Assam के Cachar में 78,400 याबा गोलियां बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

असम के कछार जिले में पुलिस ने एक वाहन से 19.6 करोड़ रुपये मूल्य की 78,400 प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि तस्करों ने सीमा पर वाहन बदलकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि कछार जिले में 19.6 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गईं और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक वाहन से 78,400 याबा गोलियां जब्त कीं, जिनमें मेथामफेटामीन और कैफीन का मिश्रण होता है। उन्होंने कहा, “ ‘मिशन इम्पॉसिबल’ ?
असम में ऐसा नहीं है! सीमा पर वाहन बदलने से भी अंजाम नहीं बदला। कछार पुलिस ने 19.6 करोड़ रुपये की 78,400 संदिग्ध याबा गोलियां जब्त कीं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।” शर्मा ने कहा, “असम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि अपराधियों को अपनी हरकत दोबारा करने का मौका न मिले।” पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
‘याबा’ को थाई भाषा में ‘‘क्रेजी मेडिसिन’’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इन गोलियों पर प्रतिबंध है, क्योंकि इनमें मेथामफेटामीन और कैफीन का मिश्रण होता है। मेथामफेटामीन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में शामिल पदार्थ है।
अन्य न्यूज़














