Delhi में सरकारी कर्मचारियों का Work From Home खत्म, CM Rekha Gupta ने वापस लिया आदेश

 Rekha Gupta
ANI

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य होने के कारण सरकारी कार्यालयों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश वापस ले लिया है। यह व्यवस्था मई में ईरान युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से लागू की गई थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य होने के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों के लिए पहले घोषित की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से कार्यालय का काम करने) और कर्मचारियों के अलग-अलग समय पर कार्यालय आने-जाने की व्यवस्था के आदेश को शनिवार को वापस लेने का निर्देश दिया।

गुप्ता ने मई में ईरान में युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मितव्ययिता बरतने के आह्वान के कुछ दिन बाद सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘अब भू-राजनीतिक स्थिति व्यावहारिक रूप से सामान्य हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था वापस लेने को मंजूरी दे दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़