Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केरलम राज्य मानवाधिकार आयोग ने त्रिशूर के काईपमंगलम में हुई भीषण सड़क दुर्घटना की व्यापक जांच का आदेश दिया है। इस हादसे में तमिलनाडु के आठ लोगों की जान चली गई थी। आयोग ने एनएचएआई और आरटीओ को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरलम राज्य मानवाधिकार आयोग ने रविवार को त्रिशूर जिले में हुई उस सड़क दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच का निर्देश दिया जिसमें तमिलनाडु के आठ लोगों की मौत हो गई है। आयोग की सदस्य वी. गीता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पलक्कड़ परियोजना निदेशक और त्रिशूर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि इस आरोप की विशेष रूप से जांच की जानी चाहिए कि मालवाहक लॉरी की अनधिकृत पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उचित संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। दुर्घटना शुक्रवार देर रात काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में राजमार्ग पर उस समय हुई, जब डिंडीगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़