर फोकस
एआई से बेहतर और सटीक काम कराने के लिए सही स्ट्रक्चर तैयार करना जरूरी है। एआई को सही कॉटेक्ट, रोल और स्पष्ट निर्देश देना आना चाहिए। इसके लिए Few-Shot, Zero-Shot और  Chain-of-Thought जैसी एडवांस्ड प्रॉम्प्टिंग तकनीकों की प्रैक्टिस करनी चाहिए। क्योंकि जितना क्लियर निर्देश होगा एआई उतना ही बेहतर रिजल्ट देगा।
भाषा क्षमता और लॉजिकल थिंकिंग
इस फील्ड में अपना बेहतर कॅरियर बनाने के लिए आपके पास हाई-लेवल कोडिंग से ज्यादा भाषा पर पकड़ और लॉजिकल थिंकिंग होनी चाहिए। एआई आपकी भावनाएं नहीं बल्कि भाषा की सटीकता को समझता है। इसलिए अपनी बात को संक्षिप्त, बिना किसी डाउन के और क्लियर लिखने की आदत डालें। जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे तार्किक हिस्सों में बांटकर एआई को समझाना एक अच्छे प्रॉम्प्ट इंजीनियर की सही पहचान होती है।
बेसिक कोडिंग और एपीआई की जानकारी
भले ही प्रॉम्प्ट इंजीनियर के फील्ड में जाने के लिए कंप्यूटर साइंस की डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन API और Python भाषा अच्छी समझ ही आपको बेहतर सफलता दिला सकती है। कई कंपनियां ऐसे प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को प्राथमिकता देती हैं, जो एआई टूल्स को अपने एप्लिकेशन्स या फिर सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेट कर सकें।
अगर आपकी ड्रीम है सैनिक स्कूल में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। बता दें कि, सैनिक स्कूल में नई वैकेंसी निकली है। चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल को एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ की जरुरत है।
इसको लेकर स्कूल की ओर से नया भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया चालू हो गई है। अब आप स्कूल को आधिकारिक वेबसाइट sschittorgarh.edu.in की सहायता से आप इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि सैनिक स्कूल चित्तोड़गढ राजस्थान, सीबीएसई इंग्लिश मीडियम से मान्यता प्राप्त है, जो सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन कार्यरत है। स्कूल ने मैथेमेटिक्स, साइंस, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस और मैस मैनेजर की पोजीशन के लिए रिक्तियां निकाली हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि ये सभी पद रेगुलर बेस पर हैं। वैसे कॉन्ट्रेक्टुअल की कोई भी पोजीशन नहीं है। जिस पोस्ट के लिए आप योग्य हैं, उस पर अप्लाई कर सकते हैं। महीने की सैलरी भी बढ़िया दी जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। यह 7वें वेतन आयोग के मुताबिक मिलेगी। डीए और अन्य भत्ते और सैनिक स्कूल सोसायटी नियमों के मुताबिक सुविधाएं दी जाएगी।
टीजीटी (मैथिमेटिक्स): लेवल-07 44,900-1,42,400/-
टीजीटी (साइंस): लेवल-07, 44900-1,42,400/-
टीजीटी (इंग्लिश): 44,900-1,42,400/-
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस): 44,900-1,42,400/-
मैस मैनेजर: 29,200-92,400/-
बता दें कि, सैनिक स्कूल में इस भर्ती में चयनित कैंडीडेट का एक साल का प्रोबेशन पीरियड होगा। जो दो साल और आगे बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
अप्लाई कैसे करें?
आपको बताते चलें कि, इस भर्ती के आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन प्रोसेस फॉलो करना पड़ेगा। इसके लिए A-4 साइज में एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर नीले पेन से ब्लॉक लेटर्स में फिल करें फॉर्म।
- इस फॉर्म के लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं और अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, उम्र सीमा, जन्मतिथि, जेंडर लिखें। एड्रेस, परमानेंट एड्रेस जैसी जानकारी जरुर लिखें।
- फिर जन्म सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, यदि एक्स सर्विसमैन है, तो डिसचार्ज बुक, जाति प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं के सर्टिफिकेट, अनुभव सर्टिफिकेट, फोटोकॉपी, सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, एनसीसी सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स फॉर्म में अटैच करें। फॉर्म के साथ एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
- अनारक्षित/ओबीसी कैंडिडेट्स को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी है। जो उम्मीदवार एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 250 रुपये है। वैसे यह डिमांड ड्राफ्ट के जरिए सैनिक स्कूल चित्तौडगढ़ के फेवर में पे करनी होगी।
इसके बाद आपको फॉर्म के साथ लिफाफे के ऊपर पता और जिस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं, उसका नाम भी लिखें। पूरा पता है प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, बिजवारा रोड, राजस्थान 312021। इस भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स उम्मीदवार सैनिक स्कूल की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। असल में भारत के रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी कि BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गयी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए बीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर 2026 है। अगर आप भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भर सकते हैं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
पात्रता एवं मापदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री/संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट और निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा ने हो। वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी। बता दें कि, उम्र की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- सबसे पहले आप बीईल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।
- फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिंक दिखाई देगा।
- अगर आप फ्रेशर कैंडिडेट के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
- फिर लॉग-इन के जरिए से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
- आखिर में पूर्ण रुप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सेफ रख लें।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
जो लोग इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, आवेदन के बाद आपको लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 85 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लें। उनको इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवार को 50,000 प्रति माह सैलरी मिलेगी। 3 साल तक नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर्ष 5000 रुपये वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। फिर बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार, फुटवियर भत्ता आदि के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार अलग से मिलेंगे।
कई बार पैसा कमाने के चक्कर में हम सभी घूमने का प्लान शिफ्ट कर देते हैं या फिर कैंसिल कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी नौकरी है, जिसमें आपको घूमने का पैसा मिलता है। बदलते समय के साथ काम करने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ चुका है। लोग अब सिर्फ ऑफिस के अंदर और 9 से 5 वाली नौकरी सब नहीं रह गई है। इंटरनेट और मॉर्डन टेक्नोलॉजी की दुनिया में किसी भी कोने से काम करने की आजादी है। जिसका नतीजा यह है कि युवाओं के बीच घूम-घूमकर ऑनलाइन कमाई करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि डिजिटल नोमैड क्या है और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं।
जानिए क्या है डिजिटल नोमैड
डिजिटल नोमैड वह इंडिपेंडेंट प्रोफेशनल, रिमोट वर्कर या फ्रीलांसर होते हैं। यह लोग किसी एक परमानेंट या फिर फिक्स ऑफिस से बंधे नहीं होते है। इन लोगों के पास सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। यह दुनिया के किसी भी शहर, पहाड़ों की वादियों या बीच में बैठकर अपनी कंपनी का काम कर सकते हैं। या फिर खुद का ऑनलाइन बिजनेस चला सकते हैं। इन लोगों की जिंदगी का मुख्य उद्देश्य घूमने के साथ-साथ काम करना है।
इसे भी पढ़ें: Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू
बढ़ रहा डिजिटल नोमैड का ट्रेंड
आज की युवा पीढ़ी रूटीन भरी जिंदगी से हटकर आजादी और वर्क लाइफ बैलेंक को प्राथमिकता दे रही है। वहीं यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
कोरोना महामारी के बाद अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से या कहीं से भी काम करने की छूट दे रखी है।
आज के समय में देश के लगभग हर कोने में फास्ट स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई आसानी से मिल जाता है।
अब दुनियाभर के पर्यटन स्थलों और महानगरों में भी को-वर्किंग स्पेस खुल चुके हैं। इन जगहों पर बैठकर लोग सुकून से ऑफिस जैसा माहौल पा सकते हैं।
जानिए इसके नुकसान
हालांकि इस लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको छुट्टियां मनाने के लिए सालभर इंतजार नहीं करना होता है। आप समुद्र के किनारे या फिर पहाड़ों पर बैठकर ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। वहीं शाम को काम खत्म करने के बाद आपको नए खानपान, नए लोकल कल्चर और नई जगहों को नजदीक से जानने का मौका मिलता है। भले ही यह जिंदगी बाहर से देखने में ग्लैमरस लगती है, लेकिन उतनी होती नहीं है। इसमें आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार ऑफिस के समय या क्लाइंट्स के हिसाब से कई बार रात में भी काम करना पड़ सकता है।
घूमते हुए लगातार काम और पर्सनल लाइफ को मैनेज करना चुनौतीभरा हो सकता है।
वहीं अलग-अलग देशों में लंबे समय तक रहने के लिए टैक्स और वीजा के नियमों को समझना मुश्किल होता है।
क्या आप भी काफी समय से अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। असल में सरकारी कंपनी में वैकेंसी सामने आई है। आपको बताते चले कि, नवरत्न कंपनी, सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) में रिक्रूटमेंट आई है।
असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 300 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसके लिए कंपनी की तरफ से हाल ही में भर्ती विज्ञापन भी जारी किए है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया cwceportal.com पर शुरु हो चुकी है।
केंद्रीय भण्डारण निंगम कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के अंतगर्त काम करती है। जो अनाज का सामान रखने के लिए गोदाम, इनपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं देती हैं और इनकी देखरेख करती है। बता दें कि, कंपनी ने इसके लिए जनरल, टेक्निकल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग-सिविल, इलेक्टिक्ल-इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग-मैकेनिकल जैसे क्षेत्र में असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन ऑनलाइन आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 तक चलेगा।
योग्यता
सिर्फ असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस के लिए डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव चाहिए। अन्य सभी पदों पर फ्रेशर्स अभ्यर्थी जिन्होंने सिर्फ डिग्री पूरी कर ली है, वो योग्यता संबंधित सभी शर्तों को जरुर पूरा करें। किसी के लिए कोई भी वर्क एक्पीरियंस नहीं मांगा गया है।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक 28 वर्ष तक होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की डेट ऑफ बर्थ 16 नवंबर 1998 से पहले और 15 नवंबर 2008 के बाद की न हो। यदि आप है, तो वो कैंडीडेट आवेदन के योग्य नहीं है। दरअसल, सभी पदों के लिए योग्यता तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी उम्र में नियमानुसार छूट मिली है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
- असिस्टेंट मैनेजर- 40000-140000/- प्रति माह तक
- जूनियर एग्जीक्यूटिव- 29000-93000/- प्रति माह तक
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को 500/- रुपये फीस भरनी होगी। इसके अलावा, अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 1,350 रुपये फीस देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cwceportal.com पर विजिट कर सकते हैं।
अगर आप पेशे से इंजीनियर हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। असल में इंजीनियरिंग फील्ड से संबंधित कैंडिडेट्स को भारत सरकार की कंपनी में नौकरी मिलने का सुनहरा अवसर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मानव संसाधन और नेटवर्क, साईबर सुरक्षा इन दोनों डिपार्टमेंट के लिए रिक्तियां निकाली है।
बता दें कि, प्रोजेक्ट इंजीनियर के खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए कंपनी की तरफ से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन भी जारी ऑनलाइन एप्लिकेशन bel-india. पर चल रहा है।
BEL प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
सर्टिफिकेट
सिस्को/फोर्टिनेट/जूनिपर/एक्सट्रीम/एरिस्टा से नेटवर्क बेसिक या एडवांस लेवल ओईएम सर्टिफिकेट होना चाहिए। एचपीई/डेल/हिताची/नेटऐप/रेडहैट/वीएमवेयर से सर्टिफिकेट होना चाहिए। बेसिक/एडवांस लेवल ओईएम सर्टिफिकेट ओपन टेक्स्ट/माइक्रोफोकस/बीएमसी/ओपन व्यू/आईबीएम टिवोली/मोटाडेटा सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो या इसके समकक्ष सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
अनुभव
पोस्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद कैंडिडेट्स के पास एसओसी ऑपरेशन, नेटवर्किंग और सुरक्षा, सर्वर और स्टोरेज प्रंबंधन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्र अधिकतम 32 साल तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी?
जॉइनिंग के बाद पहले साल 50,000/- प्रति माह सैलरी दी जाएगी, इसके बाद जैसे-जैसे पोस्ट की अवधि बढ़ाई जाएगी, उसके हिसाब हर साल 5000 की उसमें वृद्धि भी होगी। इसके अलावा, बीमा प्रीमियम, पोशाक भत्ता, सिलाई प्रभार, फुटवियर भत्ता आदि के लिए प्रत्येक 12,000- मिलेंगे।
सेलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?
अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के तहत होगा। जो कैंडिडेट्स योग्यता के नियमों को पूरा करते हैं, उनको रिटन एग्जाम देना पड़ेगा। जब लिखित परीक्षा पास हो जाएगी, तो अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार बेंगलुरु और नई दिल्ली में होगा। इससे संबंधित जानकारी बाद में सूचित की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के अंक 85 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तय किए गए हैं। कैंडिडेट्स को 1:5 के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम और इंटरव्यू दोनों को मिलकर जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को कम से कम 35 प्रतिशत और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
क्या आप भी देश के सबसे बड़े न्यायालय में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह मौका सिर्फ आपके लिए है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के खाली पद भरे जा रहे हैं। बता दें कि, इसके लिए नया भर्ती विज्ञापन भी जारी हो चुका है। आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरु होगी।
SCI जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या इंस्टीट्यूट से कम से कम 10वीं पास की हो।
- अधिकतम 12वीं पास कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
- आवेदक की उम्र 1 अक्तूबर 2026 को 18 साल से लेकर 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वहीं, उम्र में एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- पढ़ाई-लिखाई और उम्र इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती में आवेदन के योग्य होंगे।
सेलेक्शन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। जिसमें मल्टीपल च्वाइस के 100 सवाल आएंगे। इन सवालों में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के 25, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड के 25, जनरल इंग्लिश के 25 और जनरल अवेयरनेस के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा, इस तरह कुल 100 नंबरों की यह परीक्षा होगी। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को 50 मार्क्स लेकर आने होंगे।
इंटरव्यू
लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा। वैसे यह 25 नंबर का होगा। वहीं, इसमें 13 मार्क्स लाने वाला इंटरव्यू राउंड में क्वालिफाई करेगा।
सैलरी कितनी मिलेगी?
जूनियर कोर्ट अटेंडेंट को लेवल-03 पे-मेट्रिक्स के मुताबिक 21,700-69,100/- तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक पे 21,700/- निर्धारित किया जाएगा। लेकिन इसमें अन्य वेतन भत्ते जुड़ने के बाद यह बढ़ सकता है।
एप्लिकेशन फीस क्या है?
जनरल/अनारक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को रुपये 1500/- आवेदन शुल्क देना है। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को उम्मीदवार को 750/- फीस ऑनलाइन जमा करना होगा।
माना जा रहा है कि साल 2030 तक देश के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में करीब 10 लाख नए रोजगार मिलेंगे। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एवं वॉटर, नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल और स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स द्वारा किए गए अध्ययन में यह सामने आया है। ऐसे में रोजगार के रूप में मुख्य रूप से रूफटॉप सोलर और मिनी-माइक्रो ग्रिड सिस्टम जैसे छोटे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे। बता दें कि फिलहाल इस फील्ड में करीब 1.1 लाख लोग काम कर रहे हैं।
सोलर इंजीनियर्स के काम
सोलर इंजीनियर्स का काम सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की तकनीक पर काम करना होता है। यह लोग सोलर एनर्जी से संबंधित प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, एग्जीक्यूशन से लेकर डिजाइनिंग तक का काम देखते हैं। सोलर इंजीनियर्स की देखरेख में ही रूफटॉप सोलर पैनल्स का इंस्टॉलेशन होता है। कमर्शियल सोलर एनर्जी प्लांट, रेजिडेंशियल या सोलर पावर सिस्टम विकसित करने में भी सोलर इंजीनियर्स की मदद ली जाती है।
इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
क्वालिफिकेशन
आमतौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स ही सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करते हैं। इसके अलावा केमिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स भी इस फील्ड में अपना कॅरियर बना सकते हैं। वहीं NIT और IIT जैसे संस्थानों में JEE के जरिए इन कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। साइंस विषय से 12वीं पास करने के बाद छात्र यह कोर्स कर सकते हैं।
प्रमुख संस्थान
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी गुवाहाटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी, ठाणे
सभी के लिए संभावनाएं
सोलर एनर्जी के फील्ड में प्रोजेक्ट मैनेजर्स, इंजीनियर्स, सेल्स प्रोफेशनल्स और बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स को बड़ी कंपनियां फौरन नौकरी का ऑफिर देती हैं। वहीं छतों पर सोलर पैनल लगाने, उनकी साफ-सफाई करने और देखरेख करने जैसे कार्यों के लिए ट्रेड और गैर कुशल दोनों ही तरह के लोगों को काम मिल जाता है। वहीं इन कामों के लिए कंपनियां खुद भी उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देती हैं। सरकार द्वारा चलाए जाने वाले 'सूर्य मित्र कौशल विकास कार्यक्रम' के तहत भी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ ही सोलर कुकिंग थर्मल के फील्ड में भी कॅरियर के बेहतरीन मौके हैं।
क्या आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले यूपी में जेई की शानदार नौकरी पा सकते हैं। 1500 से ज्यादा पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए हैं। इनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के विद्युत सुरक्षा निदेशालय भूमर्ग जल विभाग, उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम लखनऊ सहित अलग-अलग विभागों में की जाएगी।
UPSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए योग्यता
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
- उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने-लिखने की योग्यता होनी चाहिए।
- रिसर्च असिस्टेंट के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 साल का टीचिंग अनुभाव होना जरुरी है।
- इतना ही नहीं, विद्युतकार की पोस्ट के लिए कैंडिडेट के पास इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी लाइसेंस के साथ ही इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा होना जरुरी है।
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- वहीं, आवेदकों की उम्र 18 साल न्यूनतम और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। जो कैंडिडेट्स आरक्षित कैटेगिरी से आते हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में रिजर्वेशन के मुताबिक छूट मिलेगी।
- अभ्यर्थी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-2025(PET-2025) में शामिल जरुर हुआ हो।
मुख्य परीक्षा कैसे होगी?
- जो लोग जूनियर इंजीनियर की इस भर्ती में पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देनी होगी। जिसमें 100 प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा में सवाल वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 नंबर का होगा। गलत उत्तर देने पर 25 प्रतिशत के हिसाब से 1/4 की निगेटिव मार्किंग के चलते मार्क्स कट किए जाएंगे।
वहीं, मुख्य परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इसलिए इस परीक्षा में आपको बेहतरीन स्कोर करना होगा। इसके परिणाम के बेस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अन्य डिटेल्स के साथ यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
अगर आपके अंदर भी देश की सेवा करने का सपना और जुनून है, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। वहीं अगर स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, तो यह आपके लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी बन सकती है। क्योंकि CRPF द्वारा हेड कॉन्स्टेबल और जीडी कॉन्स्टेबल की नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में वैकेंसी का ऑफिशियल विज्ञापन जारी कर दिया है। वहीं इस भर्ती के तहत 521 पद भरे जाएंगे। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल जीडी के 182 पोस्ट और कॉन्स्टेबल जीजी के 339 पद हैं। वहीं इन दोनों ही पदों पर महीने का पे स्केल बढ़िया है और आवेदन की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 है।
बता दें कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स द्वारा यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं और खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनके लिए बढ़िया मौका है। दोनों पद स्पोर्ट्स कोट के ही हैं। इसके लिए बॉक्सिंग, फुटबॉल, शूटिंग, वुशु, शूटिंग, वुशु, बैंडमिटन, बॉडी बिल्डिंग, हैंडबॉल, जुड़ो, कब्बड़ी, कराटे, योगा समेत 22 खेल को शामिल किया गया है। इन खेलों के खिलाड़ी इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: Delhi Police और CAPF में SSC CPO SI को X Category शहरों में मिलती है अधिकतम इन हैंड सैलरी
हेड कॉन्स्टेबल की योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की या फिर समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एक्स आर्मी पर्सोनल के मामले में आर्मी की योग्यता हो, वहीं उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। उम्मीदवार ने नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में राज्य/यूटी को रिप्रजेंट किया हो। वहीं IOA द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल हासिल होने के साथ कम से कम तीसरे स्थान पर रहे हों। या फिर कैंडिडेट्स जूनियर नेशनल लेवल गेम्स, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर विजेता रहे हों।
कॉन्स्टेबल (जीडी) की योग्यता
उम्मीदवार ने 10वीं पास की हो। जूनियर नेशनल गेम्स/सीनियर नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो या फिर नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट स्कूल टीम या सीजीएपआई स्कूल गेम्स मेडल प्राप्त किया हो। या उम्मीदवार तीसरी पोजिशन पर रहा हो। राज्य या यूटी के खेलो इंडिया यूथ गेम्स/ खेलो इंडिया विंटर गेम्स/खेल यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीते हों या तीसरे पोजीशन पर रहे हों। वहीं यूनिवर्सिटी को इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में रिप्रजेंट किया हो।
एज
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल से ज्यादा 23 साल तक होनी चाहिए। कैंडिड्टेस का जन्म 02 जनवरी 2003 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। वहीं उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। स्पोर्ट्सपर्सन को इस आयु सीमा में अधिकतम 5 साल और आरक्षण के हिसाब से छूट मिलेगी।
सैलरी
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलेगी। वहीं इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस, डीयरनेस अलाउंस और अन्य भत्ते सीआरपीएफ के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन - लेवल-04 - 25,500-81,100/- प्रति माह तक
कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन - 21,700-69,100/- प्रति माह तक
सेलेक्शन प्रोसेस
CRPF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आइडेंटिटी चेक, शारीरिक मानक परीक्षा, स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन, रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा। इस भर्ती में रिटेन एग्जाम शामिल नहीं किया गया। स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एप्लिकेशन विंडो खुलने के उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकेंगे। जनरल/ओबीसी/EWS कैंडिडेट्स को 100 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। वहीं महिला, एससी/एसटी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।
क्या आप भी बेहतरीन नौकरी की तलाश में है, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे में काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्तूबर 2026 निर्धारित की है। आइए आपको इस भर्ती के संबंधित सारी डिटेल्स को बताते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को न्यूनतम 55 फीसदी अंकों/ग्रेड के साथ एमएससी/ एमए डिग्री इन साइकोलॉजी/ क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्पेशलाइजेशन/ काउंसिलिंग या सोशल साइकोलॉजी किया हो। इसके साथ ही स्टूडेंट्स काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष एवं सीनियर काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल कार्य का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 45 साल से अधिक न हो।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। फिर इंटरव्यू के लिया जाएगा। इंटरव्यू 12 से 18 अक्तूबर 2026 तक संपन्न होंगे। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो संस्थान की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
पार्ट टाइम स्टूडेंट काउंसलर को चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35 से 50 हजार रुपये प्रति महीना वहीं, फुल टाइम के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 70,000 से 100000 लाख रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, सीनियर काउंसलर के फुल टाइम पद के लिए चयनित होने पर 1 लाख 40 हजार से लेकर 1 लाख 60 रुपये पर मंथ और पार्ट टाइम पदों के लिए चयनित होने पर 70000 से 80000 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित से जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट नोटिफिकेशन पब्लिश होने के 15 दिनों तक निर्धारित की गई है। जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं, वे 21 अक्तूबर 2026 या उससे पहले ईमेल के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन का तरीका
इसके लिए उम्मीदवार को वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। फिर इसे पूर्ण रुप से भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके मेल recruitment@nta.ac.in भेज सकते हैं। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में "Application for the Post of Librarian, NTA" जरुर लिखें।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेंशन साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो।
- जिन लोगों ने केंद्र/राज्य सरकार, PSU या स्वायत्त निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, या इसके समकक्ष पद पर काम किया हो।
- साथ ही आपके पास लाइब्रेरी मैनेजमेंट में 5 साल का अनुभव होना जरुरी है।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और पद के लिए उपयुक्तता के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा गठित चयन समिति के सामने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आपको बताते चलें कि, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल के लिए है। वहीं, परफॉर्मेंस के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
अन्य स्किल्स
-लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में दक्षता।
-डिजिटल डेटाबेस और कंप्यूटर सिस्टम को मैनेज करने का अनुभव।
-ऑटोमेटेड कैटलॉगिंग सिस्टम की अच्छी जानकारी।
-बेहतरीन ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स।
-मल्टी टास्किंग की आदत होनी चाहिए।
-अंग्रेजी और हिंदी का कामकाजी ज्ञान।
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर स CPO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में पुरुषों के लिए 205 पद और महिलाओं के लिए 112 पद खाली हैं। वहीं CAPF में SI की 1320 वैकेंसी हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली पुलिस या CAPFs में SI बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस नौकरी में हर महीने हाथ में कितनी सैलरी आती है। वहीं ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 7वें वेतन आयोग के मुताबिक चयनित कैंडिडेट्स को पे लेवल-6 में जगह मिलती है।
SSC-CPO की इन-हैंड सैलरी
सबसे पहला सवाल यह होता है कि सभी कटौतियां होने के बाद कितनी सैलरी मिलती है। तो अगर देखा जाए, तो बेसिक पे 35,400 रुपए होता है। वहीं सारे भत्ते मिलाकर ग्रॉस सैलरी करीब 47,496 रुपए होती है। NPS और अन्य सरकारी कटौती होने के बाद करीब 41,231 सैलरी इन-हैंड आती है।
इसे भी पढ़ें: UPESSC में Assistant Professor के 1936 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आज
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर ग्रुप 'C' की पोस्ट है। इस पोस्ट का ग्रेड पे 4,200 रुपए है और पे स्केल 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए तक होता है।
CAPF में सब-इंस्पेक्टर, BSF, CISF, CRPF, SSB और ITBP में एसआई की पोस्ट ग्रुप 'B' में आती है। इसका ग्रेड पे भी 4,200 रुपए है और पे स्केल 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए तक होता है।
CISF में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ग्रुप 'C' की पोस्ट है। इसका ग्रेड पे 2,800 रुपए है। वहीं पे-स्केल 29,200 रुपए से 92,300 रुपये तक होता है।
ट्रेनिंग के समय सैलरी
भर्ती होने के बाद जब ट्रेनिंग शुरू होती है, तो कैंडिडेट्स को अच्छी-खासी सैलरी दी जाती है। दिल्ली पुलिस और बाकी सभी CAPF बलों में ट्रेनिंग के दौरान ग्रॉस सैलरी एक जैसी होती है।
सब-इंस्पेक्टर (दिल्ली पुलिस व CAPFs) की सैलरी 35,400 रुपये बेसिक पे, 6,018 रुपये डीए (17%), और 3,483 रुपये बाकी भत्ते के रूप में मिलते हैं। जिसमें से 4,142 रुपए NPS कटने के बाद ट्रेनिंग के समय करीब 40,759 रुपए मिलते हैं।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (CISF) को 29,200 रुपये बेसिक पे, 4,964 रुपये डीए, 3,033 रुपये मेस अलाउंस और 450 रुपये वाशिंग अलाउंस दिया जाता है। जिसमें 3,416 रुपए NPS कटता है और 34,231 रुपए इन हैंड सैलरी मिलती है।
शहरों के हिसाब से इन-हैंड सैलरी
ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आपकी इन-हैंड सैलरी इस बार पर निर्भर करती है कि आपकी पोस्टिंग किस शहर में हुई है। सरकार ने शहरों को तीन कैटेगिरी X, Y और Z में बांटा गया है। बड़े शहरों में टीए और एचआरए ज्यादा मिलता है। इस कारण इस शहरों में इन हैंड सैलरी अधिक होती है।
X केटेगरी शहर जैसे दिल्ली और मुंबई में बेसिक पे 35,400 रुपये, डीए 6,018 रुपये, एचआरए 8,496 रुपये, टीए 3,600 रुपये और टीए पर डीए 612 रुपये मिलता है। वहीं कुल सैलरी 54,126 रुपए होती है। वहीं सीजीएचएस (250 रुपये), एनपीएस (4,142 रुपये) और बीमा (30 रुपये) मिलाकर कुल 4,422 रुपए कटते हैं। जिसके बाद में इन हैंड सैलरी 49,704 रुपए आती है।
वहीं Y केटेगरी शहर में HRA 5,664 रुपये और TA 1,800 रुपये मिलता है। वहीं कुल सैलरी 19,188 रुपए बनती है और कटौती के बाद 44,766 रुपए इन हैंड सैलरी मिलती है।
Z केटेगरी शबर में HRA 2,832 रुपये और TA 1,800 रुपये मिलता है। कुल सैलरी 46,356 रुपए बनती है और कटौती के बाद 41,934 रुपए मिलती है।
सैलरी स्लिप में क्या जुड़ा और क्या कटा
इसमें बेसिक सैलरी, मकान का किराया, महंगाई भत्ता, आने-जाने का खर्च और स्पेशल ड्यूटी के लिए मिलने वाले भत्ते शामिल हैं।
प्रोविडेंट फंड/एनपीएस का पैसा, प्रोफेशनल टैक्स, इनकम टैक्स और हेल्थ इंश्योरेंस या सीजीएचएस का चार्ज काटा जाता है।
वहीं ग्रॉस कमाई से सारी कटौतियां घटाने के बाद जो पैसा अकाउंट में आता है, तो उसको नेट सैलरी कहते हैं। स्लिप में पूरे साल का ब्योरा रहता है।
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल अधिसूचन जारी की है। जो उम्मीदवार एमपी में बतौर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, इसलिए उन उम्मीदवारों के लिए यह एकदम बेहतरीन अवसर है। स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 06 अक्तूबर से शुरु हो गए हैं।
जो लोग इस नौकरी के लिए इच्छुक है, वो लोग जल्द ही फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 अक्तूबर और 01 नवंबर के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
पद संबंधित जानकारी
आपको बताते चलें कि, एमपी हाई कोर्ट की तरफ से कुल 418 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें 69 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-||, 299 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-||| (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और 30 पद असिस्टेंट ग्रेड-||| के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग में भी दक्षता होना जरुरी है।
आयु-सीमा
इस भर्ती के आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 एवं 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उनको ऑनलाइन फीस का भुगतान करना जरुरी है। जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 07 अक्तूबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार 07 अक्तूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस सब्मिट कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 11 अक्तूबर 2026 तक विंडो खुली रहेगी। कमीशन के शेड्यूल के मुताबिक 19 और 20 नवंबर 2026 को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों 2000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस, एससी, एसटी को 1500 रुपए और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा।
इसे भी पढ़ें: SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट
पद
इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1,936 पदों को भरा जाएगा। इसमें को-एजुकेशन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,564 पद और महिला कॉलेजों के लिए 372 पद हैं। वहीं पदों की सब्जेक्ट और कॉलेज वाइज डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
एज लिमिट
कैंडिडेट्स की एज की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित की गई है।
सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
नए उम्मीदवार Create your OTR ID पर क्लिक करके पहले अपनी ID बनाएं।
फिर स्क्रीन पेज पर Assistant Professor Examination पर क्लिक करें।
अब OTR ID, मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर लॉग-इन करें।
इसके बाद मांगी गई डिटेल्स नाम, सिग्नेचर, फोटो और आईडी प्रूफ आदि की जानकारी भरें।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इस भर्ती प्रोसेस के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 2,536 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे ग्रुप सी के पद शामिल हैं।
ऐसे में 12वीं पास युवा और विशेष रूप से महिला कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 07 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Career Growth के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं सही दिशा और Time Management जरूरी
महिला कैंडिडेट्स के लिए विशेष छूट
लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महिला कैंडिडेट्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस भर्ती में महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान रखे गए हैं।
एज में छूट
सामान्य वर्ग की विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी वर्ग की ऐसी महिला उम्मीदवारों को 40 साल की उम्र तक छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
महिला कैंडिडेट्स, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान मुफ्त है।
भर्ती डिटेल्स
परीक्षा का नाम - कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026
खाली पदों के नाम - LDC, JSA और Data Entry Operator (DEO)
कुल पद - 2,536
आवेदन शुरू होने की डेट - 7 सितंबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट - 7 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया    टियर - 1 और टियर-2 परीक्षाएं
हेल्पलाइन नंबर - 18003093063 (टोल फ्री)
ऑफिशियल वेबसाइट - ssc.gov.in
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
अगर आप नए यूजर हैं, तो 'One-Time Registration' प्रोसेस को पूरा करें।
फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
अब SSC CHSL 2026 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन और फोन नंबर आदि दर्ज करें।
फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की और से ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने लिए घोषणा जारी हो चुकी है।
वहीं, जो उम्मीदवार पहले से इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 13 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। जो लोग पहले फॉर्म भर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है।
भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री आदि किया हो। इसके अलावा, आप अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी
इस भर्ती के जरिए कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिन्हें भी बढ़ाकर 1700 किया गया है। पद पढ़ने के चलते ही फिर से युवाओें से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जनरल के लिए 628 पद, ओबीसी के लिए 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 128 पद, एससी के लिए 246 पद और एसटी वर्ग के लिए 254 पद आरक्षित हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज आपको Online Application Form-Group-3 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भर लें और आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
- आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रुप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म को भरने के लिए जनरल कैटेगरी व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रुप में 560 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS, भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गए हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी एम्स भोपाल में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।
एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपना फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच करके असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेकिन रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,42,506 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
बता दें कि, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार recruitment.contractual@aiimsbhopal.edu.in के जरिए सभी दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर ईमेल भेज सकते हैं। जिन लोगों को चयन होगा उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान जरूरी
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरुरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
जिन लोगों ने SSC GD Constable की परीक्षा दी हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से बहुत जल्द ही SSC GD Constable Result 2026 की घोषणा की जा सकती है।
उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि SSC की ओर से SSC GD Result 2026 पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें आगे PET और PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
एसएससी की तरफ से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं कर पाया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-अब SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
रिजल्ट के साथ जारी होगी कटऑफ
SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। कटऑफ अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे, उन्हें अगले चरण में PET और PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
बिहार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि हाल ही में BPSC ने नया नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी थी कि बिहार विद्यालय टीचर के 32,399 पदों पर लिए पुराना विज्ञापन रद्द कर दिया गया है। वहीं अब नए विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहक उम्मीदवारों से फॉर्म भरवाए जाएंगे। वहीं इन पदों के लिए 25 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर टीआरई 4.0 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
लेकिन वैंकेसी की संख्या उतनी है, लेकिन अब कैंडिडेट्स का चयन सिंगल एग्जाम के जरिए होगा। लेकिन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहेगी। हर सवाल के सही जवाब के लिए 5 ऑप्शन दिए जाएंगे। जिनमें से अगर एक भी ऑप्शन नहीं चुना जाता, तो 1/3 की निगेटिव मार्किंग के हिसाब से अंक काटे जाएंगे। वहीं अब STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी यह फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन अभ्यर्थी ने STET क्वालिफाई नहीं किया होगा, तो उनका एडमिट कार्ड नहीं आएगा।
भर्ती डिटेल
परीक्षा - विद्यालय अध्यापक भर्ती (TRE 4.0)
वैकेंसी - 32388
आवेदन शुरू होने की डेट - 25 सितंबर 2026
आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट - 26 अक्टूबर 2026
एप्लिकेशन फीस भरने की डेट - 25 सितंबर-25 अक्टूबर 2026
वहीं नया नोटिफिकेशन भी आ चुता है। साथ ही कक्षा 1 से 5, कक्षा 6-8, कक्षा 9-10 और कक्षा 11 से 12वीं तक चारों वर्गों के लिए फॉर्म भरने की डेट भी आ गई है। ऐसे में BPSC TER 4.0 में आवेदन करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने अपने डॉक्यूमेंट्स को इन दिनों में तैयार कर लें। अगर कोई सर्टिफिकेट बनवाना है, तो आप भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने के दौरान डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गईं कॉपियां चाहिए होती हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि इस भर्ती में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे, तो आप नीचे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
BPSC TRE 4.0 के डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड/पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस (वैलिड आईडी प्रूफ)
10वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
12वीं की मार्कशीट सर्टिफिकेट
ग्रेजुएशन मार्कशीट और डिग्री
पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट (11-12वीं)
डीएलएड/बीएड अन्य टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट
सीटेट (पेपर-I, पेपर-2) (कक्षा 1-5, कक्षा 6-8) /बिहार एसटीईटी (9 से 11वीं/11वीं से 12वीं)। बिहार एसटीईटी 2026 देंगें वो भी अप्लाई कर सकेंगे।
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
मूल निवासी प्रमाण पत्र
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
पीडब्ल्यूडी/दिव्यांग प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइट फोटो
हस्ताक्षर
ये दस्तावेज अगर आपके पास तैयार हैं, तो आप बिल्कुल आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि हर स्टेप बहुत ध्यान से भरें। किसी भी तरह की स्पेलिंग की गलती या सर्टिफिकेट की मिस्टैक ना करें। फॉर्म फिलिंग का प्रोसेस एप्लिकेशन विंडो खुलने के बाद ही शुरू हो जाएगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के लिए बड़ी खबर सामने आई है। असल में भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में TGC-145 कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। वो लोग अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आप इस कोर्स में शामिल होना चाहचे हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर से शुरु हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई, 2027 के आधार पर होनी चाहिए। इस कोर्स में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमएससी पूरा किया होना चाहिए।
इन स्टेप्स से करें TGC-145 के लिए अप्लाई
टीजीसी-145 कोर्स के लिए आवेदन शुरु हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहयाता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं-
- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
- अब Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉफी को अपलोड करें।
- आखिर में इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, फिर चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में चयनित किए जाएंगे। फिर उनका मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन लोगों का मेरिट लिस्ट में नाम होगा वे लोग इस कोर्स में दाखिला लें सकेंगे।
अगर आप भी बढ़िया नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जेनेरलिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदू ऑफिसर) के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे UIICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के चलते कुल 225 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए कुल 200 पदों और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के लिए कुल 25 पद पर आरक्षित किए गए हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि, आवेदन करने की लास्ट डेट 01 अक्टूबर निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के पदों पर आवेदन  करने के लिए उम्मीदवारों ने हिंदी और अंग्रेजी विषय में स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी जाती है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 साल का छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
कब होगी परीक्षा
UIICL की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। इन लोगों के लिए 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा संचालित की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वाांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।
बदलते दौर में तकनीक से लेकर हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में अगर समय रहते कौशल और ज्ञान नहीं सीख पाए, तो हम जिंदगी की दौड़ में काफी पीछे रह जाएंगे। अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोगों को सब कुछ नहीं मिल पाता है। जिसके वह असल में हकदार होते हैं। इसलिए जीवन में सफल होने और सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत ही नहीं बल्कि सही दिशा में काम करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ कॅरियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ जीवन में आगे बढ़ सकते हैं बल्कि ऊंचाइयां भी हासिल कर सकते हैं।
खुद को कम न समझें
हमारे आसपास कई ऐसे लोग रहते हैं, जो हमें आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाते हैं। इसलिए खुद को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। क्योंकि इससे आत्मविश्वास का लेवल कम हो जाता है और जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
इसे भी पढ़ें: UP Board School Admission में Birth Date के लिए प्रामाणिक दस्तावेज अनिवार्य, RTE Act नियम लागू
कॅरियर से प्यार करें
कभी भी अपने काम को बोझ या भार समझकर नहीं करना चाहिए। हर एक काम को पूरे लगन और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। जितना आप अपने कॅरियर में ध्यान लगाकर आगे बढ़ेंगे, उतनी ही जल्दी आपको सफलता मिलेगी।
इंट्रेस्ट के हिसाब से चुनें कॅरियर
ज्यादातर लोग अपने पेरेंट्स की इच्छा या मार्केट के ट्रेंड्स को देखकर कॅरियर का चुनाव कर लेते हैं। जबकि उनका मन उस फील्ड में नहीं लगता है। इस कारण वह अपने काम में भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। इसलिए आपको अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से कॅरियर चुनना चाहिए।
समय का करें सही उपयोग
जीवन में समय की कद्र करना बेहद जरूरी होता है। जो अन्य कामों में समय की बर्बादी करता है और अपने कॅरियर पर ध्यान नहीं देता है, उनको कभी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए आपको समय के महत्व को समझकर कॅरियर और पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए।
बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय स्टेट ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है।
जो उम्मीदवार किसी कारणवश इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की है।
जानें आवेदन करने के लिए जरुरी योग्यता
- स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कुछ वर्षों का कार्यानुभव होना काफी जरुरी है।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
- रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल टेलिफोनिक इंटरव्यू, वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
बढ़िया नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द 2500 पदों पर लोगों को नियुक्त किया जाएगा। असल में यूपी में मेगा जॉब फेयर अगले हफ्ते लगने वाला है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।
दरअसल, यह सर्विस एकदम फ्री है, इसके लिए आपसे कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। इसलिए फ्रॉड लोग से जरुर बचें। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश सरकार में गन्ना विकास और चीनी मिल विभाग के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इतना ही जो लोग फ्रेशर है, उनके विशेष मौका दिया जाएगा। इसलिए इस रोजगार नौकरी मेला के चांस को बिल्कुल भी न जाने दें।
फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका
रोजगार मेला में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और अन्य टेक्निकल-नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स जरुर शामिल हों। अनुभवी से लेकर फ्रेशर इस जॉब मेले में जरुर जाएं।
रोजगार मेला आयोजन-    जिला सेवायोजन कार्यालय
तारीख- 28 सितंबर 2026
रिक्तियां- 2500+
कंपनियां- 50 से ज्यादा कंपनियां
टाइमिंग-सुबह 10 बजे से
जगह- उपाधि सनात्तकोत्तर महाविद्यालय , पीलीभीत
अपने साथ क्या ले जाएं?
जब आप रोजगार मेले में जाए, तो अपने साथ सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स की एक फाइल अलग से तैयार करके  ले जाएं। इसमें आपकी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट, सर्टिफिकेट के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेट किया हुआ रिज्यूम, ईमेल आईडी जैसी चीजें शामिल हो। अपने साथ एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉफी भी रखें। अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करें।
अधिकतर स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। वहीं इटली में बेहतरीन विश्वविद्यालयों, स्कॉलरशिप और अंतरराष्ट्रीय अनुभव भारतीय छात्रों को एक बेहतर भविष्य देने का काम करता है। इसके अलावा विदेश में रहकर सिर्फ उच्च शिक्षा ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने और दुनिया को नए नजरिये से समझने का अनुभव भी प्राप्त होता है। ऐसे में अगर छात्रों को इटली में पढ़ने का मौका मिले, तो उनको इससे जरूर अपनाना चाहिए। क्योंकि यह एक्सपीरियंस आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के अलावा कॅरियर को भी नई दिशा और नई ऊंचाई दे सकता है।
चुनौतियों से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास
विदेश में रहना दूर से जितना आसान दिखता है, असल में वहां रहना उतना ही ज्यादा चुनौतियों से भरा होता है। नई भाषा, नई जगह और नए माहौल में खुद को ढालना, खुद में एक बड़ा अनुभव होता है। रोजाना की जिम्मेदारियां भी खुद उठानी पड़ती हैं। भले ही शुरूआत में यह सब कठिन लगता है, लेकिन यही चुनौतियां धीरे-धीरे आपको आत्मनिर्भर बना देती हैं।
इसे भी पढ़ें: UP Board School Admission में Birth Date के लिए प्रामाणिक दस्तावेज अनिवार्य, RTE Act नियम लागू
शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास
इटली में पढ़ाई करने का अनुभव सिर्फ डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि यह स्टूडेंट्स को सीखने का व्यावहारिक तरीका भी सिखाता है। अगर भारतीय शिक्षा प्रणाली की बात की जाए, तो यह सैद्धांतिक ज्ञान पर ज्यादा जोर देती है। वहीं इटली में सामूहिक प्रोजेक्ट्स, व्यावहारिक शिक्षा और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स इटली में रहकर जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और नई परिस्थितियों में खुद को ढालना भी सीखते हैं।
मिलेंगे आर्थिक मदद के अवसर
इटली में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों को आर्थिक सहायता के भी कई अवसर मिलेंगे। इटली की विभिन्न क्षेत्रीय सरकारें छात्रों को क्वालिफिकेशन और पारिवारिक आय के आधार पर स्कॉलरशिप भी देती हैं। वहीं कुछ योजनाओं में स्टूडेंट्स को सालाना 7000 यूरो या फिर इससे भी ज्यादा की आर्थिक सहायता के साथ-साथ ट्यूशन फीस में भी छूट मिल सकती है। ऐसे में छात्र ऑफिशियल लिंक tinyurl.com/ydzbswxu पर जाकर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
थ्योरी के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स, प्रैक्टिकल लर्निंग और वास्तविक समस्याओं पर भी छात्रों को काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्वालिफिकेशन और फैमिली इनकम के आधार पर ट्यूशन फीस में छूट और स्कॉलरशिप की सुविधा मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग बनाने का अवसर
पढ़ाई के साथ-साथ इटली में रहकर स्टूडेंट्स को यूरोप की अलग-अलग संस्कृतियों और देशों को बेहद करीब से जानने का मौका मिलेगा। यात्रा और अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स से संवाद के माध्यम से उनकी सोच और आत्मविश्वास का दायरा बढ़ता है। ऐसे में छात्र अपना मजबूत अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बना सकते हैं। जो आगे जाकर उच्च शिक्षा, कॅरियर और इंटर्नशिप आदि में मददगार साबित हो सकता है।
इसमें कोई एतराज नहीं है कि आपको यदि 60 हजार तक की पेड़ इंटर्नशिप मिल जाए, इससे आगे के जॉब के लिए रास्ते खुल जाएंगे। अब सोच रहे होंगे कि इतनी मोटी कीमत वो भी इंटर्नशिप में देखने को मिल रही है। हालांकि, इतना न सोचें डायरेक्ट अप्लाई कर दें।
दरअसल, जापानी कंपनी में पेड़ इंटर्नशिप में मंथली 60000 तक की इंटर्नशिप निकली है। आपको बताते चलें कि, हालिए में दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC), डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की तरफ से इसकी घोषणा की है।
इस पेड़ इंटर्नशिप के जरिए जापानी कंपनी स्पिक्स लर्निंग (Sprix Learning) में कैंडिडेट्स को बतौर मैनजमेंट इंटर्न बिजनेस डेवलपमेंट रखा गया है। बता दें कि, इंटर्नशिप की अवधि में कैडिडेट्स को बिजनेस डेवलपमेंट, स्कूल आउटरीच पार्टरशिप और मार्केटिंग से संबंधित काम करने होंगे। यह सीखने के साथ फ्यूचर में जॉब के लिए तैयारी होने की बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
कौन लोग अप्लाई कर सकता है?
- इस इंटर्नशिप को पाने के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और पीएचडी स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।
- इसके लिए डीयू के पूर्व छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
- इस समय जो कैंडिडेट्स फाइनल ईयर में है, उनके साथ ही हाल में बीबीए, बीकॉम, बीएमएस, एमबीए और अन्य प्रोग्राम के स्टूडेंट्स भी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
- उम्र सीमा संबंधित कोई भी जानकारी नहीं बताई गई है।
- इसके अलावा, कैंडीडेट का कम्युनिकेशन स्किल बढ़िया हो। क्योंकि उन्हें एकेडमिक ट्रेनिंग, टेस्ट प्रिपरेशन, लर्निग, स्टूडेंट्स सॉल्यूशन पर काम करना होगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस पेड़ इंटर्नशिप के लिए गूगल फॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको इसका लिंक दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर कर दिया गया है। आप चाहें तो सीधे QR कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन लिंक तक पहुंच सकते हैं।
इसके बाद लिंक ओपन करें, अपना नाम, उम्र, कोर्स, पढ़ाई-लिखाई तमाम सभी जानकारी को फिल कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि जानकारी बिल्कुल सही हो। जिन लोगों को चयन किया जाएगा उन्हें फोन कॉल या फिर ईमेल से संपर्क किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, BPSC की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर होनी थी, जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
बीपीएससी द्वारा परीक्षा स्थागित होने की जानकारी वेबसाइट पर नोटिफिकेशनन जारी कर दी है।
नई एग्जाम डेट जल्द होगी घोषित
बिहार लोक सेवा आयोग के नोटिस के अनुसार, नई परीक्षा तिथि का एलान बाद में की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय-समय पर  वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
कैसे होगा भर्ती के लिए चयन
इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग विषय से 70 अंकों के प्रश्न, समसामयिक घटनाएं-राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय विषय से 40 अंकों के प्रश्न और मानसिक क्षमता जांच विषय से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी
- बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएंगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल अंकपत्र सह प्रमाणपत्र में बर्थ डेट को लेकर चले आ रहे फर्जीवाड़े और विसंगतिओं को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बोर्ड की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में एडमिशन के दौरान बर्थ डेट के प्रामाणिक अभिलेख को दर्ज करना जरूरी कर दिया गया है। दरअसल, UP बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रयागराज मुख्यालय पर स्टूडेंट्स की बर्थ डेट संशोधन से जुड़े मामले प्राप्त हो रहे थे। जांच में कुछ बातें सामने आई थीं, जिस कारण बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया है।
निर्धारित एज से कम उम्र में एडमिशन
कई मामलों में देखा गया है कि प्राथमिक क्लास में बच्चे के एडमिशन को RTE Act 2009 द्वारा निर्धारित न्यूनतम आयु से कम उम्र में ही ले लिया गया।
इसे भी पढ़ें: World Bank Young Professionals Program 2026 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
मूल दस्तावेज का जिक्र न होना
टीसी जारी करने के दौरान प्रधानाध्यापकों द्वारा उस मूल अभिलेख का जिक्र नहीं किया जाता था। जिसके आधार पर छात्र/छात्राओं की पहली बार बर्थ डेट दर्ज की गई थी।
संदेह और फर्जीवाड़ा के मामले
मूल आधार का जिक्र न होने से अभिलेखों की सत्यता पर भी गंभीर संदेह पैदा होता था। फिर बाद में बोर्ड एग्जाम के समय संशोधन के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे।
परिषद द्वारा कई ऐसे मामलों का उल्लेख किया गया है, जिनमें एडमिशन के समय बच्चे की आयु निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में निर्धारित एज से कम मिली। वहीं कुछ मामलों में प्रधानाध्यापकों बर्थ डेट दर्ज करते समय उस अभिलेख का जिक्र नहीं किया गया, जिसके आधार पर बच्चे के डेट ऑफ बर्थ दर्ज की गई थी।
कक्षा एक में एडमिशन के लिए कितनी आयु होनी चाहिए
निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मुताबिक क्लास फर्स्ट में एडमिशन के लिए 6 साल की आयु निर्धारित की गई है। इसलिए स्कूलों में पहली बार एडमिशन के समय स्टूडेंट की आयु और बर्थ डेट का सही अभिलेख के आधार पर अंकन किया जाना जरूरी है।
जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने पर किन डॉक्यूमेंट से दर्ज होगी बर्थ डेट
अधिनियम की धारा 14 और नियमावली, 2011 के नियम 9 में बर्थ डेट के अंकन के लिए बर्थ सर्टिफिकेट को आधार बनाने की व्यवस्था है। लेकिन अगर बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है, तो निर्धारित ऑप्शनल डॉक्यूमेंट में से किसी एक के आधार पर बालक की आयु को प्रमाणित किया जा सकता है। इसके लिए यह डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
स्वीकृत अभिलेख/डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स
अस्पताल या ANM पंजी अभिलेख - अस्पताल या सहायक नर्स और मिडवाइफ द्वारा जारी रिकॉर्ड
आंगनबाड़ी का अभिलेख - बाल विकास परियोजना का पंजीकृत रिकॉर्ड
ग्राम पंजी अभिलेख - ग्राम पंचायत द्वारा संधारित जन्म और मृत्यु संबंधी पंजीकरण
अभिभावक का शपथ पत्र - माता-पिता या अभिभावक द्वारा बच्चे की आयु से संबंधित दिया गया एफिडेविट
पहली बार प्रवेश के समय स्कूलों के लिए नियम
परिषद द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि स्कूल में थात्र के प्रथम एडमिशन के लिए ऊपर बताए गए अभिलेखों में से किसी एक के आधार पर बर्थ डेट दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए।
इस नियम को शुरू करने का उद्देश्य स्टूडेंट्स की बर्थ डेट की मूल अभिलेख स्पष्ट रहे और बाद में 10वीं का प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में बर्थ डेट संशोधन से जुड़े मामलों में किसी तरह की परेशानी न हो।
परिषद ने स्कूलों से बर्थ डेट दर्ज करते समय उस अभिलेख का उल्लेख करने की अपेक्षा की है। इसी के आधार पर स्टूडेंट की बर्थ डेट दर्ज की गई है, इससे भविष्य में बर्थ डेट से जुड़े किसी भी मामले में मूल प्रमाण का सत्यापन किया जा सकेगा।