सुप्रीम कोर्ट भी BJP के अधीन काम कर रहा है, राम मंदिर मुद्दे पर संजय राउत का बड़ा बयान

 sanjay raut
ANI
अभिनय आकाश । Jul 3 2026 1:44PM

संजय राउत ने कहा कि देखिए कांग्रेस पार्टी की नहीं पूरी देश की भावना है। अब सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में जांच होगी तो सुप्रीम कोर्ट निष्पक्ष है क्या? सुप्रीम कोर्ट भी उनके नीचे काम कर रहा है ना। मैं तो कहूंगा मुंबई हाई कोर्ट के जो जज है माधव जामदार उनके निगरानी में जांच होनी चाहिए। अब बहुत कम लोग बच्चे इस देश के न्याय व्यवस्था में।

अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के चंदे में हुई कथित धोखाधड़ी का मामला इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इस पूरे प्रकरण की तफ्तीश में जुटी एसआईटी (SIT) अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच, पूरे विवाद पर शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। संजय राउत ने कहा कि देखिए कांग्रेस पार्टी की नहीं पूरी देश की भावना है। अब सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में जांच होगी तो सुप्रीम कोर्ट निष्पक्ष है क्या? सुप्रीम कोर्ट भी उनके नीचे काम कर रहा है ना। मैं तो कहूंगा मुंबई हाई कोर्ट के जो जज है माधव जामदार उनके निगरानी में जांच होनी चाहिए। अब बहुत कम लोग बच्चे इस देश के न्याय व्यवस्था में। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर दान हेराफेरी मामला: बैंक खातों में जमा लाखों का स्रोत क्या है? SIT के तीखे सवालों के आगे बेबस हुए आरोपी

राउत ने कहा कि हां जो चाहते हैं कि ये सब साफ हो जाए। जिस तरह से अयोध्या अयोध्या जो है एक तीर्थ क्षेत्र रहा राम की अयोध्या रही उसका अब अंडरवर बन गया है जो मुंबई में अंडरवर है ना गुंडुम का और अंडरवर चलाने वाले बीजेपी के लोग सबसे पहले डाका डाला है राम मंदिर पे अब कोई एक मुसलमान पैदा करेंगे पाकिस्तान से और बोलेंगे उनका हाथ था उसमें वह बम डालने को आएगा उसके पास आरडीएक्स है टेरर अटैक करेगा। लूटा किसने है? यह बीजेपी के महमूद गजनवी ने अंडरव चला रहे लोग। मुझे तो आश्चर्य होता है कि बृजभूषण शरण सिंह जैसे जो नेता है जो कभी किसी को डरते नहीं वो नेताजी ने भी कहा कि मुझे डर लगता है नाम लेने। वो जो अपने आप को भगवान मानने वाले भागेश्वर बाबा बोलते हैं मुझे भी डर लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Donation: Congress का बड़ा आरोप - BJP का दोहरा रवैया, PM Modi क्यों चुप?

शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि मेरी हत्या हो जाएगी अगर मैंने नाम लिया तो ये किसका डर है? ये कौन सा अंडरवर अयोध्या में काम कर रहा है? बताइए। ये बताना चाहिए। लोगों को समझना चाहिए। लोगों की जान चली गई है मंदिर बनाने में। लोग जेल में गए हैं। पूरी शरयू नदी लोगों के खून से करश सेवकों के खून से लाल हो गई थी। हम लोग थे वहां उस वक्त हमने देखा है हम वहां मौजूद थे उस वक्त और ये लोग अयोध्या को लूट रहे हैं अंडरवर बना लिया अयोध्या का राम के नाम पर पूरी लूट ही लूट चल रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़