Manoj Sinha ने Srinagar में 2011 बैच के IFS अधिकारियों से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर स्थित लोक भवन में भारतीय विदेश सेवा के 2011 बैच के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। ये राजनयिक एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश के सात दिवसीय दौरे पर आए हैं। बैठक में केंद्र शासित प्रदेश के विकास, पर्यटन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2011 बैच के अधिकारियों के एक समूह से बातचीत की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि ये अधिकारी अपनी सेवा के मध्य काल में मिलने वाले विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम) के सिलसिले में फिलहाल जम्मू-कश्मीर के एक हफ्ते के आधिकारिक दौरे पर हैं।
उन्होंने बताया कि इस बातचीत के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपनी पेशेवर जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा किए तथा व्यापार, पर्यटन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रवक्ता के अनुसार, इस विचार-विमर्श के दौरान जम्मू-कश्मीर में जारी विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई, जिसमें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, खेलों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया।
अन्य न्यूज़













