Akshaya Tritiya पर आर्थिक तंगी से हैं परेशान? अपनाएं गंगाजल के ये अचूक Wealth Tips

Akshaya Tritiya
ANI

अक्षय तृतीया पर धन की कमी दूर करने के लिए गंगाजल के 5 विशेष उपायों का विश्लेषण, जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वास होता है। जानें कैसे स्नान, तिजोरी और तुलसी पूजन में गंगाजल का प्रयोग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसका अर्थ है कि बिना मुहूर्त के कोई भी नया काम शुरु कर सकते हैं। इस दिन लोगों को शादी-विवाह से लेकर गृहप्रवेश, मुंडन आदि के लिए भी किसी मुहूर्त का विचार करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए इस तिथि को सबसे शुभ और अबूझ मुहूर्तों में से एक मानी जाती है। इस दिन किए जाने वाले दान, पूजन और उपायों का फल कभी समाप्त नहीं होता है। अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य, जप, तप और निवेश करना अक्षय फल देता है। अक्षय का अर्थ होता है कि कभी क्षय न होने वाला या जो कभी समाप्त न हो। इस दिन दान, तप, जप और पूजा का फल अनंत होता है, जो कभी नष्ट नहीं होते, बल्कि जीवन और मृत्युपरांत भी इन कर्मों का फल मिलता है।  अक्षय तृतीया के दिन गंगाजल का उपयोग बहुत ही पवित्र और फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि गंगाजल में दिव्य ऊर्जा होती है , जो घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर और सुख-समृद्धि लेकर आती है। इस बार अक्षय तृतीया पर गंगाजल के कुछ विशेष उपाय जरुर करें।

गंगाजल से स्नान करें और लड्डू गोपाल की पूजा करें

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा होती है, इसलिए आप इस दिन प्रात: जल्दी उठकर गंगाजल की कुछ बूंदें नहाने के पानी में मिलाकर उसी पानी से स्नान करें। ऐसा करने से शुभ फल मिलेंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहेगा। स्नान के बाद आप श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को भी स्नान करें और उनकी पूजा करें, ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तिजोरी या धन स्थान पर गंगाजल छिड़कें

इस दिन आप अपनी तिजोरी, पर्स या जहां आप धन रखते है उस जगह पर गंगाजल से छिड़काव जरुर करें। धन लाभ की कामना करते हुए भगवान विष्णु का पूजन करें तो आपके घर में धन की कमी नहीं होगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

तुलसी पौधे पर गंगाजल अर्पित करें

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी का पूजन करने सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी को जल अर्पित करते समय उसमें गंगाजल मिलाकर उस जल को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। गंगाजल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी के पौधे अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको दोगुने फल मिल सकता है। इसके साथ ही यह पितृ दोष को शांत करता है और घर में सुख-समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। 

घर में गंगाजल का छिड़काव करें

अक्षय तृतीया के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर में गंगाजल को छिड़काव करना जरुर करें। इसकी शुरुआत घर के पूजा स्थल से करें। इस उपाय के करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है। इस दिन आप घर की चारों दिशाओं में गंगाजल का छिड़काव करें, ऐसा करने से घर में खुशहाली बनीं रहती है और आर्थिक स्थिति अच्छी बनीं रहती है।

पूजा के स्थान में तांबे के पात्र में गंगाजल रखें

इस दिन घर के मंदिर में जल से भरा तांबे का लोटा रखें और उसमें गंगाजल अवश्य मिलाएं। इससे समृद्धि आपकी ओर आकर्षित होगी और जीवन में सकारात्मक बनी रहती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनीं रहती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़