Mumbai Heavy Rains | मुंबई और आस-पास के जिलों में भारी बारिश का तांडव! सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित

Mumbai Heavy Rains
ANI
रेनू तिवारी । Jul 6 2026 8:26AM

मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के तटीय और पश्चिमी इलाकों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोमवार (6 जुलाई) को इन सभी जिलों के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम (BMC) के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इसे भी पढ़ें: पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार शाम एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी और निजी दफ़्तर सामान्य रूप से काम करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे, ठाणे और पालघर जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी इसी तरह का परामर्श जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Kylian Mbappé के पेनाल्टी गोल से जीता France, World Cup क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

मौसम विभाग द्वारा भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का ‘रेड’ अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी। इस बीच, आईएमडी द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड द्वारा रविवार को जारी परिपत्र में कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

बारिश से अब तक भारी नुकसान

पिछले कुछ दिनों से जारी इस मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव (Waterlogging) हो गया है और कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। 30 जून से अब तक बारिश और इससे जुड़ी दुर्घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़